Rechercher dans ce blog

Monday, May 30, 2022

आम्रपाली दुबे को भूले निरहुआ दिनेश लाल, इस हसीना से किया बनारस घुमाने का वादा - News24 Hindi

मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर, शानदार सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh lal yadav Nirahua) का जलवा किसी से छिपा नहीं है। फिल्मों के अलावा निरहुआ राजनीति में भी अपने पैर पसार चुके हैं, मगर अपने फैंस के एंटरटेनमेंट में उन्होंने कोई कमी नहीं आने दी है। यूं तो निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा की कई हसीनाओं से फिल्मी पर्दे पर जलवा बिखेरा है, मगर आम्रपाली दुबे संग उनकी केमिस्ट्री को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। 

फिल्मी पर्दे से लेकर सोशल मीडिया वर्ल्ड तक दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। मगर इस बार नजारा कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ को भोजपुरी हिरोइन संग रोमांस करते हुए देखा गया है, मगर वो आम्रपाली दुबे नहीं हैं बल्कि ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी (Neelam giri) हैं। 

और पढ़िए – Laal Singh Chaddha Trailer: आमिर खान से ज्यादा करीना कपूर के लिए खास है ये फिल्म, जानें क्यों

नीलम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देखा नीलम सुपरस्टार निरहुआ संग उन्हीं के सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) ‘ए राजा हमके बनारस घुमाईदा’ (ae raja hamke banaras ghumaai da) पर जोरदार ठुमके लगाती देखी जा सकती हैं। इस दौरान निरहुआ भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं। दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है, जो फैंस को भी खूब पसंद आ रही है। 

वीडियो में नीलम गिरी (Neelam giri Dance video)शादीशुदा लिवाज में देखी जा सकती हैं, उन्होंने साड़ी पहन रखी है और बेहद प्यारी दिख रही हैं। जबकि दिनेश लाल यादव कुर्ता पायजामा में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देख फैंस की ओर से भी अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘निरहुआ भइया नेपाल घुमा रहे हैं और प्रवेश भइया बनारस’। दूसरे ने लिखा, ‘उपचुनाव है निरहु का पता नहीं चल रहा है आजमगढ़ में और सुटिग करने नेपाल जा रहें हैं चुनाव जीतने की बात तो दूर है ए प्रतिनिधि बनने लायक भी नहीं है’। वीडियो पर लोगों के मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने के लिए मिल रही हैं।

और पढ़िए - मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here - News 24 APP अभी download करें

first published:May 29, 2022, 6:59 p.m.

Adblock test (Why?)


आम्रपाली दुबे को भूले निरहुआ दिनेश लाल, इस हसीना से किया बनारस घुमाने का वादा - News24 Hindi
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...