Rechercher dans ce blog

Friday, June 24, 2022

Raftaar Divorce: पहली नजर में ही कोमल पर दिल हार बैठे थे रफ्तार, अब शादी के छह साल बाद ले रहे तलाक - अमर उजाला

मशहूर रैपर रफ्तार उर्फ दिलिन नायर और उनकी पत्नी कोमल शादी के छह साल बाद तलाक रहे हैं। दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं और अब ऑफिशियली अलग होने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 2020 में ही तलाक के लिए अर्जी दे दी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनका तलाक हो नहीं पाया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच शादी के कुछ समय बाद से ही परेशानियां शुरू हो गई थीं। अब दोनों ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और तलाक ले रहे हैं। सूत्र ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण उनका तलाक टल गया था। अब दोनों 6 अक्टूबर, 2022 को तलाक लेने के लिए कागजात पर साइन करेंगे। इस बात को उनके सभी करीबी जानते हैं।
रफ्तार और कोमल ने लव मैरेज की थी। दोनों 2011 में एक दोस्त की पार्टी में मिले थे और पहली नजर में ही प्यार हो गया था। पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों शादी के छह साल के बाद अलग हो रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। कोमल अभिनेता करण और कुणाल बोहरा की बहन हैं।
रफ्तार ने अपनी करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। इसके अलावा वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गा चुके हैं। वहीं, वह 'रोडीज' मे गैंग लीडर और 'डांस इंडिया डांस' के सीजन 7 में भी जज की भूमिका निभा चुके हैं। रफ्तार ने 'झलक दिखला जा' डांसिंग रियलिटी शो भी हिस्सा लिया था।

Adblock test (Why?)


Raftaar Divorce: पहली नजर में ही कोमल पर दिल हार बैठे थे रफ्तार, अब शादी के छह साल बाद ले रहे तलाक - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...