Rechercher dans ce blog

Friday, October 28, 2022

Bhediya Song Thumkeshwari भेड़िया का ठुमकेश्वरी गाना रिलीज कृति-वरुण के मूव्स देख उड़ जाएंगे होश.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Karishma LalwaniPublish Date: Fri, 28 Oct 2022 12:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Oct 2022 01:22 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhediya Song Thumkeshwari: वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म के जरिये दोनों एक्टर्स पहली बार एक अलग तरह के जॉनर में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। 'भेड़िया' का टीजर और ट्रेलर पहले ही जारी कर दिया गया है, जिसमें दोनों एक्टर्स के लुक को खूब पसंद किया गया है। अब मेकर्स ने 'ठुमकेश्वरी' गाना रिलीज किया है, जिसमें वरुण और कृति के ठुमके देखने लायक हैं। 

ठुमकेश्वरी गाने को सचिन-जिगर, रश्मीत कौर और एश किंग ने गाया है। गाने के बोल दिग्गज गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं, गाने में सचिन-जिगर का म्यूजिक है। 

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

श्रद्धा कपूर की शानदार एंट्री

मेकर्स ने इस गाने में फैंस के लिए एक सरप्राइज रखा है। कृति सेनन और वरुण धवन के ठुमकों से सजे इस गाने के अंत में श्रद्धा कपूर की भी झलक देखने को मिलेगी। वह भी वरुण धवन के साथ लटके-झटके लगाती नजर आएंगी।

ट्रेलर देख बढ़ी फैंस की उत्सुकता

19 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया था, जिस पर फैंस ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया। यह फिल्म भेड़िया-आदिमानव की कहानी है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि आधी रात को वरुण धवन घने जंगल से तेजी से भाग रहे हैं। लेकिन उन्हें एक भेड़िया काट लेता है। भेड़िये के काटे जाने के बाद से वह अजीब हरकतें करते हैं। दिन में इंसान तो रात में भेड़िया के भेष में जंगल में कांड करते हैं। उन्हें बचाने के लिए यहीं पर एंट्री होती है कृति सेनन की, जो कि डॉ. अनिका के किरदार में दिखेंगी।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

ट्रेलर में वरुण धवन का भेड़िया किरदार रोंगटे खड़ा करता है, तो दूसरी तरफ कॉमेडी सीन फिल्म को लाइट टच देते नजर आ रहे हैं। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Ind VS Pak मैच के बाद ऋषभ पंत से मूव ऑन करना चाहती हैं उर्वशी रौतेला? बोलीं- 'मेरा दिल टूट रहा है'

यह भी पढ़ें: Kantara Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'कांतारा' की दहाड़, दिवाली पर तोड़े सारे रिकॉर्ड!

Edited By: Karishma Lalwani

जागरण फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

Adblock test (Why?)


Bhediya Song Thumkeshwari भेड़िया का ठुमकेश्वरी गाना रिलीज कृति-वरुण के मूव्स देख उड़ जाएंगे होश.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...