Rechercher dans ce blog

Friday, November 18, 2022

100 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे ऋतिक और सबा: मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट,38 हजार वर्ग फिट में फैला है... - Dainik Bhaskar

6 घंटे पहले

ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एक स्टेप आने बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों जल्द ही अब एक साथ एक ही घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। खबरों की माने तो दोनों मुंबई के लग्जरी अपार्टमेंट में साथ रहेंगे। इस अपार्टमेंट की कीमत तकरीबन 100 करोड़ बताई जा रही है। फिलहाल अपार्टमेंट के रिनोवेशन का काम चल रहा है ताकि ऋतिक और सबा जल्द ही वहां शिफ्ट हो सकें।
करीब 100 करोड़ में खरीदा घर

ऋतिक रोशन को उनकी पत्नी सुजैन से अलग होने के बाद से ही सबा के साथ अक्सर देखा जाता है। दोनों कई बार पब्लिक प्लेस में एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट देते हुए देखे गए हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही एक साथ एक ही छत के नीचे शिफ्ट होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार ऋतिक ने जुहू-वर्सोवा लिंक रोड के पास दो अपार्टमेंट खरीदा है। इन दोनों लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत 97.50 करोड़ है।

38 हजार वर्ग फिट में फैला है घर
सबा और ऋतिक का इस नए घर से अरबियन सागर का शानदार व्यू देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है घर का एरिया करीब 38 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस अपार्टमेंट की 15वीं और 16वीं मंजिल पर ऋतिक ने दो डुप्लेक्स खरीदा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें से एक का दाम 67.50 करोड़ है जबकि दूसरे का 30 करोड़ है। फिलहाल दोनों डुप्लेक्स के रिनोवेशन का काम चल रहा है। पूरी तरह तैयार होने के बाद इस नए घर में सबा और ऋतिक की ऑफिशियल एंट्री होगी।

2014 में ऋतिक का तलाक हुआ था

ऋतिक काफी समय से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। हाल ही में सबा ऋतिक के घर दिवाली पार्टी में भी नजर आईं थीं। ऋतिक ने इससे पहले इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान से 2000 में शादी की थी। 2014 में दोनों अलग हो गए। ऋतिक और सुजैन के दो बच्चे भी हैं। ऋतिक से अलग होने के बाद सुजैन भी अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।

सिद्धार्थ आनंद के साथ एक्शन फिल्म शूट रहे हैं ऋतिक

ऋतिक रोशन की लेटेस्ट रिलीज फिल्म विक्रम वेधा थी। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। ऋतिक फिलहाल सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इसके अलावा सबा ने भी हाल ही में अपनी फिल्म सॉन्ग ऑफ पैराडाइज की शूटिंग खत्म की है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


100 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे ऋतिक और सबा: मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट,38 हजार वर्ग फिट में फैला है... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...