Rechercher dans ce blog

Friday, March 24, 2023

Entertainment Top News 24 March तू झूठी मैं मक्कार 150 करोड़ पार फिर सुर्खियों में राघव चड्ढा-परिणीति चोपड.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Jagran NewsPublish Date: Fri, 24 Mar 2023 11:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Mar 2023 11:20 PM (IST)

Entertainment Top News 24 March: शुक्रवार को मनोरंजन जगत में बहुत कुछ खास देखने को मिला। एक ओर उर्वशी रौतेला ने सोनाली कुलकर्णी के बयान पर रिएक्शन देते हुए अपना जवाब दिया। वहीं, दूसरी तरफ होली के दिन से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही लव रंजन की फिल्म ने एक बार फिर संतोषजनक कमाई की है। आइये जानते हैं कि 24 मार्च को एंटरटेनमेंट जगत में और क्या कुछ खास रहा।

200 करोड़ कमाने के करीब पहुंची'तू झूठी मैं मक्कार'

लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। हालांकि, फिल्म की कमाई में बीच-बीच में गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन गिरते-उठते यह फिल्म 200 करोड़ कमाने के करीब पहुंच ही गई। लगबग 119 करोड़ के नेट कलेक्शन के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी कमाल का है। यहां पढ़ें पूरी खबर

बिगड़ी संगीतकार जयश्री रामनाथ की तबीयत

मशहूर सिंगर बॉम्बे जयश्री रामनाथ की म्यूजिक टूर के दौरान अचानक ही तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने खुद अपना हेल्थ अपडेट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। जयश्री रामनाथ 'जरा जरा बहकता है', 'ममता से भरी' जैसे हिंदी सॉन्ग्स को गाने के लिए जानी जाती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

उर्वशी रौतेला ने सोनाली कुलकर्णी के बयान पर किया रिएक्ट

हाल ही में एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने आज की लड़कियों को आलसी बताया था। सोनाली ने कहा था कि आजकल की लड़कियां आलसी हो गई हैं। वह एक ऐसा पार्टनर चाहती हैं, जो कमाता हो, लेकिन खुद काम नहीं करना चाहतीं। सोनाली के इस बयान पर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपना मत रखा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

परिणीति चोपड़ा संग डिनर के बाद चर्चा में आए राघव चड्ढा

हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को साथ में डिनर करते देखा गया। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोर लीं। दोनों को दूसरी बार भी साथ देखा गया और फैंस ने इस बात के कयास लगाए हैं कि यह दोनों एक दूसरे को सच में डेट कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप सरकार

फिल्ममेकर प्रदीप सरकार का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया। वह'परिणीति'फिल्म के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया। बॉलीवुड के लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अंतिम दर्शन भी किए। यहां पढ़ें पूरी खबर

Edited By: Karishma Lalwani

Adblock test (Why?)


Entertainment Top News 24 March तू झूठी मैं मक्कार 150 करोड़ पार फिर सुर्खियों में राघव चड्ढा-परिणीति चोपड.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...