Rechercher dans ce blog

Friday, April 28, 2023

मालती की प्रीमैच्योर डिलीवरी पर प्रियंका ने की बात: NICU में बीते 100 दिनों को यादकर भावुक हुईं, बोलीं- कई ... - Dainik Bhaskar

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बेटी मालती मैरी चोपड़ा की प्रीमैच्योर डिलीवरी के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पति निक जोनस किस तरह बुरे वक्त में उनकी ताकत बनकर खड़े रहे। मालती करीब 100 से ज्यादा दिनों तक NICU में रहीं, इस दौरान निक या प्रियंका में से कोई एक हमेशा उनके पास रहा करता था।

प्रियांका ने मालती के NICU में बीते दिनों को याद किया
टुडे डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा- 'वह बहुत दुखद वक्त था। याद है कि निक ने मुझे कंधों से पकड़ रखा था। उस वक्त मैंने उनसे कहा- बस मुझे बताओ कि मुझे क्या करना है, क्योंकि मुझे नहीं पता कि मैं क्या करूं। निक ने कहा- बस मेरे साथ कार में बैठो। हम हॉस्पिटल चले गए। जब वो पैदा हुई, जिस वक्त उसने अपनी पहली सांस ली थी। तब से अब तक, वो हममें से किसी एक के बिना कभी नहीं रही है।'

15 जनवरी 2022 को मालती मैरी चोपड़ा का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ।

15 जनवरी 2022 को मालती मैरी चोपड़ा का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ।

मां होने के नाम मुझे उसकी ताकत बनना था
प्रियंका ने आगे कहा- ‘मुझे नहीं लगता है कि यह हमारा टेस्ट था। बल्कि मुझे लगता है कि यह उसका टेस्ट था। मुझे बहुत पहले ही एहसास हो गया था कि मेरे पास डरने या कमजोर होने का मौका नहीं है। क्योंकि वह डरी हुई और कमजोर थी। मुझे मां होने के नाते उसकी ताकत बनना था। उसे हर पल यह महसूस कराने की जरूरत थी कि वो अकेली नहीं है। वो हमारे साथ है।’

मैं NICU में मालती को हिंदी लोरियां सुनाती थी
NICU के बीते वक्त को याद करते हुए प्रियंका ने कहा- निक और मैंने अपने-अपने दिन डिवाइड कर लिए था ताकि हमेशा कोई बच्चे के साथ रहे। चाहे उसे गोद में अपने पास रखना हो या फिर NICU में नर्स के साथ मिलकर उसकी देखभाल करना। मैं NICU में मालती को हिंदी लोरियां सुनाती थी। यो वहीं गाने थे जो मुझे मां सुनाया करती थीं।

प्रीमैच्योर डिलीवरी होने के चलते मालती 3 महीने से ज्यादा समय तक NICU में रहीं।

प्रीमैच्योर डिलीवरी होने के चलते मालती 3 महीने से ज्यादा समय तक NICU में रहीं।

घर आने के बाद मैं हफ्तों तक सो नहीं पाई
हॉस्पिटल से मालती की वापसी का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा- 'बच्चे को लॉस एंजिल्स वाले घर में लेकर आना बेहद मुश्किल था। क्योंकि NICU में आप जानते हैं, कि आपका बच्चा जिंदा है, क्योंकि आप उसके दिल की धड़कन देख सकते हैं। वापसी के बाद कई दिनों तक मैं सो नहीं पाई क्योंकि घर पर मॉनिटर नहीं होता था। मैं अपना कान उसकी छाती पर रख देती थी और हर दो मिनट में चेक किया करती थी कि वो ठीक है या नहीं। हफ्तों तक ऐसा ही चलता रहा।'

मालती का जन्म तभी हो गया था, जब वो गर्भी में 7 महीने की थीं।

मालती का जन्म तभी हो गया था, जब वो गर्भी में 7 महीने की थीं।

जब मालती ने पहली बार पकड़ी थी प्रियंका की उंगली
एले मैगजीन यूएसए से बातचीत के दौरान प्रियंका ने बताया कि पिछला मदर्स डे उनके लिए बहुत खास था, क्योंकि बेटी मालती NICU से 100 दिन बाद घर आई थीं। उन्होंने बताया कि कैसे मालती ने उनके हाथ को अपनी उंगली के चारों ओर लपेट लिया था।

प्रियंका ने कहा- 'मैं नहीं जानती कि मैं उसे कैसे और क्या सिखाउंगी क्योंकि मेरे पास खुद कुछ नहीं है। मैं उसे इतनी बार खोने के करीब थी कि वह कुछ भी कर सकती है। मैं उसे बस खुश देखना चाहती हूं। वह एक खुशमिजाज बच्ची है और मेरा बस यही लक्ष्य है- उसे खुश देखना।'

प्रियंका और निक दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया पर मालती के साथ फोटोज शेयर किया करते हैं।

प्रियंका और निक दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया पर मालती के साथ फोटोज शेयर किया करते हैं।

इंडिया में नानी के साथ वक्त बिता रही हैं मालती
मालती की पहली इंडिया ट्रिप के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा- ‘एक साल की मालती ने वहां बहुत मजे किए। मंदिर जाने से लेकर मसालेदार इंडियन खाने तक, हर तरह की पहली चीजों का एक्सपीरियंस लिया। प्रियंका ने बताया कि मालती दोनों हाथों से खाना खाती हैं, जैसे कोई आइसक्रीम खा रहा हो।
प्रियंका ने बताया कि मालती फिलहाल इंडिया में हैं। वो अपनी नानी यानी डॉक्टर मधु चोपड़ा क साथ हैं। एक्ट्रेस ने मालती के नाम के बारे में जानकारी दी, उन्होंने- कहा मालती मेरी मां का मिड नेम है और मैरी निक जोनस की मां डेनिस जोनस का मिड नेम। दोनों के नाम को मिलाकर मालती का नाम बना है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


मालती की प्रीमैच्योर डिलीवरी पर प्रियंका ने की बात: NICU में बीते 100 दिनों को यादकर भावुक हुईं, बोलीं- कई ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...