Rechercher dans ce blog

Monday, June 26, 2023

फन न पछ- सगरट पन चलग: शहरख न कह- बर कम अकल म करत ह; परगनट महल फन क भ दय... - Dainik Bhaskar

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान ने रविवार की शाम ASK SRK का एक सेशन किया। इस दौरान उन्होंने एक-एक करके कई सवालों के जवाब दिए। फैंस ने शाहरुख से उनकी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े हुए कई सवाल किए।

एक फैन ने कहा कि उसके जब जुड़वा बच्चे होंगे तो वो उनका नाम पठान और जवान रखेगी। शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में उस महिला से कहा कि अपने बच्चों के लिए कोई और नाम ढूंढ लो। वहीं एक फैन ने शाहरुख से सिगरेट पीने की बात पूछ ली। शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा कि वे ये सब बुरे काम अकेले करना पसंद करते हैं।

शाहरुख समय-समय पर अपने फैंस के साथ Ask Srk के जरिए मुखातिब होते रहते हैं। बातचीत के दौरान शाहरुख का ह्यूमरस और फनी स्टाइल देखने को मिलता है।

आइए फैंस और शाहरुख के बीच हुई मजेदार बातचीत पर एक नजर डालते हैं..

1.सवाल- सर,आप अपनी इस एंट्री सीन पर क्या सोचते हैं। 31 साल हो गए और ये सीन हमें अभी भी शानदार लगता है।
जवाब- हेलमेट पहनना चाहिए था।

2.सवाल- सर, मैं प्रेग्नेंट हूं। आप मेरे लिए कामना करिए कि मेरे जुड़वा बच्चे हों और मैं उनका नाम पठान और जवान रखूं।
जवाब- आपके लिए कामना करता हूं, लेकिन प्लीज कोई और नाम सोचो।

3.सवाल- सर, 57 साल की उम्र में इतने सारे एक्शन सीन करने का क्या राज है।
जवाब- बहुत सारे पेन किलर्स खाने पड़ते हैं भाई।

4. सवाल- सर, मेरा एक दोस्त है, उसे जवान में एक रोल चाहिए, उसे क्या करना होगा।
जवाब- प्यार से दोस्त को समझाना पड़ेगा कि ऐसा नहीं होगा।

5.सवाल- जब मैं पैदा हुआ तो आप सबसे बड़े स्टार थे। आज जब मैं जवान हो गया हूं तब भी आप ही सबसे बड़े स्टार हैं।
जवाब- बस यूहीं कट जाएगा ये सफर साथ चलने से।

6.सवाल- साथ में सिगरेट पीनो चलोगे सर?
जवाब- मैं अपनी बुरी आदतें अकेले ही करता हूं।

7.सवाल-दीवाना के सेट पर एक चीज जो कभी नहीं भूल पाए?
जवाब- दिव्या जी (दिव्या भारती) और राज जी (राज कंवर, फिल्म के डायरेक्टर) के साथ काम करना।

8.सवाल- मोदी जी के US जाने पर छैंया-छैंया गाने से उनका स्वागत किया गया था। आप इस पर क्या कहना चाहेंगे?
जवाब- काश मैं वहां डांस करने करने के लिए होता। लेकिन दिक्कत ये है कि वहां (व्हाइट हाउस) ट्रेन ले जाने की अनुमति नहीं देंगे।

9.सवाल- फ्री टाइम में क्या करते हैं?
जवाब- कोशिश करता हूं कि बच्चों के साथ रहूं। उनके साथ फ्री टाइम में लूडो खेलना पसंद करता हूं।

Adblock test (Why?)


फैन ने पूछा- सिगरेट पीने चलोगे: शाहरुख ने कहा- बुरे काम अकेले में करता हूं; प्रेग्नेंट महिला फैन को भी दिया... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...