Rechercher dans ce blog

Wednesday, August 9, 2023

परिणीति चोपड़ा ने गाया लता मंगेशकर का गाना: अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया 1966 की फिल्म ममता का गाना ‘रहे न रहे... - Dainik Bhaskar

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति अपनी आवाज में लता मंगेशकर का गाना ‘रहें न रहें हम..महका करेंगे’ गा रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- कुछ गाने सिर्फ गाने नहीं बल्कि एक फीलिंग होते हैं। ये 1966 में आई फिल्म ममता का गाना है।

इस गाने के लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं और रोशन ने म्यूजिक कंपोज किया है। गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी है। गाने में प्यार और और प्यार के इंतजार का जिक्र किया गया है।

‘तू झूम’ गाना भी रिकॉर्ड कर चुकी हैं परिणीति
परिणीति अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी आवाज में गानें गाकर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने स्टूडियो में ‘तू झूम’ गाना भी रिकॉर्ड किया था। इस गाने को आबिदा परवीन और नसीबो लाल ने गाया था। वीडियो शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा था- कभी-कभी सबसे अच्छा पल बस यूं ही मिल जाता है। डबिंग स्टूडियो गई और खुद को गाने से रोक नहीं पाई। ये मेरा फेवरेट गाना है।

आखिरी बार परिणीति अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर के साथ फिल्म ऊंचाई में दिखी थीं। जल्द ही परिणीति अक्षय कुमार के साथ द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास अमर सिंह चमकीला प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


परिणीति चोपड़ा ने गाया लता मंगेशकर का गाना: अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया 1966 की फिल्म ममता का गाना ‘रहे न रहे... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...