Rechercher dans ce blog

Tuesday, October 31, 2023

देश का पहला सबसे बड़ा लग्जरी मॉल लॉन्च: 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' के रेड कार्पेट इवेंट में अंबानी फैमिली के साथ ... - Dainik Bhaskar

मुंबई8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मॉल 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' आज यानी मंगलवार, 31 अक्टूबर को मुंबई में लॉन्च हो गया है। 1 नवंबर को ये आम लोगों के लिए ओपन होगा। ये देश का पहला सबसे बड़ा लग्जरी मॉल है।

मॉल के लॉन्चिंग के मौके पर हुए रेड कार्पेट इवेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी, होने वाली बहू राधिका मर्चेंट और बेटी ईशा अंबानी के साथ पोज देते हुए नजर आए। इसके अलावा बॉलीवुड के कई सितारे भी इस इवेंट में दिखे।

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित ये मॉल 7.50 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। यह मॉल सिर्फ देखने में ही लग्जरी नहीं, बल्कि यहां मिलने वाली चीजें भी काफी लग्जरी होंगी। इसमें बलेनसिएज, कार्टियर, लुई वितों, वर्साची, वेलेंटिनो, मनीष मल्होत्रा, अबू जानी, संदीप खोसला, पॉटरी बार्न, गूची और EL&N कैफे सहित दुनिया के कई दूसरे महंगे और टॉप ब्रांड अवेलेबल होंगे।

इसका उद्देश्य दुनिया के बेस्ट ब्रांड्स को भारत लाना
लॉन्च के बारे में बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड डायरेक्टर की ईशा अंबानी ने कहा कि जियो वर्ल्ड प्लाजा की हमारा उद्देश्य दुनिया के बेस्ट ब्रांड्स को भारत में लाना है। इसके अलावा इसके जरिए भारत के शिल्प कौशल के ब्रांड्स को हाइलाइट करना है।

इस मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, 'जियो वर्ल्ड प्लाजा न सिर्फ भारत का सबसे अच्छा मॉल बनने जा रहा है, बल्कि मुझे उम्मीद है कि यह दुनिया का सबसे अच्छा मॉल बन जाएगा। निश्चित रूप से हम इसके लिए उत्सुक हैं। आज का दिन सभी भारतीय डिजाइनरों और हमारी कला एवं कारीगरों के लिए भी एक सम्मान है।'

मुकेश अंबानी, श्लोका अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी।

मुकेश अंबानी, श्लोका अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी।

दीपिका इस इवेंट में ग्रे ऑफ-शोल्डर ग्रे ड्रेस में नजर आईं, जिसे उन्होंने ब्लैक लॉन्ग बूट्स के साथ पेयर किया था।

दीपिका इस इवेंट में ग्रे ऑफ-शोल्डर ग्रे ड्रेस में नजर आईं, जिसे उन्होंने ब्लैक लॉन्ग बूट्स के साथ पेयर किया था।

आलिया भट्ट ने बोल्ड डिजाइन पैटर्न वाली एक और ऑफ-शोल्डर ड्रेस में दिखीं।

आलिया भट्ट ने बोल्ड डिजाइन पैटर्न वाली एक और ऑफ-शोल्डर ड्रेस में दिखीं।

ये बॉलीवुड स्टार भी नजर आए
श्रुति हसन और शांतनु हजारिका ने जियो वर्ल्ड प्लाजा के लिए एंट्री की। वहीं, मलाइका अरोड़ा, इंटरनेशनल फैशन इन्फ्लुएंसर राही, मीजान जाफरी अपने पिता जावेद जाफरी के साथ, बॉलीवुड के क्यूट कपल रितेश देशमुख और जेलेनिया समेत कई सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा दिखाते नजर आए।

प्लाजा की स्ट्रेक्चर कमल के फूल से प्रेरित
जियो वर्ल्ड प्लाजा का डिजाइन को अमेरिका की आर्किटेक्चर और डिजाइन फर्म टीवीएस और रिलायंस टीम ने मिलकर बनाया है। संगमरमर से बने फर्श, ऊंची गुंबददार छतें, और शानदार रोशनी से जगमग इस मॉल को आर्कषक बनाते हैं। मॉल में शॉपिंग से लेकर मल्टीप्लेक्स थिएटर और बेहतरीन रेस्तरां शामिल हैं। प्लाजा की स्ट्रेक्चर कमल के फूल और प्रकृति के अन्य तत्वों से प्रेरित है।

मॉल चारों तरफ से सुनहरे कलर से ढका हुआ है जो लोगों को आकर्षित करता है।

मॉल चारों तरफ से सुनहरे कलर से ढका हुआ है जो लोगों को आकर्षित करता है।

संगमरमर से बने फर्श, ऊंची गुंबददार छतें, और शानदार रोशनी से जगमग इस मॉल को आर्कषक बनाते हैं।

संगमरमर से बने फर्श, ऊंची गुंबददार छतें, और शानदार रोशनी से जगमग इस मॉल को आर्कषक बनाते हैं।

पूरे मॉल में शानदार लाइटिंग भी देखने को मिलेगी।

पूरे मॉल में शानदार लाइटिंग भी देखने को मिलेगी।

Adblock test (Why?)


देश का पहला सबसे बड़ा लग्जरी मॉल लॉन्च: 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' के रेड कार्पेट इवेंट में अंबानी फैमिली के साथ ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...