Rechercher dans ce blog

Saturday, January 20, 2024

मैं फरवरी में सगाई और शादी…, रश्मिका मंदाना से इंगेजमेंट की खबरों विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी, लिव-इन में रहने की भी है चर्चा! - Jansatta

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Engagement: ग्लैमर वर्ल्ड में इन दिनों रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के रिलेशनशिप की खबरें खूब हैं। बीते दिनों इनकी शादी और सगाई से लेकर लिव इन में रहने की खूब चर्चा सामने आई थी। इसी बीच अब खबर सामने आई थी कि विजय और रश्मिका में इस साल यानी कि 2024 में फरवरी के महीने में सगाई कर सकते हैं। हालांकि, ये ऑफिशियल नहीं था। ऐसे में अब साउथ एक्टर ने शादी और सगाई की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, विजय देवरकोंडा ने हाल ही में लाइफस्टाइल एशिया से खास बातचीत की है। शादी और सगाई की खबरों पर ‘लाइगर’ फेम एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए इन अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वो ना ही अभी सगाई कर रहे हैं और ना ही शादी। विजय कहते हैं कि वो सगाई या शादी नहीं कर रहे हैं। उनको ऐसा लगता है कि मीडिया हर दो साल में उनकी शादी कराना चाहता है। वो ऐसी अफवाहें हर साल सुनते हैं। उनको ऐसा महसूस होता है कि मीडिया केवल उन्हें पकड़ने और उनकी शादी के इंतजार में घूम रहा है।

लिव-इन में रहने की है चर्चा

इसके अलावा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर दावा किया जा रहा था कि दोनों लिव इन में रहे हैं और काफी खुश हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लिव-इन का दावा किया जा रहा था। इनके करीबी सूत्र के हवाले से कहा जा रहा था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और वो दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी नहीं करना चाहते। अभी वो एक-दूसरे को समझ रहे हैं। अभी उनका शादी और सगाई का भी कोई प्लान नहीं है। दोनों स्टार्स अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट

बहरहाल, अगर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस जल्द ही ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। वो इन दिनों इसकी शूटिंग में भी बिजी हैं। इसके पहले नेशनल क्रश रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखी थीं। उनकी फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज हुई थी। ‘पुष्पा 2’ को 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा उनके पास ‘रैम्बो’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्में भी हैं।

वहीं, विजय देवरकोंडा की फिल्मों की बात की जाए तो वो ‘फैमिली स्टार’ में नजर आने वाले हैं। आखिरी बार उन्हें सामंथा रुथ प्रभु के साथ फिल्म ‘खुशी’ में देखा गया था।

Adblock test (Why?)


मैं फरवरी में सगाई और शादी…, रश्मिका मंदाना से इंगेजमेंट की खबरों विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी, लिव-इन में रहने की भी है चर्चा! - Jansatta
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...