Rechercher dans ce blog

Thursday, April 1, 2021

Kader Khan के बड़े बेटे Abdul Quddus Khan का निधन, एयरपोर्ट पर करते थे नौकरी - Zee News Hindi

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज और सबसे बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में दिवंगत एक्टर कादर खान (Kader Khan) का नाम जरूर आता है. एक्टिंग और कॉमेडी कर उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया था. एक्टर कादर खान का निधन 31 दिसंबर 2018 को हो गया था. उसके बाद से उनकी चर्चा कम ही होती है, लेकिन आज उनकी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि खबर उनके परिवार से जुड़ी हुई है. दरअसल कादिर खान के बेटे का निधन हो गया है.  

बड़े बेटे का हुआ निधन

कादर खान (Kader Khan) के बड़े बेटे अब्दुल कुद्दुस खान (Abdul Quddus Khan) का निधन हो गया है. वे कनाडा में रहते थे. हालांकि, उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है. अब्दुल कुद्दुस खान फिल्मी दुनिया से दूर थे. वे कनाडा के एक एयरपोर्ट पर सिक्यॉरिटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे.

टोरंटो में किया अंतिम संस्कार

बता दें, अब्दुल कुद्दुस खान (Abdul Quddus Khan) का अंतिम संस्कार टोरंटो में किया गया है. अब्दुल कुद्दुस खान के अलावा कादर खान के दो और बेटे हैं. एक का नाम सरफराज खान और दूसरे का शाहनवाज खान नाम के दो बेटे. इनके दोनों छोटे बेटों ने पिता के साथ मिलकर साल 2012 में थिएटर की स्थापना की थी. इसका नाम 'कल के कलाकार इंटरनैशनल थ‍िएटर' है.

दोनों छोटे बेटे हैं फिल्मी दुनिया से जुड़े

कादर खान (Kader Khan) के दूसरे बेटे सरफराज एक प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने 'तेरे नाम', 'मैंने दिल तुझको दिया' और 'वान्टेड' जैसी फिल्में बनाई हैं. वहीं शाहनवाज खान सबसे छोटे बेटे हैं. शाहनवाज ने 'मिलेंगे मिलेंगे', 'वादा और हमको तुमसे प्यार है' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट के तौर पर काम किया है.

VIDEO

ये भी पढ़ें: Bappi Lahiri को ICU में कराया गया भर्ती, ऐसी है हालत

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

Let's block ads! (Why?)


Kader Khan के बड़े बेटे Abdul Quddus Khan का निधन, एयरपोर्ट पर करते थे नौकरी - Zee News Hindi
Read More

Somy Ali ने सलमान खान पर लगाया धोखा देने का सनसनीखेज आरोप, पढ़ें पूरी खबर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएनl पिछले कुछ महीने से सोमी अली अपने रिलेशनशिप को लेकर बातचीत कर रही हैl इसके चलते वह कई खुलासे भी कर रही हैl पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री सोमी अली बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैl अब सोमी अली ने आरोप लगाया है कि जब सलमान खान उनके साथ रिश्ते में थे, तब वह उन्हें धोखा भी दे रहे थेl

पिछले कुछ महीने से सोमी अली सलमान खान के साथ अपने रिश्ते, करियर और अभिनय के बारे में एक के बाद एक कई खुलासे कर रही हैl जूम को दिए एक इंटरव्यू में सोमी अली ने सलमान खान के साथ हुए ब्रेकअप पर अपनी बात रखी हैl सोमी अली कहती है, '20 साल पहले मेरा उनसे ब्रेकअप हो चुका हैl उन्होंने मुझे धोखा दियाl इसके बाद मैंने उन्हें छोड़ दिया और चली गईl यह इतना ही सिंपल हैl'

यह पहली बार नहीं है जब सोमी अली सलमान खान पर धोखा देने का आरोप लगा रही हैl मिड डे से जुड़े बातचीत में भी उन्होंने यह आरोप लगाया थाl मुंबई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सोमी अली ने लिखा था कि वह भारत सलमान खान से शादी करने के लिए आई थीl

View this post on Instagram

A post shared by Her Zindagi (@herzindagi)

सोमी अली कहती है, 'मैंने 'मैंने प्यार किया' देखी और मैंने तय कर लिया कि मैं इसी आदमी से शादी करूंगीl मैंने अपनी मां को बताया कि मैं भारत जा रही हूंl मैं यही कहती थी कि मुझे भारत जाना है और सलमान खान से शादी करनी हैl मैंने अपने पिता को फोन कियाl मैंने उन्हें यह नहीं कहा कि मैं भारत क्यों जाना चाहती हूंl मैंने उन्हें बताया कि हमारे कुछ रिश्तेदार मुंबई में है और मैं उन्हें मिलना चाहती हूंl भारत आने के बाद मैं एक फाइव स्टार होटल में गईl लोग मेरा मजाक उड़ाते थे क्योंकि मैं ऐसी स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हूं जो 5 स्टार होटल में रहती थीl'

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सोमी अली ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया थाl सोमी अली का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ हैl सोमी अली इन दिनों अपना एनजीओ चला रही है जो शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित बच्चियों को बचाने का काम करता है।

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


Somy Ali ने सलमान खान पर लगाया धोखा देने का सनसनीखेज आरोप, पढ़ें पूरी खबर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

अप्रैल OTT रिलीज: 'द फैमिली मैन 2' से लेकर 'मुमभाई 2' तक, अप्रैल में ओटीटी पर एंटरटेन करेंगी ये फिल्में और ... - Dainik Bhaskar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना महामारी के चलते हर कोई सिनेमाघरों तक पहुंचने में असहज महसूस कर रहा है ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म एंटरटेनमेंट का जरिया बना हुआ है। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, वूट और सोनी लिव जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म लगातार अपना ओरिजिनल कंटेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस महीनें भी इन प्लेटफॉर्म पर कई तरह की फिल्में और सीरीज देखने मिलने वाली हैं। आइए देखते हैं वो वेब सीरीज और फिल्में कौन सी हैं-

हैलो चार्ली

प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम

रिलीज डेट- 9 अप्रैल

आदर जैन, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, श्लोका पंडित स्टारर फिल्म हैलो चार्ली लोगों को गुदगुदाने के लिए 9 अप्रैल को रिलीज हो रही है। ये फिल्म एक छोटे से शहर के मासूम युवक की कहानी है जिसे गोरिल्ला को एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली है। फिल्म में दोनों का मजेदार सफर और कन्फ्यूजन देखने मिलेगी।

मैं हीरो बोल रहा हूं

प्लेटफॉर्म- अल्ट बालाजी

रिलीज डेट- 20 अप्रैल

20 अप्रैल को रिलीज होने जा रही फिल्म मैं हीरो बोल रहा हूं, कसौटी एक्टर पार्थ समथान का डिजिटल डेब्यू होने वाला है। फिल्म में माफिया और डॉन की कहानी दिखाई जाने वाली है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री पर अंडरवर्ल्ड के डॉन का कब्जा हुआ करता था।

मुम भाई 2

प्लेटफॉर्म- जी 5

रिलीज डेट- 18 अप्रैल

मुमभाई की कहानी में 90 के दशक का बॉम्बे दिखाया जाने वाला है जब पूरे शहर में माफियाओं का राज हुआ करता था। इन माफियाओं का सामना एक ऐसे पुलिसवाले से होगा जो 83 एंकाउंटर कर चुके हैं। इस एक्शन थ्रिलर सीरीज को 18 अप्रैल से जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा।

कर ले तू भी मोहब्बत 4

प्लेटफॉर्म- अल्ट बालाजी

साक्षी तंवर और राम कपूर स्टारर शो कर ले तू भी मोहब्बत अपने चौथे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। शो में दिखाया जाएगा कि करण खन्ना अपने काउंसलर की मदद से शराब की बुरी आदत को छोड़ने में लगे हैं जिस बीच दोनों की नजदीकियां बढ़ जाती हैं। इसी दौरान करण अपनी काउंसर के साथ बेटी की शादी में पहुंचते हैं जिससे कहानी में नया मोड़ आएगा।

द फैमिली मैन 2

प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम

रिलीज डेट- 28 अप्रैल

एक लंबे इंतजार के बाद मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज द फैमिली मैन अपने दूसरे सीजन के साथ आ रही है। सीरीज में मनोज बाजपेयी, श्रीकांत नाम के एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभा रहे हैं जो मजेदार अंदाज में अपनी जॉब और परिवार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में हैं। सीरीज के पिछले सीजन को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था।

खबरें और भी हैं...

Let's block ads! (Why?)


अप्रैल OTT रिलीज: 'द फैमिली मैन 2' से लेकर 'मुमभाई 2' तक, अप्रैल में ओटीटी पर एंटरटेन करेंगी ये फिल्में और ... - Dainik Bhaskar
Read More

सिंगर बप्पी लहरी को हुआ कोरोना, अस्पताल में हुए भर्ती - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • बप्पी लहरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए
  • बप्पी की बेटी रीमा लहरी ने जारी किया बयान

बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बप्पी की बेटी रीमा लहरी ने स्टेटमेंट जारी करके ये जानकारी दी.

अस्पताल में भर्ती बप्पी लहरी

बयान में लिखा गया- बप्पी दा ने अत्यधिक सावधानी बरती है मगर उनमें हल्के कोविड लक्षण पाए गए हैं. उन्हें अपनी उम्र के कारण एहतियात के तौर पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉ. उडवाडिया की देखरेख में भर्ती कराया गया था. वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे और घर जाएंगे. उन्हें हमेशा अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए धन्यवाद.

बप्पी लहरी ने बॉलीवुड में बहुत लंबी पारी खेल ली है. वो 500 से ज्यादा गाने कंपोज कर चुके हैं. बप्पी लहरी के गाने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. पॉप म्यूजिक को बॉलीवुड का एक अहम हिस्सा बनाने का श्रेय भी बप्पी लहरी को ही जाता है.  लेकिन बप्पी लहरी सिर्फ गाने के साथ-साथ ढेर सारा सोना पहनने के लिए भी सुर्खियों में रहे हैं.  

कोरोना की चपेट में आ चुके हैं कई सितारे

बता दें कि कोरोना वायरस  के केसेज दिन पे दिन बढ़ते जा रहे हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों को भी कोरोना हो चुका है. कार्तिक आर्यन, आमिर खान, सतीश कौशिक, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, अमिताभ बच्चन जैसे कई सितारें कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. 

इसी कारण से शूटिंग पर भी असर देखने को मिल रहा है. कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग रुकी हुई है. वहीं रियलिटी शो डांस दीवाने के 18 क्रू मेंबर भी एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए. फिल्म चेहरे की रिलीज को भी पोस्टपोन कर दिया गया है. 

Let's block ads! (Why?)


सिंगर बप्पी लहरी को हुआ कोरोना, अस्पताल में हुए भर्ती - Aaj Tak
Read More

Kirron Kher Is Suffering From Blood Cancer, Confirms Anupam Kher - Lehren

Actor and politician Kirron Kher has been diagnosed with blood cancer. Several rumors about her health were going on for the last couple of months. In November 2020, she had broken her left arm after which she went for some medical tests and was diagnosed with multiple myeloma which is a type of blood cancer. The disease had spread to her left arm and right shoulder.

Actor Anupam Kher has confirmed his wife’s diagnosis via social media. He wrote, “Just so that rumors don’t get the better of a situation, Sikandar and I would like to inform everyone that Kirron has been diagnosed with multiple myelone, a type of blood cancer.”

Also Watch: Anupam Kher’s Hilarious Poem On Middle-Class People

He also told that she is currently undergoing the treatment and will come out of this stronger than before. Anupam said that she is already on her way to recovery.

People are wishing for the speedy recovery of Kirron Kher.

↓       Scroll down for next story      ↓

Let's block ads! (Why?)


Kirron Kher Is Suffering From Blood Cancer, Confirms Anupam Kher - Lehren
Read More

Dadasaheb Phalke Award 2019: चुनावी फायदे के लिए दिया रजनीकांत को फाल्के अवार्ड? सवाल से भड़क गए प्रकाश जावेड़कर - ABP News

#AskSRK: प्रियंका ने पूछा- 'नए टैलेंट को प्रमोट कर रहे हो?' शाहरुख खान ने दिया ये शानदार जवाब - Hindustan

1 अप्रैल, 2021|9:15|IST

अगली स्टोरी

Copyright © 2020 HT Digital Streams Limited. All RightsReserved.

Let's block ads! (Why?)


#AskSRK: प्रियंका ने पूछा- 'नए टैलेंट को प्रमोट कर रहे हो?' शाहरुख खान ने दिया ये शानदार जवाब - Hindustan
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...