Rechercher dans ce blog

Tuesday, September 28, 2021

बिग बॉस 15: 'तारक मेहता' फेम निधि भानुशाली रोड ट्रिप के चलते नहीं बन पाईं शो का हिस्सा, पिछले 3 महीने में स... - Dainik Bhaskar

एक दिन पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम निधि भानुशाली को 'बिग बॉस 15' के मेकर्स ने एप्रोच किया था हालांकि चाहकर भी वे अब इसका हिस्सा नहीं होंगी। माना जा रहा है कि निधि ने 'बिग बॉस' के सामने अपना पहला प्यार चुना- ट्रैवलिंग। ऐसा नहीं था कि निधि इस शो में शामिल होने के लिए उत्साहित नहीं थी हालांकि वे अपने ट्रैवल प्लान में भी बदलाव नहीं लाना चाहती थी। काफी सोचने के बाद उन्होंने शो में शामिल होने से इंकार कर दिया और अपने रोड ट्रिप को जारी रखने का फैसला किया। गौरतलब है कि निधि भानुशाली का 'तारक मेहता' छोड़ने के बाद, पलक सिधवानी ने उनकी जगह ली है।

बेफिक्र अंदाज़ देखकर ही मेकर्स ने एप्रोच किया
निधि से जुड़े करीबी बताते हैं, "रियल लाइफ में निधि काफी एडवेंचरस हैं। उन्हें ट्रैवलिंग करना बहुत पसंद है और वे पिछले कुछ महीनों से देश भ्रमण कर रही हैं। वे अपने एक दोस्त और पेट डॉग के साथ रोड ट्रिप निकल पड़ी हैं। पिछले तीन महीनों में वे सिर्फ एक ही बार कुछ दिनों के लिए अपने घर लौटी थीं एक फैमिली मेंबर की शादी में शामिल होने के लिए। सोशल मीडिया पर निधि काफी एक्टिव हैं और उनका बेफिक्र अंदाज़ देखकर ही शो के मेकर्स ने उन्हें एप्रोच किया था। हालांकि इस शो में शामिल होने के लिए उन्हें अपने रोड ट्रिप को बीच में छोड़कर मुंबई लौटना होता।"

जून से रोड़ ट्रिप पर है निधि
निधि इन दिनों लेह लदाख में हैं। कुछ दिनों बाद वे वहां से कश्मीर जाएंगी और तक़रीबन 15 दिनों तक वह ठहरेंगी। कश्मीर का ट्रिप करने के बाद, उत्तरांचल होते हुए वे मुंबई लौटेंगी। यदि हर चीज़ उनकी प्लानिंग के मुताबिक हुई तो वे इस साल के आखिर तक अपने घर मुंबई लौट आएगी। बता दें, निधि ने जून महीने में अपनी इस ट्रिप की शुरुआत की थी जिसके लिए उन्होंने एक नई कार भी खरीदी थी। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, निधि ने बताया था कि वे ट्रैवलिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा था, "मुझे ट्रैवलिंग बहुत पसंद है और इसी में मैं अपना करियर बनाना चाहती हूं।

जल्द ही मैं अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू करुंगी जहां मैं अपने ट्रेवल अनुभव शेयर करुँगी। फ़िलहाल मैं अपने इस रोड ट्रिप की डाॅक्यूमेंट्री बनाउंगी और मुझे उम्मीद है मेरा काम लोगों को ट्रैवल करने के लिए इंस्पायर करेगा।"

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


बिग बॉस 15: 'तारक मेहता' फेम निधि भानुशाली रोड ट्रिप के चलते नहीं बन पाईं शो का हिस्सा, पिछले 3 महीने में स... - Dainik Bhaskar
Read More

पूजा भट्ट को शराब छोड़े हुए बीते पांच साल, एक्ट्रेस ने लिखी इमोशनल पोस्ट - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • पूजा भट्ट ने लिखा इमोशनल पोस्ट
  • खुद से करने लगी हैं अब प्यार
  • खुद को बनाया है पहली प्रायॉरिटी

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट 28 सितंबर को जश्न मना रही हैं. कारण हैं, शराब का सेवन छोड़े उन्हें पांच साल पूरे जो हो चुके हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी इमोशनल पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि आखिर इसे छोड़ने के चलते उन्हें कितने चैलेंजेज फेस करने पड़े. प्यार को ढूंढने के लिए वह कितने देश, बॉर्डर और कॉन्टिनेंनट्स पार कर चुकी हैं. उन्हें वह वक्त याद नहीं जब वह प्यार में नहीं थीं. 

पूजा भट्ट ने लिखी पोस्ट
पूजा भट्ट ने लिखा, "पांच साल लगभग हो चुके हैं, जबसे मैंने शराब का सेवन छोड़ा है. एक चीज जिसने मुझे खतरनाक स्टॉर्म्स से बचाया, बुरे वकर्त में साथ दिया और फेम के मौसम में मुझे सब्र सिखाया. मेरी जिंदगी में किसी तीसरे के लिए जगह नहीं है. मेरी लाइफ में मेरी सबसे पहली जरूरत मैं खुद हूं. मेरी इमोशनल हेल्थ सबसे पहले आती है. रिकवरी पहली प्रायॉरिटी है. क्योंकि हर रिकवरी, जैसे प्यार मतलबी होता है फिर चाहे लोग कुछ भी क्यों न कहते रहें. मेरी च्वॉइस एकदम क्लियर है, मैं अकेली हूं, हमेशा."

पूजा भट्ट की इस पोस्ट पर एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा, "मैंने अपने पति को शराब के सेवन में खो दिया. कई दिन ऐसे होते हैं, जब मैं खुद से पूछती हूं कि मैंने क्यों नहीं उन्हें रीहैब सेंटर जाने के लिए फोर्स किया. शायद वह आज जिंदा होते. आपकी पोस्ट खूबसूरत है और सब्र भी दे रही है जो हर दिन जीना सीख रहा है. शुक्रिया."

पूजा भट्ट ने आमिर-किरण के तलाक पर किया रिएक्ट, बोलीं 'को-पैरेंटिंग नई बात नहीं'

इसपर पूजा भट्ट ने रिप्लाई करते हुए लिखा, "मुझे माफ करिए आपके लॉस के लिए. उस फैक्ट के लिए भी कि यह आपके मन में एक सवाल पैदा कर रहा है. सच यह है कि कोई किसी को नहीं रोक सकता है. हर चीज करने की लालसा आपको अपने अंदर से मिलती है. आपको ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद." एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स' में नजर आई थीं. इससे पहले वह पिता महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' का हिस्सा रहीं. इस फिल्म में संजय दत्त और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे. 

Adblock test (Why?)


पूजा भट्ट को शराब छोड़े हुए बीते पांच साल, एक्ट्रेस ने लिखी इमोशनल पोस्ट - Aaj Tak
Read More

Twinkle Khanna और Akshay Kumar की खूबसूरत बातचीत हुई बहस में तब्दील, फोटो हो गईं वायरल - NDTV India

Twinkle Khanna और Akshay Kumar की खूबसूरत बातचीत हुई बहस में तब्दील, फोटो हो गईं वायरल

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

नई दिल्ली :

अक्षय कुमार इन दिनों शूटिंग के सिलसिल में विदेश में हैं. उनके साथ फैमिली भी है. ट्विंकल खन्ना ने कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है जिसमें वह पति अक्षय कुमार के साथ बातों में मशगूल हैं. लेकिन इन फोटो को लेकर ट्विंकल खन्ना ने बहुत गहरी बात भी कही है. दोनों बहुत ही इत्मिनान के साथ बातों में व्यस्त हैं और उनकी भांजी ने ढेर सारी फोटो खींच ली है. इस तरह अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं. इन फोटो को कुछ ही देर में 70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 

यह भी पढ़ें

ट्विंकल खन्ना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'जब हम चैट कर रहे थे तब भांजी ने कई तस्वीरें लीं और मुझे लगता है कि हमारी यह बातचीत एक शादी की विभिन्न अवस्थाओं की ओर इशारा करती है. आप अपनी सबसे अच्छी मुस्कान के साथ शुरुआत करते हैं और समय के साथ इसमें गिरावट आती रहती है. आखिरी तस्वीर में मैं उसे डराने की कोशिश कर रही हूं. लेकिन इसके साथ ही मैं अपनी कॉफी पर भी फोकस कर रही हूं. जब वी मेट से लेकर व्हाट द हेक तक.' इस तरह दोनों की इस फोटो पर फैन्स के खूब कमेंट आ रहे हैं. 

उनकी फोटो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'शादी में कुछ भी हो या ना हो.. आप दोनों खाने में काफी अच्छे लगते हैं, एक के बाद एक बिना पैलेट क्लींजर के.' उनकी इस फोटो पर महेश भूपति ने भी इमोजी बनाकर कमेंट किया है. यही नहीं, हुमा कुरैशी ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है. 

Video: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी से खास बातचीत



Adblock test (Why?)


Twinkle Khanna और Akshay Kumar की खूबसूरत बातचीत हुई बहस में तब्दील, फोटो हो गईं वायरल - NDTV India
Read More

PM Modi ने Lata Mangeshkar को दी जन्मदिन की बधाई, स्वस्थ जीवन की कामना की - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को किया बर्थडे विश
  • लता मंगेशकर ने पूरे किए 92 साल
  • पीएम मोदी को भाई बोलती हैं लता मंगेशकर

28 सितंबर को स्वरकोकिला के नाम से फेमस लता मंगेशकर अपना जन्मदिन मना रही हैं. करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली लता मंगेशकर को देश विदेश से फैंस जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया है.

पीएम मोदी ने दी लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- ''आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई. उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है. भारतीय संस्कृति के लिए उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान दिया जाता है. व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद शक्ति का एक बड़ा स्रोत है. मैं लता दीदी के लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना करता हूं.'' नरेंद्र मोदी हर साल लता मंगेशकर को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई देते हैं. लता मंगेशकर भी देश के प्रधानमंत्री को उनके खास दिन यानी जन्मदिन पर बधाई देना नहीं भूलतीं.

करियर की शुरुआत से अभी तक इतना बदल गई हैं मौनी रॉय, बॉलीवुड में हो गया है नाम
 

पीएम मोदी-लता मंगेशकर में अच्छे रिश्ते

लता मंगेशकर और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच अच्छे रिश्ते हैं. पीएम मोदी गायिका लता मंगेशकर को अपनी बहन का दर्जा देते हैं. बात करें लता मंगेशकर की तो वे 92 साल की हो गई हैं. लता मंगेशकर अपने दौर की सफल गायिका रही हैं. उस दौर को अगर लता का दौर कहेंगे तो गलत नहीं होगा. लता मंगेशकर की जादुई आवाज का हर म्यूजिक लवर कायल रहा है. लता मंगेशकर के गानों को आज भी फैंस सुनते हैं. तभी तो लता मंगेशकर को बॉलीवु[ की Nightingale के नाम से जाना जाता है.

Sara Ali Khan की साड़ी पर अमिताभ की फिल्म का आइकॉनिक डायलॉग, 'मेरे पास मां है'
 

लता मंगेशकर ने महज 13 साल की उम्र से गाना गाना शुरू कर दिया था. उनके मशहूर गानों में एक प्यार का नगमा, लग जा गले, तूने ओ रंगाीले जैसे कई बेहतरीन गाने शामिल हैं. उम्र के इस पड़ाव पर लता मंगेशकर कम गाने गाती हैं. लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस संग अक्सर रूबरू होती हैं. वे सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी यादों को शेयर किया करती हैं.

Adblock test (Why?)


PM Modi ने Lata Mangeshkar को दी जन्मदिन की बधाई, स्वस्थ जीवन की कामना की - Aaj Tak
Read More

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा के साथ ओछी हरकत करेगा वनराज, काव्या के सामने अनुज कर देगा पिटाई - Zee News Hindi

नई दिल्ली: टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. अनुपमा की लाइफ अब पूरी तरह से बदल रही है. नए किरदार की एंट्री से अनुपमा की जिंदगी फिर से गुलजार होना शुरू हो चुकी है. अब ऐसे में ये सवाल है कि क्या अनुपमा के आने वाले एपिसोड में रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा? अनुज (Anuj Kapadia) और अनुपमा को करीब आने से रोकने वाले बहुत हैं. इसके बाद भी दोनों ने आखिरकार हाथ मिला ही लिया है. आने वाले एपिसोड्स में सबसे बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. आखिर अनुज और अनुपमा को अकेले में वक्त बिताने का मौका मिल ही गया है. दोनों साथ में मुंबई पहुंच गए हैं, लेकिन इस प्यार भरे पल में खलल पड़ने वाला है. वनराज की एक गलती सब खराब करने वाली है. 

वनराज को देख अनुपमा का होगा मूड खराब

आने वाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. अनुज और अनुपमा मुंबई में अपना अच्छा वक्त बिता रहे होंगे. अनुपमा (Anupama) की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा. वो नॉन स्टॉप हंसती रहेगी. अनुज और अनुपमा साहिल किनारे घूमते रहेंगे कि तभी दोनों के सामने वनराज और काव्या आ जाएंगे. ऐसे में दोनों को बड़ा झटका लगेगा. वनराज और काव्या भी जुहू बीच पहुंच जाएंगे. ऐसा क्यों और कैसे होगा, ये जानकर आपको भी हैरानी होगी. अनुज (Anuj Kapadia), वनराज (Sudhanshu Pandey) को देखर ग्रीट करेगा. वहीं अनुपमा पूछेगी कि वो दोनों यहां क्या कर रहे हैं, जिस पर काव्या बताएगी कि वो अपने पुराने बॉस से मिलने आए हैं. वनराज, अनुपमा और अनुज को ताना मारेगा, कहेगा कि जुहू बीच पर दोनों काम कर रहे हैं. इस बात को सुनकर अनुपमा गुस्सा जाएगी और अनुज के साथ निकल जाएगी.

वनराज करेगा ओछी हरकत

'अनुपमा' (Anupama) के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा और अनुज (Anuj Kapadia) एक साथ पब जाएंगे. अनुपमा और अनुज तय करेंगे कि दोनों साथ में अच्छा गाना सुनेंगे और अच्छा खाना खाएंगे. इसी बीच वहां काव्या और वनराज भी पहुंच जाएंगे. काव्या और वनराज को वहां देखकर अनुपमा को जरा भी अच्छा नहीं लगेगा और वो दोनों को नजरअंदाज करेगी. इसी बीच अनुज कुछ ऐसा खा लेगा, जिसकी वजह से उसे खांसी आने लगेगी. अनुपमा तुरंत ही अपना देसी नुस्खा अपनाएगी और अनुज की पीठ थपथपाएगी ताकि उसकी खांसी बंद हो जाए. ऐसे ही अनुपमा, वनराज (Sudhanshu Pandey) के साथ भी किया करती थी. अनुज और अनुपमा को इस तरह से देखकर वनराज को बहुत गुस्सा आएगा और उसे पुराने दिन भी याद आ जाएंगे. झल्लाया वनराज तुरंत ही अनुपमा से अटपटा सवाल कर बैठेगा. वो अनुपमा-अनुज के रिश्ते पर कीचड़ उछालेगा. अनुपमा इस बात का करारा जवाब देगी, लेकिन इसी बीच बात बढ़ जाएगी और अनुज को गुस्सा आ जाएगा. 

वनराज और अनुज में होगी मारपीट

गुस्से में अनुज कपाड़िया (Anuj Kapadia), वनराज का कॉलर पकड़ लेगा. वहीं वो वनराज पर हाथ भी उठा देगा. इस हरकत की वजह से पब में हंगामा हो जाएगा. वनराज (Sudhanshu Pandey) भी अनुज के साथ भिड़ जाएगा और दोनों आमने-सामने होंगे. काव्या दोनों के बीच की इस लड़ाई को शांत कराने की कोशिश करेगी लेकिन उसके सारे प्रयास बेकार जाएंगे. ऐसे में अनुपमा (Anupama) एक अच्छे आइडिया के साथ आगे आएगी. अनुपमा दोनों के बीच एक डांस मुकाबला कराने की बात कहेगी. दोनों ही अनुपमा की बात मानेंगे. अब ये देखने वाली बात होगी कि ये डांस मुकाबला कौन जीतता है. वहीं अनुपमा का ऐसा करने के पीछे क्या मकसद है. ऐसे में आने वाला एपिसोड मजेदार होने वाला है. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss की इस विनर का ऐसा हाल देख लगेगा Shock, Photo देखकर खा जाएंगे धोखा

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Adblock test (Why?)


Anupama Spoiler Alert: अनुपमा के साथ ओछी हरकत करेगा वनराज, काव्या के सामने अनुज कर देगा पिटाई - Zee News Hindi
Read More

Monday, September 27, 2021

क्या रिलेशनशिप में हैं अभय देओल? शेयर की इस सेलिब्रिटी के साथ रोमांटिक तस्वीरें - Hindustan

अभिनेता अभय देओल इन दिनों बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं जो कि इशारा कर रही हैं कि वे रिलेशनशिप में हैं। अभय ने शिलो शिव सुलेमान के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों के बीच की नजदीकियां उनके रिश्ते को बयां करने के लिए काफी है। उनके इस पोस्ट पर सितारों से लेकर फैंस तक के खूब कमेंट्स आ रहे हैं।

शिलो की तारीफ में पोस्ट

अभय ने कैप्शन में लिखा- ‘फ्लूएड, फ्री, फ्लोइंग, रचनात्मक, सूदिंग, मजेदार, निडर, सेंशुअल, शांत, इंस्पायरिंग, डायनेमिक, टैलेंटेड, सेक्सी। ओह और शिलो शिव सुलेमान में ये सब मौजूद है।‘

शिलो ने किया कमेंट

अभय के इस पोस्ट पर शिलो ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘इस टेबल पर कुछ भी टैबू नहीं है। जल्द ही और रोमांचक चीजें आने वाली हैं।‘ वहीं कई सितारों ने भी कमेंट किया है। मोनिका डोगरा ने लिखा- ‘तुम दोनों के लिए प्यार।‘ ईशा गुप्ता ने उनकी तस्वीरों पर प्यार जताते हुए इमोटिकॉन पोस्ट किया।

यह पहली बार है जब अभय ने इंस्टाग्राम पर शिलो के साथ तस्वीर पोस्ट की है। इससे पहले अभय ने उनके लाइव एक्जीबिशन की तस्वीरें शेयर करते हुए तारीफ की थी। 

कौन हैं शिलो

शिलो फियरलेस कलेक्टिव नाम के आर्ट कलेक्टिव की फाउंडर और डायरेक्टर हैं। इसके तहत 400 आर्टिस्ट्स काम कर रहे हैं जो लैंगिंक हिंसा के खिलाफ विरोध के लिए कला का इस्तेमाल करते हैं।  

अफेयर को लेकर रहे चर्चा में

इससे पहले अभय देओल और सेलिब्रिटी मैनेजर साइरीना मामिक के अफेयर की खबरें थीं। साइरीना से पहले अभय प्रीति देसाई के साथ रिलेशनशिप में थे। चार साल एक दूसरे को डेट करने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। 
 

Adblock test (Why?)


क्या रिलेशनशिप में हैं अभय देओल? शेयर की इस सेलिब्रिटी के साथ रोमांटिक तस्वीरें - Hindustan
Read More

खतरों के खिलाड़ी 11: अर्जुन बिजलानी की जीत से नाराज हुए दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस, चैनल और रोहित शेट्टी पर... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Tv
  • Khatron KE Khiladi 11: Divyanka Tripathi's Fans Angered By Arjun Bijlani's Victory, Says Channel And Rohit Shetty Are Biased

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कलर्स चैनल के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता की घोषणा कर दी गई है। शो की ट्रॉफी जीतने के लिए दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी के बीच मुकाबला हुआ था, जहां महज 20 सेकेंड के फांसले के चलते अर्जुन बिजलानी ने जीत हासिल कर ली है। जहां एक तरफ अर्जुन के फैंस उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं वहीं रनर-अप बनीं दिव्यांका के फैंस चैनल और होस्ट रोहित शेट्टी पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं।

शो के विजेता की अनाउंसमेंट होने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। एक सोशल मीडिया यूजर ने दिव्यांका के हारने पर नाराजगी जताते हुए लिखा, 'ये ट्रॉफी दिव्यांका की है। मैं रोहित सर को ट्रॉफी दिव्यांका को देते हुए देखना चाहता था लेकिन अफसोस चैनल के पक्षपात के कारण ऐसा नहीं हुआ। रियल विनर दिव्यांका।'

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं दिव्यांका त्रिपाठी की फैन नहीं हूं, लेकिन पूरे शो में उसे चियर कर रही थी। उसने हर टास्क में बेहतरीन किया है, लेकिन चैनल ने उसके साथ बहुत बुरा किया। ये अनफेयर है। उन्होंने उसे नाकाम कर दिया। हम ये देख सकते हैं। मैं इससे बहुत नाराज हूं।'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'हम अंधे नहीं हैं। हम देख सकते थे कि उसने हुक पकड़ लिया था लेकिन हेलीकॉप्टर जानबूझकर ऊपर हो गया, इसलिए वो 20 सेकेंड से हार गई। इसके बावजूद वो अर्जुन से फास्ट थई। खतरों के खिलाड़ी 11 ये पूरी तरह से साफ है कि किसने पहले टास्क पूरा किया।'

अर्जुन बिजलानी ने दी सफाई

शो के विनर अर्जुन बिजलानी ने लगातार अनफेयर तरीके से शो जीतने के आरोप पर बॉलीवुड लाइफ से कहा, 'ये बहुत दुखद है। शो किसी भी तरह से किसी के तरफ नहीं था। ये इस पर निर्भर करता है कि कौन तेजी से टास्क पूरा करता है। मैंने फिनाले स्टंट तेजी से किया। किसी दिन दिव्यांका ने भी कोई स्टंट तेजी से किया था। मैं उस दिन बेहतर था, चैनल ने टास्क नहीं किया था। जब लोग इसे देखते हैं तो उन्हें पता चलता है कि ये बहुत मुश्किल स्टंट था और दिव्यांका काफी देर तक नेट पर फंसी हुई थी। जिसने भी ये स्टंट देखा उसे पता है कि मैंने तेजी से किया था।'

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह ने टॉप 3 में नजर पक्की की थी, लेकिन विशाल आगे नहीं बढ़ सके। बाद में दिव्यांका और अर्जुन के बीच टास्क हुआ जिसमें महज 20 सेकेंट के फांसले से अर्जुन जीत गए थे।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


खतरों के खिलाड़ी 11: अर्जुन बिजलानी की जीत से नाराज हुए दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस, चैनल और रोहित शेट्टी पर... - Dainik Bhaskar
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...