Rechercher dans ce blog

Friday, February 4, 2022

Looop Lapeta Review: बॉयफ्रेंड को बचाने लूप में फंसीं तापसी, कभी हंसाती कभी पकाती है फिल्म - Aaj Tak

सोचो अगर आपको एक ही दिन को बार-बार जीने का मौका मिले तो क्या होगा? आप उसे एक ही तरह से जियेंगे या कुछ अलग करेंगे? कुछ देर में ही पक जरूर जाएंगे. अब सोचो कि अगर आपकी जान पर आ बनी हो और आपके पास खुद को या अपने अपनों को बचाने के लिए सिर्फ 50 मिनट का ही समय हो, और फिर आप लूप में फंस जाएं तो क्या होगा? यही तापसी पन्नू की नई फिल्म 'लूप लपेटा' में होता है. 

क्या है फिल्म की कहानी?

ये कहानी है सवी यानी सवीना बोरकर की, जो एक एथलीट है. सवीना रेस में दौड़कर गोल्ड जीतना चाहती थी, लेकिन घुटना टूटने और अपना सपना बर्बाद होने के बाद से अलग ही इंसान बन गई है. अस्पताल की छत पर सवीना की मुलाकात होती है सत्या उर्फ सत्यजीत से जो जिंदगी में खूब पैसा कमाना चाहता है. इसीलिए सत्या जुआ खेलता है और रोज किसी ना किसी से पिटकर घर आता है.

सत्या का सपना है कि वो किसी दिन सवी को साथ लेकर Stockholm से Helsinki फेरी राइड पर जाएगा. लेकिन ना तो उसके पास ऐसा करने के पैसे हैं और ना ही किस्मत बहुत अच्छी है. पैसों की चाहत सत्या और सवी की जिंदगी में आग लगा देती है. यूजलेस सत्या अब जिंदगी और मौत के बीच खड़ा है. उसे अपनी जान बचाने के लिए किसी भी हालत में 50 मिनट में 50 लाख रुपये लाने हैं. इसी लिए वो सवी की मदद मांगता है और उसकी जिंदगी लूप के लपेटे में फंस जाती है. 

TKSS: तापसी पन्नू के बिजी शेड्यूल का कपिल शर्मा ने उड़ाया मजाक, बोले 'पैसे गिनने का भी टाइम नहीं है'

हंसाने के साथ-साथ पकाती भी है फिल्म

लूप लपेटा में तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन की जोड़ी काफी सही है. लेकिन फिर भी कुछ कमी है. दोनों ने काम अच्छा किया है. दोनों का टपोरी स्टाइल भी काफी दिलचस्प है. लेकिन मजा नहीं आया. फिल्म में दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेंद्र चावला, श्रेया धन्वंतरी, के सी शंकर, माणिक पपनेजा और भूपेश बंदेकर जैसे कलाकारों ने सपोर्टिंग रोल निभाए हैं. सभी ने अपना काम अच्छे से किया. अप्पू-गप्पू के रोल में माणिक और भूपेश काफी इम्प्रेसिव हैं. 

Yeh Kaali Kaali Ankhein का आ रहा है दूसरा सीजन, ताहिर राज भसीन ने कही ये बात

सवी को एक ही दिन को बार-बार जीते देखना दिलचस्प है, लेकिन किरदारों का एक ही बात को 50 बार बोलना का इरिटेटिंग लगता है. फिल्म में हर किरदार एक दूसरे के सामने शब्दों को दोहराता ही नजर आ रहा है. 50 लाख की बात होती है तो किरदार एक दूसरे से अलग-अलग एक्सप्रेशन-इमोशन में 50 लाख ही बोलने लग जाते हैं. कोई ब्रो बोलता है तो उसकी सुई वहीं अटक जाती है. फिल्म में थ्रिल है और काफी अच्छे कॉमिक पल भी हैं, लेकिन कई जगह पर आप इसे देखते हुए बोर हो सकते हैं. डायरेक्टर आशीष भाटिया की कोशिश अच्छी है, लेकिन यह फिल्म और बेहतर हो सकती थी.

Adblock test (Why?)


Looop Lapeta Review: बॉयफ्रेंड को बचाने लूप में फंसीं तापसी, कभी हंसाती कभी पकाती है फिल्म - Aaj Tak
Read More

फरहान-शिबानी की शादी: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को करेंगे शादी, पापा जावेद अख्तर ने किया कंफर्म - दैनिक भास्कर

16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर-डारेक्टर फरहान अख्तर और सिंगर शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को शादी करेंगे। इस बात को उनके पिता और बॉलीवुड लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि दोनो 21 को शादी को अपनी शादी रजिस्टर करेंगे और उसके बाद एक छोटा सा सेलिब्रेशन होगा।

शादी की तैयारियां वेडिंग प्लानर कर रहे हैं
शादी को लेकर जावेद ने कहा, कपल 21 फरवरी को अपनी शादी कोर्ट में रजिस्टर करेंगे। इसके बाद परिवार और दोस्तों के साथ खंडाला स्थित फार्महाउस में एक इंटिमेट सेलिब्रेशन होगा। शादी की जो तैयारियां हैं वह सब वेडिंग प्लानर देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा पैंडेमिक के कारण हम इस सेलिब्रेशन को बहुत छोटा रख रहे हैं। खैर अभी तक किसी को इनविटेशन भेजे नहीं हैं।

हम सब शिबानी को बहुत पसंद करते हैं
शिबानी की बात करते हुए जावेद ने बताया, वह बहुत अच्छी लड़की है। हम सब उसको बहुत पसंद करते हैं। सबसे बड़ी बात है कि फरहान और शिबानी एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी कर रहे हैं। यह बहुत अच्छी बात है।

फरहान-शिबानी करीब 4 साल से रिलेशन में हैं
रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान और शिबानी ने शादी में सब्यसाची के आउटफिट पहनने का फैसला किया है। हालांकि, कपल अभी अपने आउटफिट को लेकर किसी को कुछ भी पता नहीं लगने देना चाहते हैं। बता दें कि फरहान-शिबानी करीब 4 साल से रिलेशन में हैं और लिव-इन में रह रहे हैं। यहां तक कि दोनों ने पेट्स को भी एक साथ गोद लिया है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


फरहान-शिबानी की शादी: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को करेंगे शादी, पापा जावेद अख्तर ने किया कंफर्म - दैनिक भास्कर
Read More

Watch: शादी के बाद पूल पार्टी में पति के साथ रोमांटिक हुईं Mouni Roy, सबके सामने किया लिपलॉक! - ABP न्यूज़

Mouni Roy Suraj Nambiar Marriage Video: हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड बिज़नेसमैन सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी करके एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) चर्चाओं में आई हैं. यह शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जो गोवा में हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में मौनी रॉय और सूरज नांबियार के घर वाले और क्लोज फ्रेंड्स को इनवाइट किया गया था.  आपको बता दें कि शादी सेरेमनी के बाद अब मौनी की पूल पार्टी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है.

इस पूल पार्टी के वीडियो को बिज़नेसमैन सूरज नांबियार ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 1. 66 लाख से अधिक व्यूज और लगभग 19 हज़ार लाइक्स आ चुके हैं. आपको बता दें कि इस वीडियो में एक शानदार पूल पार्टी के नज़ारे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि न्यूलीवेड कपल, सूरज नांबियार और मौनी रॉय इस पूल पार्टी में अपने ख़ास दोस्तों के साथ चिल करते और नाचते गाते दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मौनी रॉय और सूरज के साथ ही कई सेलिब्रिटीज जैसे अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani), मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) आदि दिखाई देते हैं. पार्टी के दौरान सभी गेस्ट्स सफ़ेद कपड़ों में दिखाई देते हैं.


वीडियो के आखिर में मौनी रॉय और सूरज नांबियार एक-दूसरे को किस करते भी करते हैं, जिससे आप इन दोनों की केमिस्ट्री का अंदाजा लगा ही सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूरज नांबियार दुबई बेस्ड बिज़नेसमैन हैं और वे और मौनी साल 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

Mouni-Suraj Spotted After Marriage: शादी के बाद मिसेज नांबियार बनकर पति सूरज नांबियार के साथ मुंबई लौटीं मौनी रॉय, लाल बनारसी साड़ी पहने खूब जंची एक्ट्रेस

Mouni Roy Wedding Photos: बंगाली बाला बन गईं नांबियार खानदान की बहू, शादी की रस्मों के बीच दिखा इस हॉट कपल का रोमांस

Adblock test (Why?)


Watch: शादी के बाद पूल पार्टी में पति के साथ रोमांटिक हुईं Mouni Roy, सबके सामने किया लिपलॉक! - ABP न्यूज़
Read More

Karishma Tanna Mehendi Ceremony: करिश्मा तन्ना के हाथों में रची पिया Varun के नाम की मेहंदी, येलो लहंगे में ढाया कहर - आज तक

कर‍िश्मा और वरुण के मेहंदी फंक्शन में उनके पेरेंट्स, स‍िबल‍िंग्स और बीटाउन के दोस्त शामिल हुए. कर‍िश्मा के स‍िबल‍िंग्स ने पैपराजी को पोज भी दिया और हाथों की मेहंदी भी दिखाई. 

Adblock test (Why?)


Karishma Tanna Mehendi Ceremony: करिश्मा तन्ना के हाथों में रची पिया Varun के नाम की मेहंदी, येलो लहंगे में ढाया कहर - आज तक
Read More

अभिनेत्री मधुबाला की 96 वर्षीय बहन को बहू ने घर से निकाला, न्यूजीलैंड से इस हाल में पहुंचीं मुंबई - Jansatta

मधुबाला की 96 साल की बहन कानिज बलसारा को उनकी बहू समीना ने न्यूजीलैंड में घर से बाहर कर दिया और उन्हें अकेले मुंबई के लिए फ्लाइट में बिठा दिया।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की बहन कानिज बलसारा को 96 साल की उम्र में उनकी बहू ने घर से निकाल दिया है। उन्हें इस तरह बहू द्वारा घर से बाहर कर दिए जाने की घटना ने कई लोगों का दिल झकझोर दिया है। दरअसल कानिज बलसारा की बहू समीना ने ऑकलैंड में घर से बाहर कर दिया था। साथ ही उन्हें एक रुपये दिए बिना ही मुंबई के लिए फ्लाइट में बिठा दिया। वहीं मुंबई के बांद्रा इलाके में रहने वाली कानिज की बेटी परवेज को समीना नहीं बल्कि उनके एक चचेरे भाई ने इस घटना के बारे में बताया था।

हाल ही में कानिज की बेटी परवेज ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होने इस घटना के बारे में बताया है। परवेज ने इंटरव्यू में कहा कि ‘उनकी मां कानिज और उनके पिता 17-18 साल पहले न्यूजीलैंड अपने बेटे के पास गई थीं। उन्होंने आगे बताया ‘वो अपने बेटे फारूक से बहुत प्यार करती थीं और वो उनके बिना नहीं रह सकती थीं। मेरे भाई भी उनसे बहुत प्यार करते थे, इसलिए वो दोनों को अपने साथ न्यूजीलैंड ले गए। वो बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे। वो न्यूजीलैंड में सुधार विभाग में काम किया करते थे लेकिन मेरी भाभी समीना को माता-पिता का उनके साथ रहना पसंद नहीं था’।

परवेज आगे कहा कि ये सब न्यूजीलैंड में शुरू हुआ था और समीना ने अपने तरीके से उन्हें बदलने से मना कर दिया। समीना ने कभी भी घर पर मेरे माता-पिता के लिए खाना भी नहीं बनाया था। मेरे भाई फारूक उनके लिए बहार से खाना लाते थे। समीना की बेटी, जिसकी ऑस्ट्रेलिया में शादी हुई है उन्होंने भी मेरी मां के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया था। जब उन्हें समीना ने घर से निकाला था, तब उनके दो बच्चे भी वहां मौजूद थे’।

परवेज ने आगे बताया ‘मैं नियमित रूप से न्यूजीलैंड जाती रहती थी। मां भी यहां दो बार आई हैं। लेकिन पिछले 5 सालों से वो यहां नहीं आ पाई हैं, क्योंकि मेरे भाई ने कहा कि उनकी मां की अब उम्र नहीं है कि वो सफर कर सकें।

Adblock test (Why?)


अभिनेत्री मधुबाला की 96 वर्षीय बहन को बहू ने घर से निकाला, न्यूजीलैंड से इस हाल में पहुंचीं मुंबई - Jansatta
Read More

Thursday, February 3, 2022

Karishma Tanna Varun Bangera Wedding: कौन हैं वरुण बंगेरा? जिसके साथ सात फेरे लेंगी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना - अमर उजाला - Amar Ujala

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। करिश्मा तन्ना अपने होने वाले पति वरुण बंगेरा के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगी। दोनों 5 फरवरी को सात फेरे लेंगे, जिसके चलते करिश्मा और वरुण की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में करिश्मा और वरुण अपनी शादी की रस्मों को खूब एंजॉय कर रहे हैं।
 
करिश्मा तन्ना ने अपनी पर्सनल लाइफ पर काफी कम बात की है। इसी वजह से करिश्मा तन्ना के होने वाले पति वरुण बंगेरा के बारे में फैंस ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं लेकिन फैंस जानना चाहते हैं कि वरुण बंगेरा कौन हैं? तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको वरुण बंगेरा से जुड़ी जानकारी देते हैं और उनके बिजनेस के बारे में भी बताते हैं।
बिजनेसमैन हैं वरुण बंगेरा
करिश्मा तन्ना टीवी की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं लेकिन वरुण बंगेरा इस इंडस्ट्री से काफी दूर रहते हैं। वरुण बंगेरा मुंबई के रहने वाले हैं और वह एक बिजनेसमैन हैं। वरुण VB क्रॉप नाम की कंपनी के डायेक्टर हैं। इस पद को वह साल 2010 से संभाल रहे हैं।
मीडिया लाइमलाइट से दूर रहते हैं वरुण बंगेरा
वरुण बंगेरा बेशक मुंबई के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई कनाडा की ओटावा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने इंटरनेशनल बिजनेस में ग्रेजुएशन किया है। वरुण लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है और उन्हें 413 लोग फॉलो करते हैं। वह खुद भी 411 लोगों को फॉलो करते हैं। वरुण फेसबुक पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं।
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की पहली मुलाकात
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की पहली मुलाकात एक कॉमेन दोस्त सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी। दोनों सुवेद लोहिया की एक पार्टी में मिले थे, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और प्यार हो गया। दोनों ने लगभग डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने का फैसला किया। करिश्मा और वरुण ने पिछले साल ही दुबई में सगाई की थी। इस फंक्शन को काफी प्राइवेट रखा गया था।
गोवा में होगी शादी
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी गोवा के एक फाइव स्टार होटल में होने वाली है। कोविड के चलते करिश्मा और वरुण की शादी में भी ज्यादा मेहमान शामिल नहीं होंगे। माना जा रहा है कि शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। हालांकि, करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा अपनी शादी को भी मीडिया से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं।

Adblock test (Why?)


Karishma Tanna Varun Bangera Wedding: कौन हैं वरुण बंगेरा? जिसके साथ सात फेरे लेंगी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

Amitabh Bachchan News: बिग बी ने 23 करोड़ में बेचा दिल्ली के गुलमोहर पार्क स्थित अपना घर 'सोपान' - ABP न्यूज़

Amitabh Bachchan News: बालीवुड के शहंशाह बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने दक्षिण दिल्ली के सबसे पॉश इलाके  गुलमोहर पार्क (Gulmohar Park) में स्थित अपने घर 'सोपान (Sopaan) को 23 करोड़ रुपये में बेच दिया है. दिल्ली के हौजखास के नजदीक इस घर में कभी अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन और उनके पिता हरिवंश राय बच्चन रहा करते थे. सोपान नाम से हरिवंश राय बच्चन ने किताब भी लिखा था.  

बिग बी बीते कई सालों से पत्नी जया बच्चन के साथ मुंबई में ही रहते हैं. साथ ही उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी उनके मुंबई स्थित घर 'जलसा' में रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुलमोहर पार्क की इस प्रॉपर्टी को Nezone ग्रुप की कंपनियों के सीईओ अवनी बदर ने खरीदी है, जो बच्चन परिवार को 35 सालों से जानती हैं. अवनी बदर के मुताबिर, यह एक पुराना कंस्ट्रक्शन है. इसलिए हम इस भवन को गिराकर अपनी जरूरतों के मुताबिक फिर से बनाएंगे. अवनी बदर के मुताबिक वे कई सालों से इसी इलाके में रह रहे हैं और एक अतिरिक्त प्रॉपर्टी की तलाश में थी. 

आपको बता दें तेजी बच्चन एक फ्रीलांस जर्नलिस्ट थीं और गुलमोहर पार्क हाउसिंग सोसायटी की सदस्य बनी थी. अमिताभ मुंबई जाने से पहले अपने माता-पिता के साथ इसी घर में रहते थे. बाद में उनके माता-पिता भी उनके साथ मुंबई शिफ्ट हो गए थे. सालों से इस घर में कोई नहीं रह रहा था. इस घर का ट्रांजैक्शन बाजार की कीमतों के मुताबिक ही हुआ है. हाउसिंग सेक्टर से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट Zapkey के मुताबिक, अमिताभ का घर सोपान 418.05 स्क्वायर मीटर में फैले था और 7 दिसंबर को इस घर की रजिस्ट्री पूरी की गई थी. 

ये भी पढ़ें

Explainer: क्यों देश के रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले ग्रामीण अर्थव्यवस्था है बजट से निराश!

HomeBuyers: होमबायर्स को झटका, 2022-23 से नहीं मिलेगा होमलोन पर 3.50 लाख रुपये के ब्याज भुगतान पर टैक्स छूट का लाभ!

Adblock test (Why?)


Amitabh Bachchan News: बिग बी ने 23 करोड़ में बेचा दिल्ली के गुलमोहर पार्क स्थित अपना घर 'सोपान' - ABP न्यूज़
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...