Rechercher dans ce blog

Wednesday, February 23, 2022

PICS: बहन जोया अख्तर के घर पत्नी Shibani Dandekar संग पहुंचे Farhan Akhtar, नई दुल्हनिया की अदाओं पर लट्टू हु - Bollywood Life हिंदी

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

Adblock test (Why?)


PICS: बहन जोया अख्तर के घर पत्नी Shibani Dandekar संग पहुंचे Farhan Akhtar, नई दुल्हनिया की अदाओं पर लट्टू हु - Bollywood Life हिंदी
Read More

कंगना पर बोले मुनव्वर फारूकी- दूसरा प्रॉब्लमैटिक है तो अपना काम क्यों छोड़ूं? - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • माहौल ऐसा हो गया है कि आप आवाज है, तो आप खतरे में हैं
  • लॉकअप में डर रहेगा कि कोई क्लिप एडिट कर वायरल न कर दे

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के बीच सोशल मीडिया पर छत्तीस का आंकड़ा दिखता है. मुनव्वर फारूकी के दर्जनों ट्वीट हैं जिसमें वे कंगना को निशाना बनाते नजर आते हैं. हालांकि कहानी में ट्विस्ट ये है कि मुनव्वर अब कंगना के 'लॉकअप' में हैं.अपनी विवादास्पद कॉमेडी के चलते जेल की हवा खा चुके मुनव्वर का ये 'लॉकअप' एक रियलिटी शो है जिसमें जेलर बनी दिखेंगी खुद कंगना रनौत. 

जैसे ही ये मुनव्वर के कंगना के शो का हिस्सा बनने की खबर आई, उनके समर्थक और विरोधी दोनों हैरान रह गए. ऐसा इसलिए क्योंकि मुनव्वर के समर्थकों का एक बड़ा वर्ग कंगना का विरोधी खेमा है, इसी तरह कंगना के समर्थकों का बड़ा गुट मुनव्वर को निशाने पर लिए रहता है. ऐसे में आखिर मुनव्वर इस शो का हिस्सा कैसे बन गए? aajtak.in ने ये सवाल सीधे मुनव्वर से ही पूछा.  

सवालः कंगना के शो ‘लॉकआप’ के साथ कैसे जुड़ना हुआ?  

मुनव्वरः जुड़ना कुछ ऐसे हुआ कि जब शो की क्रिएटिव टीम मेरे पास ऑफर लेकर आई, तो मुझे उनका कॉन्सेप्ट बड़ा मजेदार लगा. ये काफी चैलेंजिंग भी है, तो लगा कि इसे जरूर ट्राई करना चाहिए. 

सवालः होस्ट के रूप में कंगना रनौत को देखकर कैसा रिएक्शन था? 

मुनव्वरः जब मुझे पता चला कि कंगना इस शो से जुड़ी हैं, तो उस वक्त मिला-जुला रिएक्शन था. पहले सोचा कि मुझे ये शो नहीं करना चाहिए. क्योंकि मैं उस स्पेस का हिस्सा नहीं बनना चाहता था, जहां वो रहें. फिर मुझे एहसास हुआ कि अगर कोई दूसरा प्रॉब्लमैटिक है, तो उसकी वजह से मैं अपना काम क्यों छोड़ दूं. सरकार से चाहे कितनी दिक्कतें हों, आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल तो करना ही होगा. आप इन चीजों से भाग नहीं सकते. ये कोई सेंस नहीं बनता. मैं जिसका शिकार हो चुका हूं, वो मैं खुद तो नहीं करना चाहूंगा. सबसे बड़ी बात, उन्होंने तो मुझे शो ऑफर नहीं किया है. मुझे तो ऑल्ट वालों ने बुलाया है, तो मैं राजी हो गया. अब कंगना वहां हैं, तो शायद चीजें और भी मजेदार हो जाएं. 

सवालः आपके फैंस का कहना है कि इस शो के लिए राजी होकर आपने उनका दिल तोड़ दिया. 

मुनव्वरः देखिए, वो अपनी जगह गलत नहीं हैं. वे मुझसे नफरत नहीं करते हैं, उनको प्रॉब्लम शो से है. शो से जुड़ने के फैसले ने उन्हें परेशान कर दिया है. कहीं न कहीं कुछ लोग समझ भी रहे हैं और जो नाराज हैं, आगे चलकर उन्हें पता चलेगा कि मैं कोई क्रांतिकारी इंसान नहीं हूं. उन्हें मुझसे एंटरटेनमेंट चाहिए, उन्हें चाहिए कि मैं सही चीजों पर स्टैंड लूं, तो वो उन्हें मिलता रहेगा. अब जितने लोग ट्वीट कर रहे हैं, मुझे पूरा यकीन है कि उनकी आइडियोलॉजी अपने बॉस से बिलकुल अलग होगी. वो जॉब से परेशान जरूर होंगे लेकिन छोड़ेंगे नहीं. बिना वजह वो भार मुझपर डाल रखा है. मैं उन्हें गलत नहीं कह रहा है. वे मुझसे जुड़े हैं, उन्हें मुझसे उम्मीदें हैं लेकिन मेरे भी फैसले को समझें. आप रहें मेरे साथ और मेरे एंटरटेनमेंट का इंतजार करें. मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा. 

सवालः लॉकअप शो को लेकर आपकी क्या स्ट्रैटेजी रहेगी. लोग आपकी निजी जिंदगी से वाकिफ होंगे. इसे लेकर कोई दबाव है? 

मुनव्वरः वो कहते हैं न कि दूध का जला छाछ भी फूंक फूंक कर पीता है. दिक्कत यह है कि मौका ऐसा है कि मुझे आइडिया नहीं है कि आगे क्या होने वाला है. मुझे डर है कि कहीं मेरी चीजों की कुछ क्लिप बनाकर उसे क्रॉप व एडिट कर कुछ भी न दिखा दें. मुझे पता है कि लोग कैसे आपके पीछे पड़ते हैं, और कैसे तिल का ताड़ बना दिया जाता है. मैं इन सब चीजों का ख्याल रखकर अपना गेम खेलूंगा. गेम खेलने का मतलब है कि मैं लोगों को एंटरटेन करता रहूंगा. हार-जीत से मुझे कुछ लेना देना नहीं है. देखिए, जो इज्जत देगा, उसे पूरी इज्जत मिलेगी. 

जब ट्रॉफी हारकर मुनव्वर फारूकी ने जीता दिल, कंगना के शो में होगा ऐसा हंगामा?

राखी सावंत के Ex-हसबैंड बनेंगे Kangana Ranaut के 'कैदी'? ड्रामा क्वीन को नहीं मिला Lock Upp का ऑफर

सवालः आर्ट पर लगातार हमले होते रहे हैं. एक आर्टिस्ट के तौर पर आपकी क्या राय है? 

मुनव्वरः मेरा शो कैंसिल होने को काफी लोगों ने सपोर्ट किया था. मुझे समझ नहीं आता कि लोग अन्याय को कैसे सपोर्ट कर सकते हैं. आप मेरे काम से निराश जरूर हो सकते हैं. आपका हक बनता है मुझे क्रिटिसाइज करना. देखें, जो मुझसे थोड़ा सा भी निराश हुआ है, मुझे पता है उन्हें कैसे वापस लाना है. 

सवालः करियर की शुरूआत में इतनी सारी कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ गए, इससे उबर पाना कितना मुश्किल रहा था? 

मुनव्वरः खुद से जख्म भरने की आदत है. प्रॉब्लम आई, लेकिन यही तो जिंदगी है. लाइफ में सबकुछ परफेक्ट क्यों चाहिए आपको. यह जीवन का हिस्सा है. अब तो माहौल ऐसा हो गया है कि आप आवाज है, तो आप खतरे में हैं. 

सवालः कभी कॉमेडी छोड़ने का ख्याल आया था? 

मुनव्वरः बहुत बार आया था. ये ज्यादातर आवेश में आए हुए विचार होते हैं. लगता है कि आपके साथ ही क्यों हो रहा है. फिर खुद में ही हिम्मत आती है कि नहीं, इतनी मुश्किलों के बावजूद आप अपना काम कर सकते हैं. 

सवालः विवादों से कभी कोई फायदा हुआ?  

मुनव्वरः नहीं चाहिए ऐसा फायदा, न्यूज में रहने का शौक होता, तो नेता बन जाता. फिर मैं भी रोज न्यूज चैनल्स की डिबेट में दिखता. लोगों ने न्यूज में बना दिया और मैं बदनाम हो गया. लोगों ने यहीं से मेरे लिए धारणा बनानी शुरू कर दी. हालांकि बाद में जब उन्होंने मेरा काम देखा, तो उन्हें समझ आया कि मैं हूं कौन. ये मेरे मूल ऑडियंस हैं, जिन्हें मेरे काम से मतलब है न कि मेरी कॉन्ट्रोवर्सी से.

Adblock test (Why?)


कंगना पर बोले मुनव्वर फारूकी- दूसरा प्रॉब्लमैटिक है तो अपना काम क्यों छोड़ूं? - Aaj Tak
Read More

फिल्म 'Gangubai Kathiawadi' का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा, अदालत ने दिया नाम बदलने का सुझाव - NDTV India

नई दिल्ली:

आलिया भट्ट की फिल्‍म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) का मुद्दा रिलीज से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने भंसाली प्रोडक्शन को सुझाव दिया है कि क्या इस फिल्म का नाम बदला जा सकता है. अदालत ने ये सुझाव इसलिए दिया क्योंकि फिल्म पर रोक को लेकर कई केस अदालतों में लंबित हैं. सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई करेगा. 

यह भी पढ़ें

फिल्म शुक्रवार को रिलीज होनी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस इंदिरा बनर्जी की अगुवाई वाली पीठ ने गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म बनाने वाले निर्माता संजय लीला भंसाली को सुझाव दिया कि क्या इस फिल्म का नाम बदला जा सकता है? भंसाली के वकील सिद्धार्थ दवे ने कहा कि वो निर्देश लेंगे, जिसके बाद बाद मामले की सुनवाई के लिए गुरुवार को टाल दिया गया. 

दरअसल करीब साल भर से भी ज्यादा समय से रिलीज का इंतजार कर रही इस फिल्म को इसी शुक्रवार को रिलीज करने की योजना है. इसके याचिकाकर्ता गंगुबाई के दत्तक पुत्र बाबूजी रावजी शाह ने इस फिल्म के नाम सहित कई बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए फिल्म की रिलीज रोकने की गुहार लगाई है. याचिका में इस फिल्म को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं. इस याचिका पर जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके महेश्वरी की पीठ गुरुवार को भी सुनवाई करेगी. 

READ ALSO: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपने किरदार को लेकर बोलीं Alia Bhatt, कहा- रिसर्च मेरे लिए सिर्फ एक्सपीरियंस

गंगूभाई के दत्तक पुत्र बाबूजी रावजी शाह ने बॉम्बे हाईकोर्ट में फिल्म के निर्माता, नायिका की भूमिका अदा कर रही अभिनेत्री आलिया भट्ट और उपन्यास कथा 'द माफिया क्वीन्स ऑफ बॉम्बे' के लेखक के खिलाफ कई याचिकाएं दाखिल कर कई मुद्दों पर आपत्ति दर्ज करा रखी है. शाह ने इनके खिलाफ अपराधिक मानहानि के मुकदमे भी दर्ज करा रखे हैं. 

READ ALSO: आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का ट्रेलर रिलीज, फैन्स बोले- फ्लॉवर नहीं, फायर है फायर

पिछले साल बॉम्बे हाईकोर्ट ने शाह की याचिका खारिज कर दी तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. शाह की याचिका मुंबई की सत्र अदालत ने पिछले साल फरवरी में खारिज कर दी थी. फिर वो हाईकोर्ट गए, जहां जस्टिस नितिन सांबरे की पीठ ने भी इसे खारिज कर दिया.

वीडियो: "गंगूबाई के किरदार को अपना बनाना बड़ी चुनौती था": NDTV से बोलीं आलिया

Adblock test (Why?)


फिल्म 'Gangubai Kathiawadi' का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा, अदालत ने दिया नाम बदलने का सुझाव - NDTV India
Read More

Tuesday, February 22, 2022

लंबे बाल, चेहरे पर तीखी मुस्कान, एक्शन मोड में आ गए Shahrukh Khan, फैन्स बोले- OMG - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • 'पठान' में आएंगे शाहरुख नजर
  • बेवरेज एड से पर्दे पर मारी एंट्री
  • फैन्स हुए खुश

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने आखिरकार फैन्स को सरप्राइज दे ही डाला. अपने स्टाइल और स्वैग से सबका दिल जीत लिया है. एक बेवरेज के नए एड में शाहरुख खान काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं. लंबे बाल, चेहरे पर तीखी मुस्कान और कोट-सूट में एक्टर गुंड़ों के साथ एक्शन सीन करते दिखाई दे रहे हैं. फैन्स भी अपने फेवरेट स्टार का यह वीडियो देख उनके पठानी लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

स्क्रीन पर नजर आए शाहरुख
फैन्स का मानना है कि आखिरकार तूफान आ ही गया. सालों का इंतजार तो शाहरुख खान ने अपने फैन्स को कराया, लेकिन अपनी दमदार एंट्री से. किंग खान की नए एड में एंट्री से फैन्स काफी खुश हैं. एड की शुरुआत होती है एक लड़के से जो ठंडा सर्व करने के लिए थिएटर में आता है. किंग खान उसे कहते हैं कि इसे सॉफ्ट नहीं कहते, तूफान कहते हैं. इसके बाद शुरुआत होती है शाहरुख खान के ट्रेन में फुल पावर में एक्शन सीन्स करने की. 

नए एड को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा, "नाम तो सुना होगा मेरी जान? इसको सॉफ्ट नहीं कहते, कहते हैं तूफान. सॉफ्ट ड्रिंक नहीं, तूफान." सोशल मीडिया पर फैन्स शाहरुख के लुक के साथ उनके एक्शन सीन्स की तारीफ करने लगे हैं. इसके साथ ही उन्हें फैन्स स्क्रीन पर भी देखना बहुत मिस कर रहे थे. एक फैन ने लिखा, "आपको बहुत मिस किया. आप आखिर आ ही गए." एक और फैन ने लिखा, "आप बॉस हैं, और रहेंगे. ओ माय गॉड, खूब शानदार."

'पठान' फिल्म से सामने आया Shah Rukh Khan का नया लुक, जानें क्या है वायरल फोटो का सच?

शाहरुख खान को पिछली बार लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार पर देखा गया था. शाहरुख ने लता दीदी को आखिरी अलविदा कहते हुए उनके लिए दुआ पढ़ी थी. शाहरुख का यह अंदाज देशभर के फैन्स को खूब पसंद आया था. उनकी ढेरों फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी हुए थे. प्रोजेक्ट्स की बात करें तो शाहरुख, फिल्म 'पठान' से कमबैक करने वाले हैं. 

Adblock test (Why?)


लंबे बाल, चेहरे पर तीखी मुस्कान, एक्शन मोड में आ गए Shahrukh Khan, फैन्स बोले- OMG - Aaj Tak
Read More

जब Munawar Faruqui ने Kangana Ranaut का उड़ाया था मजाक, पुराने ट्वीट Viral, Lock upp में दिखेगी रंजिश? - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • 27 फरवरी से स्ट्रीम होगा कंगना का शो
  • शो के दो कंटेस्टेंट्स का खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो लॉकअप की जबरदस्त चर्चा है. शो को दो कंटेस्टेंट कंफर्म मिल चुके हैं. निशा रावल के बाद मुनव्वर फारुखी भी कंगना की जेल के कैदी बनने को तैयार हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ये वहीं मुनव्वर फारुखी हैं जिन्होंने कभी कंगना का मजाक उड़ाया था. 

मुनव्वर फारुखी हुए ट्रोल
जैसे ही मुनव्वर के कंगना के शो में जाने की बात कंफर्म हुई, सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके मजे लेने लगे. मुनव्वर फारुखी के कंगना के खिलाफ किए गए पुराने ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं. उनके स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं. कई लोगों ने मुनव्वर का ये कहते हुए मजाक उड़ाया कि उनकी रीढ़ की हड्डी नहीं है, मुनव्वर को सबसे बड़ा बेवकूफ तक बता डाला है. ये तो हो गई मुनव्वर फारुखी के ट्रोलिंग को लेकर बात.  अब बात करते हैं उस ट्रोलिंग की जो मुनव्वर ने कंगना रनौत के लिए की थी.

रिलीज से पहले Gangubai Kathiawadi की खुली कहानी, Spoiler ने रिवील किया सबसे बड़ा ट्रैक
 

जब मुनव्वर फारुखी ने कंगना पर साधा था निशाना
नेपोटिज्म का बिगुल फूंकने वाली कंगना रनौत पर मुनव्वर फारुखी इस मुद्दे पर कई बार निशाना साध चुके हैं.  कंगना की बहन रंगोली चंदेल को तक मुनव्वर ने अपने ट्वीट में घसीट लिया था. मुनव्वर फारुखी ने लिखा था- कंगना नेपोटिज्म के खिलाफ है. लेकिन खुद की बहन को मैनेजर रखा है. दूसरे में लिखा- कंगना की डायरेक्ट की गई मूवी में लीड में कौन सा न्यूकमर था? oops कंगना ही लीड में थी.

Ira Khan मिस कर रहीं विन्टर सीजन, बॉयफ्रेंड नूपुर और पापा आमिर खान संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
 

मुनव्वर फारुखी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर भी कंगना पर अटैक किया था. मुनव्वर फारुखी ने ट्वीट कर पूछा था- न्याय किसे दिलाना है सुशांत को या कंगना को? जब बीएमसी ने कंगना के मुंबई स्थित ऑफिस को गिराया था तब मुनव्वर ने लिखा था- सीबीआई रिया के लिए. जेसीबी कंगना के लिए. मुनव्वर ने 2020-2021 में कंगना पर निशाना साधते हुए कई सिलसिलेवार ट्वीट्स किए थे. उन्होंने कंगना के बात करने के तरीके का भी मजाक उड़ाया था.

अब मुनव्वर फारुखी के ट्वीट पढ़ने के बाद आपको क्या लगता है शो में कॉमेडियन कंगना से पंगा लेंगे या उनकी बात को सिर आंखों पर रखकर मानेंगे. खैर ऐसा लगता तो नहीं. पर जो भी हो, कंगना और मुनव्वर फारुखी को एक ही मंच पर देखना एक्साइटिंग होगा.

Adblock test (Why?)


जब Munawar Faruqui ने Kangana Ranaut का उड़ाया था मजाक, पुराने ट्वीट Viral, Lock upp में दिखेगी रंजिश? - Aaj Tak
Read More

फरहान अख्तर का फार्महाउस नहीं है किसी महल से कम, यहीं थामा शिबानी दांडेकर का हाथ - ABP न्यूज़

वहीं बात अगर इस कपल के वेडिंग लोकेशन की करें तो, इनका फार्महाउस पहाड़ियों के बीच में स्थित है, जिसके चारों ओर आंखों को सुकून देने वाली हरियाली है. ईंट की दीवारों से सजा यह फार्महाउस मानो प्रकृति की गोद में है.

Adblock test (Why?)


फरहान अख्तर का फार्महाउस नहीं है किसी महल से कम, यहीं थामा शिबानी दांडेकर का हाथ - ABP न्यूज़
Read More

शादी की झूठी खबरों के मारे, ये बेचारे सितारे… एक ने तो पीट लिया अपना ही सिर, यहां देखें लिस्ट - Bollywood Life हिंदी

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

Adblock test (Why?)


शादी की झूठी खबरों के मारे, ये बेचारे सितारे… एक ने तो पीट लिया अपना ही सिर, यहां देखें लिस्ट - Bollywood Life हिंदी
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...