Rechercher dans ce blog

Friday, March 4, 2022

Salman Khan के साथ फर्जी शादी की फोटो पर सोनाक्षी सिन्हा ने यूजर्स को सुनाई खरी-खोटी, कहा- Dumb लोग - Navbharat Times

व्हाइट लहंगे में उर्फी जावेद ने दिखाए जलवे हजार, स्टनिंग लुक को फैंस देख रहे हैं - ABP न्यूज़

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने हर जगह धमाल मचाया हुआ है. वह अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं. उर्फी का हर लुक वायरल हो जाता है. शायद ही कोई दिन जाता होगा जिस दिन उर्फी अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट ना करती होंगी. ग्लैमरस ड्रेसेस में अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करने वाली उर्फी ने इस बार अपने ट्रेडिशनल अवतार से हर किसी को चौंका दिया है. उर्फी का ये लुक वायरल हो रहा हैं. फैंस की उनके इस लुक से नजरें नहीं हट रही हैं.

उर्फी ने इस बार लहंगे में कहर बरपाया है. उन्होंने व्हाइट कलर के लहंगे में एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह प्रॉपर तैयार हुईं नजर आ रही हैं. उर्फी ने इस लुक को ग्रीन कलर के नेकपीस से पूरा किया है. साथ ही उन्होंने इसके साथ बन बनाया है.

लिखी ये बात
उर्फी वीडियो में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मिलन दी कोई आस नहीं है. साथ ही ब्रोकन हार्ट इमोजी पोस्ट की.  उर्फी के इस लुक के फैंस दीवाने हो गए हैं. उनकी उर्फी के इस लुक से नजरें नहीं हट रही हैं. एक फैन ने लिखा- मेरी प्रिंसेस. ब्यूटीफुल आउटफिट और आप तो हो ही ब्यूटीफुल. वहीं दूसरे ने लिखा- इंडियन आउटफिट पर आप पर बहुत सुंदर लगते हैं.

उर्फी ने हाल ही में फ्लोरल साड़ी में वीडियो शेयर किया था. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. इस फोटो में पोज देते हुए उर्फी शर्माती नजर आ रही हैं. उर्फी को ट्रेडिशनल अवतार में देखकर उनके फैंस दीवाने हो जाते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस के बाद से उर्फी हर जगह छा गई हैं. उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुके हैं. उनके इन गानों को काफी पसंद भी किया गया है. उर्फी इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: असल जिंदगी में कुछ अलग थी गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी, फिल्मों में किया गया इन पहलुओं को मिस

सलमान खान की 'टाइगर 3' ईद 2023 पर सिनेमाघरों पर देगी दस्तक, एक्शन अवतार में वापसी करेंगी कैटरीना कैफ

Adblock test (Why?)


व्हाइट लहंगे में उर्फी जावेद ने दिखाए जलवे हजार, स्टनिंग लुक को फैंस देख रहे हैं - ABP न्यूज़
Read More

‘Tiger 3’ से लेकर ‘Pathaan’ सहित, 2023 में रिलीज होंगी ये 12 बड़े बजट की फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे कई रिक - Bollywood Life हिंदी

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

Adblock test (Why?)


‘Tiger 3’ से लेकर ‘Pathaan’ सहित, 2023 में रिलीज होंगी ये 12 बड़े बजट की फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे कई रिक - Bollywood Life हिंदी
Read More

Thursday, March 3, 2022

प्रभास का फैन्स को सरप्राइज, 'राधे श्याम' का रिलीज होगा मेटावर्स वर्जन - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • 'राधे श्याम' का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • अमिताभ बने फिल्म के नैरेटर
  • मेटावर्स वर्जन में होगी रिलीज

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे श्याम' जल्द ही विश्वस्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. ऐसे में प्रशन्सकों के बीच इस फिल्म की प्रत्याशा साफ देखने मिल रही है. अब निर्माता फैन्स की इस उत्सुक्ता को एक कदम आगे बढ़ाने की तैयारी में लगे हुए हैं. दरअसल, 'राधे श्याम' दुनिया की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जो लोगों को मेटावर्स में अपने खुद के अवतार बनाने का मौका देगी.

'राधे श्याम' का रिलीज हुआ मेटावर्स वर्जन
इससे पहले कभी भी किसी फिल्म ने मेटावर्स जैसे गतिशील ब्रह्मांड की खोज नहीं की है और इसके साथ ही यह पहली ऐसी परियोजना है, जिसने एक नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है. इसी के साथ मनोरंजन प्रेमी अब 'राधे श्याम' के मेटावर्स लिंक के माध्यम से अपना अलग अवतार बना सकेंगे, जो आज लाइव हो गया है. कल यानी 2 मार्च को मुंबई में फिल्म के नए ट्रेलर को प्रभास, पूजा हेगड़े, निर्देशक राधा कृष्ण कुमार, निर्माता भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद की मौजूदगी में लॉन्च किया गया था, जिसके प्रशन्सकों ने इसे अब तक की सबसे अभूतपूर्व फिल्म बताया है.

यह एक बहुभाषी प्रेम कहानी है, जो 1970 के दशक में यूरोप में स्थापित है, जो एक बहुत ही नॉवेल और अलग अवधारणा की तलाश करता है, जैसा कि 'राधे श्याम' के खास कर्टेन रेजर वीडियो में देखा गया. वैसे एक तरफ उम्मीद है कि फिल्म के गाने, पोस्टर और टीजर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा, वहीं दूसरी तरफ इसके कर्टेन रेजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस फिल्म में पहली बार, सुपरस्टार प्रभास अलग भूमिका में दिखाई देने वाले हैं. दिग्गज अमिताभ बच्चन की एक सूत्रधार के रूप में आवाज सुनाई देने वाली हैं. फिल्म में इटली, जॉर्जिया और हैदराबाद के खूबसूरत विजूअल सीन्स देखने मिलने वाले हैं, जिसमें प्रभास और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री जादुई स्पर्श की तरह है.

Prabhas की Radhe Shyam में Amitabh Bachchan की एंट्री, बने फिल्म के नैरेटर

गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने 'राधे श्याम' को यूवी क्रिएशन्स प्रोडक्शन प्रस्तुत किया है. राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा संपादित है. जबकि फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है, जो की इस 11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

Adblock test (Why?)


प्रभास का फैन्स को सरप्राइज, 'राधे श्याम' का रिलीज होगा मेटावर्स वर्जन - Aaj Tak
Read More

#Askme सेशन: शाहरुख खान को फैन ने दी नसीहत, बोला- डियर फिल्मों में आते रहो.....खबरों में नहीं - Dainik Bhaskar

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड के किंग खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान का टीजर रिलीज कर दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की है। शाहरुख ने लंबे समय के बाद अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था। इसमें फैंस ने किंग खान से कई तरह के सवाल पूछे, जिनका जवाब भी शाहरुख ने बड़े ही मजेदार अंदाज में दिया।

शाहरुख के मजेदार जवाब
शाहरुख के एक फैन ने उनको नसीहत दी। फैन ने लिखा, 'कहां गायब हो डियर, फिल्मों में आते रहो.....खबरों में नहीं।' इस नसीहत को लेते हुए उन्होंने लिखा, 'ओके अगली बार से मैं खबरदार रहूंगा।' वहीं दूसरे यूजर ने शाहरुख से पूछा कि, 'लाल सिंह चड्ढा देखी?' यूजर का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, 'अरे यार आमिर कहता है पहले पठान दिखा।'

25 जनवरी को रिलीज होगी 'पठान'
एक्टर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस बात की जानकारी शाहरुख खान ने खुद फिल्म का एक वीडियो टीजर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर दी है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मुझे पता है कि देर हो चुकी है... लेकिन तारीख याद रखना... 'पठान' का समय अब शुरू होता है... 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। #YRF50 के साथ 'पठान' का जश्न केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर मनाएं।" इस टीजर में शाहरुख, दीपिका और जॉन तीनों का फिल्म से फर्स्ट लुख देखने को भी मिल रहा है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को 'यशराज फिल्म्स' ने प्रोड्यूस किया है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


#Askme सेशन: शाहरुख खान को फैन ने दी नसीहत, बोला- डियर फिल्मों में आते रहो.....खबरों में नहीं - Dainik Bhaskar
Read More

Bedhadak: जानिए कौन हैं शनाया कपूर, लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा? जिन्हें करण जौहर कर रहे हैं लॉन्च - अमर उजाला - Amar Ujala

करण जौहर ने गुरुवार को सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'बेधड़क' के पोस्टर साझा कर तीन नए चहरों को भी इंट्रोड्यूज किया है। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म से शनाया कपूर, लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा अपना बॉलीवुड में डब्यू करने जा रहे हैं।
ऐसे होंगे किरदार..
जब से करण जौहर ने शनाया कपूर को बतौर निमृत, लक्ष्य को बतौर करण और गुरफतेह को बतौर अंगद इंट्रोड्यूज किया है, तब से ही सबके दिल में बस एक ही सवाल आ रहा है कि ये तीनों सितारे कौन हैं? और अपने डेब्यू से पहले वह क्या करते थे। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से तीनों सितारों का परिचय देने जा रहे हैं। पढ़िए...
शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने 2020 की नेटफ्लिक्स फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से एक सहायक निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि इस फिल्म में उनकी चचेरी बहन जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में थीं। शनाया की चचेरी बहन जान्हवी कपूर ने भी धर्मा प्रोडक्शंस से ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। शनाया कपूर ने नेटफ्लिक्स की हिट फिल्म 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में भी कैमियो किया था। हालांकि शनाया सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने वर्ष 2019 में 'ले बाल इन पेरिस' से अपना डेब्यू किया था।
गुरफतेह पीरजादा
गुरफतेह ने 2020 की फिल्म 'गिल्टी' में पुरुष प्रधान भूमिका निभाई थी। बता दें कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने ननकी दत्ता की भूमिका निभाई थी और आकांक्षा रंजन ने अपने अभिनय की शुरुआत की थी। फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों से भी सकारात्मक समीक्षा मिली। गुरफतेह, दक्षिण अभिनेता मेहरीन पीरजादा के भाई हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म 'पट्टा' में धनुष के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। वह जरीन खान अभिनीत 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक गुरफतेह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
लक्ष्य लालवानी
करण जौहर पहले ही लक्ष्य लालवानी को लॉन्च कर चुके हैं। वह 2008 की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के सीक्वल 'दोस्ताना 2' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले थे। हालांकि यह प्रोजेक्ट किन्हीं कारणों की वजह से बीच में ही बंद हो गया। बता दें कि लक्ष्य 'अधूरी कहानी हमारी' और 'पोरस' जैसे टेलीविजन शो में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं। और अब उन्हें धर्मा आधारशिला एजेंसी, करण जौहर की प्रतिभा प्रबंधन फर्म द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है।

Adblock test (Why?)


Bedhadak: जानिए कौन हैं शनाया कपूर, लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा? जिन्हें करण जौहर कर रहे हैं लॉन्च - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

केजीएफ 2: पृथ्‍वीराज सुकुमारन ने देखी यश की फिल्म, बोले- मैंने जो देखा, उसके बाद मेरा दिमाग घूम गया - Dainik Bhaskar

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नड़ डायरेक्‍टर प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म 'केजीएफ 2' का ट्रेलर 27 मार्च को आने वाला है। वहीं यंग और टैलेंटेड मॉलीवुड एक्टर पृथ्‍वीराज सुकुमारन ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया कि उन्होंने यह फिल्म देख ली है। वो फिल्‍म का प्रीव्‍यू शो देखने पहुंचे थे। उन्‍होंने फिल्‍म देखने के बाद फोटो शेयर कर बताया कि उनका यह फिल्म देखकर दिमाग घूम गया।

फिल्म देखने के बाद पृथ्‍वीराज का दिमाग घूम गया

फिल्म के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन टीम के साथ एक फोटो शेयर करते हुए पृथ्‍वीराज ने लिखा, " 'केजीएफ 2' में मैंने जो देखा, उसके बाद मेरा दिमाग घूम गया है। प्रशांत नील ने इस फिल्‍म के साथ सिनेमा का नया स्‍टैंडर्ड सेट किया है।" बता दें पृथ्‍वीराज असल में 'केजीएफ 2' के डिस्‍ट्रीब्‍यूटर भी हैं।

27 मार्च को शाम 6:40 बजे होगा फिल्म का ट्रेलर रिलीज

वहीं डायरेक्‍टर प्रशांत नील ने फैन्स को सोशल मीडिया पर फिल्‍म के ट्रेलर रिलीज की तारीख बताई। उन्‍होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, "आंधी आने से पहले हमेशा बादल गरजते हैं। 'केजीएफ चैप्‍टर 2' का ट्रेलर 27 मार्च को शाम 6:40 बजे।" बता दें कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म को हिंदी, तेलुगू तमिल और मलयालम भाषा में डब किया गया है। फिल्म के सेटेलाइट राइट्स जी तमिल, जी तेलुगू, जी केरलम और जी कन्नड़ ने खरीदे हैं।

'केजीएफ 2' में रवीना टंडन और संजय दत्त भी आएंगे नजर

साल 2018 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' ने ऑडियंस के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी, जिसके बाद से ही हर किसी को फिल्म के दूसरे चैप्टर का इंतजार था। इस फिल्म को पहले 16 जुलाई साल 2021 को रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन कोविड 19 की दूसरी लहर के चलते इसे लगातार टाला जा रहा था। पिछली फिल्म की तरह ही यश और श्रीनिधी शेट्टी इस फिल्म में लीड रोल में दिखेंगे। इस फिल्म को पहले से बड़ा बनाते हुए फिल्म में रवीना टंडन और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। संजय इस फिल्म में अधीरा का नेगेटिव रोल निभाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


केजीएफ 2: पृथ्‍वीराज सुकुमारन ने देखी यश की फिल्म, बोले- मैंने जो देखा, उसके बाद मेरा दिमाग घूम गया - Dainik Bhaskar
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...