Rechercher dans ce blog

Saturday, April 23, 2022

"भगवान और खुदा":, मनोज बाजपेयी की पढ़ी हुई कविता सांप्रदायिक तनाव के बीच वायरल - NDTV India

लोगों के दिलों को छू गया ये वीडियो

मुंबई:

बॉलीवुड में मनोज बाजपेयी ने अपनी कमाल की अदाकारी की वजह से एक अलग पहचान बनाई है. हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो में मनोज बाजपेयी समाज में सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते दिख रहे हैं. वीडियो और कविता का कॉन्सेप्ट फिल्ममेकर मिलाप जावेरी का है. मनोज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें

सोशल मीडिया पर मनोज का जो वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, उसमें वो कहते हैं कि "भगवान और खुदा आपस में बात कर रहे थे. मंदिर और मस्जिद के बीच चौराहे पर मुलाक़ात कर रहे थे, ये हाथ जोड़े हुए हों या फिर दुआ में उठे कोई फर्क नहीं पड़ता है. कोई मंत्र पड़ता है तो कोई नमाज पड़ता है. "  2 मिनट लंबे इस वीडियो में मनोज आज के समय में देश में बढ़ती हिंदू-मुसलिम की दूरी को कम करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

देशभर में जिस समय मध्य प्रदेश, गुजरात और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली जैसे राज्यों से सांप्रदायिक घटनाओं की खबरें आई हैं. ये कविता लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई. जावेरी के अनुसार, कुछ "दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं" के कारण वीडियो फिर से सामने आया है और इसीलिए उन्होंने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया है. फिल्म निर्माता ने पीटीआई से कहा, "हाल ही में कुछ ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई हैं जहां दो समुदाय आपस में भिड़ गए हैं और इसने इस वीडियो को प्रासंगिक बना दिया है."

ये भी पढ़ें: '...जाते ही न हैं जी!'- तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने को लेकर बोले नीतीश कुमार

जावेरी ने कहा, "और लोग यह कहने के लिए बाहर आए कि न तो समुदाय के लोग एक-दूसरे के बीच वैमनस्य या कलह चाहते हैं. हिंदू और मुसलमान शांति से रहते हैं और ये वीडियो भी यही संदेश देने की कोशिश करता है," जावेरी को “सत्यमेव जयते”, “मरजावां” और “सत्यमेव जयते 2” जैसे व्यावसायिक मनोरंजन फिल्मों के लिए जाना जाता है. मिलाप जावेरी ने यह वीडियो पहली बार मई 2020 में शेयर किया था जब देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगा हुआ था.

VIDEO: Watch: गाजियाबाद में कार की टक्‍कर से हवा में उछला बाइक सवार

Adblock test (Why?)


"भगवान और खुदा":, मनोज बाजपेयी की पढ़ी हुई कविता सांप्रदायिक तनाव के बीच वायरल - NDTV India
Read More

भूल भुलैया 2 में इस किरदार से सबकी रूह कंपाने आ रही हैं कियारा आडवाणी, सामने आई पहली झलक - ABP न्यूज़

जब से लोगों को पता चला है कि भूल भुलैया का पार्ट 2 भी रिलीज होने वाला है, तब से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के पोस्टर से कार्तिक आर्यन की तो झलक पहले ही देखने मिल गई थी. अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का पहला लुक सामने आया है.

जैसा कि सभी जानते हैं, फिल्म के पहले भाग को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. ऐसे में इसके दूसरे भाग से भी सभी को खासा उम्मीदें हैं. फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं. फिल्म से अब एक मोशन पोस्टर सामने आया है, जिसे देख कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म में कियारा बेहद खतरनाक लुक में नजर आने वाली हैं. खुद एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है. शेयर किए गए इस वीडियो में उनका डरा और सहमा हुआ चेहरा लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने काफी कैप्शन में लिखा, 'मिलिए रीत से, मूर्ख मत बनो, वह इतनी प्यारी नहीं है'.

कुछ समय पहले रिलीज हुआ था टीजर
हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसकी शुरुआत मंजुलिका के 'आमी जे तोमार' गाना गाने से होती दिखी थी. टीजर में हवेली का वही पुराना कमरा दोबारा खुलता नजर आता है, जिसमें मंजुलिका नाचती थी. इसके बाद एक भूत को चीखते देखा जाता है और फिर होती है कार्तिक आर्यन की एंट्री. कार्तिक आर्यन इस टीजर में तांत्रिक का भेष लिए नजर आने वाले हैं. वहीं उनके साथ हैं छोटे पंडित यानी राजपाल यादव. जाहिर है कि इस बार राजपाल और कार्तिक मिलकर भूत भगाने वाले हैं. फिल्म के टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट भी सामने आई थी. मालूम हो कि, भूल भुलैया 2, 20 मई 2022 को दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें-

Cannes 2022 में शिरकत करेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन, एक्ट्रेस फिर चलाएंगी अपनी नीली आंखों का जादू

अक्षय कुमार की माफी के बाद लोगों की रडार पर आए शाहरुख खान और अजय देवगन, भड़के यूजर्स बोले- पद्मश्री मिलने के बाद..

Adblock test (Why?)


भूल भुलैया 2 में इस किरदार से सबकी रूह कंपाने आ रही हैं कियारा आडवाणी, सामने आई पहली झलक - ABP न्यूज़
Read More

Friday, April 22, 2022

Sidharth Malhotra-Kiara Advani Breakup: सिद्धार्थ-कियारा का हुआ ब्रेकअप, एक-दूजे से मिलना किया बंद! - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा संग कियारा की बॉन्डिंग
  • क्या आ गई है दोनों के रिश्ते में खटास!

बॉलीवुड में बनते-बिगड़ते रिश्तों के ना जाने कितने किस्से हैं. कुछ मुकम्मल होकर शादी तक पहुंचे. जैसे कि हाल ही में रणबीर-आलिया. तो कुछ ऐसे भी रहे जो मंजिल तक ना पहुंच सके और बिखर गए. पिछले कुछ समय से बॉलीवुड गलियारों में ऐसी खबरें थीं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का अफेयर चल रहा है. दोनों को पैप्स ने कुछ मौकों पर साथ में स्पॉट भी किया. लेकिन सिद्धार्थ और कियारा ने कभी भी इसपर ऑफिशियली कुछ कहा नहीं है और दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते आए हैं. अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कपल का ब्रेकअप भी हो गया है.

नहीं रहा पहले जैसा प्यार

बॉलीवुड लाइफ को करीबी सूत्रों से पता चला है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं. कपल ने एक-दूसरे से मिलना बंद कर दिया है और दोनों के बीच अब पहले जैसा प्यार नहीं रह गया है. अब इसके पीछे की वजह क्या है इसपर कुछ भी सामने नहीं आया है. लेकिन उनका ब्रेकअप फैंस के लिए दिल तोड़ने वाला है. फैंस दोनों को काफी पसंद करते हैं और कपल के कई सारे फैन फॉलोइंग पेजेस भी हैं. 

Shehnaaz Gill के पास नहीं Salman Khan का नबंर, बोलीं- मुझे उनके सामने शर्म आती है

सोर्स ने आगे कहा- ''सिद्धार्थ और कियारा आपस में शानदार बॉन्डिंग शेयर करते हैं और ऐसी भी खबरें बीच में आ रही थीं कि दोनों शादी भी कर सकते हैं. लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हो गया कि दोनों के बीच मनमुटाव हो गया.'' चाहें जो भी हुआ हो लेकिन फैंस तो यही उम्मीद करेंगे कि अगर ऐसी कोई पॉसिबिलिटी हो तो वे फिर से एक हो जाएं और अपने बीच की दूरियां कम कर लें.

Raveena Tandon का बड़ा खुलासा, 'करियर की शुरुआत में स्टूडियो में साफ करती थी उल्टियां'

कई फिल्मों में नजर आएंगे कियारा-सिद्धार्थ

वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ और कियारा साथ में फिल्म शेरशाह में नजर आए थे. दोनों की इस फिल्म को फैंस का ढेर सारा प्यार मिला. इसमें सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल प्ले किया था. मौजूदा समय में सिद्धार्थ के पास तीन फिल्में हैं. वे योद्धा, मिशन मजनू और थैंक गॉड में नजर आएंगे. वहीं कियारा की बात करें तो उनके पास इस समय 4 प्रोजेक्ट्स हैं. इनमें भूलभुलैया 2, गोविंदा नाम मेरा, RC 15 और जुग जुग जियो जैसी मूवीज शामिल हैं.

Adblock test (Why?)


Sidharth Malhotra-Kiara Advani Breakup: सिद्धार्थ-कियारा का हुआ ब्रेकअप, एक-दूजे से मिलना किया बंद! - Aaj Tak
Read More

ऑस्कर में हुए 'थप्पड़ कांड' के बाद Will Smith की शादी में तनाव, पत्नी Jada Pinkett से लेंगे तलाक? - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • ऑस्कर 2022 में विल पर हुआ विवाद
  • पत्नी के लिए होस्ट को जड़ा था थप्पड़

हॉलीवुड से एक चौंका देने वाली खबर सुनने को मिल रही है. आपको इस साल ऑस्कर में हुआ थप्पड़ कांड तो याद ही होगा. कैसे पत्नी का मजाक विल स्मिथ सहन नहीं कर पाए और होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो विल के इस थप्पड़ कांड की वजह से उनकी पर्सनल लाइफ में बड़ा संकट आ गया है.

विल को लेकर आई बड़ी खबर

अटकलें तेज हैं कि इस थप्पड़ की वजह से विल और उनकी पत्नी जैडा के बीच तनाव पैदा हो गया है. हॉलीवुड गलियारों में कपल के तलाक लेने की खबरें हैं. द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, विल स्मिथ और जैडा पिंकेट स्मिथ के बीच मुश्किल से कोई बात होती है. वे एक दूसरे से बात नहीं करते. कहा जा रहा दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है और मामला तलाक तक जा पहुंचा है.

KGF 2 Box Office Collection Day 8: ब्लॉकबस्टर बनी KGF 2, 8 दिन की कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड, 300cr कमाने की ओर

विल के तलाक में फंसेगा बड़ा पेंच?

Heat मैगजीन के मुताबिक, जबसे ऑस्कर स्कैंडल हुआ है दोनों के बीच टेंशन काफी बढ़ी है. उनके बीच सालों से दिक्कतें थीं लेकिन अब हालात ये हैं कि उनके बीच मुश्किल से ही कोई बात हो पाती है. अगर वे दोनों अलग होते हैं तो विल स्मिथ को फाइनेंसियली बड़ा नुकसान होगा. विल स्मिथ 350 मिलियन के मालिक हैं, कैलिफोर्निया कानून के मुताबिक इस अमाउंट का आधा एक्टर को पत्नी को देना पड़ेगा. रिपोर्ट की मानें तो ये शोबिज का सबसे बुरा तलाक हो सकता है. ये तलाक एंजेलीन जोली और ब्रैड पिट से भी लंबा खिंच सकता है.

12 साल छोटे Arjun Kapoor को डेट करने पर ट्रोल होती हैं Malaika Arora, हेटर्स को दिया जवाब

अब विल स्मिथ और जैडा के तलाक की खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो फैंस को देर सवेर पता लग ही जाएगा. लेकिन फैंस सेलेब्स के रिश्ते को देख काफी हैरान जरूर हो गए हैं. साफ है कि कैमरे के सामने चाहे सेलेब्स अपने रिश्ते में कितना भी प्यार दिखाए लेकिन रियल लाइफ में उनके रिश्ते की हकीकत कुछ और ही होती है. विल और जैडा के रिश्ते में तनाव की सुगबुगाहट तो लंबे वक्त से रही है.

Adblock test (Why?)


ऑस्कर में हुए 'थप्पड़ कांड' के बाद Will Smith की शादी में तनाव, पत्नी Jada Pinkett से लेंगे तलाक? - Aaj Tak
Read More

Karan Johar के WhatsApp ग्रुप में आने की Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की कोशिशें नाकाम, किसने किया रिजेक्ट? - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • 14 अप्रैल को हुई रणबीर-आलिया की शादी
  • करण जौहर ने क्या किया बड़ा खुलासा?

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor Alia Bhatt) को लेकर मजेदार खुलासा किया है. Janice Sequeira को दिए यूट्यूब इंटरव्यू में करण जौहर ने कई राज खोले. इनमें से एक सीक्रेट था उनके फेवरेट आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर. जानें क्या है वो मजेदार बात.

करण जौहर का मजेदार खुलासा

करण जौहर (Karan Johar) ने शो Social Media Star With Janice में बताया कि उनका एक व्हाट्स एप ग्रुप है जिसके मेंबर बनने के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने जी जान से कोशिश की. लेकिन एक खास शख्स ने इस ग्रुप में उनकी एंट्री को हर बार रिजेक्ट कर दिया. क्या आप जानते हैं कौन है वो शख्स. वो हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  के बेहद अजीज दोस्त अयान मुखर्जी. अब क्यों अयान मुखर्जी ऐसा करेंगे ये बात किसी को भी हैरान कर सकती है. तो करण ने अपने इंटरव्यू में आगे इसकी वजह भी बताई.

Urfi Javed ने ये क्या पहन लिया? बिकिनी के साथ पहनी ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक पैंट्स, यूजर्स बोले- बेशर्म

रणबीर-आलिया पर करण ने क्या कहा?

करण जौहर (Karan Johar) ने कहा- एक व्हाट्स एप ग्रुप है जिसका नाम A लिस्ट है.  इस ग्रुप के सभी लोगों के नाम A से आते हैं. इसमें अमृता हैं जो कि प्रोडक्शन डिजाइनर हैं. अयान मुखर्जी हैं. इस ग्रुप में हम फिल्मों के ट्रेलर के बारे में बात करते हैं. फिल्म 2 स्टेट्स के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन हमेशा सभी नई फिल्मों के ट्रेलर डालते हैं. इन्हें देखने के बाद फिर हम लोग अपना अपना रिव्यू देते हैं. इस ग्रुप से कुछ भी आगे फॉर्वड नहीं किया जाता.

इसलिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसका हिस्सा बनने की भरपूर कोशिश की है. लेकिन हमने उन्हें रिजेक्ट कर दिया क्योंकि अयान मुखर्जी ने कहा कि इस ग्रुप में कोई मूवी स्टार नहीं रहेगा क्योंकि हमारा उनकी मूवीज को लेकर ओपिनियन हो सकता है. 

बिकिनी में भोजपुरी क्वीन Namrata Malla ने बिखेरा जलवा, बोल्ड अवतार देख फैंस बोले- Hot

तो ये वजह है जिसके कारण रणबीर और आलिया को इस ग्रुप में एंट्री नहीं मिली है. रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को शादी की है. कपल की ये शादी काफी ज्यादा प्राइवेट रखी गई. रणबीर और आलिया की शादी में करण जौहर ने अहम रोल प्ले किया था. करण, आलिया को अपनी बेटी मानते हैं इसलिए कई रस्मों की शुरूआत उन्होंने ही की थी. करण शादी में कई दफा इमोशनल भी हुए थे.


 

Adblock test (Why?)


Karan Johar के WhatsApp ग्रुप में आने की Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की कोशिशें नाकाम, किसने किया रिजेक्ट? - Aaj Tak
Read More

Thursday, April 21, 2022

Today TV News: लॉकअप से आउट हुईं मंदाना करीमी, प्रिंस नरूला के आने से खूंखार हुए करणवीर सिंह वोहरा - Bollywood Life हिंदी

TV News of The Day: रोजाना की तरह टीवी की दुनिया में आज काफी गहमामहमी देखने को मिल रही है। टीवी सितारे लाइमलाइट बटोरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते। कंगनी रनौत का रिएलिटी शो लॉक अप लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले तो मंदाना करीमी इस शो से बाहर हो गईं। उसके बाद प्रिंस नरूला ने लॉकअप में आकर हंगामा मचा दिया है। वहीं लॉकअप में अली मर्चेंट भी एक के बाद एक खुलासे कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मदालसा शर्मा की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं। रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में हम आपको दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

लॉकअप से बाहर हुईं मंदाना करीमी
बिग बॉस के घर में हंगामा मचा चुकी अदाकारा मंदाना करीमी लॉक अप से बाहर हो चुकी हैं। हाल ही में मंदाना करीमी को लॉक अप के घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कुछ समय पहले ही मंदाना करीमी ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर लॉक अप में एंट्री की थी।

मदालसा शर्मा ने मनाया ईस्टर का त्योहार
बीते दिन यानी रविवार को दुनिया भर में लोगों ने ईस्टर का त्योहार मनाया है। ऐसे में भला मदालसा शर्मा कैसे पीछे रह सकती हैं। मदालसा शर्मा ने भी अपनी मां के साथ ईस्टर का त्योहार मनाया है। अपने ईस्टर सेलीब्रेशन की तस्वीरें मदालसा शर्मा ने फैंस के साथ शेयर की हैं।

प्रिंस नरूला के आने से खूंखार हुए करणवीर सिंह वोहरा
लॉक के घर में टीवी एक्टर प्रिंस नरूला की एंट्री हो गई है। आते ही प्रिंस नरूला ने घर के लोगों के साथ पंगे लेगे शुरू कर दिए हैं। लॉक अप के लेटेस्ट प्रोमो में प्रिंस नरूला, करणवीर वोहरा के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। वहीं करणवीर वोहरा ने भी प्रिंस नरूला पर हाथ उठा दिया।

देबीना बनर्जी ने मनाया अपना जन्मदिन
मां बनने के बाद देबीना बनर्जी ने पहली बार अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। देबीना बनर्जी अपने घर में केक कट करती नजर आईं। कुछ समय पहले ही देबीना बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपने ब्रथडे बैश की तस्वीरें शेयर की हैं।

दूसरे तलाक पर अली मर्चेंट ने तोड़ी चुप्पी
लॉक अप में सारा खान के जाने के बाद अली मर्चेंट ने अपनी दूसरी शादी और दूसरे तलाक के बारे में भी बात की है। अली मर्चेंट ने दावा किया है कि उनकी दूसरी पत्नी उनके डीजे बनने से खुश नहीं थी। शादी के कुछ समय बाद ही अली मर्चेंट की दूसरी पत्नी ने उनसे अलग होने का फैसला किया।

बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें... बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।

Adblock test (Why?)


Today TV News: लॉकअप से आउट हुईं मंदाना करीमी, प्रिंस नरूला के आने से खूंखार हुए करणवीर सिंह वोहरा - Bollywood Life हिंदी
Read More

Wednesday, April 20, 2022

Jersey Review: उम्दा एक्टिंग से दिल जीत लेंगे शाहिद कपूर, इमोशनल कर देगी 'जर्सी' - Aaj Tak

हमने अक्सर किताबों व फिल्मों में ऐसे लोगों की कहानियां पढ़ी व देखी हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में सक्सेस का परचम लहराया है. फेलियर लोगों के बारे में शायद ही कोई बात करता है. सौ में से कोई एक होता है, जिसे कामयाबी मिलती है लेकिन जर्सी की कहानी उन 99 लोगों को डेडिकेट है, जिनकी दास्तां कभी सुनी या कही ही नहीं गई. जर्सी चंडीगढ़ के एक रणजी स्टार क्रिकेटर अर्जुन तलवार (शाहिद कपूर) के करियर की जर्नी पर आधारित है. फिल्म साउथ सुपरस्टार नानी स्टारर जर्सी (तेलुगू) की हिंदी रीमेक है. फिल्म के हिंदी डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी ओरिजनल डायरेक्टर गौतम तिन्ननुरी ने ही संभाली है. 

कहानी
अपने शहर के पॉपुलर रणजी स्टार अर्जुन तलवार इंडियन टीम में सिलेक्शन न होने की वजह से 26 साल की उम्र में अपने क्रिकेट के टॉप करियर को छोड़ने को फैसला लेते हैं. अब सरकारी नौकरी कर अर्जुन अपनी वाइफ विद्या (मृणाल ठाकुर) और बेटे किट्टू (रोनित कामरा) की जिम्मेदारी संभालते हैं. इसी बीच अर्जुन पर झूठा केस लगने की वजह से उन्हें नौकरी से हाथ गंवाना पड़ता है. अब घर की सारी जिम्मेदारी विद्या पर है, जो एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती हैं. पैसे की तंगी और अर्जुन की लापरवाही उनके रिश्ते में दूरी ले आती है. हालांकि इस दौरान अर्जुन अपने बेटे के बेहद करीब आ जाता है. बेटे की नजर में एक बेहतर पिता बनने की सारी कोशिश करता है. कहानी उस वक्त मोड़ लेती है, जब बेटा किट्टू अपने जन्मदिन पर पापा से जर्सी की डिमांड करता है. और उसकी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अर्जुन के पास 500 रुपये तक नहीं होते हैं. अपने बेटे की नजर में लूजर बनने के डर से अर्जुन अपने दस साल से छूटे करियर क्रिकेट की ओर लौटता है. हालांकि 36 साल की उम्र में क्रिकेटर बनने का सपना क्या अर्जुन साकार कर पाते हैं, और बेटे को जर्सी दिला पाते हैं. इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी. 

तंबाकू ब्रांड का एड करने पर Akshay Kumar ने मांगी माफी, फीस को लेकर कही बड़ी बात

डायरेक्शन और टेक्निकल 
फिल्म के डायरेक्टर गौतम तिन्ननुरी ने ही ओरिजनल फिल्म बनाई है. रीमेक में भी उनकी मेहनत साफ दिखी है. गौतम ने कहानी में स्पोर्ट्स और फैमिली ड्रामा का बैलेंस बखूबी बनाए रखा है. एक असफल खिलाड़ी के इमोशन और उसका फ्रस्ट्रेशन गौतम ने संजीदगी से परदे पर परोसा है. हालांकि कुछ जगहों पर गौतम इमोशन का वो इंटेंस साबित नहीं कर पाए हैं, मसलन फर्स्ट हाफ में जब अर्जुन क्रिकेट एसोसिएशन से मिलकर बतौर क्रिकेटर खेलने की जिद्द करता है. सीन इंटेंस होने के बावजूद इमोशन डिलीवर नहीं हो पाते हैं. वहीं कुछ जगह मैच को इतने इंट्रेस्टिंग तरीके से परोसा गया है कि आप भी फिल्म भूलकर उसकी हार-जीत में लग जाते हैं. एडिटिंग की बात करें, तो कहानी का फर्स्ट हाफ थोड़ा खिंचा सा लगता है लेकिन सेकेंड हाफ के दौरान कहानी ग्रिप पकड़ती है. फिल्म को 30 साल के फ्रेम में बनाया गया है, कहानी 80 दशक से आज के दौर के अंतराल में घूमती रहती रहती है. सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी अनिल मेहता ने संभाली है. क्रिकेट स्टेडियम के मैच को बेहतरीन तरीके से शूट किया गया है. सचेत-परंपरा के म्यूजिक ने एल्बम में फ्रेशनेस डाली है. अनिरुद्ध रविचंदर का ब्रैकग्राउंड स्कोर कमाल का है. सीन के हर इमोशन के साथ सटीक बैठता है. 

जन्म के 3 महीने बाद रिवील हुआ Priyanka Chopra की बेटी का नाम, जानें क्या रखा?

एक्टिंग 
एक्टिंग के मामले में शाहिद ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इमोशन चाहे जो भी हो वो पर्दे पर उसे बखूबी जी जाते हैं. कई बार पर्दे पर उनकी कबीर सिंह वाली इमेज की झलक मिलती है. कोच के रूप में पंकज कपूर एक फ्रेश एहसास दिलाते हैं. असल जिंदगी में बाप बेटे की यह जोड़ी स्क्रीन पर कोच और प्लेयर की जोड़ी में सहज लगी है. मृणाल ठाकुर ने विद्या के किरदार में अपनी जान फूंक दी है. किट्टू के किरदार में रोनित कामरा सरप्राइज कर जाते हैं. रोनित और शाहिद जब भी स्क्रीन पर आते हैं, इनकी बॉन्डिंग कहीं न कहीं आपको इमोशनल कर देती है. 

क्यों देखें 
अगर आप क्रिकेट लवर हैं और इसे स्पोर्ट्स के लिहाज से देखने जा रहे हैं, तो निराशा हाथ लग सकती है. लेकिन बेहतरीन कहानी और दमदार एक्टिंग से बुनी फिल्म देखनी है, तो दावा है फिल्म आपको निराश नहीं करेगी. बल्कि एक खूबसूरत से इमोशनल राइड पर लेकर जाएगी. 

Adblock test (Why?)


Jersey Review: उम्दा एक्टिंग से दिल जीत लेंगे शाहिद कपूर, इमोशनल कर देगी 'जर्सी' - Aaj Tak
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...