Rechercher dans ce blog

Friday, June 3, 2022

डेथ एनिवर्सरी: 18 साल की उम्र में बनी थीं 64 साल के अमिताभ बच्चन की हीरोइन, सुसाइड नोट में लिखा था- मेरे सप... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 67 year old Amitabh Bachchan's Heroine Was Made At The Age Of 18, In The Suicide Note It Was Written – My Dreams Were Taken Away

एक घंटा पहले

निशब्द, गजनी और हाउसफुल फिल्मों में नजर आ चुकीं जिया खान को गुजरे आज पूरे 9 साल बीत चुके हैं। जिया ने महज 6 साल की उम्र में हीरोइन बनने के सपना देखा था, जो 16 साल में पूरा हो सका। जिया तुमसा नहीं देखा फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें दीया मिर्जा ने रिप्लेस कर दिया। जिया इंडस्ट्री की एक उभरती हुईं एक्ट्रेस थीं, जिनके पास कई फिल्में थीं, लेकिन अफसोस 3 जून 2013 में जिया ने आत्महत्या कर ली। आज एक्ट्रेस की पुण्यतिथि के मौके पर आइए जानते हैं जिया की जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम और अनसुनी बातें-

न्यूयॉर्क में हुआ था जिया का जन्म

जिया खान का जन्म न्यूयॉर्क सिटी में 20 फरवरी 1988 को हुआ था। इनका नाम पेरेंट्स ने नफीला अली रिज्वी रखा था। इनकी मां राबिया खान 80 के दशक की एक्ट्रेस हुआ करती थीं, जबकि पिता अली रिज्वी खान बिजनेसमैन थे। जिया के जन्म के बाद से ही उनके माता-पिता के बीच अनबन होने लगी। जब जिया 2 साल की हुईं तो उनके पिता दोनों को छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद मां राबिया ने ही जिया की अकेले परवरिश की।

6 साल की उम्र में किया एक्ट्रेस बनने का फैसला

जिया खान बचपन से ही फिल्मों से प्रभावित थीं। 6 साल की उम्र में रामगोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला में उर्मिला मातोंडकर को देखते हुए उन्होंने हीरोइन बनने का फैसला कर लिया। पढ़ाई पूरी कर जिया ने मैनहैटन के ली स्टार्सबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में एक्टिंग सीखने के लिए दाखिला लिया। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। एक्टिंग के अलावा जिया ने डांस की भी ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के बाद जिया फिल्मों में करियर बनाने मुंबई आ गईं।

16 साल की उम्र में मिली पहली फिल्म

जिया खान को सबसे पहला ऑफर मुकेश भट्ट की फिल्म तुमसा नहीं देखा के लिए मिला। 16 साल की उम्र में जिया ने फिल्म साइन कर ली। फिल्म शुरू हुई तो जिया और डायरेक्टर मुकेश भट्ट दोनों का मानना था कि एक मैच्योर लड़की के रोल में जिया को नहीं होना चाहिए था। आखिरकार जिया ने फिल्म छोड़ दी और इमरान खान के साथ फिल्म में दीया मिर्जा को कास्ट कर लिया गया।

निशब्द फिल्म से शुरू हुआ था एक्टिंग करियर

दो सालों के इंतजार के बाद जिया को रामगोपाल वर्मा की थ्रिलर फिल्म निशब्द में कास्ट किया गया। जिया महज 18 की थीं, जिन्हें उस समय 64 साल के अमिताभ बच्चन के साथ लिया गया था। इस फिल्म में दोनों का रोमांटिक प्लॉट और किसिंग सीन भी था। फिल्म रिलीज होते ही कंट्रोवर्सी से घिर गई और बॉक्स ऑफिस में भी कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म भले ही विवादों में रही लेकिन इससे जिया को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर में नॉमिनेशन मिला। जिया की एक्टिंग को क्रिटिक की सराहना मिली। इसी साल जिया आमिर खान के साथ 2007 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म गजनी में दिखीं।

शाहिद से बढ़ती नजदीकियों के चलते फिल्म से हुईं बाहर

साल 2010 में जिया खान को शाहिद कपूर के साथ चांस पे डांस फिल्म में कास्ट किया गया। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही डायरेक्टर केन घोष ने जिया को फिल्म से निकाल दिया। उनका कहना था कि जिया सेट पर शाहिद कपूर से बहुत फ्रैंडली हो गई हैं, जिसके चलते वो अपना काम सही से नहीं कर रही हैं। फिल्म रिलीज के बाद जिया ने कहा कि डायरेक्टर की उनपर बुरी नजर थी, इसलिए उन्हें फिल्म से हटाया गया। जिया को रिप्लेस कर जेनेलिया को कास्ट किया गया था।

2010 में ही जिया खान हाउसफुल में सपोर्टिंग रोल करती दिखीं, जो उनकी जिंदगी की आखिरी फिल्म साबित हुई। इस हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म में फिर एक बार जिया को खूब तारीफें मिलीं। इसके बाद जिया को रणबीर कपूर के साथ आप का साया में कास्ट किया गया, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।

3 जून 2013 में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

3 जून 2013 को जिया खान ने रात के करीब 11 से 11ः30 के बीच जुहू स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में उनकी मां और बहन नहीं थे। अगले दिन उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और 5 जून को जिया का जनाजा निकला।

6 पन्नों के सुसाइड नोट में बताई थी मौत की वजह

जिया खान की मौत के 4 दिन बाद 7 जून को बहन को घर में 6 पन्नों का सुसाइड नोट मिला था।

इसमें जिया ने बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के लिए लिखा था- मुझे नहीं पता ये कैसे कहूं, लेकिन अब मुझे ये कह देना चाहिए क्योंकि मेरे पास अब कुछ नहीं बचा। मैं सब पहले ही हार चुकी हूं। अगर तुम ये पढ़ रहे हो तो मैं पहले ही दुनिया से जा चुकी हूं या जाने वाली हूं। मैं अंदर से टूट चुकी हूं। तुम्हें शायद ये ना पता हो लेकिन तुम्हारा मुझपर इतना गहरा असर हुआ है कि मैंने तुम्हें प्यार करते हुए खुदको खो दिया है। इसके बावजूद तुमने मुझे हर दिन टॉर्चर किया। इन दिनों मुझे कोई रोशनी नजर नहीं आती और सुबह जागने का मन नहीं होता। एक समय था, जब मैंने अपनी जिंदगी और फ्यूचर तुम्हारे साथ देखा था, लेकिन तुमने मेरे सपने तोड़ दिए। मैं अदर से मरा हुआ महसूस करती हूं। मैंने कभी किसी को खुद को इतना नहीं सौंपा या इतनी परवाह की। तुमने मेरे प्यार का बदला धोखे और झूठ से चुकाई है। फर्क नहीं पड़ता कि मैंने तुम्हें कितने तोहफे दिए और तुम्हारे लिए खूबसूरत चीजें सोचीं। मैं प्रेग्नेंट होने से डरती थी, लेकिन मैंने खुद को तुम्हें सौंप दिया। जो दर्द तुमने मुझे रोज दिया है उससे मैं पूरी तरह टूट गई हूं और मेरी आत्मा खत्म हो गई है। मैं खा नहीं सकती, सो नहीं सकती और सोच नहीं सकती। मैं हर चीज से भाग रही हूं। मेरा करियर अब मायने नहीं रखता।"

मैं ये टॉर्चर डिसर्व नहीं करती- जिया

“जब मैं तुमसे मिली तो मैं बहुत अनुशासित थी और करियर को लेकर सीरियस थी। मुझे तुमसे प्यार हुआ, मुझे लगा ये प्यार मुझे बेहतर बनाएगा। मुझे नहीं पता किस्मत हमें साथ क्यों लेकर आई। मैंने जो भी दर्द, रेप और एब्यूज या टॉर्चर सहा मैं उसे डिजर्व नहीं करती हूं। मुझे तुम्हारी तरफ से कोई प्यार और वादा नहीं दिखता। मुझे बस डर लगता है कि तुम मुझे मेंटली और फिजिकली टॉर्चर करोगे। तुम्हारी जिंदगी सिर्फ लड़कियां और पार्टी है और मेरी, तुम और काम। अगर मैं यहां रही तो तुम्हे याद करूंगी और तुम्हारे लिए तरसती रहूंगी। तो मैं अपने 10 साल के करियर और सपनों को चूम रही हूं। गुडबाय।”

मैं खून से लिख सकती हूं कि कोई तुम्हें मुझ जैसा प्यार नहीं करेगा- जिया

“मैंने तुम्हें कभी नहीं बताया लेकिन मुझे तुम्हारे बारे में मैसेज मिला था कि तुम मुझे धोखा दे रहे हो। मैंने उसे नजरअंदाज किया और तुम पर भरोसा किया। तुमने मुझे शर्मिंदा किया। मैं कभी किसी के साथ बाहर नहीं गई। मैं एक ईमानदार इंसान हूं। कार्तिक के साथ रहकर मैं बस तुम्हें वो महसूस करवाना चाहती थी, जो तुम मुझे करवाते हो। कोई भी महिला तुम्हे वो प्यार नहीं देगी जो मैंने दिया। मैं इसे अपने खून से लिख सकती हूं। तुम मेरी बहन से भी नहीं मिले, जबकि मैंने तुम्हारी बहन को तोहफा दिया था। तुमने मेरी आत्मा चीर दी।”

मुझे सिर्फ प्यार चाहिए था- जिया

“मेरे पास सांस लेने की कोई वजह नहीं है। मुझे सिर्फ प्यार चाहिए था। मेरा भविष्य खराब हो गया, मेरे सपने छीन लिए गए। मेरे पास जो चंद रुपए थे, मैं उसे भी तुम्हारी बेहतरी के लिए लगाना चाहती थी। तुमने मेरे चेहरे पर लात मार दी। अब मेरे पास कॉन्फिडेंट नहीं रहा। मेरे पास जो भी था तुमने वो छीन लिया। तुम 10 दिनों में मेरे पास तक नहीं आए। गोवा ट्रिप मेरा बर्थडे प्रेजेंट था। तुमने मुझे चीट किया फिर भी मैंने तुम पर पैसे खर्च किए।”

अब बस मैं सोना चाहती हूं- जिया

“मैंने अपना बच्चा गिराया। जब मैं आई तो तुमने मेरा क्रिसमस और बर्थडे डिनर बर्बाद कर दिया, जबकि मैं तुम्हारी जन्मदिन यादगार बनाती थी। वैलेंटाइन्स डे में तुम मुझसे दूर रहे। तुमने वादा किया था कि एक साल पूरे होने पर तुम मुझसे सगाई करोगे। काश तुम वैसे प्यार करते, जैसे मैंने किया। अब बस मैं सोना चाहती हूं और कभी जागना नहीं चाहती। मैं इससे कहीं ज्यादा हूं।”

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


डेथ एनिवर्सरी: 18 साल की उम्र में बनी थीं 64 साल के अमिताभ बच्चन की हीरोइन, सुसाइड नोट में लिखा था- मेरे सप... - Dainik Bhaskar
Read More

JAWAN Title Announcement Shah Rukh Khan: शाहरुख के जख्मी चेहरे पर बंधी पट्ट‍ियां, जवान टीजर आउट, 1 साल बाद होगा धमाका - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • जवान में होगा किंग खान का डबल रोल!
  • नयनतारा संग बनी है शाहरुख की जोड़ी
  • एटली संग शाहरुख की पहली मूवी

शाहरुख खान फैंस के लिए 3 जून का दिन किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है. साउथ फिल्ममेकर एटली संग किंग खान के पहले कोलेबोरेशन को लेकर बड़ी अनाउसमेंट हुई है. एटली की मूवी जवान का टीजर रिलीज हो गया है. इस दिन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. 

जवान के टीजर में छाए शाहरुख

जवान के टीजर में शाहरुख खान का लुक देख आपके होश उड़ जाएंगे. जवान बने किंग खान खतरनाक लुक में नजर आते हैं. हमेशा से अपनी लवर बॉय और रोमांटिक हीरो इमेज में चार्म लूटने वाले शाहरुख को आपने इससे पहले ऐसे किरदार में नहीं देखा होगा. बैकग्राउंड स्कोर टीजर की थीम के साथ परफेक्ट मेल खाता है. टीजर में शाहरुख चोटिल दिखते हैं. उनके पूरे चेहरे, सिर और हाथ पर पट्टी बंधी है. ये टीजर देखने के बाद आप यकीनन कहेंगे कि जवान बनकर शाहरुख बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं.

जवान एक्शन पैक्ड मूवी है जो 2 जून 2023 में रिलीज होगी. इसी साल जनवरी में उनकी पठान भी आएगी. मतलब 2023 किंग खान के नाम होने वाला है. फिल्म जवान को हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा. टीजर देख आपको अंदाजा हो गया होगा जवान पैन इंडिया फिल्म है. इसके डायरेक्टर और हीरोइन साउथ से ही हैं. जवान के टीजर में शाहरुख का स्वैग देख आप उनके एक बार फिर फैन बन जाएंगे. साउथ की एक्शन मूवीज जैसा टिपीकल सीन शाहरुख को इस मूवी में करता देख आप Wow ही कहेंगे.

Aashram 3 Twitter Review : खुल गए 'आश्रम' के द्वार, जानिये कैसा है 'कलयुग के बाबा' के दर्शन करने के बाद जनता का हाल?

डबल रोल में दिखेंगे शाहरुख?

खबरों के मुताबिक, जवान में शाहरुख खान डबल रोल प्ले कर रहे हैं. नयनतारा इंवेस्टिगेटिव ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगी. फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में नजर आएंगी. कहा गया फिल्म के कुछ सीन्स से शाहरुख खान खुश नहीं थे. उन्होंने डायरेक्टर एटली से स्क्रीनप्ले में बदलाव करने को बोला था. एटली ने भी आराम से इन बदलावों पर काम किया. सुनने में आया कि एटली फिल्म के स्क्रीनप्ले को लेकर किंग खान से मिली सलाह से काफी खुश थे.

शाहरुख की कई फिल्में पाइपलाइन में

जवान के अलावा शाहरुख खान फिल्म पठान में नजर आएंगे. ये फिल्म अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में आएगी. पठान में शाहरुख के साथ जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में नजर आएंगे. शाहरुख खान के पास एक और प्रोजेक्ट है डंकी. राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी. बैक टू बैक तीन धमाकेदार फिल्मों को लेकर आ रहे शाहरुख खान के इन प्रोजेक्ट्स के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

Samrat Prithviraj Review: पृथ्वीराज के रोल में छाए अक्षय कुमार, फैंस ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर

आपको कैसा लगा शाहरुख खान की जवान का टीजर? तो किंग खान फैंस, तैयार हो जाइए एक धमाकेदार एंटरटेनर को देखने के लिए. 

Adblock test (Why?)


JAWAN Title Announcement Shah Rukh Khan: शाहरुख के जख्मी चेहरे पर बंधी पट्ट‍ियां, जवान टीजर आउट, 1 साल बाद होगा धमाका - Aaj Tak
Read More

Thursday, June 2, 2022

IIFA Awards 2022: सूट-बूट में सलमान खान, रेड ड्रेस में छाईं सारा अली खान - Aaj Tak

IIFA AWARD 2022 अबु धाबी में हो रहा है. इसके लिए बॉलीवुड स्टार्स मनीष पॉल, सलमान खान, सारा अली खान संग अन्य सितारे जश्न मनाने विदेश पहुंच चुके हैं. इस इवेंट से कई फोटोज सामने आ रही हैं. इनमें आप सेलेब्स को अपने बेस्ट आउटफिट में मस्ती करते देख सकते हैं.

Adblock test (Why?)


IIFA Awards 2022: सूट-बूट में सलमान खान, रेड ड्रेस में छाईं सारा अली खान - Aaj Tak
Read More

मुमताज़ की बेटी Tanya के आगे फेल हैं कैटरीना कैफ और मलाइका अरोड़ा, लेटेस्ट PHOTO देख फैन्स भी बोले- अभी तक कहां थीं आप... - NDTV India

मुमताज़ की बेटी Tanya के आगे फेल हैं कैटरीना कैफ और मलाइका अरोड़ा, लेटेस्ट PHOTO देख फैन्स भी बोले- अभी तक कहां थीं आप... 

मुमताज़ की बेटी Tanya की तस्वीर वायरल

नई दिल्ली :

बॉलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेस मुमताज़ ने फिल्म 'स्त्री' (1961) से अपना फिल्मी सफर शुरू किया. मुमताज के फिल्मी दुनिया में कदम रखते ही उनके आगे जमकर तारीफें और ईनामों की लाइन लग गई. उन्होंने एक से एक हिट फिल्में अपने चाहने वालों को दी हैं. इतना ही नहीं मुमताज़ के गाने एवरग्रीन हैं. आज भी लोग मुमताज के 60 और 70 के दशक के गानों को सुनना पसंद करते हैं. मुमताज ने बिंदिया चमकेगी, दो घुट पिता दे जैसे कई दिल छू लेने वाले गाने किए हैं. जिसे आज की जनरेशन भी काफी पसंद करती है. वहीं बता दें की आज मुमताज 74  साल की हो गई हैं. वे भले ही स्क्रीन पर ना दिखें, लेकिन वे लोगों के दिलों में बसती हैं. बता दें की मुमताज पर ही उनकी दोनों बेटियां गई हैं. वहीं उनकी बड़ी बेटी तान्या की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. जी हां, तान्या की लेटेस्ट तस्वीरें देख फैन्स भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें

मुमताज़ की बेटी तान्या माधवानी की हाल ही में कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं. बता दें की तान्या किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं दिखती हैं. उनका स्टाइल फैशन और अंदाज देख फैन्स भी अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा यकीन ही नहीं हो रहा बहुत ही खूबसूरत तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा वाह आभी तक कहां थीं आप.

आपको बता दें की तान्या की कुछ समय पहले ही शादी हुई है. उनके एक बच्चा भी हैं, लेकिन प्रेगनेंसी के बाद भी तान्या ने अपने आप को काफी फिट रखा है. तान्या फिटनेस फ्रीक हैं. उनके एक्सरसाइज और उनके जिम के अलावा उनके ग्लैमरस फोटो भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं. 

VIDEO: 'पृथ्वीराज चौहान के बारे में किताब में केवल दो-तीन लाइनें लिखी हैं...' : अभिनेता अक्षय कुमार बोले

Adblock test (Why?)


मुमताज़ की बेटी Tanya के आगे फेल हैं कैटरीना कैफ और मलाइका अरोड़ा, लेटेस्ट PHOTO देख फैन्स भी बोले- अभी तक कहां थीं आप... - NDTV India
Read More

Wednesday, June 1, 2022

On Camera, Singer KK Left Concert Complaining Of Heat, Died Soon After - NDTV

loading..
Hours after singer KK's shocking death after a concert in Kolkata, a video showed him looking unwell while being rushed out of the venue. He went back to his hotel where his condition reportedly deteriorated. He reportedly suffered from chest pain and died on the way to hospital.

Adblock test (Why?)


On Camera, Singer KK Left Concert Complaining Of Heat, Died Soon After - NDTV
Read More

Karan V Grover wedding Album: Udaariyan स्टार ने अपनी असली तेजो के साथ रचाई शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें - Bollywood Life हिंदी

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

Adblock test (Why?)


Karan V Grover wedding Album: Udaariyan स्टार ने अपनी असली तेजो के साथ रचाई शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें - Bollywood Life हिंदी
Read More

रिलीज कैलेंडर: पृथ्वीराज, आश्रम-3 से लेकर जुरासिक वर्ल्ड-3 तक, जून में रिलीज होंगी यह फिल्में और वेब सीरीज - Dainik Bhaskar

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह जून में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म है। हालांकि, 'सम्राट पृथ्वीराज' के अलावा जुग जुग जियो, जनहित में जारी, मेजर, विक्रम, जंगल क्राई, आश्रम सीजन 3, द अम्ब्रेला एकेडमी सीजन 3, मिस मार्वल समेत बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई शानदार फिल्में-वेब सीरीज जून महीने में रिलीज हो रही हैं। आइए नजर डालते हैं जून महीने में आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज पर ...

जून महीने में रिलीज होने वाली फिल्में -

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


रिलीज कैलेंडर: पृथ्वीराज, आश्रम-3 से लेकर जुरासिक वर्ल्ड-3 तक, जून में रिलीज होंगी यह फिल्में और वेब सीरीज - Dainik Bhaskar
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...