Rechercher dans ce blog

Sunday, November 6, 2022

'कैंची से काट दूंगा जुबान...', भिड़ गए 3 फुट के अब्दू और साउथ की सनी लियोनी, Bigg Boss के घर में मचा तहलका - Aaj Tak

बिग बॉस के घर में जबरदस्त घमासान छिड़ने की पूरी तैयारी हो चुकी है. जी हां, वीकेंड का वार में सलमान खान से डांट खाकर घरवालों की अक्ल ठिकाने आई है, या फिर गई है, ये आगे के एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा. क्योंकि प्रोमो वीडियोज तो ये जाहिर कर रहे हैं कि अर्चना अब घरवालों का पीछा नहीं छोड़ रही हैं. वो अब हमारे छोट-से, क्यूट से कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक के पीछे पड़ गई हैं. 

अब्दू और अर्चना की तकरार
अब्दू फिलहाल घर के कैप्टन हैं, मतलब घर का सारा जिम्मा उन्ही के ऊपर हैं. अब्दू घर के पहले ऐसे कैप्टन हैं, जो सभी की मर्जी के इस पद पर विराजमान हुए हैं. यही नहीं बल्कि आज जो उनसे झगड़ा करने वाली हैं, उन्होंने भी अब्दू को कैप्टन बनाने में हेल्प की थी. फिर भी अर्चना का इस तरह से झगड़ा करना घरवालों को रास नहीं आ रहा है. अर्चना अब्दू को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाती हैं और उकसाने की कोशिश करती हैं. 

अर्चना छत के एरिया पर बैठकर वहीं से अब्दू को निम्रत के नाम का ताना कसती हैं. अर्चना कहती हैं - सो गया भईया, कोई सो गया. कौन सो रहा है तुम्हारी मंडली से, निम्रत. अर्चना के अब्दू को ऐसे ट्रीट करने पर उन्हें समझाया जाता है कि उससे ऐसे बात मत करो. तो अर्चना पलटवार करते हुए कहती हैं कि- कंटेस्टेंट हैं कंटेस्टेंट की तरह ट्रीट कर रही हूं. एक महीना हो गया, मेहमान कितने दिन रहेगा. कैप्टन फायर. क्लैपिंग क्लैपिंग. तुम्हारी छाती पर मूंग दलने के लिए बिग बॉस मुझे लाए.

अब्दू ने उतार फेंकी माइक

अब्दू भले ही तीन फुट के हैं, लेकिन उनकी हाइट पर मत जाइएगा जनाब. अर्चना के इतना प्रोवोक करने पर वो भी चुप नहीं रहे. उन्होंने भी अर्चना को सॉलिड जवाब दिए. अब्दू अर्चना पर चिल्लाए और कहा- उनकी जुबान बहुत लंबी है, कैंची से काट दो. तुम सबसे बेवकूफ हो इस बिग बॉस हाउस में. क्यों बिग बॉस तुम्हे इस घर में लाए हैं. तुम्हें यहां से जेल जाने की जरूरत है. तुम्हारा मूंह मेरी लात, जाओ अंदर. अब्दू चिल्ला कर अर्चना से जेल के अंदर जाने के लिए कहते हैं और अपना माइक उतार कर फेंक देते हैं. 

बिग बॉस के घर में पहली बार अब्दू का गुस्सा इस तरह से भड़का है. उन्हें अर्चना पर इतना गुस्सा आया कि जेल जाने के लिए कहा और ना मानने पर चिल्ला कर अपना माइक तक उतार कर चले गए. जाहिर है कि बिग बॉस के घर में माइक उतारना मतलब प्रोटेस्ट या विरोध जाहिर करना है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस का इस पूरे इंसीडेंट पर कैसा रिएक्शन होता है.

Adblock test (Why?)


'कैंची से काट दूंगा जुबान...', भिड़ गए 3 फुट के अब्दू और साउथ की सनी लियोनी, Bigg Boss के घर में मचा तहलका - Aaj Tak
Read More

Friday, November 4, 2022

जाह्नवी-ईशान के बीच बाकी है रिश्ते की 'धड़क', बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोलीं- हमेशा रहेगी स्पेशल जगह - Aaj Tak

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू एकसाथ एक ही फिल्म धड़क से 2018 में किया था. इसी के बाद दोनों के अफेयर के चर्चे भी उड़े थे. हालांकि कभी दोनों ने इस बात का खुलासा नहीं किया था, लेकिन जाह्नवी और ईशान कई जगह एकसाथ स्पॉट होते थे. एक बार फिर दोनों एकसाथ आ गए हैं, लेकिन किसी एक फिल्म के लिए बल्कि अपनी-अपनी फिल्म के लिए. दोनों की फिल्म एक ही दिन थियेटर्स में रिलीज हो रही है. इस क्लैश पर जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में बात की. 

जाह्नवी और ईशान का बॉक्स ऑफिस क्लैश

जाह्नवी की मिली और ईशान की फोन भूत एक ही दिन 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. एक साथ डेब्यू करने और अफेयर के चर्चों के बाद ये पहली बार होगा जब दोनों एक्टर का क्लैश हो रहा है. ब्रेकअप के बाद जाह्नवी ने कभी ईशान को लेकर कोई बात नहीं की है. ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि ये क्लैश उनके लिए क्या मायने रखता है? ईशान के साथ उनकी अब कैसी बॉन्डिंग है? 

जाह्नवी ने कहा मैंने फोन भूत का ट्रेलर देखा है, और मुझे वो बहुत मजेदार लगी. जाह्नवी और ईशान की इस बारे मे बात भी हुई थी. जाह्नवी ने बताया कि ट्रेलर देख कर मुझे बहुत फन प्वाइंट महसूस हुआ और ईशान से इस बारे में छोटी सी बात भी हुई थी, जब वो ये फिल्म साइन करने वाला था. मुझे थोड़ा बहुत फिल्म के बारे में पता है. इसकी स्टोरीलाइन मुझे बहुत एक्साइटिंग लगी थी. 

रिश्ते की है खास जगह

जाह्नवी ने बताया कि ईशान ने मुझे हाल ही में मैसेज भी किया था. उसने मुझे मिली के लिए गुड लक विश किया था, और मैंने भी उसे मैसेज बैक किया था कि- मै तुम्हारे पीछे ही हूं. मुझे लगा कि वहां एक छुपी हुई कॉम्पीटीशन थी. मै मजाक कर रही हूं. हम दोनों ने एक दूसरे को दिल से दुआएं दी. हमने एक साथ करियर की शुरुआत की है. हमारे दिल में हमेशा एक दूसरे के लिए वो स्पेशल जगह रहेगी. 

मिली में जहां जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं और उनके साथ सनी कौशल को-स्टार की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं फोन भूत एक मल्टी-स्टारर फिल्म है. इसमें ईशान खट्टर के साथ कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं. जाह्नवी और ईशान के अफेयर की चर्चा फिल्म धड़क के समय से ही उठ रही थी. पर दोनों ने ही गुड फ्रेंड्स का टैग लिया हुआ था. पहले भी जाह्ववी ईशान के बारे में बात कर चुकी हैं. एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा था कि जुगजुग जीयो का गाना रंगसारी पहले धड़क में शामिल होना था. हमने उसके मॉटांज भी शूट किए थे. जब ये गाना रिलीज हुआ तो हमने एक दूसरे से बात भी की थी कि देखो ये कितना फनी लग रहा है ना.  

मिली फिल्म को देशभर में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं फोन भूत को पूरे देश में उससे दोगुना से भी ज्यादा 1000 स्क्रीन शोज मिले हैं.  फिलहाल तो देखना दिलचस्प होगा कि इस चर्चित एक्स कपल में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल होता है.

Adblock test (Why?)


जाह्नवी-ईशान के बीच बाकी है रिश्ते की 'धड़क', बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोलीं- हमेशा रहेगी स्पेशल जगह - Aaj Tak
Read More

Thursday, November 3, 2022

जारी हुआ Avatar: The Way of Water का नया ट्रेलर, देख आप भी रह जाएंगे हैरान, इस दिन रिलीज होगी फिल्म - ABP न्यूज़

Avatar The Way Of Water New Trailer: जेम्स कैमरून (James Cameron) के निर्देशन में साल 2009 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ (Avatar) दुनियाभर में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. पहले पार्ट के बाद दुनियाभर के दर्शकों को इसके सीक्वल का इंतजार है, जो जल्द ही पूरा होने वाला है. मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ (Avatar: The Way Of Water) का एक नया ट्रेलर जारी किया है.

‘अवतार’ के रिलीज होने के 13 साल बाद इसका दूसरा पार्ट यानी ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ रिलीज होने वाला है, जिसमें पहले पार्ट से आगे की कहानी दिखाई जाएगी. दिखाया जाएगा कि ‘सुली परिवार’ (जेक, नेयतिरी और उनके बच्चों) के जिंदगी में जो परेशानियां आती हैं वो उससे खुद को कैसे सुरक्षित रखते हैं और खुद को बचाने के लिए ये परिवार क्या-क्या करता है.

हैरान करने वाला है ट्रेलर

2 नवंबर को यूट्यूब पर ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ का नया ट्रेलर जारी किया गया, जो काफी दमदार नजर आता है. वहीं इसमें दिखाए गए वीएफएक्स बेहद ही शानदार और हैरान कर देने वाले है. इस ट्रेलर को देख मालूम होता है कि दूसरा पार्ट पहले पार्ट से और भी ज्यादा शानदार होने वाला है.

इस दिन होगी रिलीज

जेम्स कैमरून की इस फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से बज बन हुआ है, वहीं अब सामने आए इस ट्रेलर ने लोगों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है. अगर बात इस फिल्म के रिलीज डेट की करें तो बता दें ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

इन भाषाओं में होगी रिलीज

‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ भारत में अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ कई रिजनल भाषाओं में भी देखने को मिलगी, जिनमें तमिल, तेलुगु और मलयालम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-  Bharti Singh ने अमृतसर में मनाया बेटे गोला का ‘अन्नप्राशन’ रस्म, रखी शानदार पार्टी, सामने आया वीडियो

Adblock test (Why?)


जारी हुआ Avatar: The Way of Water का नया ट्रेलर, देख आप भी रह जाएंगे हैरान, इस दिन रिलीज होगी फिल्म - ABP न्यूज़
Read More

Wednesday, November 2, 2022

Kapil Sharma शो पर बोनी कपूर ने खोले बेटी के राज, क्यों चीख पड़़ीं Janhvi Kapoor? - Aaj Tak

कपिल शर्मा शो पर इस बार जाह्नवी कपूर धमाल मचाने आ रही हैं. पापा बोनी कपूर के साथ जाह्नवी शो पर फैमिली से जुड़े कई राज खोलती नजर आएंगी. अब अगर बेटी ऐसा करेगी तो भला पापा भी कहां पीछे रहने वाले हैं. बोनी भी बेटी की आदतों का ऐसा पिटारा खोलने वाले हैं कि जाह्नवी बस चिल्लाकर ही रह जाएंगी. हंसी के फुहारों से भरे इस एपिसोड का प्रोमो वाडियो ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है. 

मैसी किड हैं जाह्नवी 

4 नवंबर को रिलीज हो रही मिली फिल्म को लेकर जाह्नवी कपूर बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन भी जारी है. फिल्म को प्रमोट करने एक्ट्रेस जा पहुंची हैं कपिल शर्मा के शो पर. जहां बोनी कपूर ने बेटी के खूब राज खोले. वहां बैठे सभी लोग हंसे बिना नहीं रह पाए. बोनी कपूर ने बताया जाह्नवी आज भी बच्चों जैसी ही हैं. हमेशा कमरे में कपड़े बिखरे रहते हैं. कपिल के शो पर जाह्ववी की कुछ अनसुनी बातों को बोनी ने जगजाहिर कर दिया. 

बोनी ने खोले बेटी के राज

बोनी कपूर ने कहा - जब मैं इसके कमरे में जाता हूं तो सारे कपड़े बिखरे पड़े रहते हैं. टूथपेस्ट खुला होता है. रोज मुझे बंद करना पड़ता है. शुक्र की बात है कि कम से कम फ्लश तो कर देती है. ये सुनकर जाह्नवी परेशान हो जाती हैं. वो चिल्ला कर कहती हैं- पापा. बोनी की बातें सुनकर कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह भी ठहाके लगा के हंसने लगते हैं. 

कपिल शर्मा जाह्नवी से पूछते हैं कि आज वह स्टार बन गई हैं तो आज भी जब वह बोनी के साथ जाती हैं तो उन्हें ऐसा तो नहीं लगता कि बोनी अभी भी उन्हें स्कूल छोड़ने आ रहे हैं? इस पर जाह्नवी कहती हैं कि मुझे तो हमेशा ऐसा लगता है कि जैसे वह स्कूल छोड़ रहे हैं. वह आगे कहती हैं, आज कपिल शर्मा शो पर छोड़ने आए थे पर अंदर ही आ गए अभी. 

शो पर श्रीदेवी को लेकर भी बोनी कपूर ने भी अपनी फीलिंग्स जाहिर किए. उन्होंने बताया कि कैसे वो परांठे से इडली पर शिफ्ट हुए हैं. शो पर श्रीदेवी को भी ट्रिब्यूट दिया जाएगा. जाह्नवी उनके गाने हवा हवाई पर डांस करती नजर आएंगी. 

Adblock test (Why?)


Kapil Sharma शो पर बोनी कपूर ने खोले बेटी के राज, क्यों चीख पड़़ीं Janhvi Kapoor? - Aaj Tak
Read More

प्रियंका चोपड़ा ने इंडिया में दिखाया अमरीकन रूप, ड्रेस में ऐसी जगह था छेद, जिसे देख लोगों उड़े होश - Vindhya Bhaskar

प्रियंका चोपड़ा तीन साल बाद मंगलवार को भारत लौटीं हैं। इंडिया आने के बाद बुधवार को उनकी पहली पब्लिक अपियरेन्स की तस्वीरें सामने आईं हैं। जिसमें इस देसी गर्ल के लुक को देख कर सभी के होश उड़ गए हैं। क्योंकि एक्ट्रेन ने जो ड्रेस पहनी हुई है उसमें ऐसी जगह छेद है जिसे देख हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। यहां तक की प्रियंका के इस बोल्ड लुक को देख कर लोग उन्हें याद दिला रहे हैं कि वो इंडिया में है अमरीका में नहीं! जो इतह से हॉट और बोल्ड रूप में नजर आ रही हैं। 

Priyanka Chopra

प्रियंका ने भारत आने के बाद आज अपना पहला ऑफिशियल पब्लिक अपियरेन्स दिया है। प्रियंका अपने हेयर केयर ब्रांड के काम के लिए सामने आईं हैं। इस दौरान प्रियंका सफेद रंग के फ्लेयर पैंट्स और सफेद रंग का क्रॉप टॉप पहने हुए नजर आईं। प्रियंका के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है। क्योंकि प्रियंका चौपड़ा ने जो क्रॉप टॉप में पहना हुआ है उसमें ऐसी जगह छेद है कि देख लोगों के होश उड़ गए हैं। टॉप पर चेस्ट के पास बीच में ऐसी जगह छेद है कि यहां से प्रियंका के ब्रेस्ट्स भी नजर आ रहे हैं, साथ ही दो आब्जेक्ट भी देख रहे हैं जो शायद ब्रेस्ट्स को बैलेंस करने के लिए लगे हुए हैं। प्रियंका की ड्रेस में लगी यही चीज लोगों को अजीब लग रही है। बता दें कि प्रियंका अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए भारत लौटी हैं।

Priyanka Chopra

बता दें कि  करीब 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा अपने घर भारत लौटी हैं। कोविड काल के बाद पहली बार वह इंडिया आई हैं।  सोमवार की सुबह प्रियंका ने अपने भारत आने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट  की थी। अपने बोर्डिंग पास की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।  प्रियंका जैसे ही एयरपोर्ट पहुंची उनके चेहरे पर एक बड़ी-सी मुस्कान देखने को मिली, जो साफ बता रही थी कि वो घर लौटकर कितनी खुश हैं।

Adblock test (Why?)


प्रियंका चोपड़ा ने इंडिया में दिखाया अमरीकन रूप, ड्रेस में ऐसी जगह था छेद, जिसे देख लोगों उड़े होश - Vindhya Bhaskar
Read More

हंसिका को बॉयफ्रेंड ने एफिल टावर के सामने किया प्रपोज: एक्ट्रेस ने शेयर की ड्रीमी प्रपोजल की फोटोज, लिखा- अ... - Dainik Bhaskar

8 घंटे पहले

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी से पहले एक्ट्रेस ने फैंस को अपने शादी के प्रपोजल की एक झलक दिखाई। इन फोटोज में हंसिका पेरिस के एफिल टॉवर के सामने अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग नजर आ रही हैं।

फैंस से लेकर सेलेब्स ने किया रिएक्ट

हंसिका ने सोशल मीडिया पर इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, 'अब और हमेशा के लिए'। वहीं सोहेल ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आई लव यू माई लाइफ'। अब हंसिका और सोहेल के इस ड्रीमी प्रपोजल को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

हंसिका ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी शादी के प्रपोजल की झलक दिखाई है।

हंसिका ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी शादी के प्रपोजल की झलक दिखाई है।

इन फोटोज में हंसिका के बॉयफ्रेंड सोहेल उन्हें रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं।

इन फोटोज में हंसिका के बॉयफ्रेंड सोहेल उन्हें रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं।

कपल 2020 से एक इवेंट प्लानिंग कंपनी चला रहा है। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ, 2 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं।

कपल 2020 से एक इवेंट प्लानिंग कंपनी चला रहा है। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ, 2 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं।

फैंस को सोहेल और हंसिका का ये रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

फैंस को सोहेल और हंसिका का ये रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

इस खास मौके पर कपल के कई दोस्त भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान जहां, हंसिका व्हाइट ड्रेस में दिखीं, वहीं सोहेल ने ब्लैक जैकेट और पैंट के साथ व्हाइट शर्ट को पेयर किया था।

इस खास मौके पर कपल के कई दोस्त भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान जहां, हंसिका व्हाइट ड्रेस में दिखीं, वहीं सोहेल ने ब्लैक जैकेट और पैंट के साथ व्हाइट शर्ट को पेयर किया था।

4 दिसंबर को हो सकती है कपल की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका और सोहेल कथूरिया आने वाले 4 दिसंबर को शादी करने वाली हैं। हंसिका की वेडिंग बेहद रॉयल होने वाली है, जिसके लिए उन्होंने जयपुर का 450 साल पुराना किला फाइनल कर लिया है। जयपुर के पैलेस में 2 दिसंबर को सूफी नाइट, 3 दिसंबर को मेंहदी और संगीत और 4 दिसंबर को शादी के फंक्शन रखे गए हैं। इन सभी फंक्शन की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

कौन हैं हंसिका के लाइफ पार्टनर सोहेल?

हंसिका के लाइफ पार्टनर को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार उनका नाम सोहेल कथुरिया है और वो एक बिजनेसमैन हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स की मानें तो सोहेल लंबे समय से हंसिका के बिजनेस पार्टनर हैं। दोनों साल 2020 से एक इवेंट प्लानिंग कंपनी चला रहे हैं। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ, 2 सालों के रिलेशनशिप के बाद आखिरकार दोनों शादी करने जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


हंसिका को बॉयफ्रेंड ने एफिल टावर के सामने किया प्रपोज: एक्ट्रेस ने शेयर की ड्रीमी प्रपोजल की फोटोज, लिखा- अ... - Dainik Bhaskar
Read More

Tuesday, November 1, 2022

Bigg Boss: टूटने की कगार पर प्र‍ियंका-अंकित का रिश्ता, एक्ट्रेस बोलीं- 2 साल से झेल रही हूं - Aaj Tak

रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' हर रोज दर्शकों को नया मसाला परोसता नजर रहा है. टीआरपी की लिस्ट में भी यह धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है. शो में प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता की दोस्ती को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. लेकिन अब लगता है कि इनकी इस दोस्ती को किसी की नजर लग गई है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों के बीच बहस होती दिख रही है. 

अंकित- प्रियंका के बीच हुई लड़ाई
अंकित गुप्ता और प्रियंका की बहस तब ज्यादा होने लगती है, जब प्रियंका, शालीन भनोट से चिकन को लेकर लड़ाई करती हैं. अंकित साफ शब्दों में प्रियंका से कहते हैं कि वह लड़ाई खत्म करें और खाने की चीज पर न लड़ें, लेकिन प्रियंका का कहना होता है कि वह अपना मुंह बंद रखें और उनकी लड़ाई में टांग न अड़ाएं. अंकित, प्रियंका के इस बर्ताव से काफी आहत होते हैं और अपसेट भी हो जाते हैं. बाद में जब साजिद खान दोनों के बीच बात को सुलझाने की कोशिश करते हैं तो अंकित, प्रियंका को एटीट्यूड दिखाते हुए बात ही करना बंद कर देते हैं. 

इस पर प्रियंका कहती हैं कि पिछले दो साल से मैं इसे झेल रही हूं. यह बात अंकित को बुरी लग जाती है और एक्टर कहते हैं कि तुम नहीं, मैं तुम्हें दो साल से झेल रहा हूं. अंकित की यह बात सुनकर प्रियंका रोने लगती हैं. इमोशनल होकर वह अपने बेड पर जाकर लेट जाती हैं. 

प्रियंका और अंकित के फैन्स दोनों के बीच इस तरह से लड़ाई-झगड़ा देख काफी दुखी हो गए हैं. फैन्स उम्मीद जता रहे हैं कि दोनों के बीच जल्द ही पैचअप हो जाए, क्योंकि एक यही तो जोड़ी है या यूं कहिए की दोस्ती है जो दर्शकों को काफी रियल लगती है. पिछले एपिसोड्स में देखा गया है कि प्रियंका की घर के अंदर हर किसी से लड़ाई हो रही है. वह मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखती नजर आती हैं. पिछले दिनों भी अंकित और प्रियंका के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, लेकिन बाद में दोनों साथ हो गए. अंकित और प्रियंका पिछले दो साल से काफी अच्छे दोस्त है. दोनों सीरियल 'उड़ारियां' में नजर आते थे. यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई. हाल ही में घर से बाहर आईं कंटेस्टेंट मान्या सिंह ने भी दोनों की दोस्ती को लेकर कहा कि ये रिलेशनशिप में हैं. बस फर्क इतना है कि दोनों पब्लिक में इस बात को अपनाना नहीं चाहते हैं. 

Adblock test (Why?)


Bigg Boss: टूटने की कगार पर प्र‍ियंका-अंकित का रिश्ता, एक्ट्रेस बोलीं- 2 साल से झेल रही हूं - Aaj Tak
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...