Rechercher dans ce blog

Sunday, April 9, 2023

अनिल कपूर की उम्र ने मारा रिवर्स गियर, माइनस डिग्री में शर्टलेस होकर किया वर्कआउट - Aaj Tak

66 के अनिल का कठिन वर्कआउट

अनिल कपूर कितने फिटनेस फ्रीक हैं, इस बात से तो सभी वाकिफ हैं. एक्टर 66 साल के हैं, लेकिन एक भी दिन वर्कआउट करना नहीं भूलते हैं. 

Pic Credit: Getty Images

Adblock test (Why?)


अनिल कपूर की उम्र ने मारा रिवर्स गियर, माइनस डिग्री में शर्टलेस होकर किया वर्कआउट - Aaj Tak
Read More

Saloni Daini Now: बदला हुलिया, बदला रूप... 'कॉमेडी सर्कस' की 'गंगूबाई' सलोनी दैनी का ये अवतार देख उड़ जाएं होश - NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Saturday, April 8, 2023

सलमान के हाथ में खंजर, खून से बरसे फूल, सामने आई 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर की रिलीज डेट - Aaj Tak

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के धमाकेदार गानों को एंजॉय कर रहे फैन्स अब दिल थाम कर बैठ जाइए. क्योंकि फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. सलमान के इंटेंस मोशन पोस्टर के साथ बताया गया है कि ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा.

दमदार है मोशन पोस्टर

मोशन पोस्टर की शुरुआत में सलमान दर्शकों की ओर देखते हैं और जैसे जैसे उनकी पूरी झलक दिखाई देती हैं वो एक चाकू पकड़े नजर आते हैं. लेकिन पोस्टर की दिलचस्प बात ये है कि खून के बजाय चाकू फूलों की पंखुड़ियां बिखेर रहा है जो दर्शाता है कि सलमान प्यार के लिए लड़ेंगे. ये एक एक्शन एंटरटेनर फैमिली फिल्म भी है.

कब रिलीज होगा ट्रेलर?

सलमान खान ने इंस्टा पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "लेट द एक्शन बिगन"! #KisiKaBhaiKisiJaan 10 का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा." अभी तक मूवी का टीजर और गाने ही रिलीज किए गए हैं. सॉन्ग- येंतम्मा, बिल्ली बिल्ली, नैयो लगदा और फॉलिंग इन लव ने एंटरटेनमेंट की झलक दी है. जिसपर सभी झूम रहे हैं और अब बस फैन्स को फिल्म की रिलीज का इंतजार है. ये एंटरटेनिंग फिल्म फरहाद सामजी ने डायरेक्ट की है.

फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर नजर आएंगे. इसमें फिल्म हिट होने के सभी एलिमेंट मौजूद हैं. जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस. ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होने वाली है.

सलमान खान के लिए इस फिल्म का हिट होना बेहद जरूरी है. क्योंकि उनकी पिछली रिलीज हुई मूवी ने खास बिजनेस नहीं किया था. 2023 में 'पठान' का जादू तो चल गया. अब देखना होगा 'भाईजान' कितना कमाल दिखाते हैं. इसी साल दीवाली पर सलमान की टाइगर 3 भी रिलीज होने वाली है. फिलहाल तो 'किसी का भाई किसी की जान' पहले देखिए, फिर टाइगर के इंतजार की बारी आएगी.

तो आप तैयार है ना 10 अप्रैल ट्रेलर रिलीज के लिए.

Adblock test (Why?)


सलमान के हाथ में खंजर, खून से बरसे फूल, सामने आई 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर की रिलीज डेट - Aaj Tak
Read More

Raveena Tandon को क्यों मिला पद्म श्री? इसने किया ही क्या है? जब उठने लगे सवाल तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब - NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

कियारा ने पहनी हाई स्लिट ड्रेस, यूजर्स को नहीं पसंद आया सिजलिंग लुक, बोले- धोती लपेटी है - Aaj Tak

एक यूजर ने कमेंट किया, 'लगता है इवेंट में बिछाने के लिए इन्हें अपनी चादर लाने बोला था.' दूसरे ने लिखा, 'ये क्या है धोती लपेटी है क्या?'

Adblock test (Why?)


कियारा ने पहनी हाई स्लिट ड्रेस, यूजर्स को नहीं पसंद आया सिजलिंग लुक, बोले- धोती लपेटी है - Aaj Tak
Read More

Friday, April 7, 2023

'दूसरी पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो बनाए, पैसों के लिए नागरिकता बदली', अदनान सामी पर भाई ने लगाए गंभीर आरोप - Aaj Tak

सिंगर अदनान सामी अपनी भारतीय नागरिकता को लेकर अक्सर ही हेटर्स के निशाने पर रहते हैं. अब सिंगर के भाई जुनैद सामी खान ने सनसनीखेज दावे किए हैं. उन्होंने अदनान को स्वार्थी, झूठा बताया. उनकी डिग्री को फर्जी कहा. इतना ही नहीं जुनैद ने भाई अदनान की पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक शॉकिंग दावा भी किया है.

अदनान पर बरसे भाई जुनैद

जुनैद ने एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर सिंगर पर निशाना साधा है. हालांकि अब ये पोस्ट डिलीट हो चुकी है. लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर जुनैद के दावों के स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे. पोस्ट में जुनैद ने भाई (अदनान सामी) पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनका करियर बनाने में बिल्कुल भी मदद नहीं की. जुनैद ने पोस्ट में लिखा-  अदनान का जन्म 15 अगस्त 1969 को रावलपिंडी के अस्पताल में हुआ था. इसी अस्पताल में मेरा भी जन्म 1973 में हुआ. तो अदनान का ये दावा करना कि उनका जन्म इंग्लैंड या किसी दूसरी जगह हुआ सब झूठ है. इंग्लैंड में अपने O लेवल में फेल होने के बाद उसने लाहौर से डिग्री बनवाई. अबू धाबी में उसने प्राइवेटली A लेवल किया.

अदनान ने नहीं की करियर बनाने में मदद

जुनैद का कहना है कि अदनान ने उनके करियर को आगे बढ़ाने में कोई मदद नहीं की. उन्होंने लिखा- अदनान को पता था मैं टैलेंटेड हूं और गा सकता हूं. लेकिन उसने कभी इसकी चिंता नहीं की. वो स्वार्थी है. कभी मुझे इंडिया में लॉन्च नहीं किया. क्या अदनान को डर था कि मैं उसके करियर को ओवरटेक कर लूंगा? अब मैं घर पर बैठा हूं कुछ नहीं कर रहा हूं. इसका सबसे बड़ा जिम्मेदार अदनान है.

पैसों के लिए ली भारतीय नागरिकता

जुनैद का कहना है कि अदनान ने भारत की नागरिकता बस इसलिए ली क्योंकि वहां उसे अच्छे पैसे दिए जा रहे थे. जो पाकिस्तान नहीं कर सका. उन्होंने बताया कि अदनान का उनकी मां को भारतीय बताने का दावा भी झूठा है. जुनैद के मुताबिक, अदनान छापेमारी के दौरान कनाडा में जेल जा चुके हैं. 

जुनैद का शॉकिंग दावा

जुनैद ने भाई की पर्सनल लाइफ पर भी लिखा. उनका दावा है अदनान ने दूसरी पत्नी के पोर्न Dvds बनाए थे. पोस्ट में उन्होंने लिखा- इस बात ने मुझे परेशान किया. मैं ऐसा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी नहीं करूं. अदनान ने दूसरी पत्नी Sabah Galadaeri के 2007-8 के आसपास पोर्न Dvds बनाए थे. पति-पत्नी के बीच की बातों को आपस में ही रखा जाता है. अदनान ने ये Dvds कोर्ट को सौंपी थीं. अदनान ने कहा कि ये वीडियो उसने नहीं बल्कि Sabah के लवर ने बनाए, जो कि सब झूठ है. भाई के इन दावों पर अदनान का कोई रिएक्शन नहीं आया है.

लिफ्ट करादे गाने से अदनान को मिला फेम

अदनान सामी फेमस म्यूजिशियन हैं. इंडिया में वे काफी पॉपुलर हैं. उनके हिट गानों में तेरा चेहरा, कभी तो नजर मिलाओ, भर दो झोली मेरी, तेरे बिना, लिफ्ट करादे, बरसात शामिल हैं. इंडिया मे अदनान को सॉन्ग 'लिफ्ट करादे' से लाइमलाइट मिली. इसके बाद से वे इस कदर फेमस हुए कि कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. सिंगर अक्सर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं. कभी उनका वजन 130 किलो था. उनकी फैट टू फिट जर्नी इंस्पायरिंग है. अदनान की तीन शादियां हो चुकी हैं. उनकी तीसरी शादी जेबा बख्तियार से हुई.

इंडियन सिटीजनशिप पर हुआ विवाद

सिंगर ने 2016 में पाकिस्तान की सिटीजनशिप छोड़कर इंडिया की नागरिकता हासिल की थी. इसकी वजह से वे विवादों में भी आए. आरोप लगे कि सिंगर ने पैसों के लिए ऐसा किया है. बीते दिनों अदनान ने एक इंटरव्यू में अपनी चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने कहा था- लोग बिना सोचे समझे कुछ भी बोलते हैं. इंडिया की सिटीजनशिप लेना उनके लिए आसान नहीं था. इसे लेने में उन्हें 18 साल लगे थे. उन्होंने कहा था- ''इंडिया की सिटीजनशिप लेते वक्त मेरी एप्लिकेशन को दो बार रिजेक्ट किया गया था. डेढ़ साल तक मैं किसी देश का नहीं रह गया था. मेरा पासपोर्ट सिर्फ एक डॉक्यूमेंट था, जिससे मैं कहीं ट्रैवल तक नहीं कर सकता था.''


 

Adblock test (Why?)


'दूसरी पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो बनाए, पैसों के लिए नागरिकता बदली', अदनान सामी पर भाई ने लगाए गंभीर आरोप - Aaj Tak
Read More

अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्किलें, ढाई करोड़ रुपये ऐंठने का लगा आरोप, क्या है मामला? - Aaj Tak

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल मुश्किलों में फंस गई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस के खिलाफ अरगोड़ा के रहने वाले एक शख्स अजय कुमार सिंह ने साल 2018 में केस दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे ढाई करोड़ रुपये लिए. पर यह म्यूजिक वीडियो बन नहीं पाया और अमीषा ने पैसे वापस नहीं किए. 

इसी मामले में रांची के सिविल कोर्ट ने वॉरन्ट जारी किया है. अमीषा के खिलाफ समन जारी होने के बावजूद वह कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रही हैं. न ही अपने वकील को भेज रही हैं. ऐसे में अमीषा पटेल के खिलाफ दर्ज मामले में यह वॉरन्ट जारी हुआ है. अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी. बता दें कि यह मामला अजय कुमार सिंह की ओर से अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल के खिलाफ है. कहा जा रहा है कि चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी मामले में यह केस दर्ज हुआ था. अजय कुमार सिंह पेशे से झारखंड के फिल्म निर्माता हैं.

क्या है मामला?
अरगोड़ा के रहने वाले अजय कुमार सिंह ने यह केस 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए थे, लेकिन पैसे लेने के बाद वह म्यूजिक वीडियो नहीं बना पाईं. साथ ही अमीषा पटेल पर फिल्म 'देसी मैजिक' बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपये ऐंठने का भी आरोप है. जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे वापस करने की मांग की. काफी टालमटोल करने के बाद अक्तूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए. इसके बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा किया था, जिसपर अब तक सुनवाई चल रही है. अमीषा कोर्ट नहीं पहुंच रही हैं. ऐसे में मौजूदा जज, तारीख पर तारीख ही डाल रहा है. देखना होगा कि आखिर इस बार अमीषा कोर्ट पहुंचकर क्या जवाब देती हैं. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल जल्द ही फिल्म 'गदर 2' में नजर आने वाली हैं. फिल्म में एक्ट्रेस, सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस समय फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन और एडिंग स्टेज पर है. जल्द ही फैन्स को अपनी जोड़ी से इंप्रेस करने के लिए दोनों साथ में स्पॉट होंगे और फिल्म का जोरदार प्रमोशन भी करते दिखेंगे. 

Adblock test (Why?)


अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्किलें, ढाई करोड़ रुपये ऐंठने का लगा आरोप, क्या है मामला? - Aaj Tak
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...