
इसके साथ वो कुछ लाइट स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी करती हैं. एक्ट्रेस आर्म साइकलिंग, बटरफ्लाई, नेक स्ट्रेच, नेक सर्कलिंग सभी करती हैं.
प्रेग्नेंट दीपिका का इंटेंस वर्कआउट, जिम में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 36 में बनेंगी मां - Aaj Tak
Read More

इसके साथ वो कुछ लाइट स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी करती हैं. एक्ट्रेस आर्म साइकलिंग, बटरफ्लाई, नेक स्ट्रेच, नेक सर्कलिंग सभी करती हैं.

Afwaah द केरल स्टोरी के साथ सिनेमाघरों में एक और फिल्म रिलीज हुई है सुधीर मिश्रा की अफवाह। इस फिल्म का कहीं भी जिक्र नहीं है जबकि अफवाह में भी लव जिहाद के मुद्दे को उठाया गया है।

Kisi Ka Bhai kisi ki Jaan Box Office Collection Day 16 सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान अब सिनेमाघरों में दम तोड़ती नजर आ रही है। KKBKKJ को द केरल स्टोरी से तगड़ा झटका मिला है।

Vivek Agnihotri on The Kerla Story: फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने रिलीज होने के एक दिन बाद द केरला स्टोरी की टीम को एक बुरी खबर दी है. शनिवार को ट्विटर पर विवेक ने एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने फिल्म के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और एक्टर अदा शर्मा से कहा कि अब से उनका जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अब उन्हें बेहद बुरी तरह से नफरत का सामना करना पड़ेगा.
विवेक अग्निहोत्री ने द केरला स्टोरी के मेकर्स को दी चेतावनी
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा, 'केरल की कहानी. मैं महान फिल्म निर्माताओं और सिनेमा समीक्षकों को सुनते हुए बड़ा हुआ हूं कि कला का एकमात्र उद्देश्य लोगों को उनकी अपनी मान्यताओं और पूर्वाग्रहों पर सवाल उठाने के लिए उकसाना है. मैं ये सुनकर भी बड़ा हुआ हूं कि सिनेमा समाज की सच्चाई को दर्शाता है. मुझे बताया गया था कि सिनेमा को पुराने भगवानों को नष्ट करना चाहिए और नए भगवानों का निर्माण करना चाहिए.'
CINEMA AND INDIC RENNIASANCE:#TheKeralaStory
I grew up listening to great filmmakers and cinema critics that the only purpose of art is to provoke people into questioning their own beliefs and biases.
I also grew up listening that cinema reflects the reality of a society.
I…
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 6, 2023
'भारत में ऐसी फिल्में बनाना आसान नहीं'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे पता चला है कि आधुनिक समय में सिनेमा में वो करने की ताकत है जो मीडिया और राजनीति नहीं कर सकती. ये असुविधाजनक वास्तविकता प्रस्तुत कर सकता है, इतिहास को सही कर सकता है, संस्कृति युद्ध लड़ सकता है और व्यापक हित के लिए राष्ट्र की सॉफ्ट पावर भी बन सकता है. भारत में ऐसी फिल्में बनाना आसान नहीं है. मैंने इसे बुद्धा इन ए ट्रैफिक जैम, द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स के साथ आजमाया है. मुझ पर शारीरिक, पेशेवर, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक हमला किया गया.'
विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की स्टारकास्ट को किया सचेत
विवेक अग्निहोत्री ने आगे लिखा, 'प्रिय विपुल शाह और सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा और द केरला स्टोरी की टीम, सबसे पहले मैं आपको इस साहसिक प्रयास के लिए बधाई देता हूं. साथ ही मैं आपको एक बुरी खबर भी दे दूं कि अब से आपकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी. आपको अकल्पनीय नफरत मिलेगी. आपका दम घुटने लगेगा. कई बार आप भ्रमित और निराश हो सकते हैं, लेकिन याद रखें, भगवान उन कंधों की परीक्षा लेता है जिन पर वो बदलाव करने की जिम्मेदारी डाल सकता है.'
यह भी पढ़ें: जब मैक्सिकन फूड खाने के बाद Priyanka Chopra ने कर दिया था ऐसा शर्मनाक काम, भूलना चाहती हैं याद

Monalisa – Rani Chatterjee Bhojpuri Hot Song: भोजपुरी जगत की हसीनाएं मोनालिसा (Monalisa) और रानी चटर्जी (Rani chatterjee) दोनों ही भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। मोनालिसा (Monalisa) भले ही इन दिनों फिल्मों में कम दिखाई दे रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर इनका जलवा देखते ही बनता है। वहीं रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) जो भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। लेकिन अब ये दोनों ही हसीनाएं एक गाने में आमने-सामने दिख रही है। जिसमें इनका जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को दर्शक भी बार – बार देखने को मजबूर हो रहे है।
मोनालिसा और रानी चटर्जी दोनों ने ही भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज किया है। इन दोनों ने साथ में ‘नागिन’ (Nagin) फिल्म के एक गाने ‘छिहतरों लेमचूस चुसल’ में जबरदस्त डांस मूव्स कर रही है। इस गाने में दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हुईं नजर आ रही हैं।

12 घंटे पहले

सलमान और आमिर खान की फिल्म अंदाज अपना अपना को आज भी काफी पसंद किया जाता है। हालांकि जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने 29 साल बाद इस फिल्म पर बात की है। संतोषी ने उन वजहों पर बात की, जिसकी वजह से फिल्म फ्लॉप हो गई।
उन्होंने कहा कि फिल्म का प्रमोशन जैसा होना चाहिए वैसा नहीं हो पाया था। सलमान और आमिर भी फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाए थे। यहां तक कि खुद राजकुमार संतोषी भी उसी दौरान किसी और फिल्म के डायरेक्शन में बिजी हो गए थे।
लोगों को उस वक्त फिल्म समझ नहीं आई थी- संतोषी
राजकुमार संतोषी ने हाल ही में आज तक के साथ बातचीत करते हुए कहा, 'अंदाज अपना अपना बिल्कुल अलग कहानी थी। फिल्म की स्टोरी लाइन में रोमांस से ज्यादा कॉमेडी, एडवेंचर और ह्यूमर था। लोग उस वक्त ये फिल्म समझ नहीं पाए थे।

फिल्म की रिलीज के वक्त डिस्ट्रीब्यूटर्स भी नए थे। आज कल फिल्म का प्रमोशन काफी तेज गति से हो रहा है। उस वक्त ऐसा नहीं था। सलमान और आमिर दोनों उस वक्त शहर से बाहर थे। इस वजह से वे दोनों फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाए।'
फिल्म की पब्लिसिटी के लिए कुछ नहीं हो सका था
राजकुमार संतोषी ने आगे कहा, 'फिल्म से रिलेटेड कोई एक्टिविटी नहीं थी। मीडिया में भी कोई बातचीत नहीं थी। फिल्म की पब्लिसिटी के लिए जो कुछ करना था वो हो नहीं सका। इस वजह से डिस्ट्रीब्यूटर्स काफी गुस्से में थे। संतोषी से पूछा गया कि क्या फिल्म का कभी रीमेक बन सकता है। जवाब में उन्होंने कहा, 'रीमेक को लेकर कोई गुंजाइश नहीं है। फिल्म को देखो तो आज भी फ्रेश लगती है। इस एवरग्रीन फिल्म का रीमेक बनाने वाला डूब जाएगा क्योंकि ऐसी फिल्म को फिर से बना पाना संभव नहीं है।'

माउथ पब्लिसिटी की वजह से फिल्म पॉपुलर हो गई
अंदाज अपना अपना 11 अप्रैल 1994 को रिलीज हुई थी। सलमान और आमिर के अलावा फिल्म में करिश्मा कपूर और रवीना टंडन लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप जरूर हो गई थी लेकिन आगे चलकर माउथ पब्लिसिटी से फिल्म काफी चर्चित हो गई।
सलमान का प्रेम और आमिर का अमर का किरदार लोगों को खूब भाया था। हालांकि एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा था कि सलमान के साथ पहली बार काम करना आसान नहीं था।

सलमान के साथ काम करने में कंफर्टेबल नहीं थे आमिर
आमिर खान ने 2013 में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में फिल्म के जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था, 'अंदाज अपना अपना की शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत ही खराब था।
मैं उन्हें तब पसंद नहीं करता था। मैं उन्हें रूड और घमंडी मानता था। इस फिल्म में उनके साथ काम करने के बुरे अनुभव के बाद मैं भविष्य में उनके साथ दोबारा काम नहीं करना चाहता था।' हालांकि बाद में आमिर की सलमान के प्रति धारणा सामान्य हो गई। दोनों काफी सालों से काफी अच्छे दोस्त हैं।

कॉन्ट्रोवर्सियल फिल्म गांधी गोडसे-एक युद्ध के साथ संतोषी ने डायरेक्शन में की वापसी
राजकुमार संतोषी की बात करें तो उन्होंने गांधी गोडसे एक युद्ध से डायरेक्शन में वापसी की है। हालांकि ये फिल्म काफी कॉन्ट्रोवर्सियल रही। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि फिल्म में महात्मा गांधी को नीचा दिखाया गया है जबकि उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन किया गया है।

इन आरोपों पर संतोषी ने कहा था कि किसी को नीचा दिखाने के लिए ये फिल्म नहीं बनाई है। उन्होंने कहा है कि ना तो किसी को ग्लोरिफाई करने के लिए फिल्म बनाई है और ना ही किसी को नीचा दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म के माध्यम से गांधी के साथ साथ नाथूराम गोडसे को भी एक मंच प्रदान किया है।
इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...