Rechercher dans ce blog

Saturday, October 30, 2021

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan आखिरकार Jail से रिहा - NDTV India

Adblock test (Why?)


Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan आखिरकार Jail से रिहा - NDTV India
Read More

आर्यन खान की रिहाई के बाद राम गोपाल वर्मा का ट्वीट, लिखा- 'दिवाली हमेशा एक खान की रिलीज के लिए रिजर्व रहती है' - Hindustan

बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) हमेशा अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं। ऐसे में जब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan), जेल से रिहा होकर घर मन्नत (Mannat) पहुंचे तो RGV ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के बाद से ही राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) चर्चा में आ गए हैं।

करीब साढ़े ग्यारह मन्नत पहुंचे आर्यन
दरअसल शनिवार को आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा होकर सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बांद्रा स्थित अपने घर 'मन्नत' पहुंचे। इसके बाद दोपहर में करीब 12 बजे राम गोपाल वर्मा ने एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'बॉलीवुड में दिवाली हमेशा एक खान की रिलीज के लिए रिजर्व रहती है। इस साल भी ऐसा ही है, एक खान रिलीज हुआ है।'

करीब 12 बजे RGV ने किया ट्वीट
याद दिला दें कि आर्यन एनसीबी ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और वह आठ अक्टूबर से आर्थर रोड जेल में बंद थे। ऐसे में जमानत याचिका के मंजूर होने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे आर्यन जेल से बाहर आए। जेल से निकलते ही वह, वहां पर पहले से इंतजार में खड़ी एक कार में सवार हुए और करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने घर पहुंच गए। आर्यन के बाहर आने से आधे घंटा पहले उनके पिता शाहरुख का अंगरक्षक वहां पर पहले से इंतजार में खड़ी सफेद रंग की रेंज रोवर कार से उतरा और जेल के द्वार के निकट खड़ा हो गया। उसे वहां तैनात पुलिसकर्मियों से बात करते देखा गया।

आर्यन पर 14 शर्तें
गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अपने आदेश के मुख्य अंश को उपलब्ध कराया, जिसमें आर्यन खान और मामले के सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट तथा मुनमुन धमेचा पर 14 शर्तें लगाई गई हैं। तीनों को एक-एक लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही राश की दो जमानत पर रिहाई का आदेश दिया गया है। 

संबंधित खबरें

Adblock test (Why?)


आर्यन खान की रिहाई के बाद राम गोपाल वर्मा का ट्वीट, लिखा- 'दिवाली हमेशा एक खान की रिलीज के लिए रिजर्व रहती है' - Hindustan
Read More

Big Boss 15: Salman ने क्यों Shamita को कहा बिग बॉस की रानी? कंटेस्टेंट भड़की तो टूट पड़े भाईजान, - ABP News

Bigg Boss 15: हर बार की तरह इस बार भी 'बिग बॉस 15' TRP बटोरने में बाकी शोज को टक्कर दे रहा है. अब टीआरपी तो मिलेगी ही जब घर में इतनी गॉसिप्स और पंगे होते हुए दिखेंगे. खैर आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के लिए सैड जाने वाला है और इसकी वजह है उनकी पिछली हरकते जिसपर सलमान खान (Salman Khan) उनकी क्लास लगाने वाले हैं. वीकेंड का वार के लेटेस्ट प्रोमो में इसकी झलक देखने को मिली है, जिसमें सलमान शमिता के एक स्टेटमेंट पर ये तक कह देते हैं कि उन्हें शो होस्ट करने का कोई शौक नहीं है और उनका बस चले तो वो वीकेंड एपिसोड्स में आए ही नहीं.

जब सलमान को शमिता पर आया गुस्सा

प्रोमो में देखने को मिलता है कि सलमान शमिता को रानी कहतक टॉन्ट मारते है और कहते हैं कि वो हर कंटेस्टेंट को अपनी उंगलियों पर नचाना चाहती हैं. वो चाहती है कि हर कंटेस्टेंट शो में उनके मुताबिक बिहेव करें और बिग बॉस का घर उनके मुताबिक चलें. खैर सलमान की ये बातें सुनकर शमिता चिढ़ जाती हैं और कहती हैं कि वो ऐसे ही पैदा हुई हैं, घर में सबसे ज्यादा काम करती हैं और ये सब इरिटेटिंग है. शमिला के इसी हरकत के बाद सलमान गुस्से में कहते है कि उनका बस चलें तो पूरा एपिसोड साइलेंस में निकाल दें, या फिर आए ही नहीं.

बिग बॉस ओटीटी रनर अप हैं शमिता

बता दें कि 2009 में बिग बॉस 3 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता बिग बॉस ओटीटी की सेकेंड रनर अप थीं, वहां वो अपने को कंटेस्टेंट राकेश बापट के वजह से चर्चाओं में थी और यही से बिग बॉस 15 में उन्हें डायरेक्ट एंट्री मिली थी.

'वीकेंड का वार' होगा सूर्यवंशी के नाम

वेल वीकेंड का वार में इस बार कुछ खास जरूर होने वाला है, क्योंकि इस बार मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक सूर्यवंशी के प्रमोशन के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बिग बॉस के घर पहुंची. प्रोमो में सलमान, कैटरीना एक दूसरे के सामने बैठे नजर आ रहे हैं और रोहित दोनों के बीच में खड़े नजर आते हैं. कैटरीना सलमान पर आरोप लगाती है कि ये हमेशा सेट पर लेट आते हैं, सलमान कहते हैं कि कुबूल है, इस पर कैट कहती हैं कि इनको मेरे लिए गाना गाना होगा. इसके बाद सलमान कैट के लिए 'ओ मेरे दिल के चैन' गाकर डांस भी करते हैं.  

Madonna As Marilyn Monroe for V Magazine: आखिर कब रुकेंगी पॉप सिंगर मडोना, रिटायरमेंट के सवाल पर भड़की

Bigg Boss 15: Salman Khan के शो में Katrina Kaif की होगी एंट्री, क्या विक्की कौशल संग शादी के राज का करेंगी खुलासा?

Adblock test (Why?)


Big Boss 15: Salman ने क्यों Shamita को कहा बिग बॉस की रानी? कंटेस्टेंट भड़की तो टूट पड़े भाईजान, - ABP News
Read More

Bigg Boss 15 : शमिता शेट्टी से नाराज हुए सलमान, कहा- मेरा बस चले तो एपिसोड साइलेंट में निकाल दूं - Zee News Hindi

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में अब हर एपिसोड में नए पंगे सामने आ रहे हैं. ऐसे में अब आने वाला 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) भी काफी रोमांचक होने जा रहा है. इस बार सलमान खान शो में कंटेस्टेट से पिछले हफ्तों में हुई हरकतों पर बात करेंगे. इस बार सलमान खान (Salman Khan) का गुस्सा शामिता पर बरसने वाला है. क्योंकि सलमान उनके बयान से नाराज हैं. 

खुद को रानी समझती हैं शमिता

'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान का गुस्सा शमिता  पर साफ जाहिर होता नजर आ रहा है. वह कहते हैं कि शमिता भी वह भी अन्य सभी कंटेस्टेट उनकी तरह व्यवहार करें और बिग बॉस के घर में सब कुछ उनके हिसाब से हो. उन्होंने कहा कि वो खुद को घर की रानी समझती हैं.

शमिता करेंगी सलमान से बहस 

सलमान का गुस्सा सुनने के बाद भी शमिता नहीं सुधरेंगी. वह सलमान की बातों से सहमत न होकर उनसे बहस करेंगी. वह चिढ़ते हुए कहेंगी कि तो मैं क्या करूं अगर मैं इसी तरह पैदा हुई हूं. मैं आपको बताती हूं कि मैं सबसे ज्यादा इस घर में काम करती हूं. शमिता का ये एटिट्यूड देखकर घर के सभी लोग हैरान रह जाएंगे.

सलमान छोड़ देंगे शो ?

शमिता का ऐसा व्यवहार सलमान को बिल्कुल पसंद नहीं आता है और वो कहते हैं, 'मुझे भी बात करने का इतना शौक नहीं है. मेरा बस चले तो मैं पूरा एपिसोड साइलेंट मे ही निकाल दूं. और आऊं ही नहीं'. 

सूर्यवंशी का होगा प्रमोशन 

वीकेंड का वार में सूर्यवंशी के प्रमोशन के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बिग बॉस के घर पहुंचीं. प्रोमो में सलमान, कैटरीना एक-दूसरे के सामने बैठे नजर आ रहे हैं और रोहित दोनों के बीच में खड़े नजर आते हैं. कैटरीना सलमान पर आरोप लगती हैं कि ये हमेशा सेट पर लेट आते हैं, सलमान कहते हैं कि कुबूल है. इस पर कैटरीना कहती हैं कि इनको मेरे लिए गाना गाना होगा, इस पर सलमान 'ओह मेरे दिल के चैन' गाते हैं और मजेदार डांस करते हैं जिसे देखकर कैटरीना हंसने लगती हैं.

इसे भी पढ़ें:मौत से चंद घंटे पहले का वीडियो आया सामने, KGF स्‍टार संग झूमकर नाचा था एक्‍टर

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Adblock test (Why?)


Bigg Boss 15 : शमिता शेट्टी से नाराज हुए सलमान, कहा- मेरा बस चले तो एपिसोड साइलेंट में निकाल दूं - Zee News Hindi
Read More

पुनीत राजकुमार के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचीं बेटी ध्रुति, स्टेडियम के बाहर फैंस का हुजूम - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • कल होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार
  • यूएस से बेटी ध्रुति भी हुईं शामिल
  • फैंस के बीच शोक की लहर

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक के बाद एक दुखद खबरें सामने आ रही हैं. कम उम्र में एक्टर्स के जाने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है. हाल ही नें साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पुनीत राजुकमार का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. वे महज 46 साल के थे. एक्टर के जाने से फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है. साउथ सिनेमा में वे काफी पॉपुलर थे खासकर कि कन्नड़ सिनेमा में तो वे सबसे बड़े सुपरस्टार थे. एक्टर का अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर को बेंगलुरु के कांतिरावा स्टूडियो में किया जाएगा. हाल ही में एक्टर की बेटी ध्रुति भी पिता के अंतिम संस्कार के मौके पर बेंगलुरु पहुंच चुकी हैं.

पिता के अंतिम संस्कार पर पहुंची बेटी ध्रुति

पुनीत राजकुमार की बेटी ध्रुति यूएस में रहती हैं और वाया दिल्ली वे बेंगलुरु अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंच चुकी हैं. 31 अक्टूबर को रविवार के दिन पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. ध्रुति शाम के 5 बजे बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी हैं. पुनीत के परिवार के लिए ये दुख की घड़ी है. साथ ही फैंस का तो एक्टर के निधन के बाद बुरा हाल हो चुका है. पुनीत को चाहनेवाले सदमे में हैं. 

अंतिम दर्शन को जुट रहे प्रशंसक

पुनीत के अंतिम दर्शन के लिए बहुत ज्यादा तादाद में प्रशंसक पहुंच रहे हैं. सभी बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं. पब्लिक के दर्शन के लिए ही पुनीत की डेड बॉडी को स्टेडियम में रखा गया है. फैंस का लगाव पुनीत के साथ जुड़ा था और उनका यूं अचानक चले जाना सभी के लिए भारी दुख की बात है. एक्टर के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड सितारे भी एक्टर को ट्रिब्यूट देते नजर आए. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना जताई.

फैन्स का हुजूम, CM की श्रद्धांजलि...आखिरी बार चहेते एक्टर पुनीत राजकुमार की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े लोग

दो फिल्मों का थे हिस्सा

पुनीत राजकुमार के पिता डॉक्टर राजकुमार साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माने जाते थे. पुनीत के करियर की तरफ रुख करें तो साल 1976 में फिल्म प्रेमदा कनिके फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वे कई सारी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे. मौजूदा समय में जेम्स और दिवित्व नाम की दो फिल्मों का हिस्सा थे. दुर्भाग्यवश ये दो फिल्में अब उनके निधन के बाद रिलीज की जाएंगी.

Adblock test (Why?)


पुनीत राजकुमार के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचीं बेटी ध्रुति, स्टेडियम के बाहर फैंस का हुजूम - Aaj Tak
Read More

मम्मी Gauri Khan ने खाना बंद किया तो SRK सिर्फ कॉफी पर ज़िंदा रहे, Aryan के बिना मन्नत में ऐसे - ABP News

Aryan Khan drug case controversy: गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार जमानत मिल गई. उन्हें 2 अक्टूबर को एनसीबी के अधिकारियों ने पकड़ लिया था और वो आर्थर रोड जेल में स्थानांतरित होने से पहले उनकी हिरासत में रहे. कई हफ्तों से शाहरुख खान, गौरी खान और उनकी लीगल टीम आर्यन को जमानत दिलाने की कोशिश कर रही थी. हालांकि, इससे लिए उन्हें हफ्तों तक संघर्ष करना पड़ा. कल दोपहर बॉम्बे हाईकोर्ट ने आखिरकार आर्यन को ज़मानत दे दी. शाहरुख के सभी फैंस के लिए यह जश्न का पल है. लेकिन इस आर्टिकल में एक नज़र डालते हैं कि आखिर आर्यन के बिना मन्नत में उनके परिवार ने ये 28 दिन कैसे बिताए. 


मम्मी Gauri Khan ने खाना बंद किया तो SRK सिर्फ कॉफी पर ज़िंदा रहे, Aryan के बिना मन्नत में ऐसे कटे परिवार वालों के 28 दिन

Gauri Khan: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब से गौरी खान ने अपने बेटे की गिरफ्तारी के बारे में सुना था वो बेसुध हो गईं थी, वह रोती रहती थीं. गौरी के दोस्त और परिवार उसके साथ लगातार संपर्क में थे. रिपोर्ट्स की मानें तो विवाद की शुरुआत में गौरी पॉजिटिव थीं, वह दिन-रात प्रार्थना करती रहती थीं. हालांकि, जैसे-जैसे दिन बीतते गए गौरी की उम्मीद टूटने लगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी ने खाना भी बंद कर दिया था और वो नर्वस ब्रेकडाउन के दौर से गुजर रही थी. ऐसा कहा जाता है कि वह पूछती रहती थीं कि, 'क्या मैं अपने बेटे को फिर कभी देखू पाउंगी?'

Shah Rukh Khan's condition: किंग खान अपने बेटे को जेल से बाहर निकालने में सफल न हो पाने की वजह से बहुत निराश थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख न सोए और न ही कुछ खाया. वो सिर्फ कॉफी पीकर ही रह रहे थे. 

SRK's legal consul: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान उसी होटल में ठहरे हुए थे, जहां आर्यन खान की कानूनी टीम ठहरी हुई थी. आर्यन की जमानत के बाद, उनके वकील ने खुलासा किया कि सुपरस्टार को मामले की अच्छी समझ थी. 

Moment of relief:मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वकील ने शाहरुख खान की प्रतिक्रिया का भी खुलासा किया जब उन्होंने सुना कि आर्यन को जमानत दे दी गई है. कहा जाता है कि शाहरुख की आंखें खुशी से छलक उठी थीं. गौरी खान भी रोईं कि आखिरकार, उनका बेटा वापस आ जाएगा.

यह भी पढ़ेंः

Bhai Ka Birthday Song Teaser: Antim फिल्म के दूसरे सॉन्ग Bhai Ka Birthday का टीजर रिलीज, Salman Khan और Aayush Sharma का दिखा जबरदस्त टशन

India's Best Dancer 2: इंडियाज बेस्ट डांसर 2 में ऑडिशन देने आए कंटेस्टेंट ने मलाइका अरोड़ा को कहा 'दीदी', एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Adblock test (Why?)


मम्मी Gauri Khan ने खाना बंद किया तो SRK सिर्फ कॉफी पर ज़िंदा रहे, Aryan के बिना मन्नत में ऐसे - ABP News
Read More

ZEE Hindustan LIVE News | बॉर्डर से भागे नकली किसान | Shah Rukh Khan | Rakesh Tikait | Virat Kohli - Zee Hindustan

Adblock test (Why?)


ZEE Hindustan LIVE News | बॉर्डर से भागे नकली किसान | Shah Rukh Khan | Rakesh Tikait | Virat Kohli - Zee Hindustan
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...