Rechercher dans ce blog

Tuesday, May 17, 2022

Anuj Anupama Wedding: वनराज के सामने अनुपमा को मंगलसूत्र पहनाएगा अनुज, इस बार कायनात भी नहीं रोक पाएगी शादी - Zee News Hindi

Anuj Anupama Wedding: टीवी शो 'अनुपमा' (Anupama) में अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. जल्द ही अनुज और अनुपमा हमेशा-हमेशा के लए एक-दूजे के होने वाले हैं. शादी का जोड़ा पहने अनुपमा आज अपने अनुज संग शादी के लिए सात फेरे लेने को तैयार होगी और वनराज सिर्फ देखता रह जाएगा. इस शो के सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसे देखकर फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे.

वायरल हुईं तस्वीरें

टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अनुज और अनुपमा अब शादी के बंधन में बंध गए हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा ने गुजराती रीति रिवाज से सात फेरे ले चुके हैं. इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें हैं. इन तस्वीरों में अनुज और अनुपमा शादी के मंडप में रस्में निभाते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है.

दुल्हन के रूप में खूब जंची अनुपमा

शो में दिखाया जा रहा है कि जल्द ही अनुज और अनुपमा (Anupama) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अपनी शादी में अनुज जमकर डांस करने वाला है. शादी से ठीक पहले ही अनुपमा का ब्राइडल लुक भी सामने आ गया है. रुपाली गांगुली ने दुल्हन के जोड़े में अपनी फोटो शेयर की है. उन्होंने व्हाइट और रेड कलर का लहंगा पहना हुआ है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. 

 

 

वनराज के सामने पहनाएगा मंगलसूत्र

अनुज और अनुपमा (Anuj Anupama Wedding) की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर में अनुज और अनुपमा शादी के मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं. वनराज काव्या के कहने पर अनुपमा की शादी में जाएगा. वनराज के सामने अनुज अनुपमा की मांग में मंगलसूत्र पहनाने वाला है. वनराज चाहकर भी अनुपमा की शादी को नहीं रोक पाएगा. वनराज इस बार अनुज और अनुपमा की शादी में अड़चन नहीं पैदा कर पाएगा. 

यह भी पढ़ें- वजन कम करने के चक्कर में एक्ट्रेस की हुई मौत, बेहद कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

Adblock test (Why?)


Anuj Anupama Wedding: वनराज के सामने अनुपमा को मंगलसूत्र पहनाएगा अनुज, इस बार कायनात भी नहीं रोक पाएगी शादी - Zee News Hindi
Read More

Cannes 2022 में भारत को मिलेगा 'कंट्री ऑफ ऑनर' सम्मान, इंडियन पवेलियन पहुंचे बॉलीवुड के नामी सितारे - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • कान्स फिल्म महोत्सव 75 साल का हो गया है
  • लगातार आ रहे वीडियोज
  • पहुंचे एआर रहमान

इस बार का कान्स फिल्म फेस्टिवल कई मायनों में भारत के नाम रहेगा. इस मशहूर फिल्म फेस्टिवल में पहली बार भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' का सम्मान दिया जा रहा है. इस बार यहां भारतीय कला संस्कृति की भी झलक दिखेगी. इस फिल्म फेस्टिवल के इतिहास में पहली बार किसी देश को (कंट्री ऑफ ऑनर) का आधिकारिक सम्मान मिल रहा है और यह सम्मान भारत के नाम गया है. यह सम्मान उस समय मिल रहा है जब फ्रांस और भारत अपने कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं.

कान्स फिल्म महोत्सव 75 साल का हो गया है और इस बार इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल के ‘वर्ल्ड प्रीमियर’ में आर माधवन की फिल्म ‘राकेटरी’ को प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है. ए.आर. रहमान, शेखर कपूर, रिकी केज कॉन्स रेड कार्पेट पर चलने वाली हस्तियों में शामिल हैं. इनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, प्रसून जोशी और केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कान्स में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. दीपिका पादुकोण इस बार कान्स फिल्म फेस्टिव 2022 की जूरी का हिस्सा हैं. 

सामने आ रहे वीडियोज
ANI पर लगातार वीडियोज आ रहे हैं, जहां सभी सितारे इंडियन पवेलियन पहुंच रहे हैं. केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बेज कलर के आउटफिट में नजर आए. वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ब्लैक सूट पहनकर पवेलियन पहुंचे हैं. सीबीएफसी मेंबर्स प्रसून जोशी भी ब्लैक आउटफिट में नजर आए. वाणी त्रिपाठी और रिकी केज साड़ी में नजर आईं. म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान का कान्स में यह डायरेक्टोरियल फिल्म डेब्यू होने वाला है.

Cannes 2022 में दिखाई जाने वाली हैं ये भारतीय फिल्में, आर माधवन से हेली शाह तक के नाम शामिल

एआर रहमान ने कहा कि खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मैं इस बार कान्स का हिस्सा बना. कान्स में मेरी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म प्रीमियर होगी, जिसे लेकर मैं बेह एक्साइटेड हूं. वहीं, प्रसून जोशी ने कहा कि भारत हमेशा से ही कान्स का हिस्सा रहा है. कान्स के दो पार्ट होते हैं. एक मार्केट और दूसरा जहां फिल्में दिखाई जाती हैं. दोनों ही हिस्से बेहद अहम होते हैं. यह साल हमारे लिए स्पेशल है, क्योंकि इस बार भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' सम्मान मिलने वाला है. 

फैमिली संग Cannes 2022 के लिए रवाना हुईं Aishwarya Rai, आराध्या को देख यूजर्स बोले- हेयरस्टाइल चेंज कर दो

प्रसून जोशी ने आगे कहा कि सरकार और सभी सितारों-फिल्ममेकर्स ने इस बात को बेहद ही सीरियसली लिया है. हम सभी इंडस्ट्री के लेवल पर बातचीत करेंगे और पार्टनरशिप को लेकर अपनी बात रखेंगे. ग्लोबल आइडियाज पर बातचीत होगी. हम सभी के लिए यह एक अच्छा अवसर है या यूं कहिए की फेस्टिवल है, जिसे हम अपने लेवल पर अच्छी तरह एक्स्प्लोर कर सकते हैं. 

Adblock test (Why?)


Cannes 2022 में भारत को मिलेगा 'कंट्री ऑफ ऑनर' सम्मान, इंडियन पवेलियन पहुंचे बॉलीवुड के नामी सितारे - Aaj Tak
Read More

Sunday, May 15, 2022

इंडियन पुलिस फोर्स: रोहित शेट्‌टी की वेब सीरीज के एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा चोटिल हु... - Dainik Bhaskar

12 घंटे पहले

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग गोवा में कर रहे हैं। अब हाल ही में डायरेक्टर रोहित शेट्‌टी की इस एक्शन वेब सीरीज की शूटिंग करते समय सिद्धार्थ चोटिल हो गए हैं। फिल्म का एक एक्शन सीक्वेंस शूट करने के दौरान उनके दांए हाथ में कुछ चोटें आईं हैं। इस बात की जानकारी सिद्धार्थ ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक वीडियो और एक फोटो शेयर कर दी है।

रोहित शेट्‌टी एक्शन हीरो इज इक्वल टू रियल स्वेट, रियल ब्लड
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वीडियो और फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "रोहित शेट्‌टी एक्शन हीरो इज इक्वल टू रियल स्वेट, रियल ब्लड। रोहित सर गोवा में कुछ क्रेजी एक्शन सीन्स के लिए कैमरे के साथ काम कर रहे हैं... इंडियन पुलिस फोर्स, गोवा शूट।" सिद्धार्थ ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे बोट पर एक फाइट सीन शूट करते नजर आ रहे हैं। वहीं रोहित को कैमरा वर्क करते देखा जा सकता है। इस सीन में गुंडे की पिटाई करने के दौरान ही सिद्धार्थ के दांए हाथ में कुछ चोटें आ जाती हैं।

वीडियो के अलावा सिद्धार्थ ने जो एक फोटो शेयर किया है। उसमें वे अपने हाथ में लगी चोटें फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। फोटो में उनके साथ रोहित शेट्‌टी भी नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्‌टी ने भी शूटिंग के दौरान की अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें वे बोट पर लटक कर कैमरा हाथ में लिए शूट करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "गोवा एक्शन मोड। इंडियन पुलिस फोर्स।"

सीरीज से सिद्धार्थ का होगा OTT डेब्यू
रोहित शेट्‌टी के डायरेक्शन में बन रही इस सीरीज से सिद्धार्थ OTT प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज में उनके अलावा शिल्पा शेट्‌टी और विवेक ओबरॉय भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के अलावा सिद्धार्थ जल्द ही 'योद्धा' और 'मिशन मजनू' में भी नजर आने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


इंडियन पुलिस फोर्स: रोहित शेट्‌टी की वेब सीरीज के एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा चोटिल हु... - Dainik Bhaskar
Read More

Rakhi Sawant को मिला नया प्यार, BF ने गिफ्ट में दी BMW कार, एक्ट्रेस बोलीं- ऊपर वाले ने छप्पड़ फाड़कर दिया - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • राखी सावंत को मिल गया नया बॉयफ्रेंड
  • एक्ट्रेस ने खुलेआम किया प्यार का इजहार

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत की जिंदगी में खुशियां लौट आई हैं. जी हां, राखी सावंत को अपना नया प्यार मिल गया है और नए पार्टनर का साथ पाकर राखी खुशी से फूली नहीं समा रही हैं. राखी सावंत के नए बॉयफ्रेंड की हर तरफ जोरों पर चर्चा हो रही है. 

राखी को मिल नया बॉयफ्रेंड

राखी सावंत ने सबसे पहले तो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके दुनिया के सामने ये ऐलान कर दिया कि वो अब सिंगल नहीं हैं, बल्कि आदिल संग रिलेशनशनिप में हैं. पैपराजी राखी से बिग बॉस के अपमकिंग सीजन के बारे में पूछते हैं. इसपर राखी कहती हैं- क्या आप चाहते हैं कि मैं जाऊं बॉयफ्रेंड के साथ? आदिल को राखी अपना बॉयफ्रेंड बताती हैं. 

राखी सावंत अपने नए बॉयफ्रेंड की तारीफ करते हुए कहती हैं- जब ऊपर वाला देता है तो छप्पड़ फाड़कर देता है और ईश्वर ने मुझे दे दिया है. आदिल एक स्वीटहार्ट हैं. 

नहीं है तैमूर और जेह को फिल्में देखने की इजाजत, Sharmila Tagore ने बताई वजह 

बर्थडे पार्टी में रोमांटिक हुईं Sunny Leone, पति को किया Liplock, फिर यूं काटा केक

BF ने दी राखी को लग्जरी कार

अपनी नई गाड़ी के बारे में बात करते हुए राखी बताती हैं कि उन्हें इतनी महंगी लग्जरी कार आदिल ने ही दी है. राखी कहती हैं- ये कार इन्होंने ही तो दी है. मेरे स्वीटहार्ट ने दी है कार. 

वहीं, एक इवेंट से राखी सावंत का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें राखी दुनिया के सामने आदिल संग अपने प्यार का इजहार करती हुई नजर आ रही हैं. राखी सावंत कहती हैं- आदिल आई लव यू. तुम मेरा दिल हो. अगर मुझे किसी ने जिंदगी में पहली बार सच्चा प्यार किया है तो वो आदिल हैं. 

अपने नए बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए राखी आगे कहती हैं- आदिल वो हैं, जब मैं डिप्रेशन में थी तब उन्होंने मेरा साथ दिया और मुझे कुछ गलत काम करने से रोका. आदिल और उनकी बहन ने मेरा मूड फ्रेश करने के लिए मुझे BMW कार गिफ्ट की, क्योंकि उन्हें नहीं पसंद कि मैं छोटी कार में घूमा करूं. राखी आगे कहती हैं- फाइनली मुझे अच्छा लड़का मिल गया.  

Adblock test (Why?)


Rakhi Sawant को मिला नया प्यार, BF ने गिफ्ट में दी BMW कार, एक्ट्रेस बोलीं- ऊपर वाले ने छप्पड़ फाड़कर दिया - Aaj Tak
Read More

Madhuri Dixit Birthday Special: 'दामिनी' से लेकर 'चांदिनी' सहित इन 11 सुप - Bollywood Life हिंदी

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

Adblock test (Why?)


Madhuri Dixit Birthday Special: 'दामिनी' से लेकर 'चांदिनी' सहित इन 11 सुप - Bollywood Life हिंदी
Read More

Britney Spears ने खो दिया अपना होने वाला बच्चा, मिसकैरेज के बाद की ये रिक्वेस्ट - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • ब्र‍िटनी स्पीयर्स ने अनाउंस की मिसकैर‍िज
  • मंगेतर संग पहला बच्चा कर रही थीं एक्सपेक्ट

Britney Spears Miscarriage: पॉपस्टार ब्रिटनी स्पीयर्स की जिंदगी में अभी खुश‍ियां दस्तक देने वाली ही थी कि उनके साथ बड़ा हादसा हो गया. ब्रिटनी ने दिल तोड़ देने वाली अनाउंसमेंट कर बताया क‍ि उनका मिसकैर‍िज हो गया है. मंगेतर सैम असगरी के साथ पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहीं ब्र‍िटनी के लिए यह किसी सदमें से कम नहीं है. कपल अपने होने वाले बच्चे के लिए बेहद खुश था. 

ब्रिटनी ने इंस्टाग्राम पर भारी मन से अपना हाल बयां किया है. वे लिखती हैं- 'बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है क‍ि हमने अर्ली प्रेग्नेंसी में हमारा मिरैकल बेबी खो दिया है. ये किसी भी पेरेंट के लिए बेहद दुख की घड़ी है. शायद हमें अनांउसमेंट के लिए थोड़ा और इंतजार करना चाह‍िए था जब तक कि हम सुन‍िश्च‍ित नहीं हो जाते. पर हम गुडन्यूज शेयर करने के लिए ओवर एक्साइटेड थे. एक-दूसरे के लिए हमारा प्यार ही हमारी ताकत है. हम हमारे खूबसूरत पर‍िवार को बढ़ाने की कोश‍िश करते रहेंगे. हम आपके सपोर्ट के लिए आभारी हैं. इस मुश्क‍िल घड़ी में हम आपसे प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करते हैं.'

बिकिनी में 'दंगल गर्ल' Sanya Malhotra का दिलकश अंदाज, मछलियों-कछुए के बीच लिए स्कूबा डाइविंग के मजे

मंगेतर ने दी हिम्मत 

ब्रिटनी की इस पोस्ट पर उनके मंगेतर सैम असगरी ने उनकी हिम्मत बढ़ाते हुए लिखा- 'जल्द ही चमत्कार होगा.' पेर‍िस हिल्टन ने लिखा- 'तुम्हारे नुकसान के लिए बहुत दुखी हूं बहन. तुम्हारे लिए हमेशा यहां हूं. तुम्हें ढेर सारा प्यार, लॉट्स ऑफ लव.' ब्रिटनी के चाहने वालों ने भी इस मुश्क‍िल समय में ब्र‍िटनी को सपोर्ट कर उन्हें ढ़ाढस बंधाया है. 

बर्थडे पार्टी में रोमांटिक हुईं Sunny Leone, पति को किया Liplock, फिर यूं काटा केक

दिया था ट्व‍िन्स होने का हिंट 

ब्रिटनी ने पिछले महीने ही इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. उन्होंने लिखा था-' Maui ट्र‍िप पर जाने के लिए मैंने बहुत वजन कम किया है...मैंने सोचा Geez...मेरे पेट को क्या हुआ? मेरे पत‍ि ने कहा- बुद्धू तुम फूड प्रेग्नेंट हो !!! तो मैंने प्रेग्नेंसी टेस्ट लिया. और मैं मां बनने वाली हूं...चार दिन बाद मैं थोड़ा और फूड प्रेग्नेंट हो गई...ये बढ़ रहा है, अगर दो हुए तो मैं पागल हो जाउंगी.' ब्र‍िटनी ने अपने पोस्ट के जर‍िए प्रेग्नेंसी के साथ-साथ ट्व‍िन्स होने का भी हिंट दिया था.

Adblock test (Why?)


Britney Spears ने खो दिया अपना होने वाला बच्चा, मिसकैरेज के बाद की ये रिक्वेस्ट - Aaj Tak
Read More

Saturday, May 14, 2022

Akshay Kumar Covid 19 Positive: अक्षय कुमार को दूसरी बार हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएनl Akshay Kumar Covid 19 Positive: अक्षय कुमार ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैंl इसके चलते वह फ्रांस में चल रहे कांस 2022 में व वहां लग रहे भारतीय पवेलियन में नहीं जा पाएंगेl

अक्षय ने ट्वीट कर दी जानकारी

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'मैं कांस 2022 में भारत के पवेलियन में हमारे सिनेमा का प्रचार करने के लिए जाने के लिए उत्सुक था लेकिन मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया हैl अब मैं आराम करूंगाl मैं अनुराग ठाकुर और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूंl मुझे वहां नहीं जाना खलेगाl' अक्षय कुमार ने जैसे ही इस बात की जानकारी दी हैl उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस चिंता जताने लगे हैl वहीं कई ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना भी की हैl

अक्षय कुमार जल्द फिल्म पृथ्वीराज में आएंगे नजर

अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह जल्द फिल्म पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैंl इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया हैl इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा हैl फिल्म में उनके अलावा मानुषी छिल्लर की अहम भूमिका हैl फिल्म में अक्षय कुमार काफी दमदार एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैंl यह एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है, जिसे काफी भव्यता से फिल्माया गया हैl

अक्षय कुमार को इसके पहले भी कोरोना हुआ था

अक्षय कुमार को इसके पहले भी कोरोना हुआ था लेकिन उन्होंने अपना ध्यान ठीक से रखा था और वह जल्दी ठीक हो गए थेl अक्षय कुमार फिटनेस फ्रीक एक्टर माने जाते हैl वह अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखते हैl इसके अलावा वह खान-पान में भी बहुत सावधानी बरतते हैl अक्षय कुमार की फिटनेस के कारण ही वह फिल्मों में दमदार एक्शन सीन सरलता से कर लेते हैl इसके चलते उनकी फिल्मों को भी लाभ होता हैl

Edited By: Rupesh Kumar

Adblock test (Why?)


Akshay Kumar Covid 19 Positive: अक्षय कुमार को दूसरी बार हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...