Rechercher dans ce blog

Tuesday, December 13, 2022

अब जैकलीन करेंगी नोरा पर केस? एक्ट्रेस के वकील ने 'दिलबर गर्ल' को दी चेतावनी - Aaj Tak

मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते बॉलीवुड की दो टॉप डीवाज के बीच जंग छिड़ गई है. नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस आमने-सामने हैं. नोरा ने जैकलीन के खिलाफ एक्शन लिया है. नोरा ने जैकलीन पर मानहानि का केस फाइल करके उनपर कई आरोप लगाए हैं. अब इस मामले में जैकलीन की तरफ से भी उनके वकील का बयान सामने आया है. 

जैकलीन के वकील ने नोरा को दिया जवाब

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के ठगी के मामले में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही से लंबे समय से पूछताछ चल रही है. ठगी मामले में लगे आरोपों से तंग आकर अब नोरा फतेही ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का केस किया है. नोरा का कहना है कि जैकलीन  और मीडिया ट्रायल की वजह से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है. 

नोरा के आरोपों पर अब जैकलीन फर्नांडिस के वकील ने रिएक्ट किया है. जैकलीन के वकील प्रशांत पाटिल ने एक्ट्रेस की सफाई में कहा कि उनकी क्लाइंट जैकलीन ने कभी भी नोरा फतेही के खिलाफ कुछ नहीं कहा है. ये कोई मिसकम्युनिकेशन हुई है. जैकलीन ने जो भी बयान दिया वो न्यायिक अधिकारियों के सामने कार्यवाही में दिया. 

जैकलीन के वकील की नोरा को चेतावनी

जैकलीन के वकील ने नोरा के आरोपों को गलत बताया है. साथ ही उन्होंने नोरा को चेतावनी दे दी है. जैकलीन के वकील ने कहा-  नोरा फतेही ने किसी भी कार्यवाही के होने से पहले मुकदमे की कॉपी लीक कर दी है, इसलिए जैकलीन अब जरूरत पड़ने पर कानूनी तौर पर नोरा फतेही के खिलाफ मानहानि का केस कर सकती हैं. ये सब देखकर तो लग रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा और जैकलीन के बीच छिड़ी जंग लंबी चल सकती है. 

नोरा ने जैकलीन पर क्या आरोप लगाए?
नोरा ने जैकलीन फर्नांडिस पर मानहानि का केस करते हुए आरोप लगाया है कि 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम जबरदस्ती इस्तेमाल किया गया. नोरा ने दावा किया है कि उनका सुकेश से कोई भी ताल्लुक नहीं है. वो सुकेश को उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए जानती थीं. नोरा ने सुकेश से किसी भी तरह के महंगे गिफ्ट्स लेने की बात को पूरी तरह से गलत बताया है. अब देखते हैं कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा और जैकलीन के बीच भड़की चिंगारी का क्या अंजाम होता है.

Adblock test (Why?)


अब जैकलीन करेंगी नोरा पर केस? एक्ट्रेस के वकील ने 'दिलबर गर्ल' को दी चेतावनी - Aaj Tak
Read More

Monday, December 12, 2022

मेंटल ट्रॉमा के बीच बीता ऋतिक रोशन का बचपन, बोले- झेली हैं कई बीमारियां - Aaj Tak

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड जिनके एक्टिंग टैलेंट और कॉन्फीडेंस की आप तारीफ करते नहीं थकते, वो भी कभी बॉडी इमेज की परवाह करते थे. इस बात पर आपको शायद यकीन ना हो, लेकिन ये सच है. शोबिज की दुनिया के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन कभी एक अंडर कॉन्फिडेंट बच्चे हुआ करते थे. बचपन में उन्हें आप पर भरोसा नहीं था. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने रिवील किया कि बचपन में उन्हें भी कई मानसिक और शारीरिक समस्याएं थीं.   

ऋतिक ने झेला मेंटल ट्रॉमा
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में ऋतिक ने अपने ट्रॉमेटिक चाइल्डहुड के बारे में बात की और बताया कि उनका बचपन कुछ खास नहीं बीता है. ऋतिक को बचपन में कई तरह की समस्याओं ने घेर लिया था. ऋतिक ने उस फेज को पेनफुल कहा. ऋतिक बोले- मैं बचपन में हकलाता था, जिसकी वजह से स्कूल के बच्चे काफी चिढ़ाया करते थे. मैं अपने आप पर से भरोसा खो बैठा था. इसकी वजह से उनका कोई दोस्त नहीं था, गर्लफ्रेंड तो दूर की बात है. 

ऋतिक ने कहा कि उनका बचपन कई प्रॉब्ल्मस के बीच बीता है. वो अक्सर घर आकर रोते रहते थे. ऋतिक ने बताया कि वो दिन उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिन थे. आगे बात करते हुए एक्टर ने बताया कि इससे भी ज्यादा बुरा ये था कि डॉक्टर्स ने उन्हें डांस करने से मना कर दिया था. डॉक्टर्स ने ये तक कहा था कि आप एक्टर नहीं बन सकते हो. कभी डांस नहीं कर सकते क्योंकि ऋतिक को रीढ़ की हड्डी की भी दिक्कते हैं. 

ऋतिक ने बदली किस्मत

उन दिनों को याद करते हुए ऋतिक ने बताया कि उससे बुरा कुछ नहीं था. मैं निराशाओं से घिरा हुआ था. कई महीनों तक मैं ऐसा ही था. लेकिन फिर किसी तरह इन सब बेकार के सोच से बाहर आया. दिन बीतने के साथ और स्ट्रॉन्ग बनकर उभरा. मुझे एक्टर बनना था, इसलिए मैंने अपने मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर काम किया. सच ही है, बचपन के ट्ऱॉमा से निकलना आसान नहीं होता, लेकिन ऋतिक ने वो कर दिखाया. आज एक सफल एक्टर हैं, और पूरी दुनिया में उनकी फैन फॉलोइंग है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक हाल ही में सैफ अली खान के साथ विक्रम वेधा में नजर आए थे. वहीं जल्दी ही ऋतिक दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. दोनों सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में साथ काम कर रहे हैं.

Adblock test (Why?)


मेंटल ट्रॉमा के बीच बीता ऋतिक रोशन का बचपन, बोले- झेली हैं कई बीमारियां - Aaj Tak
Read More

Sidharth Shukla Birth Anniversary: 'मैं तुमसे फिर मिलूंगी', सिद्धार्थ को याद कर इमोशनल हुईं शहनाज, छलका दर्द - Aaj Tak

Sidharth Shukla Birth Anniversary: शहनाज गिल के सबसे खास दोस्त और एक शानदार एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन एक्ट्रेस और फैंस की यादों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे. शहनाज तो सिद्धार्थ को हमेशा ही याद करके इमोशनल हो जाती हैं. लेकिन आज सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी पर शहनाज का दर्द छलक उठा है. वे नम आंखों से सिद्धार्थ को याद कर रही हैं.

शहनाज को आई सिद्धार्थ की याद 

सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी पर शहनाज गिल ने एक्टर की मुस्कुराते हुए प्यारी सी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. शहनाज ने सिद्धार्थ की तस्वीर के साथ दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा है. शहनाज ने लिखा- एक दिन मैं तुमसे फिर मिलूंगी. शहनाज ने इसके साथ हार्ट और एंजेल वाली इमोजी भी बनाई है. साथ ही सिद्धार्थ की बर्थ डेट 12-12 भी लिखी है. 

सिद्धार्थ संग शहनाज ने शेयर की एडोरेबल थ्रोबैक फोटो

शहनाज ने सिद्धार्थ की बर्थ एनिवर्सी पर उनके नाम का केक भी काटा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं. शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला की भी कुछ तस्वीरें हार्ट कैप्शन के साथ शेयर की हैं. लेकिन इन सबमें सबसे एडोरेबल तस्वीर वो है, जिसमें सिद्धार्थ संग शहनाज मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं. तस्वीर में शहनाज और सिद्धार्थ की क्यूट बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है, जो आज भी लोगों के दिल जीत रही है. 

फैंस भी कर रहे सिद्धार्थ को याद
शहनाज की पोस्ट पर फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं और अपने स्टार को याद कर रहे हैं. शहनाज की पोस्ट पर सिद्धार्थ के एक फैन ने लिखा- हमेशा हमारे दिल में रहोगे. एक दूसरे यूजर ने इमोशनल होते हुए लिखा- वक्त तकलीफ को कम नहीं करता है. बस ये हमें दर्द के साथ जीना सिखा देता है. एक और यूजर ने लिखा- सिद्धार्थ शुक्ला आप हमेशा याद आओगे. 

सिद्धार्थ के लिए शहनाज की खास पोस्ट को कुछ ही घंटों में 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में सिडनाज पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला आज भी किस तरह अपने फैंस के दिलों में बंसते हैं. 

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर 2021 को हुआ था. सिद्धार्थ के निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था. शहनाज तो लंबे समय तक सिद्धार्थ की मौत के गम से बाहर नहीं निकल पा रही थीं. खुद को नॉर्मल करने में शहनाज को काफी वक्त लगा, लेकिन अभी भी वो सिद्धार्थ को याद करके इमोशनल हो जाती हैं. 

Adblock test (Why?)


Sidharth Shukla Birth Anniversary: 'मैं तुमसे फिर मिलूंगी', सिद्धार्थ को याद कर इमोशनल हुईं शहनाज, छलका दर्द - Aaj Tak
Read More

Nawazuddin Siddiqui Daughter: पहली बार कैमरे के सामने दिखीं नवाजुद्दीन की बेटी शोरा, लोग कर रहे जमकर तारीफ - अमर उजाला

एक पैपराजी की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में नवाज को अपनी बेटी के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक्टर ने ब्लैक हूडी और मैचिंग पैंट पहनी है। वहीं, उनकी बेटी डेनिम जैकेट में नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो पर फैंस के कमेंट आने भी शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कितनी सिंपल फैमिली है। आपकी बेटी बहुत प्यारी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'राधिका आप्टे जैसी लग रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर है मैंने पहली बार इसे देखा है।' इसके अलावा बहुत से यूजर इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
Sanjay Dutt: साउथ में दोबारा धमाल मचाने को तैयार संजय दत्त, धनुष की फिल्म में बनेंगे विलेन!

Adblock test (Why?)


Nawazuddin Siddiqui Daughter: पहली बार कैमरे के सामने दिखीं नवाजुद्दीन की बेटी शोरा, लोग कर रहे जमकर तारीफ - अमर उजाला
Read More

Sunday, December 11, 2022

उर्फी ने दी सनी लियोनी को टक्कर, सी थ्रू ड्रेस में दिखीं कमाल - Aaj Tak

उर्फी काफी समय से स्प्लिट्सविला 14 में नजर आ रही हैं. अब उन्होंने सनी और अर्जुन बिजलानी के साथ फोटोज शेयर किए हैं.

Adblock test (Why?)


उर्फी ने दी सनी लियोनी को टक्कर, सी थ्रू ड्रेस में दिखीं कमाल - Aaj Tak
Read More

जान्हवी कपूर ने अलग-अलग बिकिनी से जीता फैंस का दिल, PHOTO - Aaj Tak

इस फोटो में जान्हवी ने स्काई ब्लू लाइनिंग वाली बिकिनी के साथ डेनिम का शॉर्ट्स कैरी किया है. गले में एक पतला सा नेकलेस और खुले बाल ने उनकी सुंदरता को बढ़ाया है.


(Credit: Instagram/janhvikapoor)

Adblock test (Why?)


जान्हवी कपूर ने अलग-अलग बिकिनी से जीता फैंस का दिल, PHOTO - Aaj Tak
Read More

Saturday, December 10, 2022

Bigg Boss 16 सलमान खान ने निकाला टीना दत्ता को शो से बाहर! राहुल वैद्य ने बताई सच्चाई बोले- हां लेकिन.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Ruchi VajpayeePublish Date: Sat, 10 Dec 2022 02:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Dec 2022 02:11 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 में इस बार एलिमिनेशन होना तय है। घर से बेघर होने के लिए चार लोग एलिमिनेट हैं जिसमें सुम्बुल तौकीर खान, टीना दत्ता, निमृत कौर और एमसी स्टैन का नाम शामिल है। खबर है कि इस बार घर से टीना दत्ता की विदाई हो चुकी है। उनके बाहर निकलने से घरवालों को झटका लगा है, खासकर शालीन भनोट को। इसके साथ ही शुरू हो चुका है सोशल मीडिया पर कयासों का सिलसिला।

टीना दत्ता हो गईं शो से बाहर

टीना के एलिमिनेशन को लेकर एक्स बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने कंफर्म किया है। उनके अनुसार, टीना को मेडिकल रीजन के चलते घर से बाहर लाया गया है और वो जल्द ही घर में वापस आ जाएगी और उनका मानना है कि वह टॉप 6 या 7 में तो होंगी ही। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अनुमान लगाया शुरू कर दिया कि टीना को बेघर नहीं किया जाएगा बल्कि एक सीक्रेट रूम में रखा जाएगा। हालांकि, अब ऐसा नहीं हो रहा है।

राहुल वैद्य ने किया कंफर्म

बिग बॉस की लगातार अपडेट देने वाली वेबसाइट द खबरी के मुताबिक शो से टीना दत्ता को बाहर तो निकाला गया है मगर मीडिया को उनसे दूर रखा गया है। अमूमन एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट के इंटरव्यू के लिए मीडिया को बुलाया जाता है पर इस बार ऐसा नहीं हुआ जिसका मतलब साफ है कि राहुल वैद्य सही कह रहे हैं कि टीना को एलिमिनेट नहीं किया गया बल्कि किसी वजह से चलते बस कुछ दिन के लिए शो से बाहर किया गया है।

वापस आएंगी टीना दत्ता

बता दें कि पिछले दिनों जब खबर आई कि टीना दत्ता को शो से बाहर किया जा रहा है तब से ही उनके फैंस ने बिग बॉस 16 ना देखने की धमकी दी थी। लोगों ने सोशल मीडिया पर सलमान खान और बिग बॉस के मेकर्स को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। टीवी सीरियल उतरन में इच्छा का किरदार निभाने वाली टीना की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। माना जा रहा था कि वो शो जीत भी सकती हैं ऐसे में फिनाले से पहले उनके बाहर होने से लोगों को तगड़ा झटका लगा।

ये भी पढ़ें

सच में शापित थी हॉरर फिल्म द एक्सॉर्सिस्ट? इसे देखने वालों को आया हार्ट अटैक, शूटिंग के दौरान हुई थी 20 की मौत

 

Sania Mirza के साथ तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा, 'मेरा और सानिया का...'

Edited By: Ruchi Vajpayee

जागरण फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

Adblock test (Why?)


Bigg Boss 16 सलमान खान ने निकाला टीना दत्ता को शो से बाहर! राहुल वैद्य ने बताई सच्चाई बोले- हां लेकिन.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...