Rechercher dans ce blog

Friday, May 28, 2021

गर्लफ्रेंड के और करीब आ गए अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के पड़ोस में खरीदा 20 करोड़ का स्काईविला - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के हॉट कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं. दोनों जहां भी साथ जाते हैं मीडिया के कैमरे उन्हें खोज ही लेते हैं।हालांकि ये जोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में इतना ज्यादा बिजी रहता है कि कम ही मिल पाता है। ऐसे में एक साथ समय बिताने का अर्जुना कपूर ने एक रास्ता खोज निकाला है।

'तेरे घर के सामने एक घर बनाऊंगा'

खबर है कि अब अर्जुन कपूर मलाइका के पड़ोसी बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर ने बांद्रा वेस्ट में वहीं पर एक घर खरीदा जहां मलाइका अरोड़ा का घर है। कहा जा रहा है 25 मंजिल की इस बिल्डिंग में एक स्काईविला अर्जुन कपूर ने भी बुक कराया है।

घर की कीमत है 20 करोड़

अर्जुन कपूर के इस नए घर की कीमत मीडिया में 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जो सभी लग्जरी सुख सुविधाओं से लैस है। यहां पूल से लेकर गोल्फ एरिया तक मौजूद है।हालांकि अर्जुन कपूर ने इस बारे में खुद कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल अर्जुन कपूर की 'सरदार का ग्रैंडसन' रिलीज हुई है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। वहीं हाल ही में अर्जुन ने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातें की हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका को लेकर हैं क्लियर 

मलाइका अरोड़ा को लेकर अर्जुन ने कहा कि वो इस रिश्ते में एक मर्यादा रखते हैं, और उससे आगे कभी नहीं जाते। मलाइका का एक पास्ट है वो उनके पास्ट का सम्मान करते हैं इसलिए अपने और मलाइका के बारे में मीडिया से कम ही बात करते हैं।

'एक विलेन 2' में आएंगे नजर 

अर्जुन कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो 'एक विलेन 2' में दिखेंगे जो अगले साल रिलीज होगी। वहीं उनकी भूल पुलिस भी जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसमें सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडीज भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।  

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


गर्लफ्रेंड के और करीब आ गए अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के पड़ोस में खरीदा 20 करोड़ का स्काईविला - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...