Rechercher dans ce blog

Saturday, May 29, 2021

दिव्यांका त्रिपाठी ने रामायण में निभाया था अप्सरा का रोल, क्या आपको याद है? - Aaj Tak

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं. बनूं मैं तेरी दुल्हन सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिव्यांका ने अभी तक कई बढ़िया सीरियल जैसे ये हैं मोहब्बतें संग अन्य में काम किया है. इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी साउथ अफ्रीका के केपटाउन में रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग में व्यस्त हैं. 

रामायण में दिव्यांका ने किया था यह रोल

यूं तो दिव्यांका त्रिपाठी को सीरियल ये है मोहब्बतें में इशिता या इशी मां के किरदार की वजह से जाना जाता है लेकिन और भी कई सीरियल हैं जिनमें दिव्यांका ने काम किया हुआ है. हालांकि बहुत से ऐसे रोल्स हैं जो दर्शकों को याद नहीं. उसी में से एक है सीरियल रामायण. साल 2012 में आए सीरियल रामायण में दिव्यांका त्रिपाठी ने एक अप्सरा का किरदार निभाया था. 

जी टीवी पर आने वाले रामायण में एक्टर्स गगन मलिक और नेहा सरगम ने राम और सीता के लीड रोल को निभाया था. यह शो 12 अगस्त 2012 से सितम्बर 2013 तक चला था. दिव्यांका ने उस अप्सरा का किरदार निभाया था, जिसे भगवान राम और मां सीता की शादी को डिले करने का काम दिया गया था. दिव्यांका ने अपने रोल के लिए सफेद आउटफिट पहना था और डांस किया था. हालांकि ज्यादातर लोगों ने उनके इस रोल को नोटिस नहीं किया था. 

किश्वर मर्चंट का खुलासा- हीरो के साथ बितानी पड़ेगी रात, फिल्म के लिए रखी गई शर्त

अप्सरा के रोल में दिव्यांका त्रिपाठी
अप्सरा के रूप में दिव्यांका

इस शो से हुई करियर की शुरुआत

बात करें दिव्यांका त्रिपाठी के एक्टिंग करियर की तो एक्ट्रेस ने सिनेस्टार की खोज नाम के शो से शुरुआत की थी. इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद उन्होंने जी टीवी के कुछ शोज में रोल्स किए थे. फिर उन्हें सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन में काम मिला. इस सीरियल में दिव्यांका ने लीड रोल निभाया था और उनके हीरो शारद मल्होत्रा थे. पिछली बार दिव्यांका त्रिपाठी को क्राइम पेट्रोल होस्ट करते हुए देखा गया था.

Adblock test (Why?)


दिव्यांका त्रिपाठी ने रामायण में निभाया था अप्सरा का रोल, क्या आपको याद है? - Aaj Tak
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...