Rechercher dans ce blog

Saturday, May 22, 2021

Arjun Kapoor ने जवां बेटे की मां और उम्र में बड़ी Malaika Arora संग इश्क को लेकर कहा, ‘हां, एक अतीत...’ - Bollywood Life हिंदी

Arjun Kapoor on dating Malaika Arora: बॉलीवुड फिल्म स्टार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म सरदार का ग्रैंडसन को लेकर चर्चाओं में है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रहे हैं। ये फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। इस फिल्म को काशीव नायर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा सोनी राजदान, कंवलजीत सिंह और नीना गुप्ता भी अहम किरदार में है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी कैमियो रोल में है। इन दिनों फिल्म स्टार अर्जुन कपूर इसके प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में पहली बार फिल्म स्टार अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। Also Read - Sridevi पर फिर निकला Arjun Kapoor के दिल का गुबार, पिता बोनी कपूर को लेकर कहा, ‘उन्होंने जो किया वो सही नहीं...’

फिल्म स्टार ने कहा, ‘मैं अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात नहीं करता। क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। हां, एक अतीत है… और मैं उस स्थिति में रहा हूं, जहां मैंने देखा है कि चीजें जब पब्लिक हो जाती है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता, क्योंकि इससे बच्चे प्रभावित होते हैं।’ अर्जुन कपूर ने कहा, ‘मैं पूरी कोशिश करता हूं कि हमारे बीच सम्मानजनक सीमा हो। मैं हमेशा वही करता हूं जिससे वो सहज होती है और इससे मेरा करियर और मेरे रिश्ते भी प्रभावित न हो। इसलिए आपको अपनी सीमाएं बनानी होंगी। मैं आज इस बारे में इसलिए बात कर रहा हूं क्योंकि हमारे रिश्ते में वो एक निश्चित सम्मान है। हमने अपने रिश्ते को वक्त दिया है। मैंने हमेशा इसे एक गरिमा देने की कोशिश की है।’

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। फिल्म स्टार मलाइका अरोड़ा ने 19 साल की शादी के बाद पति अरबाज खान को तलाक देकर अलग राहें चुनी। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का 18 वर्षीय एक बेटा अरहान खान भी है। जबकि अर्जुन कपूर की अभी तक शादी नहीं हुई है। यही वजह है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर को लेकर खूब चर्चाएं होती है। Also Read - Salman Khan से लेकर Hrithik Roshan सहित इन 8 एक्टर्स की डेब्यू फिल्मों ने हिलाकर रख दिया बॉक्स ऑफिस, देखें LIST

बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें... बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।

Adblock test (Why?)


Arjun Kapoor ने जवां बेटे की मां और उम्र में बड़ी Malaika Arora संग इश्क को लेकर कहा, ‘हां, एक अतीत...’ - Bollywood Life हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...