Rechercher dans ce blog

Thursday, May 27, 2021

इस खूबसूरत अभिनेत्री की अदाकारी और आवाज के दीवाने थे पंडित जवाहरलाल नेहरू, सिनेमा जगत में रहा बड़ा योगदान - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली,जेएनएन। बड़ों से लेकर बच्चों तक के दिलों पर अपनी अलग छाप छोड़ने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 57वीं पुण्यतिथि है। आज पूरे देशभर में उनकी पुण्यतिथि मनाई जा रही है। बच्चों के करीब होने के वजह से उन्हें प्यार से चाचा नहेरू भी कहा जाता है। उन्होंने महात्मा गंधी के साथ मिलकर देश को आजादी दिलाई थी। देश को आजादी दिलाने के लिए उन्हें 9 बार जेल तक जाना पड़ा था। उनका निधन 27 मई, 1964 को दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में हुआ था। 74 साल की उम्र में हुए उनके निधन ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। नेहरू को न सिर्फ राजनीति बल्कि फिल्मों से भी काफी जुड़ाव रहा है। ऐसे में कई सितारों ने बॉलीवुड की फिल्मों और टीवी सीरिज में उनकी भूमिका निभाई है। यही नहीं वह खुद अपने जमाने की सबसे खूबसूरत अदाकारों में ​गिनी जाने वाली एक अभिनेत्री के बहुत बड़े प्रशंसक रहे। तो चलिए जानते हैं वह कौनसी अभिनेत्री थी, जिसकी कला के पूर्व प्रधानमंत्री दीवाने थे।

 

View this post on Instagram

A post shared by Suraiya Jamaal Sheikh (@suraiya_fp)

इस अभिनेत्री के थे बहुत बड़े प्रशंसक 

अक्सर देखा जाता है कि राजनेताओं का जुड़ाव हमेशा ही फिल्मों और फिल्मी हस्तियों के साथ रहा है। कुछ ऐसा ही लगाव पंडित जवाहरलाल नेहरू का भी रहा है। नेहरू हिंदी सिनेमा जगत की लेजेंड एक्ट्रेस सुरैया के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। इस बात पर कतई शक नहीं किया जा सकता है सुरैया न सिर्फ एक खूबसूरत अभिनेत्री थीं बल्कि एक सिंगर भी रहीं हैं। वह अपने जमाने की सबसे प्रशंसित और मशहूर कलाकारों में से एक रहीं। उन्होंने अपने गायकी और सुंदरता से 40 और 50 के दशक में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उनमे से एक थे जवाहर लाल नेहरू।

 

View this post on Instagram

A post shared by Suraiya Jamaal Sheikh (@suraiya_fp)

नेहरू ने सुरैया से मुलाकात के वक्त कही थी ये बात

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को सुरैया की फिल्में देखना बहुत पसंद था। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि इसका खुलासा खुद नेहरू ने एक कार्यक्रम के दौरान सुरैया के सामने किया था। उन्होंने बताया था कि राजनीति के अलावा वह सुरैया की फिल्में देखना बेहद पसंद करते हैं और उनकी बड़े प्रशंसक हैं। वहीं सुरैया की ​साल 1954 में रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जा गालिब' नेहरू को काफी पसंद थी। इस फिल्म में उन्हें एक्ट्रेस का अभिनय काफी भाया था। ये फिल्म मिर्जा गालिब की जिंदगी पर आधारित थी और इसमें सुरैया ने मोती बेगम का किरदार निभाया था। वहीं दिग्गज अभिनेता भारत भूषण मिर्जा गालिब की भूमिका में थे। नेहरू को इस फिल्म में न सिर्फ सुरैया की एक्टिंग पसंद आई थी ​बल्कि उनकी आवाज ने भी उन्हें कायल बना दिया था। सुरैया ने फिल्म ‘मिर्जा गालिब’ में करीब पांच गजलों को अपनी आवाज दी थी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Naved Jafri (@navedjafri_boo)

जगदीप की एक्टिंग के भी थे कायल 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री न सिर्फ सुरैया के हुस्न के दीवाने थे बल्कि वह जगदीप की एक्टिंग के भी कायल थे। नेहरू को साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' जिसे पीएल संतोषी ने बनाई थी इसमें जगदीप की एक्टिंग काफी पसंद आई ​थी। फिल्म में जगदीप ने बतौर बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। इस फिल्म में बालक जगदीप की एक्टिंग पंडित जवाहरलाल नेहरू को इतनी पसंद आई कि उन्होंने खुद जगदीप के काम की प्रशंसा की। इससे जगदीप को काफी खुशी मिली और काफी प्रोत्साहन भी। 

 

भारतीय सिनेमा में योगदान  

ये वो वक्त था जब लोगों ने सिनेमा को तबाही करार दिया था, लेकिन नेहरू ने इसे शिक्षा का एक उपकरण और देश की पहचान को विकसित करने का साधन बताया था। उस जमाने में वह सिनेमा से खूब प्रभावित थे। यही नहीं उन्होंने हमेशा ही अच्छे संदेश देने वाली फिल्मों के निर्माण पर जोर दिया। जनवरी 1952 में, भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने अपने एक भाषण में फिल्मों के क्षेत्र में अधिक सांस्कृतिक हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर डाला। 

इन स्टार्स ने पर्दे पर निभाया नेहरू का किरदार 

​जवाहर लाल नेहरू का न ही सिर्फ फिल्मों से जुड़ाव नहीं रहा बल्कि उनकी छाव इनती प्रबल रही है कि कई फिल्मों और टीवी सीरियल में उनके किरदार को बखूबी दिखाया गया है। आइए जानते हैं उन फिल्मों और स्टार्स के बारे में जिन्होंने पर्दे पर नेहरू के किरदार को बखूबी उकेरा है। साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'गांधी' में एक्टर रोशन सेठ ने नेहरू का किरदार निभया था। वहीं साल 1990 में आई फिल्म 'नेहरू' में उनके रोल में नजर आए थे एक्टर प्रताप शर्मा। इनके रोल को काफी पसंद किया गया था। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और विलन के तोर पर अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर दलीप ताहिल भी नेहरू के रोल में नजर आ चुके हैं। उन्होंने साल 2013 में आई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में इस रोल को निभाया था। वहीं एक्टर 'बेंजामिन गिलानी' भी फिल्म ‘सरदार’ (1993) में नेहरू के रोल में लोगों का दिल जीत चुके हैं। इस लिस्ट में एक्टर सौरभ दुबे भी शामिल हैं। वह फिल्म 'लीजेंड ऑफ भगत सिंह' (2002) में नेहरू बनें थे।  

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


इस खूबसूरत अभिनेत्री की अदाकारी और आवाज के दीवाने थे पंडित जवाहरलाल नेहरू, सिनेमा जगत में रहा बड़ा योगदान - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...