Rechercher dans ce blog

Thursday, May 27, 2021

अबराम के बर्थडे पर सुहाना खान ने शेयर किया क्यूट वीडियो, बहन को करते दिखे किस - Hindustan

शाहरुख खान के बेटे अबराम का आज (27 मई) बर्थडे है। सुहाना ने अपने भाई को विश करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्यारा वीडियो शेयर किया है। वीडियो मे दोनों भाई-बहनों की क्यूट बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। 22 मई को सुहाना का बर्थडे था। उनकी तस्वीरें अभी तक फैन पेजेज और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सुहाना ने अपनी फ्रेंड्स के साथ खूब एंजॉय किया।

सुहाना ने वीडियो के साथ किया विश

शाहरुख खान के बेटे अबराम 8 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनकी बहन सुहाना ने एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इसमें सुहाना पूल के किनारे पिंक टॉप में बैठी दिख रही हैं। वह कैमरा सेट करती हैं तब तक अबराम फोटो के लिए पोज देने आ जाते हैं। वह सुहाना के गाल पर किस भी करते हैं। सुहाना ने वीडियो के साथ लिखा है, 'बर्थडे बॉय'।

न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहीं सुहाना

सुहाना पढ़ाई के सिलसिले में न्यूयॉर्क में हैं। वह फिल्म स्टडी की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं अबराम मुंबई में गौरी और शाहरुख के साथ रहते हैं। हाल ही में सुहाना ने अपना 21वां बर्थडे मनाया था। उनकी कॉलेज फ्रेंड्स के साथ एक के बाद एक पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे।

गौरी ने मेसेज में जताया था प्यार

गौरी खान ने सुहाना की तस्वीर पोस्ट करके उन्हें विश किया था। उन्होंने लिखा था, हैपी बर्थडे...तुम्हें आज, कल और हमेशा प्यार करते रहेंगे। बीते दिनों #AskMe सेशन के दौरान शाहरुख खान से उनके फैन ने पूछा था कि क्या उन्होंने कोई नया दोस्त बनाया? क्योंकि 'कॉफी विद करण' के दौरान उन्होंने कहा था कि उनका कोई दोस्त नहीं है। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया था, नहीं अब मेरे बच्चे मेरे दोस्त हैं। 

संबंधित खबरें

Adblock test (Why?)


अबराम के बर्थडे पर सुहाना खान ने शेयर किया क्यूट वीडियो, बहन को करते दिखे किस - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...