Rechercher dans ce blog

Saturday, May 22, 2021

श्रेया घोषाल के घर आया नन्हा मेहमान, सिंगर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी - Republic Bharat

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने आज बेटे को जन्म दिया है। श्रेया घोषाल इस खुशी के पल को अपने पति शिलादित्य मुखोपाध्याय और अपने परिवार वालों को साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। वहीं इस श्रेया ने अपने फैंस को ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर दी।

सिंगर श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर एक घोषणा की और आशीर्वाद के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "भगवान ने आज दोपहर हमें एक अनमोल बेटे को आशीर्वाद दिया है। यह एक ऐसी भावना है जिसे पहले कभी महसूस नहीं किया गया था। शिलादित्य और मैं अपने परिवारों के साथ पूरी तरह से खुश हैं। हमारी खुशी के लिए आपके अनगिनत आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।"

बता दें कि श्रेया घोषाल की तरफ शेयर की गई जानकारी के बाद से ही उनके फैंस जमकर उन्हें और उनके पति को बधाई दे रहे हैं। इसके साथ लोग उनके बच्चे को आशीर्वाद भी दे रहे हैं।

4 मार्च को श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा कर अपने फैंस को चौंका दिया। 36 वर्षीय गायिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी बंप को दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। 

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "बेबी श्रेयादित्य अपने रास्ते पर है! शिलादित्य और मैं आप सभी के साथ इस खबर को शेयर करते हुए रोमांचित हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है क्योंकि हम अपने जीवन में इस नए अध्याय के लिए खुद को तैयार करते हैं।"

इसे भी पढ़ें: सोनू सूद ने की आंध्र प्रदेश में पहली ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था, एक्टर ने दी योजना की जानकारी

श्रेया घोषाल ने 2015 में 37 वर्षीय शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधी। श्रेया घोषाल ने 2019 की फिल्म "कलंक" से "घर मोरे परदेसिया", 2018 की "धड़क" का शीर्षक ट्रैक, "बाजीराव मस्तानी" (2015) से "दीवानी मस्तानी" और "बैरी पिया" सहित कई लोकप्रिय गीत गाए हैं। उन्होंने कहा कि 2002 में देवदास फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।

इसे भी पढ़ें: MiG-21 Crash: पायलट अभिनव चौधरी को करीना-करिश्मा समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने किया नमन; बताया- 'बहादुर योद्धा'

Adblock test (Why?)


श्रेया घोषाल के घर आया नन्हा मेहमान, सिंगर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी - Republic Bharat
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...