Rechercher dans ce blog

Monday, June 7, 2021

Pearl V Puri Rape के सपोर्ट में उतरी Divya Khosla Kumar, Naagin 5 स्टार को बताया शरीफ इंसान - Bollywood Life हिंदी

Pearl V Puri rape and molestation: Divya Khosla Kumar Reveals The Identity Of The Girl's Parents: नागिन 3 स्टार टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pear V Puri) इस समय नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ के आरोपों (Rape And Molestation Case) की वजह से जेल की सजा काट रहे हैं। अगले 14 दिनों तक पर्ल वी पुरी को जेल में ही रहना होगा। पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी से टीवी जगत में हंगामा मच गया है। टीवी सितारों का दावा है कि पर्ल वी पुरी को गलत इल्जाम में फंसाया जा रहा है। वहीं मुंबई के डीसीपी ने दावा किया है कि पुलिस के पास पर्ल वी पुरी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर पीड़िता की मां का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में एकता कपूर पीड़िता की मां से सच बोलने की गुहार लगा रही हैं। Also Read - Pearl V Puri के सपोर्ट में उतरे टीवी सितारे, Divya Khosla Kumar, Devoleena Bhattacharjee ने खोला मोर्चा

इस ऑडियो में पीड़िता की मां ने माना है कि पर्ल वी पुरी ने कुछ गलत नहीं किया है। इसी बीच टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या कुमार खोसला भी पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में उतर आई हैं। कुछ समय पहले ही पर्ल वी पुरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट दिव्या में कुमार खोसला ने पर्ल वी पुरी पर आरोप लगाने वाले कपल की पहचान उजागर कर दी है।

बच्ची के मां बाप की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में दिव्या खोसला कुमार ने लिखा है कि 'ये वाकई शर्मनाक है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप भी मेरी बात से सहमत हो जाएंगे।' दिव्या कुमार खोसला की इस पोस्ट में लिखा, 'मैं आप लोगों को इस कपल से मिलवाना चाहती हूं। इस आदमी का नाम अनित डोणे है और ये महिला एकता शर्मा है। एकता शर्मा एक अदाकारा है जो कि पर्ल वी पुरी के शो बेपनाह प्यार में काम करती थी। ये वो दो लोग हैं जिन्होंने पर्ल वी पुरी पर रेप के आरोप लगाए हैं।' Also Read - Naagin 3 स्टार Pearl V Puri का होगा कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव आते ही होंगे थाणे की जेल में शिफ्ट

दिव्या खोसला कुमार की इस पोस्ट में आगे लिखा गया है, 'बच्ची के पिता ने दावा किया है कि पर्ल वी पुरी ने 5 साल की उम्र की इस बच्ची के साथ रेप किया है। ये आदमी एक बच्ची का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। इन लोगों को ऐसी हरकत करते हुए शर्म आनी चाहिए। इस आदमी ने ये केस 2019 में दर्ज करवाया था। मैं ये बात नहीं समझ पा रही हूं कि पुलिस ने अब तक इस केस पर काम क्यों नहीं किया था।' Also Read - Pearl V Puri का 2 हफ्ते पुराना वीडियो आया सामने, फैंस से की थी ये गुजारिश

देखें दिव्या खोसला कुमार की पोस्ट-

दिव्या खोसला कुमार ने पोस्ट में आगे लिखा, 'बच्ची मां मां पर्ल वी पुरी को बेकसूर बता रही है। ऐसे में एफआईआर में पर्ल वी पुरी का नाम क्यों है। ये अदाकारा इस बात का खुलासा कर चुकी है कि उसका पति एक साइको इंसान है। इसके बाद भी लोग इस बच्ची के पिता पर यकीन कर रहे हैं। एकता कपूर भी इस बारे में खुलकर बात कर चुकी है। मानना पड़ेगा कि बच्ची के पिता ने एक अवॉर्ड विनिंग स्क्रिप्ट लिखी है।'

बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें... बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।

Adblock test (Why?)


Pearl V Puri Rape के सपोर्ट में उतरी Divya Khosla Kumar, Naagin 5 स्टार को बताया शरीफ इंसान - Bollywood Life हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...