
'इंडियन आइडल 12' सबसे चर्चित रियलिटी शोज में से एक है। लेकिन इस बार ये विवादों के चलते और भी ज्यादा सुर्खियों में रहा। शो को लेकर आएदिन नए खुलासे हुए। जिसके चलते शो के मेकर्स और जजों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। सभी दर्शक हैरान तो तब हुए जब किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने बयान दिया कि उन्हें कंटेस्टेट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया था। इसके बाद से ही शो लोगों के निशाने पर है। अब सिंगर जावेद अली ने भी शो को लेकर बड़ा खुलासा किया है और इससे सभी हैरान हो गए हैं।
सिंगर जावेद अली ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि लोगों को शो में परफॉर्मेंस नहीं बल्कि लोगों की निजी जिंदगी के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। एक बार एक कंटेस्टेंट इसलिए जीता था क्योंकि वो अपनी बातों से प्रभाव कर सकता था। जावे कहते हैं, 'आपको बता दूं कि लोग मनोरंजन और मसाला चाहते हैं। वे उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में मैंने एक शो में हिस्सा लिया और मैंने अपने शुरुआती मुश्किलों के बारे में बात की।'
इंडियन आइडल 12: सिंगर जावेद अली ने खोली म्यूजिक रियलिटी शोज की पोल, बोले- लोगों को बस... - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment