Rechercher dans ce blog

Friday, July 30, 2021

एक्टर का करारा जवाब: सुनील पाल ने कहा था गिरा हुआ इंसान, अब मनोज बाजपेयी बोले- मैं समझता हूं कि लोगों के पा... - Dainik Bhaskar

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' फेम सुनील पाल ने कुछ दिनों पहले मनोज बाजपेयी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके चौंका दिया था। उन्होंने वेबसीरीज द फैमिली मैन को पोर्न बताते हुए मनोज को गिरा हुआ इंसान कहा था। अब मनोज बाजपेयी ने सुनील पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा है कि मैं समझता हूं कि लोगों के पास काम नहीं है। मैं पूरी तरह से समझ गया। मैं भी इस स्थिति में रहा हूं। लेकिन ऐसी स्थिति में लोगों को मेडिटेशन करना चाहिए।

यह था पूरा मामला
सुनील ने राज कुंद्रा पोर्न फिल्म मामले पर टिप्पणी करते हुए मनोज को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री हमेशा से ऐसा करती रही है यानी अनुचित सामग्री बनाना और एक बड़ा एक्टर होने के बावजूद, मनोज बेशर्मी से द फैमिली मैन जैसे शो कर रहे हैं और अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं।

  • एक बातचीत के दौरान पाल ने राज कुंद्रा के अरेस्ट होने के बाद कहा था- “जो हुआ वह होना ही था, यह जरूरी था। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि बड़े लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप नहीं होने का फायदा उठा रहे हैं, और आपत्तिजनक भाषा के साथ शो बना रहे हैं।
  • मनोज बाजपेयी कितने भी बड़े अभिनेता हों, मैंने उससे ज्यादा बदतमीज और गिरा हुआ इंसान कभी नहीं देखा। आप एक शो का हिस्सा हैं जहां पत्नी का अफेयर चल रहा है, नाबालिग बेटी अपने प्रेमी के बारे में बात कर रही है, और छोटा बेटा अपनी उम्र से बड़ा व्यवहार कर रहा है।
  • क्या ऐसा दिखता है एक परिवार? उन्होंने अब लोगों को हैरान कर दिया है कि लोनावाला में क्या हुआ। तुम्हारे पास दिखाने के लिए क्या बचा है?”
खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


एक्टर का करारा जवाब: सुनील पाल ने कहा था गिरा हुआ इंसान, अब मनोज बाजपेयी बोले- मैं समझता हूं कि लोगों के पा... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...