Rechercher dans ce blog

Friday, July 30, 2021

डॉक्टर बनी कीर्ति कुल्हारी ने बंदे को ऐसी जगह लगाई वैक्सीन कि हो गईं ट्रोल - Hindustan

ऐक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल इस वीडियो में कीर्ति एक शख्स को वैक्सीन देती नजर आ रही हैं। उन्होंने इंजेक्शन मसल की जगह वेन में दिया जिसको देखकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। ट्रोल करने वालों को कीर्ति ने जबरदस्त जवाब भी दिए हैं। कुछ लोगों ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा है कि ऐसे वैक्सीन नहीं ड्रग्स देते हैं।


इंजेक्शन से लोग हुए कन्फ्यूज

कीर्ति कुल्हारी ने वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, क्या अब तक आपको वैक्सीन नहीं लगी? डॉक्टर सायरा सभरवाल हैं ना... इसके साथ उन्होंने लिखा है, प्लीज रिलैक्स... ये डमी इंजेक्शन है जो शूट्स के लिए इस्तेमाल होता है... ये वीडियो मजाक के लिए था, साथ ही कोविड वैक्सीन का सबसे अहम मेसेज भी कन्वे करना था। 


लोगों ने किया ट्रोल

कीर्ति के इस वीडियो पर लोगों ने ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा है, वैक्सिनेशन इंट्रामस्कुलर दिया जाता है, कंधे पर न कि इंट्रावेनस। वहीं एक और फॉलोअर ने कॉमेंट किया है कि ऐसे ड्रग्स देते हैं। वहीं कीर्ति ने भी लोगों को जवाब दिए हैं। उन्होंने लिखा है कि उन्हें पता है कि वैक्सीन कैसे लगती है, यह वीडियो सिर्फ मजाक था। वहीं एक और कॉमेंट में उन्होंने लिखा है, बोलने दो यार... बाहर निकल जाना जरूरी है... और ये सब बाहर नहीं निकलेगा तो कब्जी भी तो हो सकता है.... बोलो बोलो जिसको जो बोलना है, जितना बोलना है बोलो...

kirti kulhari


मेडिकल ड्रामा है ह्यूमन

 बता दें कि कीर्ति कुल्हारी वेब सीरीज 'ह्यूमन' में डॉक्टर के रोल में दिखाई देंगी। उन्हें इसके प्रमोशन के लिए ये वीडियो डाला है। इससे पहले भी वह अपनी तस्वीर शेयर कर चुकी हैं।  कीर्ति इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि Human एक मेडिकल ड्रामा है। इसमें उनके साथ शेफाली शाह, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे कलाकार भी हैं। कीर्ति डॉक्टर बनी हैं। ह्यूमन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर टेलीकास्ट होगा।

संबंधित खबरें

Adblock test (Why?)


डॉक्टर बनी कीर्ति कुल्हारी ने बंदे को ऐसी जगह लगाई वैक्सीन कि हो गईं ट्रोल - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...