Rechercher dans ce blog

Sunday, July 25, 2021

रणवीर सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेला फुटबॉल मैच, ग्राउंड पर मस्ती के बीच किया हग, यहां देखें PHOTO - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को अभिनय के अलावा स्पोर्ट्स में भी काफी दिलचस्पी है। रविवार को मुंबई में एक दोस्ताना फुटबॉल मैच के दौरान रणवीर सिंह और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गले मिलते देखा गया। रणबीर और धोनी एक ही टीम के लिए खेल रहे थे जबकि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने विरोधी टीम की जर्सी पहनी हुई थी। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

इंस्टाग्राम पर पपराज़ी अकाउंट ने फुटबॉल ग्राउंड से तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में से एक में रणवीर सिंह और एमएस धोनी एक गोल का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। गले मिलने के तुरंत बाद, वे अपनी टीम के सदस्यों से घिरे हुए थे। वहीं इन्हें इब्राहिम अली खान के के साथ भी देखा गया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह तो सबको पता है कि रणवीर एमएस धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। पिछले साल, धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद, रणवीर ने क्रिकेटर के साथ ली गई कुछ तस्वीरों को एक लंबे नोट के साथ शेयर किया था। उन्होंने लिखा, "एक तस्वीर का यह छोटा रत्न मेरी बेशकीमती चीजों में से एक है। इसे वर्ष 2007/08 के आसपास कर्जत के एनडी स्टूडियो में लिया गया था। मैं लगभग 22 साल का था, एक सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहा था। मैंने यह विशेष रूप से लिया। नौकरी केवल इसलिए की कि एड फिल्म में एमएस धोनी थे। ”

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by M S Dhoni / Mahi7781 Fan Page (@msdhoni.bhakt)

उन्होंने कहा कि वह उस समय काम अधिक था, पैसा कम मिला और वो बीमार भी थे पर। इससे कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि उन्हें धोनी से मिलने का मौका मिला। धोनी के साथ उनकी दूसरी मुलाकात बैंड बाजा बारात के बाद हुई। उन्होंने इस मीटिंग के बारे में कहा, "वह जोशीले और गर्मजोशी से भरे हुए थे और उन्होंने बीबीबी में मेरे प्रदर्शन की प्रशंसा की। हम बाहर घूमते रहे, मैंने अपनी टोपी और जर्सी पर एक सच्चे फैन की धोनी से ऑटोग्राफ लिए।"

रणवीर ने आगे कहा,' एमएसडी' अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने अपनी लाइफ में उनके खेल करियर को देखा। वो उत्कृष्टता का एक प्रतिमान है, खेल का एक प्रतीक। मेरा हीरो हमेशा के लिए। हमारे महान राष्ट्र को गौरवान्वित करने और एक अरब दिलों को गर्व से भरने के लिए धन्यवाद माही भाई,'। 

Adblock test (Why?)


रणवीर सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेला फुटबॉल मैच, ग्राउंड पर मस्ती के बीच किया हग, यहां देखें PHOTO - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...