Rechercher dans ce blog

Tuesday, July 6, 2021

रणवीर सिंह ने दीपिका संग Twada Kutta Tommy पर किया डांस, पत्नी से मिली ये खास बर्थेडे विश - Hindustan

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इस बीच रणवीर को सबसे खास विश मिली है उनकी पत्नी यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से... दीपिका ने रणवीर के साथ एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के मशहूर मीम 'Twada Kutta Tommy' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

शहनाज गिल के मीम पर डांस

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो रणवीर के बर्थडे के मौके पर लिया गया है, जिसमें बीटाउन का ये क्यूट कपल जमकर डांस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में दीपिका ने ग्रे कलर की क्रॉप हुडी और ट्रैक पैंट पहना हुआ है तो वहीं रणवीर व्हाइट हाफ स्लीव्स टी-शर्ट और मैचिंग ट्रैक पैंट पहने नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही ब्लैक शेड्स पहने हुए हैं और यशराज मुखाते द्वारा शहनाज गिल पर बनाए मीम पर जमकर इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। यहां देखें रणवीर-दीपिका का ये वीडियो-

लिखा स्पेशल कैप्शन

ये वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में रणवीर को स्पेशल तरीके से विश किया है। उन्होंने लिखा- 'क्योंकि ये तुम्हारा बर्थडे है, इसलिए मैं इससे काम चला लूंगी कि त्वाडा कुत्ता टॉमी है और साडा कुत्ता, कुत्ता है। हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे पसंदीदा इंसान! रणवीर सिंह'।
 

संबंधित खबरें

Adblock test (Why?)


रणवीर सिंह ने दीपिका संग Twada Kutta Tommy पर किया डांस, पत्नी से मिली ये खास बर्थेडे विश - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...