Rechercher dans ce blog

Saturday, August 7, 2021

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स! - Hindustan हिंदी

हिंदी न्यूज़   › फोटो   › मनोरंजन  ›  Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
मनोरंजनSat, 07 Aug 2021 04:36 PM
Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
1/16

छोटे पर्दे का बड़ा टीवी शो कहलाने वाले बिग बॉस में इस बार ट्विस्ट है। इस बार टीवी से 6 हफ्ते पहले ओटीटी 'वूट ऐप' पर बिग बॉस ओटीटी शुरू होगा। बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट करेंगे जबकि टीवी पर शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 15 के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ गई है।

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
2/16

मिलिंद गाबा: रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाबी सिंगर और अभिनेता मिलिंद गाबा इस बार बिग बॉस ओटीटी में नजर आएंगे। अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि मिलिंद का नाम कंफर्म है।

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
3/16

जीशान खान: कुमकुम भाग्य फेम अभिनेता जीशान खान का हाल ही में बाथरोब पहने एयरपोर्ट और फ्लाइट का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो बिग बॉस ओटीटी में नजर आएंगे।

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
4/16

नेहा भसीन: सिंगर नेहा भसीन का नाम बिग बॉस ओटीटी के लिए कंफर्म हो चुका है। बता दें कि नेहा भसीन ने जग घूमैया, स्वैग से स्वागत और धुनकी जैसे कई हिट गानों को अपनी आवाज दी है। नेहा के फैन्स इस खबर के बाद से काफी एक्साइटिड हैं।

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
5/16

अक्षरा सिंह: भोजपुरी मॉडल और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी इस बार बिग बॉस ओटीटी में नजर आएंगी। हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया था, हालांकि उसमें एक्ट्रेस का चेहरा नजर नहीं आ रहा था लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा सिंह का नाम कंफर्म है।

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
6/16

दिव्या अग्रवाल: रियलिटी शोज की दुनिया में दिव्या अग्रवाल एक अच्छा नाम है। दिव्या पहले भी एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला और ऐस ऑफ स्पेस में अपना दम दिखा चुकी हैं। दिव्या, प्रियांक के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी एक वक्त पर चर्चा में थीं।

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
7/16

रिद्धिमा पंडित: 'बहू हमारी रजनीकांत' से टीवी डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित का नाम भी बिग बॉस ओटीटी के लिए कंफर्म माना जा रहा है। रिद्धिमा, राघव के साथ डांस प्लस का एक सीजन भी होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा रिद्धिमा ने खतरों के खिलाड़ी में भी अपना दम दिखाया है।

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
8/16

राकेश बापट: बता दें कि तुम बिन, दिल विल प्यार व्यार कौन है जो सपनों में आया और हीरोइन जैसी फिल्मों में राकेश बापट अपना दमखम दिखा चुके हैं। वहीं इसके अलावा राकेश ने सात फेरे, कुबूल है, मर्यादा लेकिन कब तक, बहू हमारी रजनीकांत, इश्क में मर जावां और होंगे जुदा ना हम जैसे टीवी सीरियल में भी काम किया है।

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
9/16

निशांत भट्ट: डांसर और कोरियोग्राफर निशांत भट्ट भी बिग बॉस ओटीटी में नजर आ सकते हैं। निशांत इससे पहले नच बलिए और झलक दिखला जा में नजर आ चुके हैं। वहीं डांस दीवाने 3 में भी वो अपना दम दिखा चुके हैं।

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
10/16

प्रतीक सहजपाल: लव स्कूल 3 और ऐस ऑफ स्पेस के बाद अब प्रतीक बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ सकते हैं। याद दिला दें कि बीते साल ऐसी खबरें आई थीं कि प्रतीक बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में नजर आने वाले थे क्योंकि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड पवित्र पूनिया शो में थीं, हालांकि ऐसा हुआ नहीं।

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
11/16

करण नाथ: बॉलीवुड फिल्म पागलपन, श्शशशशश और ये दिल आशिकाना में नजर आ चुके अभिनेता करण नाथ भी इस बार बिग बॉस ओटीटी के लिए कंफर्म नाम माने जा रहे हैं। हाल ही में एक प्रोमो सामने आया था, हालांकि उसमें चेहरा नहीं दिख रहा था।

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
12/16

शमिता शेट्टी: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी में इस बार शिल्पा शेट्टी की बहन व अभिनेत्री शमिता शेट्टी भी नजर आएंगी। बता दें कि शमिता एक ओर जहां इन दिनों अपने जीजा राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के कारण चर्चा में हैं, वहीं वह पहले भी 'बिग बॉस' का हिस्‍सा रह चुकी हैं।

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
13/16

उर्फी जावेद: 'बड़े भैया की दुल्‍हनिया', 'मेरी दुर्गा' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज से दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकीं उर्फी जावेद भी बिग बॉस ओटीटी में नजर आ सकती हैं।

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
14/16

पवित्रा लक्ष्‍मी: बिग बॉस के 14वें सीजन में साउथ इंडियन एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था, ऐसे में एक बार फिर बिग बॉस इस तड़के को मलयालम फिल्‍मों की एक्‍ट्रेस पवित्रा लक्ष्‍मी के साथ दोहरा सकता है। Pavithra lakshmi

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
15/16

अनुषा दांडेकर: सिंगर और वीजे अनुषा दांडेकर का नाम भी बिग बॉस ओटीटी के लिए कंफर्म माना जा रहा है। बता दें कि अनुषा बॉलीवुड फिल्म हैलो और एंथनी कौन है में भी काम कर चुकी हैं।

Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स!
16/16

नेहा मलिक: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शो में नेहा मलिक भी अपना जलवा बिखेरती दिख सकती हैं। नेहा अपने फोटोशूट्स के चलते खूब चर्चा में रहती हैं। वे हिंदी फिल्म 'भंवरी का जल' में नजर आ चुकी हैं।

Adblock test (Why?)


Bigg Boss OTT Contestants: शमिता से जीशान- मिलिंद तक, 'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करेंगे ये सेलेब्स! - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...