Rechercher dans ce blog

Tuesday, October 19, 2021

योहानी की बॉलीवुड में एंट्री: अजय देवगन की फिल्म में सुनाई देगा मनिके मगे हिथे का हिंदी वर्जन, श्रीलंकन सिं... - Dainik Bhaskar

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंकन सिंगिंग सेंसेशन योहानी की बॉलीवुड में एंट्री पक्की हो गई है। योहानी को अजय देवगन-सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर और फ़िल्ममेकर इंद्र कुमार ने फिल्म थैंक गॉड से बॉलीवुड में लाने की तैयारी कर ली है। इस बात की घोषणा खुद योहानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी की है। योहानी ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘मानिके मगे हिथे’ को अब हिंदी में गाती नजर आएंगी।

टॉप ट्रेंड में था श्रीलंकन सिंगर का गाना
मानिके मगे हिथे’ अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफ़ी ट्रेंड हुआ है। यूट्यूब पर इस गाने को 160 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने के म्यूजिक और बीट ने सबका मन मोह लिया है। इस गाने को हिंदी, तमिल, मलयालम, बांग्ला और अन्य भाषाओं में रीक्रिएट किया जा चुका है। फिल्म में भी हिंदी वर्जन को योहानी ही गाएंगी और तनिष्क बागची इस गाने को म्यूजिक देंगे।

इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही थैंक गॉड का निर्माण भूषण कुमार, किशन कुमार, अशोक ठकेरिया, सुनील खेत्रपाल, आनंद पंडित, दीपक मुकुट और मकरंद अधिकारी मिलकर करेंगे।

सलमान से गवाया था गाना
हाल ही में इंडिया आने के दौरान योहानी सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में स्पेश गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। उन्होंने शो में मनिके मगे हिथे गाया। तब योहानी ने सलमान से भी यह गाना गवाया था। हालांकि सलमान ने कुछ लिरिक्स का गलत उच्चारण किया और "हैंगओवर" और "श्रीदेवी" जैसे शब्द कहे। जिस सुनकर योहानी ने दिल खोलकर हँसी थीं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


योहानी की बॉलीवुड में एंट्री: अजय देवगन की फिल्म में सुनाई देगा मनिके मगे हिथे का हिंदी वर्जन, श्रीलंकन सिं... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...