Rechercher dans ce blog

Sunday, September 25, 2022

Nick Jonas संग स्टेज पर रोमांटिक हुईं Priyanka Chopra, किया Kiss, वीडियो वायरल - Aaj Tak

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फैंस के फेवरेट कपल हैं. निक और प्रियंका एक दूसरे से बेपनाह प्यार करते हैं और एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. अब ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल 2022 के स्टेज पर प्रियंका और निक एक दूसरे संग रोमांटिक होते दिखे. 

प्रियंका ने निक को किया KISS

न्यू यॉर्क के सेंट्रल पार्क में शनिवार को आयोजित हुए ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल 2022 को प्रियंका चोपड़ा होस्ट करती दिखीं. इवेंट में प्रियंका के डार्लिंग हसबैंड निक जोनस ने 'जोनस ब्रदर्स' के साथ लाइव परफॉर्मेंस दी. निक जोनस ने भी इवेंट में प्रियंका पर अपना खूब प्यार लुटाया. निक ने एक स्वीट इंट्रोडक्शन के साथ प्रियंका को स्टेज पर बुलाया. निक के हार्ट टचिंग इंट्रोडक्शन के बाद प्रियंका मुस्कुराते हुए स्टेज पर आईं और उन्होंने निक को प्यार से लिप किस किया. 

सोशल मीडिया पर छाया प्रियंका-निक का वीडियो

प्रियंका और निक का रोमांटिक किस मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रियंका और निक का एक दूसरे के लिए प्यार फैंस को कपल गोल्स दे रहा है. फैंस दोनों पर फिदा हो रहे हैं. प्रियंका और निक अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से हमेशा ही हर किसी को दीवाना बना देते हैं और अब इवेंट में दोनों का एक दूसरे को किस करना उनके प्यार और बॉन्ड को दिखाता है. 

पैंट-सूट में छाईं प्रियंका

इवेंट से प्रियंका और निक के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. प्रियंका इवेंट में मल्टीकलर प्रिंटेड पैंट-सूट में स्टनिंग लग रही हैं. एक्ट्रेस ने पैंट-सूट संग व्हाइट क्रॉप टॉप को टीम-अप किया. ओपन कर्ली हेयर और ग्लॉसी मेकअप में प्रियंका कमाल लग रही हैं. ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल 2022 इवेंट में प्रियंका ने अपनी होस्टिंग से चार चांद लगा दिए. आपका क्या ख्याल है प्रियंका और निक के रोमांटिक वीडियो के बारे में?

Adblock test (Why?)


Nick Jonas संग स्टेज पर रोमांटिक हुईं Priyanka Chopra, किया Kiss, वीडियो वायरल - Aaj Tak
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...