Rechercher dans ce blog

Saturday, December 24, 2022

Vivek Ranjan Agnihotri ने सिक्योरिटी विवाद पर तोड़ी चुप्पी कहा- आतंकवाद से लड़ने के लिए.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Nitin YadavPublish Date: Sat, 24 Dec 2022 05:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Dec 2022 05:27 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पिछले दिनों अपने मॉनिंग वॉक को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कई सुरक्षा अधिकारियों से घिरे हुए सड़क पर घूमते हुए नजर आए थे। विवेक के विरोधियों ने इसपर उन्हें घेर लिया और कमेंट सेक्शन में उनकी क्लास लगाते हुए बोले कि हमारे टैक्स का पैसा सरकार ऐसे बर्बाद कर रही। इस सबके बाद विवेक भी कहां चुप रहने वाले थे और अब उन्होंने भी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्विटर यूजर को जवाब दिया, जिसने कहा, "यह देखकर हैरानी होती है कि आप जैसे लोगों पर सरकार हमारे टैक्स का पैसा बर्बाद करती हैं।' इसके जवाब में उन्होंने कश्मीर में कड़ी सुरक्षा वाली सड़क की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'यहां करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल धार्मिक आतंकवाद से लड़ने के लिए किया जाता है। अगर यह आतंकवाद बंद हो जाए तो मैं भी खुलकर जी सकता हूं। #कश्मीर।"

बता दें कि शुक्रवार को ही विवेक अग्निहोत्री ने अपने मॉनिंग वॉक का एक वीडियो शेयर किया था। इसपर विवेक ने लिखा, 'कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार को दिखाने की कीमत चुकानी पड़ती है। एक हिंदू बहुसंख्यक देश में। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, हां।' विवेक ने 'खुद के देश में कैद' और 'फतवा' हैशटैग एड किया। इस दौरान देखा गया कि उनके साथ सुरक्षाकर्मियों का एक पूरा ग्रुप घूम रहा था।

द वैक्सीन वॉर की शूटिंग की शुरू

हाल ही में डायरेक्टर ने एलान किया कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस महीने की शुरुआत में, उन्होंने शूटिंग की शुरुआत की घोषणा करने के लिए फिल्म का स्क्रीनप्ले और क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर शेयर की थी। यह फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्में

वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल मार्च महीने में विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स रिलीज के बाद से चर्चाओं में आए हैं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद ऐसी रफ्तार पड़की की सीधे 300 करोड़ पार हो गई। इसके बाद उन्होंने अपनी कई फिल्मों के एलान किया था। उनकी इन सभी फिल्मों की कहानी सची घटना से प्रेरित होगी।

यह भी पढ़ें: RRR: फैंस ने बराक ओबामा को दी RRR की सलाह, उनकी फेवरेट लिस्ट में नहीं है एसएस राजामौली की फिल्म

Edited By: Nitin Yadav

जागरण फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

Adblock test (Why?)


Vivek Ranjan Agnihotri ने सिक्योरिटी विवाद पर तोड़ी चुप्पी कहा- आतंकवाद से लड़ने के लिए.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...