Rechercher dans ce blog

Wednesday, February 22, 2023

अभिनेता राम चरण ने शुरू की अयप्पा दीक्षा, 41 दिन तक काले कपड़े में आएंगे नजर, जानिए अयप्पा दीक्षा के बारे में सबकुछ - Panchjanya

अभिनेता राम चरण मंगलवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर काले रंग के कुर्ते-पजामे में नंगे पैर नजर आए। बताया जा रहा है कि वे ऑस्कर 2023 में शामिल होने के लिए अमेरिका रवाना हुए हैं। इससे पहले उनको रविवार को मुंबई के गेयटी थिएटर में देखा गया था, जहां अपनी हालिया रिलीज आरआरआर फिल्म की सफलता के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करने गए थे। वहां भी वे काले कुर्ते-पजामे में थे। खबर है कि राम चरण ने अयप्पा दीक्षा ली है। उसके पालन के लिए फिलहाल 41 दिन तक वे ऐसे ही नजर आएंगे।

क्या है अयप्पा दीक्षा
अयप्पा दीक्षा दक्ष‍िण भारत की एक परंपरा है, जिसे केरल स्थित सबरीमाला मंदिर जाने से पहले भगवान अयप्पा के भक्तों को 41 दिनों तक पालन करना पड़ता है। इस दौरान भक्त काले कपड़े पहनते हैं, दाढ़ी-बाल नहीं कटवाते, नंगे पैर रहते हैं, नॉनवेज नहीं खाते हैं, जमीन पर सोते हैं और ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं। इस दौरान बुराई और प्रलोभनों से बचने के लिए भक्त हमेशा अपने साथ तुलसी का पत्ता रखते हैं। इस दौरान उन्हें भगवान का भजन करना होता है।

भगवान अयप्पा
भगवान अयप्पा को आत्म-नियंत्रण के देवता के रूप में जाना जाता है। उन्हें धर्म, सच्चाई और धार्मिकता का प्रतीक माना जाता है। दक्षिण भारतीय हिंदू परंपराओं में इनकी पूजा की जाती है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सभी समुदायों में भगवान अयप्पा की पूजा काफी लोकप्रिय है।

कई अभिनेता ले चुके हैं अयप्पा दीक्षा
इस समय अभिनेता राम चरण अयप्पा दीक्षा का पालन कर रहे हैं, लेकिन पहले भी कई अभिनेता इसका पालन कर चुके हैं। इनमें से अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, कविन, राजेंद्र प्रसाद, सुमंत, सिम्बु समेत कई अभिनेता शामिल हैं।

Adblock test (Why?)


अभिनेता राम चरण ने शुरू की अयप्पा दीक्षा, 41 दिन तक काले कपड़े में आएंगे नजर, जानिए अयप्पा दीक्षा के बारे में सबकुछ - Panchjanya
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...