Rechercher dans ce blog

Thursday, April 20, 2023

Salman Khan सलमान के लुक नहीं बल्कि उनकी घड़ी ने खींचा लोगों का ध्यान कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Tanya AroraPublish Date: Thu, 20 Apr 2023 12:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Apr 2023 12:24 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जल्द ही ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। उनकी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले सलमान खान न सिर्फ अपनी फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वह अपने अलग-अलग लुक और फिटनेस से लोगों को हैरान कर रहे हैं।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने सादगी भरे अंदाज से ही फैंस को इम्प्रेस कर देते हैं, लेकिन इस बार लोगों का ध्यान भाईजान के लुक ने नहीं, बल्कि उनकी घड़ी ने खींचा है। सलमान खान ने हाल ही में इतनी महंगी घड़ी पहनी, जिसकी कीमत सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे।

सलमान खान ने पहनी इतनी महंगी घड़ी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान 'किसी का भाई, किसी की जान' की रिलीज से पहले फैंस को हर दिन अपने नए लुक के साथ सरप्राइज कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर व्हाइट टी-शर्ट में टेबल पर हाथ रखे हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में सलमान खान ने अपने हाथ में रोलेक्स घड़ी पहनी है, जिसकी कीमत काफी ज्यादा है।

फिल्मफेयर की प्रेस कांफ्रेंस से लेकर कई मौकों पर सलमान खान ये घड़ी पहने हुए नजर आ चुके हैं। सलमान खान ने जो घड़ी पहनी है वह रोलेक्स प्रीमियम है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस घड़ी की कीमत लगभग 57,200 डॉलर बताई जा रही है, यानी कि इंडियन रुपए के हिसाब से इसकी कीमत 47 लाख रूपये की है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने बीते साल अपने जन्मदिन पर खुद को ये घड़ी गिफ्ट की थी।

ईद पर फिर फैंस को सलमान खान देंगे तोहफा

सलमान खान पिछले कई सालों से ईद के मौके पर अपने फैंस को ईदी देते आए हैं। तीन साल के बाद एक बार फिर से फुल फ्लेज रोल के साथ सलमान खान सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। उनकी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' में पहली बार एक्टर संग पूजा हेगड़े की जोड़ी नजर आने वाली है।

इस फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल 'किसी का भाई, किसी की जान' एडवांस बुकिंग काफी अच्छी चल रही है और उम्मीद यही की जा रही है कि उनकी फिल्म पहले दिन पर ही कम से कम 20 से 25 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

Edited By: Tanya Arora

Adblock test (Why?)


Salman Khan सलमान के लुक नहीं बल्कि उनकी घड़ी ने खींचा लोगों का ध्यान कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...