Rechercher dans ce blog

Wednesday, June 28, 2023

गरवर क रशफल: मथन रश क लग कस एक कम क चनव करक आग बढ कनय रश क लग क दककत द... - Dainik Bhaskar

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 29 जून को मेष राशि के लोग चिंताओं से बचें, इन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। मिथुन राशि के लोग किसी एक काम का चुनाव करके आगे बढ़ेंगे तो बेहतर रहेगा। कन्या राशि के लोगों की दिक्कतें दूर हो सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष - TEN OF SWORDS

चिंता न करते हुए केवल प्रयत्न जारी रखें। अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। जिन स्किल्स में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उन पर ध्यान देने की कोशिश करें। जिन बातों की वजह से आपका विश्वास बार-बार टूटता है, उन बातों में बदलाव करें। लोगों की आलोचनाओं का असर आप पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : करियर में प्रगति होती रहेगी, लेकिन संयम बनाए रखें।

लव : लव रिलेशनशिप सुधारने के करने पड़ सकते हैं।

हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

वृषभ - KING OF WANDS

काम की गति में बार-बार बदलाव होने से आपका विश्वास कमजोर हो सकता है। जो काम आपके नियंत्रण के बाहर है, उनके बारें में विचारों करके खुद को तकलीफ न दें। आपका हौसला बढ़ा रहेगा। पुरानी समस्या सुलझाने के लिए प्रयत्न करेंगे तो सुधार हो सकता है। किसी व्यक्ति से मिली मदद के कारण कोई बड़ी समस्या सुलझ जाएगी।

करियर : काम पर ध्यान नहीं देंगे तो गलतियां हो सकती हैं।

लव : पार्टनर्स को साथ वक्त बिताकर एक-दूसरे को समझने जरूरत है।

हेल्थ : कमर दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी कलर : 1

मिथुन - TEMPERANCE

दो अलग विचार आपके लिए दुविधा बढ़ा रहे हैं। किसी एक विचार का चुनाव करके केवल उस पर ध्यान दें। जो पुरानी बातें आपके लिए तकलीफ का कारण बन रही है, वह दूर होगी। आपकी कुछ पुरानी आदतों में सुधार करने की जरूरत है। यदि आप परिणाम में बदलाव चाहते हैं तो काम में जरूरी बदलाव करने की आवश्यकता है।

करियर : काम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, इस कारण काम को आसानी से आगे बढ़ाया जा सकता है।

लव : पुराने रिलेशनशिप का विचार छोड़कर खुद को नए रिलेशनशिप के लिए तैयार करें।

हेल्थ : पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

कर्क - QUEEN OF PENTACLES

स्वभाव में आए बदलाव के कारण परिस्थिति में बदलाव होगा। आपकी मानसिक स्थिति सुधरेगी। इस कारण आप से जुड़े लोगों में बदलाव हो सकता है। अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की कोशिश करते रहें। लक्ष्य पर ध्यान देकर काम करना शुरू करें। जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिलेगी।

करियर : काम संबंधी बढ़ती जिम्मेदारी तनाव बढ़ा सकती है। काम में थोड़ा बदलाव करने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर की वजह से जीवन में नयापन होने लगेगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए डॉक्टर से परामर्श करें।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

सिंह - FOUR OF CUPS

पूरी तरह से सोच-विचार करके लक्ष्य तय करने की आवश्यकता है। मिल रहे नए अनुभव के जरिए आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। भावनात्मक तकलीफ दूर करने के लिए परिवार की व्यक्ति से मदद प्राप्त होगी। पुराने विचारों को छोड़कर नई बातों पर ध्यान दें। केवल अपनी इच्छाशक्ति बरकरार रखने की कोशिश करें।

करियर : इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।

लव : पार्टनर की सलाह पर गहराई से विचार करना होगा।

हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

कन्या - NINE OF CUPS

प्रयत्न करने से आपकी दिक्कतें दूर होंगी। मानसिक तनाव की वजह से आनंद मिलेगा। आपके जीवन में आ रहे बदलाव के कारण परिवार के लोगों की चिंता दूर हो सकती है। फिलहाल बड़ी योजना के बारे में चर्चा न करें। यात्रा संबंधी योजना सफल साबित होगी।

करियर : करियर में योग्य बदलाव करना आपके लिए संभव होगा।

लव : परिचित व्यक्ति से मिले विवाह संबंधी प्रपोजल पर ध्यान दें।

हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

तुला - PRIENCESS OF WANDS

अन्य लोगों के काम की वजह से आपको प्रेरणा मिलेगी। आप अपने ख्यालों में खोए रहेंगे, इस कारण आपकी सोच नकारात्मक हो सकती है। अपने काम में बदलाव करने के लिए संयम रखें।

करियर : लालच में आकर गलत काम में न फंसें।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ का कारण हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

वृश्चिक - TWO OF PENTACLES

आज जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से समस्या उत्पन्न होने की संभावना है। पैसों से संबंधित योजना पर बारीकी से ध्यान देना होगा। आपके मार्गदर्शन से लोगों को फायदा होगा। खुद की समस्याओं का हल खोजने की कोशिश करनी होगी।

करियर : विद्यार्थी वर्ग को करियर से संबंधी अवसर प्राप्त होंगे, सही अवसर का चुनाव करने के लिए अपनी रूचि का ध्यान रखें।

लव : वैवाहिक जीवन में सुधार लाने के लिए पार्टनर्स को समझौता करने की आवश्यकता है।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 2

धनु - SIX OF PENTACLES

अपने काम में सकारात्मक महसूस होने लगेगा, इस कारण पूरी एकाग्रता के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाना संभव हो सकता है। नए काम की शुरुआत करने की वजह से व्यक्तिगत जीवन में बदलाव नजर आएगा। भागदौड बनी रहेगी, लेकिन खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखना होगा।

करियर : काम की जगह के लोगों के साथ मिल-जुल कर रहने की आवश्यकता है।

लव : पार्टनर से तालमेल बनाए रखें। वर्ना विवाद हो सकता है। खुद की जिम्मेदारियों को समझकर उन्हें निभाने की कोशिश करें।

हेल्थ : सेहत संबंधी बड़ा खर्च होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

मकर - SEVEN OF PENTACLES

आपके प्रयत्नों की वजह से बड़ी समस्या धीरे-धीरे सुलझने लगेगी। जब तक ये समस्या सुलझती नहीं होती है, तब तक अपनी क्षमता के अनुसार प्रयत्न जारी रखें। नकारात्मक विचारों के कारण निर्णय क्षमता असर हो सकता है। जितना अधिक आप लोगों के साथ मेल-मिलाप रखेंगे, उतनी जानकारी प्राप्त होगी।

करियर : काम के नए अवसर मिलेंगे, इस कारण आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

लव : पार्टनर की गलत आदतों पर ध्यान देने की वजह से सकारात्मक बातें नजरअंदाज हो सकती हैं।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

कुंभ - KING OF PENTACLES

अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। जैसी आपकी संगत है, वैसी ही सोच बनेगी। फिलहाल के लिए करियर में गंभीरता बनाए रखें। आपकी अधिकतर बातें आपके करियर पर निर्भर करती हैं।

करियर : व्यापारियों के काम में रुकावटें आ सकती हैं। मेहनत करते रहें।

लव : पार्टनर की वजह से चिंता होगी।

हेल्थ : सर्दी-बुखार की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

मीन - SEVEN OF SWORDS

आपको अपनी परिस्थिति में बदलाव करने का स्रोत मिलेगा, लेकिन पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ना होगा। परिणामों की चिंता न करते हुए केवल काम पर ध्यान दें। पैसों से संबंधित समस्या दूर होगी और आपका कर्ज भी उतर सकता है।

करियर : जिस काम में आपकी रुचि है, उस काम का विस्तार करना आपके लिए संभव होगा।

लव : पार्टनर के साथ इनसिक्योरिटी की वजह से विवाद हो सकते हैं।

हेल्थ : विटामिंस की जांच करवाने की कोशिश करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


गुरुवार का राशिफल: मिथुन राशि के लोग किसी एक काम का चुनाव करके आगे बढ़ें, कन्या राशि के लोगों की दिक्कतें द... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...