Rechercher dans ce blog

Monday, June 12, 2023

Tamannaah Bhatia ने की विजय वर्मा के साथ अपने अफेयर की पुष्टि कहा- मेरे लिए वो बहुत खास हैं.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। Tamannaah Bhatia Vijay Varma Love Story: लस्ट स्टोरी 2 में नजर आनेवाली तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि उनकी रिलेशनशिप की शुरुआत लस्ट स्टोरी 2 के सेट पर शुरू हुई। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि दोनों का रिश्ता ऑर्गेनिकली बढ़ा है।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा कब से साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे है?

गौरतलब है कि दोनों पहली बार इस वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। इसमें कई और भी कहानियां है। इसका निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, आर बाल्की और सुजॉय घोष ने किया हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे थे। 2023 की न्यू ईयर पार्टी में दोनों को गोवा में साथ देखा गया था। दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आए थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी थी। दोनों को कई बार मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इसके पहले, जब तमन्ना भाटिया से इस बारे में पूछा गया था। तब उन्होंने कहा था,

"हमने फिल्म साथ की है। ऐसी अफवाहें उड़ती रहती है। इसपर प्रतिक्रिया देना कोई जरूरी नहीं है। इसके आगे मैं कुछ नहीं कहना चाहती।"

तमन्ना भाटिया किसे डेट कर रही हैं?

अब तमन्ना भाटिया ने खुलासा किया है कि वह विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। उन्होंने फिल्म कम्पैनियन को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें वह कहती हैं,

"आप किसी भी सह-कलाकार के प्रति आकर्षित नहीं होते। मेरे कई सह-कलाकार रहे हैं अगर कोई किसी को पसंद करता है। कुछ फील करता है, तो यह कुछ ज्यादा ही खास होता है। इससे तब कोई मतलब नहीं रखता कि वह क्या करते हैं। यह उस कारण से नहीं हुआ है।"

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा किस वेब सीरीज में साथ नजर आनेवाले है?

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके और विजय वर्मा के बीच लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर चीजें बदली है। इस पर उन्होंने कहा,

"जी हां। वह बहुत खास है। उनके साथ मेरा बांड बहुत ही ऑर्गेनिक है। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी मैं चिंता करती हूं और मैं उनके साथ खुश रहती हूं।"

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लेकर गुलशन देवैया ने क्या कहा था?

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लेकर गुलशन देवैया ने एक इंटरव्यू में कहा था, "कुछ तो है, क्या है एक्जेक्टली पता नहीं। दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। इसका मतलब कुछ तो है।" यह पहली बार है कि तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक किया है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है।

Adblock test (Why?)


Tamannaah Bhatia ने की विजय वर्मा के साथ अपने अफेयर की पुष्टि कहा- मेरे लिए वो बहुत खास हैं.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...