Rechercher dans ce blog

Monday, May 2, 2022

निकला चांद, Urfi Javed बोलीं- ईद हो जाएगी आप मुस्कुरा दीजिए... - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • उर्फी ने शेयर किया वीडियो
  • फैंस को कहा मुस्कुरा दीजिए
  • ईद की दी मुबारकबाद

बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने अजब-गजब लुक को छोड़कर इन दिनों ईद मना रही हैं. उर्फी जावेद ने रमजान के आखिरी दिन सूट सलवार पहने हुए अपना वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में सिर पर दुपट्टा डाले बैठी उर्फी जावेद को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए थे. अब उर्फी का नया वीडियो सामने आ गया है. 

उर्फी जावेद ने किया डांस

इस वीडियो में ब्लू कलर की साड़ी पहने उर्फी जावेद को देखा जा सकता है. उर्फी ने मैचिंग हूप इयररिंग्स पहने हैं और नाक में नोज रिंग भी डाली हुई है. खुले बालों के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया हुआ है. वीडियो में उर्फी, सिंगर जावेद अली के गाने ईद हो जाएगी पर डांस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को ईद मुबारक, इस खूबसूरत गाने के साथ.'

Khesari Lal Yadav का दर्द: गाली सुनने को नहीं कमाई शोहरत, बेटी से बात करने की नहीं हो रही ह‍िम्मत 

फैंस को पसंद आया अंदाज

उर्फी जावेद के डांस वाले इस वाले वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस उनके ईद लुक्स की काफी तारीफ कर रहे हैं. पहले उनके सूट-सलवार वाले लुक की जमकर तारीफ हुई थी. और अब उनकी साड़ी और डांस पर प्यार लुटाया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, 'तुम बहुत सुन्दर लग रही हो. आई लव यू मेरी रानी.' दूसरे ने लिखा, 'ईद मुबारक हो उर्फी.' एक और ने लिखा, 'कमाल है.'

विवाद के बीच रिलीज हुआ Khesari Lal Yadav का नया गाना, अर्शिया संग वायरल किलर केमिस्ट्री

गाने की बात करें तो इसे सिंगर जावेद अली और राघव सचर ने गाया है. गाने के वीडियो में बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट और असीम रियाज के भाई उमर रियाज नजर आए थे. उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान रोमांस करती दिखी थीं. म्यूजिक वीडियो में सिंगर राघव सचर को भी देखा गया था. गाने को फैंस ने काफी पसंद किया था और अब उर्फी को भी यह गाना भा गया है. 

Adblock test (Why?)


निकला चांद, Urfi Javed बोलीं- ईद हो जाएगी आप मुस्कुरा दीजिए... - Aaj Tak
Read More

वेडिंग एनिवर्सरी पर Hema Malini ने Dharmendra संग शेयर की स्वीट फोटो, लिखा- मैं धन्य हूं... - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • हेमा मालिनी-धर्मेंद्र की वेडिंग एनिवर्सरी आज
  • एक्ट्रेस ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) के लिए आज का दिन सबसे ज्यादा स्पेशल है, क्योंकि आज ही का वो दिन है जब हेमा मालिनी ने अपने डार्लिंग धर्मेंद्र संग शादी रचाकर एक नई जिंदगी का आगाज किया था. बी टाउन का ये पावर कपल आज अपनी 42वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है. 

धर्मेंद्र के लिए हेमा मालिनी की स्पेशल पोस्ट

वेडिंग एनिवर्सरी के स्पेशल मौके पर हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग अपनी एक एडोरेबल तस्वीर शेयर की है, जो दोनों के प्यार और बॉन्डिंग को जगजाहिर कर रही है. धर्मेंद्र संग अपनी फोटो शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा-आज हमारी वेडिंग एनिवर्सरी है. खुशियों से भरे इन सालों के लिए मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूं. हमारे डार्लिंग बच्चे और ग्रैंड चिल्ड्रन, हमारे सभी चाहनेवालों का शुक्रिया. मैं सच में ब्लेस्ड महसूस करती हूं. 


Met Gala 2022: खाने में नहीं मिलेगा प्याज-लहसुन, स्मोक करना गैर-कानूनी, मेट गाला के इन 5 नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी 

'इन आंखों की मस्ती के...' गाने पर Janhvi Kapoor की दिलकश अदाएं, फैंस बोले- माशाल्लाह 

फैंस कर रहे अपने फेवरेट कपल को विश
बी टाउन के ड्रीमी कपल की वेडिंग एनिवर्सरी पर फैंस भी उनपर अपना प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में इस स्पेशल डे की दोनों को बधाइयां दे रहे हैं. 

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बात करें तो दोनों की जोड़ी को फैंस का हमेशा ही बेशुमार प्यार मिला है. दोनों इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल्स में शुमार किए जाते हैं. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का साथ एक दूसरे संग 4 दशकों से भी ज्यादा का है. दोनों आज भी हर मोड़ पर एक दूसरे का साथे देते हैं. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी वाकई में फैंस के लिए एक खूबसूरत मिसाल है. 

इस स्पेशल मौके पर हम भी पावर कपल को ढेर सारी बधाइयां देते हैं.

Adblock test (Why?)


वेडिंग एनिवर्सरी पर Hema Malini ने Dharmendra संग शेयर की स्वीट फोटो, लिखा- मैं धन्य हूं... - Aaj Tak
Read More

कंगना रनोट ने अपने करियर के बुरे दौर को लेकर किया खुलासा, कहा- खान और कुमार की फिल्मों को न कहने पर... - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Author: Vaishali ChandraPublish Date: Mon, 02 May 2022 01:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 May 2022 01:58 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री कंगना रनोट इन दिनों सफलता की सीढ़ियों पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हर बढ़ते दिन के साथ वह अपने काम को लेकर कुछ नया करने की कोशिश करती हैं। हालांकि, उन्होंने अपने करियर में संघर्ष का दौर भी देखा है। जिसे लेकर एक्ट्रेस ने हाल ही में कुछ खुलासे किए हैं। कंगना ने बताया कि उन्होंने कई सारी हीरो सेंट्रिक फिल्मों को न कह दिया था, जो खान या कुमार जैसे बड़े सितारों से सजी होती थी। जिसके बाद उन्होंने अपने करियर का एक बुरा दौर भी देखा।

कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म 'धाकड़' के प्रोमोशन को लेकर कई सारे ईवेंट्स और इंटरव्यूज में बिजी हैं। इस कड़ी में उन्होंने फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में वेतन समानता, एक्ट्रेस के बढ़ते वर्चस्व और अपनी जर्नी को लेकर बात की। बॉलीवुड में अपने वेतन को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे यकीन है कि मैं अंडरपेड नहीं हूं। इससे मुझे लगता है कि इस यात्रा में सभी पुरुषों ने मेरी मदद की है। पहले कई बार मैंने सोचती थी मुझे अपने जीवन के इस पड़ाव पर मेल एक्टर्स की तरह समान रूप से भुगतान क्यों नहीं किया जाता है? लेकिन अब खुशी से मैं कह सकती हूं कि मुझे कम भुगतान नहीं किया जाता है।"

कंगना ने इंटरव्यू में अपने करियर के लोअर प्वाइंट्स के बारे में बात करते हुए बताया, "मैंने अपने हिस्सा का स्ट्रग्ल भी देखा है। जब मैंने बहुत सारी हीरो सेंट्रिक फिल्में करने से मना कर दिया था, आप जानते हैं- खान और कुमार फिल्म्स। सभी तरह की बड़े हीरो वाली फिल्में। मेरे पास हमेशा यह विजन था कि यह (धाकड़ पोस्टर की ओर इशारा करते हुए) संभव है। बेशक, मैंने इसकी प्लानिंग नहीं की थी, लेकिन मेरे पास विजन था। मैं यह अकेले नहीं कर सकती थी, इसके लिए रजनीश घई जैसे प्रोड्यूसर्स, दीपक मुकुत और सोहेल मकलई जैसे लोग जरूरी हैं। मैं कहूंगी कि एक महिला की सफल यात्रा के लिए, बहुत सारे पुरुष उसका सपोर्ट करते हैं। इसलिए, यह कई चीजों का एक संयोजन है।"

कंगना की फिल्म 'धाकड़' में उनके अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म 20 मई, 2022 को रिलीज होगी। 'धाकड़' एक पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी समेत चार भाषाओं में रिलीज की जाएगी।  

Edited By: Vaishali Chandra

Adblock test (Why?)


कंगना रनोट ने अपने करियर के बुरे दौर को लेकर किया खुलासा, कहा- खान और कुमार की फिल्मों को न कहने पर... - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

Sunday, May 1, 2022

ICU से बाहर आए धर्मेंद्र, जानें अब कैसी है 'ही मैन' की तबीयत - NDTV India

ICU से बाहर आए धर्मेंद्र, जानें अब कैसी है 'ही मैन' की तबीयत
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत खराब हो गई है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सोर्स की माने तो उन्हें अस्पताल में भर्ती हुए 4 दिन हो चुके हैं. वहीं अभी उनकी हालत में सुधार भी बताया जा रहा है. आज सुबह ही उन्हें आईसीयू से बाहर निकाला गया है. अस्पताल में उनके बेटे लगातार बने हैं. आज सुबह ही सनी देओल को अस्पताल के बाहर देखा गया था. धर्मेंद्र लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. धर्मेंद्र अभी  86 साल के हैं, इसलिए वे धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें

काम के सिलसिले में बात करें तो धर्मेंद्र इस उम्र में भी काम को लेकर उतने ही उत्साह में रहते हैं जितने की वे पहले रहा करते थे. धर्मेंद्र के पास अभी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. फिलहाल तो वे 'अपने 2' को लेकर खास चर्चाओं में बने हुए हैं. बता दें की यह फिल्म 'अपने' की सीक्वल फिल्म है. यह फिल्म साल 2007 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में सनी देओल, बॉबी देओल, धर्मेंद्र, शिल्पा शेट्टी और कैटरीना कैफ नजर आए थे. वहीं 'अपने 2' में सनी देओल, बॉबी देओल, धर्मेंद्र के साथ ही उनका पोता करण देओल भी अहम किरदार में होगा. 

आपको बता दें की असके अलावा वे 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे. यह फिल्म करण जौहर के डायरेक्शन में बनाई जा रही है. आपको बता दें की धर्मेंद्र ने साल 1935 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से फिल्मी करियर शुरू किया था. 


Adblock test (Why?)


ICU से बाहर आए धर्मेंद्र, जानें अब कैसी है 'ही मैन' की तबीयत - NDTV India
Read More

जंग के बीच यूक्रेन पहुंचीं एंजेलिना जोली: लवीव में युद्ध पीड़ितों का बढ़ाया हौसला; सायरन बजते ही शेल्टर के ... - Dainik Bhaskar

3 घंटे पहले

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है। जंग में रूसी मिसाइलों और रॉकेटों के हमले से यूक्रेन के शहर तबाह हो रहे हैं। हर कोई यूक्रेन से बाहर भाग रहा है, लेकिन फिल्मों के सुनहरे पर्दे पर बहादुर महिला की छवि रखने वाली हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली ने असल जिंदगी में भी बहादुरी का नमूना दिखाया है।

जोली यूनाइडेट नेशन की गुडविल अंबेसडर के तौर पर यूक्रेन के लवीव शहर पहुंचीं हैं, जो आजकल रूस के लगातार हमलों की चपेट में है। हालांकि उनके यूक्रेन पहुंचने का कारण नहीं पता चला है, लेकिन सामने आए कई वीडियो में युद्धपीड़ितों से मिलकर उनका साहस बढ़ाती दिखाई दी हैं।

उनकी लवीव में मौजूदगी के दौरान भी रूसी सेना ने शहर पर हमला किया, जिससे बचने के लिए एंजेलिना जोली को भी बम शेल्टर का सहारा लेना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो यूक्रेनी न्यूज साइट्स पर सामने आया है, जिसमें लवीव शहर पर बमबारी का सायरन बजने के बाद एंजेलिना भी बम शेल्टर में शरण लेने के लिए भागती नजर आई हैं।

एंजेलिना जोली ने उन बच्चों से मुलाकात की, जिनके माता-पिता या तो बिछड़ गए हैं या युद्ध में मारे गए हैं।

एंजेलिना जोली ने उन बच्चों से मुलाकात की, जिनके माता-पिता या तो बिछड़ गए हैं या युद्ध में मारे गए हैं।

यूक्रेन के सपोर्ट में हैं एंजेलिना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंजोलिना UNHCR यानी यूनाइटेड नेशन हाई कमीशन फॉर रिफ्यूजीस की स्पेशल एन्वॉय के रूप में सालों तक काम किया है। यहां भी वे स्पेशन एन्वॉय के तौर पर ही पहुंची हैं। वे लवीव शहर के बोर्डिंग स्कूल भी गईं, जहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और सेल्फी भी ली। साथ ही उन्होंने युद्ध में बेघर हुए लोगों और कर्मटोर्स्क स्टेशन पर हमले में घायलों से भी मुलाकात की। साथ ही वह उन स्वयंसेवकों से भी मिलीं, जो यूक्रेन से निकाले गए लोगों को चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही वह शुरुआत से ही यूक्रेन के सपोर्ट में खड़ी रही हैं।

पोस्ट की थी शेयर
एंजेलिना ने यूक्रेन के सपोर्ट में पोस्ट शेयर कर लिखा था कि आप सभी की तरह मैं भी यूक्रेन के लोगों के लिए दुआ कर रही हूं। इस वक्त मेरा फोकस मेरे UNHCR कलीग्स के साथ उन लोगों के अध‍िकारों की रक्षा करना है जो अपने घर से बेदखल हो गए हैं और आसपास के क्षेत्र में शरणार्थी बन गए हैं। हमने पहले ही हताहत और घर छोड़कर जा रहे लोगों की रिपोर्ट्स देखी है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


जंग के बीच यूक्रेन पहुंचीं एंजेलिना जोली: लवीव में युद्ध पीड़ितों का बढ़ाया हौसला; सायरन बजते ही शेल्टर के ... - Dainik Bhaskar
Read More

Aamir Khan की बेटी Ira को आया एंग्जायटी अटैक, बोलीं- लगता है कयामत आने वाली है... - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • आयरा खान को आ रहे एंग्जायटी अटैक
  • फैंस आयरा को दे रहे प्यार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan ) की बेटी आयरा खान की हैप्पी लाइफ को देखकर लगता होगा कि वो कितनी ज्यादा लकी और ब्लेस्ड हैं. लेकिन अक्सर जो दिखता है, वो पूरा सच नहीं होता. अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में आयरा खान ने रिवील किया है कि उन्हें एंग्जायटी अटैक आ रहे हैं. आयरा के इस पोस्ट ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है. 

आयरा ने की एंग्जायटी अटैक पर बात

आयरा खान ने अपनी नो मेकअप लुक में मिरर सेल्फी शेयर करते हुए अपनी फीलिंग्स फैंस के साथ साझा की हैं. आयरा ने अपनी पोस्ट में लिखा- मुझे एंग्जायटी अटैक आने लगे हैं. मुझे घबराहट होती थी. मैं उसे कंट्रोल कर लेती थी. रो लेती थी. लेकिन मुझे पहले एंग्जायटी अटैक्स कभी नहीं आए. यह पैनिक और पैनिक अटैक के बीच का अंतर है. वैसे ही एंग्जायटी वर्सेज एंग्जायटी अटैक.  

ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद Chhavi Mittal ने किया खुद को पैंपर, हॉस्पिटल के सैलून में कराया हेयर वॉश 


बिकिनी पहने पूल में चिल करती दिखीं Priyanka Chopra, पति Nick Jonas ने यूं की तारीफ 

ये होते हैं लक्षण

आयरा खान ने आगे लिखा- जहां तक मैं इसे (एंग्जायटी अटैक्स) समझी हूं, इनके शारीरिक लक्षण हैं. धड़कन बढ़ जाना या घबराहट होना, सांस फूलना. इसके अलावा रोना और ये बढ़ता रहता है. धीरे-धीरे ऐसा लगता है कि जैसे कयामत आ गई है. 

आयरा ने आगे लिखा- मुझे तो ऐसे ही लगता है. मुझे नहीं पता कि पैनिक अटैक कैसे होते है. ये बहुत अजीब एहसास है. मेरे डॉक्टर ने कहा है कि अगर यह रेगुलर हो गया तो मुझे अपने डॉक्टर/मनोचिकित्सक को बताना होगा. लेकिन जब ये आता है तो ब्रिदिंग से इसमें मदद मिलती है. कम से कम कुछ घंटों के लिए. ये इस बात पर भी डिपेंड करता है कि क्या मैं किसी और बात से दोबारा स्ट्रेस्ड हो जाती हूं. 

फैंस आयरा को दे रहे प्यार

आयरा ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया है कि जो तस्वीर उन्होंने पोस्ट की है वो पैनिक अटैक के बाद की है. शावर लेने के बाद उन्होंने ये तस्वीर ली है. आयरा के इस पोस्ट ने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है. फैंस आयरा को अपना ढेर सारा प्यार देने के साथ कुछ खास टिप्स भी दे रहे हैं. 
 

Adblock test (Why?)


Aamir Khan की बेटी Ira को आया एंग्जायटी अटैक, बोलीं- लगता है कयामत आने वाली है... - Aaj Tak
Read More

Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा ने इन फिल्मों से फेरा मुंह, करीना, कैटरीना सहित इन एक्ट्रेसेस ने लपक ल - Bollywood Life हिंदी

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

Adblock test (Why?)


Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा ने इन फिल्मों से फेरा मुंह, करीना, कैटरीना सहित इन एक्ट्रेसेस ने लपक ल - Bollywood Life हिंदी
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...