Rechercher dans ce blog

Sunday, May 8, 2022

Lock Upp Finale: मुनव्वर फारूकी ने उठाई जीत की ट्रॉफी, 20 लाख कैश प्राइज के साथ विदेश ट्रिप का इनाम - Aaj Tak

Lock Upp Grand Finale: इंडिया के सबसे सक्सेसफुल OTT रियलिटी शो लॉक अप को अपना पहला Badass चैंपियन मिल गया है. सभी कैदियों को पीछे छोड़ मुनव्वर फारूकी ने लॉक अप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. उन्हें 20 लाख कैश प्राइज, एर्ट‍िगा कार और इटली का फुली स्पॉन्सर्ड ट्र‍िप ईनाम में मिला है. इसी के साथ 71 दिनों का यह अत्याचारी खेल का सफर खत्म हो गया है. 

शो की पहली रनर अप पायल रोहतगी रहीं, दूसरी रनर अप अंजल‍ि अरोड़ा थीं. टॉप-5 में आज्मा फल्लाह और श‍िवम शर्मा ने जगह बनाई थी. टॉप-6 में प्र‍िंंस नरुला भी शाम‍िल थेे,लेक‍िन ऐन मौके पर कंगना ने बताया क‍ि प्र‍िंंस शो में कंटेस्टेंट्स की मुश्क‍िलें बढ़ाने आए थे. ट्रॉफी उनका मकसद कभी नहीं था.  

1:10 AM (एक घंटा पहले)

मुनव्वर फारूकी बनें लॉक अप के विनर

Posted by :- priya shandilya

लॉक अप को अपना विनर मिल गया है. मुनव्वर फारूकी ने शो की जीत की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. पायल रोहगती दूसरे नंबर पर और अंजल‍ि अरोड़ा तीसरे नंबर पर रहीं. सभी कंटेंस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर देखी गई, लेक‍िन मुनव्वर ने जीत की बाजी मार ली 

12:41 AM (एक घंटा पहले)

शो को मिले टॉप-3 कंटेस्टेंट्स, आज्मा-श‍िवम हुए बाहर

Posted by :- priya shandilya

लॉक अप को अपने टॉप-3 कंटेंस्टेंट्स मिल गए हैं. मुनव्वर फारूकी, अंजल‍ि अरोड़ा और पायल रोहगती ने सभी कंटेस्टेंट्स को मात देने हुए टॉप-3 पायदान में जगह बनाई है. आज्मा फल्लाह और श‍िवम शर्मा शो से बाहर हो गए हैं.  

12:31 AM (एक घंटा पहले)

आज्मा फल्लाह हुईं गेम से बाहर

Posted by :- priya shandilya

टॉप-5 की कंटेस्टेंट आज्मा फल्लाह शो से बाहर हो गई हैं. उन्होंने सभी को कांटे की टक्कर दी, पर ट्रॉफी के इतने करीब आकर वे इसे जीतने से चूक गई हैं. 

12:24 AM (एक घंटा पहले)

करण कुंद्रा ने कंटेस्टेंट्स के इंटीमेंट मोमेंट्स दिखाए

Posted by :- priya shandilya

करण कुंद्रा ने शो में कंटेस्टेंट्स को मजेदार झटका दिया. उन्होंने कंटेस्टेंट्स को उनके उन मोमेंट्स से राब्ता करवाया जब वे शो में इंटीमेंट बातें कर रहे थे. इस दौरान मुनव्वर ने अंजल‍ि से कहा- सुना है तुम 30 सेकेंड के वीड‍ियोज बनाती हो, मुझे ट्राई करो मैं 30 मिनट तक लास्ट करूंगा. 

12:02 AM (2 घंटे पहले)

करण-तेजस्वी ने लॉक अप में किया 'हम्मा हम्मा'

Posted by :- priya shandilya

लॉक अप में टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने अपने रोमांट‍िक डांस से समा बांध दिया. उन्होंने 'हम्मा हम्मा' गाने पर कमाल का परफॉर्मेंस दिया. साथ ही दोनों ने एक-दूसरे पर एक-एक आरोप लगाए.    

11:51 PM (2 घंटे पहले)

श‍िवम-सारा की रोमांट‍िक केमिस्ट्री

Posted by :- priya shandilya

टॉप-3 के दूसरे कंटेस्टेंट में अंजल‍ि अरोड़ा का नाम आने के बाद श‍िवम शर्मा थोड़े भावुक हो गए. उन्होंने कहा क‍ि अब वे थोड़े नर्वस और डरे हुए हैं. कंगना ने उन्हें हिम्मत दी जिसके बाद श‍िवम और सारा अली खान ने स्टेज पर अपनी सिजल‍िंंग केमिस्ट्री प्रेजेंट की.  

11:32 PM (2 घंटे पहले)

प्र‍िंस नरुला नहीं थे लॉक अप के कैदी

Posted by :- priya shandilya

लॉक अप के फिनाले में कंगना रनौत ने बड़ा खुलासा किया है. शो में अब तक कैदी की तरह रहे प्र‍िंस नरुला शो के कैदी थे ही नहीं. कंगना ने बताया क‍ि प्र‍िंस को बालाजी का प्रोजेक्ट मिला है. और वे शो में बाक‍ी कैद‍ियों के राज न‍िकलवाने और परेशान करने शो में आए थे.   

11:13 PM (3 घंटे पहले)

दिव्या दत्ता के पसंदीदा कंटेस्टेंट हैं श‍िवम

Posted by :- priya shandilya

शो में धाकड़ के डायरेक्टर रजनीश घई और एक्ट्रेस दिव्या दत्ता आईं. दिव्या ने श‍िवम को अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बताया. कंगना ने भी श‍िवम की तारीफ में कहा क‍ि वे दिखने में आवारा लगते हो पर हैं जेंटलमेन. 

11:10 PM (3 घंटे पहले)

कंगना ने लॉक अप में अपने डांस से लगाई आग

Posted by :- priya shandilya

कंटेस्टेंट्स के परफॉर्मेंस के बाद कंगना रनौत ने लॉक अप में अपने डांस से आग लगाई. उन्होंने अपनी अपकम‍िंंग फिल्म धाकड़ के गाने पर जबरदस्त डांस किया. उनकी यह स‍िजल‍िंंग परफॉर्मेंस बैडएस फिनाले में वाकई फायर थी.   

11:06 PM (3 घंटे पहले)

मुनव्वर ने को-कंटेस्टेंट्स पर मारा जोक

Posted by :- priya shandilya

स्टैंड अप कॉमेड‍ियन मुनव्वर फारूकी ने लॉक अप के फिनाले में अपने हुनर से सभी को हंसाया. उन्होंने एक-एक कर सभी कंटेस्टेंट्स पर जोक मारे. पूनम पांडे के गुस्से और खुबसूरती से शुरू करते हुए पायल रोहतगी, आज्मा फल्लाह और अंजल‍ि के फिल्टर्स तक. आगे उन्होंने श‍िवम के बाद व‍िनीत के ट्वीट्स पर जोक मारा. 

11:01 PM (3 घंटे पहले)

मुनव्वर ने की कॉमेडी

Posted by :- Akanksha Tiwari

मुनव्वर का डांस देखने के बाद कंगना ने उनसे लोगों को हंसाने के लिये कहा. कंगना स्क्रीन पर मुनव्वर को तस्वीरें दिखाती गईं और वो सारी तस्वीरों को फनी टैग लाइन देते रहे. इसके बाद कंगना ने कन्टेस्टन्ट पर बनाये अपने मीम भी दिखाये. 

10:58 PM (3 घंटे पहले)

मुनव्वर-साइशा-अंजल‍ि का धमाकेदार डांस

Posted by :- priya shandilya

लॉक अप में लॉक अप में मुनव्वर फारुकी, साइशा श‍िंदे और अंजल‍ि के लव ट्रायंगल को एक बार फिर याद दिलाने के बाद तीनों ने स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी.पहले मुनव्वर का सोलो डांस हुआ उसके बाद तीनों ने 'इट्स द टाइम टू डिस्को' गाने पर ताल से ताल मिलाया.   

10:45 PM (3 घंटे पहले)

लॉक अप की आलीशान ट्रॉफी की गई प्रेजेंट

Posted by :- priya shandilya

कंगना रनौत ने लॉक अप के विनर ट्रॉफी को पेश किया. कंगना ने बताया क‍ि इस ट्रॉफी को जीतने के लिए अभी कंटेस्टेंट्स को थोड़ी और मशक्कत करनी पड़ेगी. एक्ट्रेस ने सबसे पहले मुनव्वर फारुकी के खेल के बारे में फीडबैक लिया. 

10:43 PM (3 घंटे पहले)

कंगना की फैन हैं आजमा की मां

Posted by :- priya shandilya

कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस के बाद कंगना रनौत ने एक-एक कर कंटेस्टेंट्स से बात की. इस बीच आजमा की मां ने बताया क‍ि वे कंगना की बहुत बड़ी फैन हैं. उन्होंने आजमा की परफॉर्मेंस की तारीफ की साथ ही कहा क‍ि कोई भी जीते वे खुश होंगी. 

10:38 PM (3 घंटे पहले)

प्रिंस-शिवम और मुनव्वर की परफॉर्मेंस

Posted by :- Akanksha Tiwari

ग्रैंड फिनाले का आगज प्रिंस नरूला, शिवम शर्मा और  प्रिंस नरूला की डांस परफॉर्मेंस से हुआ. तीनों ने ही मुंडा कमाल गाने पर डांस किया. मजेदार डांस इतना एंटरनेटनिंग है कि पूरे फिनाले की कल्पना करना मुश्किल हो रहा है. 

10:35 PM (3 घंटे पहले)

लॉक अप का शानदार आगाज

Posted by :- Akanksha Tiwari

कंगना रनौत ने अपने बेबाक अंदाज में लॉक अप के ग्रैंड फिनाने का आगाज किया. फिनाले आते ही कंगना ने शो को ट्रोल करने वाले को बेबाकी से जवाब दिया. कंगना ने शो के टॉप 6 की फाइलिस्ट की तारीफ भी की. ये तो बस आगाज है. आगे देखते हैं कि फिनाले पर और कितनी धूम मचने वाली है. 

10:20 PM (4 घंटे पहले)

प्रियंका चोपड़ा के गाने पर पायल का डांस

Posted by :- Akanksha Tiwari

महज चंद मिनट का इंतजार और फिर लॉक अप के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो जायेगा. ग्रैंड फिनाले पर फैंस को पायल रोहतगी पर प्रियंका चोपड़ा के गाने देसी गर्ल पर डांस करती दिखाई देने वाली हैं. देसी गर्ल पर पायल काफी एनर्जी के साथ डांस करने वाली हैं, उन्हें देख कर शायद ही कोई होगा जो खुद को डांस करने से रोक पायेगा. 


 

9:49 PM (4 घंटे पहले)

तेजस्वी से ज्यादा किसे पसंद करते हैं करण?

Posted by :- Akanksha Tiwari

लॉक अप के ग्रैंड फिनाले पर एक बार फिर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की नोंक-झोक देखने को मिलेगी. कंगना के सामने तेजस्वी बताती हैं कि करण को उनसे ज्यादा फोन से प्यार है. करण कहते हैं कि वो फोन पर भी तेजस्वी को ही देखते हैं. इन दोनों की नोंक-झोक लॉक अप के फिनाले को दिलचस्प बनाने वाली है.

9:21 PM (4 घंटे पहले)

परम सुंदरी पर पूनम पांडे का डांस 

Posted by :- Akanksha Tiwari

लॉक अप के ग्रैंड फिनाले पर पूनम पांडे परम सुंदरी गाने पर डांस करने वाली हैं. पूनम ने परम सुंदरी पर ना सिर्फ बेहतरीन डांस किया, बल्कि कमाल के एक्सप्रेशन भी दिये. पूनम पांडे का डांस देख कर कई लोगों के दिलों की धड़कनें तेज होना लाजमी है. 

8:59 PM (5 घंटे पहले)

किसे विनर बनायेंगी कंगना रनौत?

Posted by :- Akanksha Tiwari

लॉक अप के ग्रैंड फिनाले में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. लॉक अप ग्रैंड फिनाले के लिये 18 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट किये हैं. पर शो के विनर का फैसला जनता के वोट नहीं, बल्कि क्वीन कंगना रनौत करेंगी. अब देखते हैं कि कंगना लॉक अप का विनर किसे चुनती हैं. 

8:32 PM (5 घंटे पहले)

कंगना-दिव्या ने साथ लगाये ठुमके

Posted by :- Akanksha Tiwari

लॉक अप के ग्रैंड फिनाले पर कंगना रनौत अपनी फिल्म धाकड़ और उसके लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग 'शी इज ऑन फायर' का प्रमोशन करती दिखेंगी. कंगना के साथ दिव्या दत्ता भी 'शी इज ऑन फायर' पर डांस करके स्टेज पर आग लगाने वाली हैं. जिसमें शो के बाकी कंस्टेंट्स दोनों एक्ट्रेसेस का साथ देते दिखाई देंगे. 

8:24 PM (5 घंटे पहले)

ग्रैंड फिनाले पर अंजली अरोड़ा की धमाकेदार परफॉर्मेंस

Posted by :- Akanksha Tiwari

लॉक अप के ग्रैंड फिनाले में सोशल मीडिया सेंसेशन अंजली अरोड़ अपनी डांस परफॉर्मेंस से धमाल मचाने वाली हैं. ग्रैंड फिनाले पर अंजली डीजे वाले बाबू सॉन्ग पर अपने कदम थिरकाती दिखाई देंगी. अंजली की परफॉर्मेंस देख कर ग्रैंड फिनाले देखने की बेताबी बढ़ गई है. 


 

7:52 PM (6 घंटे पहले)

दिव्या दत्ता ने शिवम शर्मा को बताया Badass

Posted by :- Akanksha Tiwari

लॉक अप के ग्रैंड फिनाले में दिव्या दत्ता भी नजर आने वाली हैं. कंगना रनौत के शो पर दिव्या ने शिवम शर्मा को Badass बताया है. दिव्या के मुंह से खुद की तारीफ सुनकर शिवम ने उनकी तारीफ में एक शायरी भी कही. शो का विनर कोई भी हो, लेकिन शायरी के विनर तो शिवम ही हैं. 
 

7:11 PM (7 घंटे पहले)

लॉक अप की गर्ल्स गैंग ने डांस से किया कमाल 

Posted by :- Akanksha Tiwari

लॉक अप का ग्रैंड फिनाले कितना शानदार होने वाला है. इसका अंदाजा आप पायल रोहतगी, अंजली अरोड़ा और अज्मा फल्लाह के धमाकेदार डांस से लगा सकते हैं. ग्रैंड फिनाले की रात लॉक अप की तीनों ही हसीनाएं नदियों पार गाने पर अपने डांस मूव्स से फैंस को एंटरटेन करने वाली हैं. बस कुछ घंटों का इंतजार फिर होगा लॉक अप के ग्रैंड फिनाले का ग्रैंड आगाज. 

7:00 PM (7 घंटे पहले)

लॉक अप की ट्रॉफी का लुक रिवील

Posted by :- Hansa Koranga

लॉक अप की ट्रॉफी कैसी होगी, इससे अब पर्दा हट चुका है. कंगना के शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें क्वीन कंगना रनौत ने बताया कि लॉकअप के पहले सीजन की चमचमाती ट्रॉफी कैसी होगी. अब बस इंतजार है ट्रॉफी को उठाने वाले शख्स का. कौन बनेगा लॉक अप का पहला विनर...  बस कुछ घंटों में होगा खुलासा.

Adblock test (Why?)


Lock Upp Finale: मुनव्वर फारूकी ने उठाई जीत की ट्रॉफी, 20 लाख कैश प्राइज के साथ विदेश ट्रिप का इनाम - Aaj Tak
Read More

Saturday, May 7, 2022

'पति मर गया और ये एंजॉय कर रही है', जब ऋषि कपूर की मौत के बाद ट्रोल हुईं नीतू कपूर - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • लोगों से नहीं देखी गई नीतू कपूर की खुशी
  • अपने मन का करना चाहती हैं एक्ट्रेस

जूनियर डांस दीवाने (Junior Dance Deewane) की जज बन कर नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने करियर को नई उड़ान दी है. शादी के बाद वो फिल्मों में तो एक्टिव हो चुकी थीं. पर अब उन्होंने बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी काम करने का फैसला किया है. इसलिये वो आये दिन हेडलाइंस का हिस्सा भी होती हैं. एक्टिंग के साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जिसके लिये उन्हें काफी खरी-खोटी भी सुननी पड़ी है. 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं नीतू कपूर 
हाल ही में Film Companion के इंटरव्यू में नीतू कपूर ने कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं, जो सच में दिल दुखाने वाली हैं. नीतू कपूर का कहना है कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की मौत के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट करने के लिये उन्हीं बुरी तरह ट्रोल किया गया. दो साल पहले ऋषि कपूर को खो चुकीं नीतू कपूर बीते कुछ महीनों से इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो चुकी हैं. अकसर उन्हें इंस्टाग्राम पर ऐसे कमेंट्स आते हैं कि उन्हें ये सब करने के बजाये ऋषि कपूर का शोक मनाना चाहिये. 

Sonu Sood On Loudspeaker & Hanuman Chalisa Row: अजान और हनुमान चालीसा विवाद पर सोनू सूद ने सुना दी खरी-खरी

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि अपने दुखों को कम करने के लिये वो खुद को प्रोजेक्ट्स और सोशल मीडिया में बिजी कर चुकी हैं. नीतू कपूर का कहना है कि भद्दे कमेंट्स करने वालों को कुछ कहने के बजाये वो ब्लॉक कर देती हैं. इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने वाली नीतू कपूर बताती हैं, 'मैं ये सिर्फ इसलिये करती हूं, क्योंकि मुझे इसमें मजा आता है. मैं अपने फॉलोअर्स से प्यार करती हूं और ट्रोल करने वालों को ब्लॉक कर देती हूं.' 

KGF Chapter 2 Box Office Collection: IPL-न्यू रिलीज के बावजूद KGF 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, हिंदी वर्जन ने कमाए 400 करोड़

बातचीत के दौरान उन्होंने आगे कि 'लोग कहते हैं कि हसबैंड मर गया और ये एंजॉय कर रही है. लोग एक विधवा को रोते हुए देखना चाहते हैं.' दुनिया चाहें कुछ कहे, लेकिन नीतू कपूर ये ठान चुकी हैं कि उन्हें वो हर काम करना है, जो वो करना चाहती हैं. ठीक भी है, क्योंकि कोई इंसान कैसे रहना चाहता है. ये उस पर निर्भर करता है. 

Adblock test (Why?)


'पति मर गया और ये एंजॉय कर रही है', जब ऋषि कपूर की मौत के बाद ट्रोल हुईं नीतू कपूर - Aaj Tak
Read More

शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी का खुलासा, बादशाह का हमशक्ल होने पर कैसे जीनी पड़ती है लाइफ - NDTV India

शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी का खुलासा, बादशाह का हमशक्ल होने पर कैसे जीनी पड़ती है लाइफ

शाहरुख खान हमशक्ल इब्राहिम कादरी

नई दिल्ली :

इब्राहिम कादरी जो शाहरुख खान के हमशक्ल  तौर पर जाने जाते हैं. उनकी तमन्ना है कि किसी दिन उनकी मुलाकात शाहरुख खान से हो जाए. उन्हें उम्मीद है कि किसी दिन ऐसा जरूर होगा. इब्राहिम ने एक नोट में कहा है कि वह किशोरावस्था में थे, तभी उनके परिवार और दोस्तों ने कहना शुरू कर दिया कि वह शाहरुख खान की तरह दिखते हैं. उन्होंने लिखा, "मैं कभी भी ऐसा नहीं था, जिसने अपने लुक्स पर ज्यादा ध्यान दिया. लेकिन मेरे लुक्स को अक्सर मेरे परिवार और दोस्तों द्वारा मेरे ध्यान में लाया जाता रहा - 'आप शाहरुख खान की तरह दिखते हैं!' 

यह भी पढ़ें

मेरे पेरेंट्स को इस बात पर गर्व था कि उन्होंने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जो देश के सुपरस्टार से लुक्स में मिलता-जुलता है. मैंने बचपन से इन बातों पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब बड़ा हुआ तो मैं बिल्कुल SRK की तरह दिखने लगा. शाहरुख खान के फैंस की तरह इब्राहिम को भी ढेर सारा प्यार मिला और उन्होंने पोस्ट में इसका किस्सा शेयर किया. उन्होंने लिखा, "शाहरुख की फिल्म रईस के दौरान लोग आकर मेरे साथ सेल्फी लेने लगे, यह सोच कर कि असली शाहरुख फिल्म के प्रीमियर पर उपस्थित है."

दूसरा वाकया उन्होंने बताया कि वह केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लायंस के बीच एक स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने गए थे. तब उन्हें फैंस ने घेर लिया और यहां तक कि एक पुलिस वाले ने उनसे एक सेल्फी के लिए कहा. तीसरा वाकया जब वह केकेआर को गुजरात लायंस को स्टेडियम में देखने गए थे, सभी ने अपने कैमरे निकाले और उनकी तरफ हाथ हिलाया. लोगों ने ताली बजाई और शाहरुख की प्रसिद्ध फिल्म की लाइनें बोलीं. मैंने देखा कि लोगों में शाहरुख के लिए कितना प्यार है. तब पहली बार मुझे 'बादशाह' की तरह लगा, यह मेरे लिए खास पल था. 

लेकिन बहुत जल्दी मुझे यह भी एहसास हुआ कि शाहरुख रोजाना किन चीजों का सामना करते हैं. मुझे ऐसा लगा, जैसे मैं दलदल में फंस गया. किसी ने मुझे इतना कस कर पकड़ लिया कि मेरी टी-शर्ट फट गई. वहां मेरे साथ ये हुआ कि मुझे स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा. और मुझे बचाने के बाद पुलिस ने पूछा, 'एसआरके सर, एक सेल्फी?' 

इब्राहिम कादरी लिखते हैं कि शाहरुख जैसा दिखने के लिए मैं उनके तौर-तरीकों को कॉपी करने लगा. लोगों को मुझसे मिलने के लिए, उत्साहित देखने के लिए कि मैं SRK का हमशक्ल बनने लगा. इसलिए मैंने उनकी सभी फिल्में देखना और उनके तौर-तरीकों की नकल करना शुरू कर दिया. 

बता दें कि शाहरुख खान के हमशक्ल होने के कारण भी इब्राहिम को कई मौके मिले, उन्हें शादियों और अन्य कार्यक्रमों में बुलाया जाने लगा. वह लिखते हैं, "मुझे अक्सर शो और शादियों में 'विशेष अतिथि' के रूप में आमंत्रित किया जाता है और मुझे भीड़ के साथ 'छैय्या छैय्या' पर नृत्य करने में मज़ा आता है."

शाहरुख खान के हमशक्ल होने में उन्हें जितना मजा आता है,  इब्राहिम उतनी ही अपनी अलग पहचान भी बनाना चाहता है.  मैं यह भी चाहता हूं कि लोग मुझे एक व्यक्ति के तौर पर जानें. इब्राहिम शाहरुख खान से मिल कर उन्हें थैंक्स बोलना चाहते हैं. 

ये भी देखें : Met Gala 2022: मेट गाला में नताशा पूनावाला का दिखा स्टाइलिश अंदाज


Adblock test (Why?)


शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी का खुलासा, बादशाह का हमशक्ल होने पर कैसे जीनी पड़ती है लाइफ - NDTV India
Read More

Friday, May 6, 2022

गेट-टुगेदर: शाहरुख खान ने डिप्लोमेट्स से मन्नत में की मुलाकात, कनाडा की कॉन्सल जनरल ने तारीफ में कहा, SRK क... - Dainik Bhaskar

5 घंटे पहले

शाहरुख खान ने हाल ही में डिप्लोमेट्स के लिए मुंबई में अपने घर मन्नत पर पार्टी होस्ट की थी। पार्टी में फ्रांस, कनाडा और क्यूबेक जैसे कई देशों के काउंसिल्स शामिल हुए। डिग्निटरीज ने शाहरुख की खातिरदारी की तारीफ करते हुए ट्विटर पर फोटोज शेयर की हैं। शाहरुख ब्लू टीशर्ट के साथ डेनिम में नजर आए।

कनाडा की कॉन्सल जनरल ने शेयर किया पोस्ट
कनाडा की कॉन्सल जनरल Diedrah Kelly ने शाहरुख के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, मैं ऑडियंस पर किंग खान के चार्म को समझती हूं। गौरी खान और शाहरुख खान आपके वॉर्म वेलकम के लिए शुक्रिया। मैं बॉलीवुड और कनाडा फिल्म इंडस्ट्री के बीच को-प्रोडक्शन के नए अवसरों को और मजबूत करने की उम्मीद करती हूं।

शाहरुख के लुक पर फैंस ने जाहिर की चिंता
फोटो वायरल होने के बाद शाहरुख के फैंस ने उनकी अपीयरेंस पर चिंता जाहिर की है। एक फैन ने लिखा, 'शाहरुख खान आपको क्या हो गया'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप बहुत ही अलग दिख रहे हैं'। शाहरुख के कई और फैंस ने उन्हें आराम करने की सलाह दी।

'पठान' से कमबैक करेंगे शाहरुख
शाहरुख चार साल बाद बॉलीवुड में 'पठान' से कमबैक करने जा रहे हैं। 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं। शाहरुख ने राजकुमार हिरानी के साथ अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट भी कर दी है। 'डंकी' टाइटल की फिल्म 23 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


गेट-टुगेदर: शाहरुख खान ने डिप्लोमेट्स से मन्नत में की मुलाकात, कनाडा की कॉन्सल जनरल ने तारीफ में कहा, SRK क... - Dainik Bhaskar
Read More

Thursday, May 5, 2022

जनहित में जारी: फिल्म में कंडोम बेचने को लेकर नुसरत बुरी तरह ट्रोल हुईं, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाए भ... - Dainik Bhaskar

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नुसरत भरूचा एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में ही सफलता हासिल कर ली है। नुसरत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जनहित में जारी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में नुसरत की इस नई फिल्म के कुछ पोस्टर रिलीज हुए। फिल्म के पोस्टर के साथ एक टीजर भी रिलीज हुआ, जिसमें नुसरत कंडोम बेचने वाली सेल्सगर्ल के रूप में नजर आ रही हैं। टीजर रिलीज होने के बाद नुसरत को ट्रोलिंग और भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। अब नुसरत ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यूजर्स द्वारा किए गए भद्दे कमेंट्स दिखाए हैं।

जनहित में जारी
नुसरत ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "जनहित में जारी।" इस वीडियो में नुसरत कहती हैं, "मैंने अपने इंस्टाग्राम पर 2 पोस्टर डाले जिसमें मैं एक वुमनिया, कंडोम इस्तेमाल करने का खुल्लेआम प्रचार करती हूं, लेकिन लोगों ने अलग ही मायने बना लिए। वैसे हम आम तौर पर बेस्ट कमेंट्स शेयर करते हैं, लेकिन मेरे साथ तो कुछ अलग ही हो रहा है तो मैंने सोचा कि मैं वर्स्ट कमेंट्स ही जनहित में जारी करती हूं।"

इसके बाद वीडियो में वो तमाम घटिया कमेंट्स देखने को मिले जो एक्ट्रेस के लिए किए जा रहे हैं। ये बेहद शर्मनाक है। वीडियो के आखिर मे एक्ट्रेस ने कहा, "बस यही सोच तो बदलनी है, यही तो मैं कह रही हूं। कोई बात नहीं आप ऊंगली उठाओ, मैं अपनी आवाज उठाती हूं।"

6 मई को रिलीज होगी 'जनहित में जारी'
नुसरत जनहित में जारी में एक सेल्सगर्ल का किरदार निभा रही हैं, जो लोगों में कंडोम बेच के जागरूकता फैलाने का काम करती है। लेकिन, फिल्म के टीजर के आने के बाद से ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने नुसरत को उल्टा सीधा कहना शुरू कर दिया था। कुछ ट्रोलर्स ने इसे D ग्रेड मूवी बताया, तो वहीं कुछ ने लड़कियों को कंडोम ना बेचने की नसीहत तक दे डाली थी।

बता दें कि उमंग कुमार के डायरेक्शन में बनी सोशल कॉमेडी फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार 6 मई को रिलीज होने वाला है। फिल्म में नुसरत के अलावा अनुद सिंह, टीनू आनंद, विजय राज और परितोष त्रिपाठी भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा नुसरत जल्द ही 'राम सेतु', 'हुड़दंग', 'छोरी 2' और दो अन्य प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगी।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


जनहित में जारी: फिल्म में कंडोम बेचने को लेकर नुसरत बुरी तरह ट्रोल हुईं, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाए भ... - Dainik Bhaskar
Read More

Malaika Arora-Arjun Kapoor Wedding Plan: मलाइका अरोड़ा ने दिया दूसरी शादी का हिंट, अर्जुन कपूर के नाम पर दिया ऐसा जवाब - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • मलाइका ने की रिश्ते पर बात
  • अर्जुन के साथ होना चाहती हैं बूढ़ी
  • दोनों के बीच है 12 साल का ऐज गैप

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की शादी एक बारे में कई बार कयास लगाए जा चुके हैं. ऐसे में मलाइका और अर्जुन दोनों ही कह चुके हैं कि वह अपने रिश्ते में खुश हैं और शादी का प्लान नहीं कर रहे हैं. हालांकि मलाइका अरोड़ा के नए इंटरव्यू को सुनकर लगता है कि वह अर्जुन कपूर के साथ शादी का प्लान आखिरकार बना ही रही हैं. 

मलाइका ने की रिश्ते पर बात

बॉम्बे टाइम्स एक साथ मलाइका अरोड़ा ने अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि अभी उनका रिश्ता किस स्टेज पर है. मलाइका कहती हैं, 'सबसे जरूरी बात है कि क्या हमें पता है कि हम अपना भविष्य साथ चाहते हैं. अगर आप अपने रिश्ते में होते हुए चीजों के बारे में अभी भी सोच रहे हैं और कह रहे हैं कि 'ओह मुझे नहीं पता.' तो मैं उस जगह नहीं हूं. यह मेरे लिए पवित्र और महत्वपूर्ण है. हमें लगता है कि हम उस पड़ाव पर हैं जहां हम सोच रहे हैं कि अगला क्या होगा और कहां होगा. हम चिजों के बारे में काफी डिस्कस करते हैं. हम एक ही प्लेन पर हैं, एक जैसी सोच और आईडिया के साथ. हम एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं.'

Johnny Depp Trial: एम्बर हर्ड का खुलासा, ड्रग्स लेकर मारा करते थे जॉनी, प्राइवेट पार्ट में ढूंढी थी कोकीन

अर्जुन के साथ होना चाहती हैं बूढ़ी

उन्होंने आगे कहा, 'हम एक मैच्योर स्टेज पर हैं जहां हमें अभी भी एक दूसरे के बारे में बहुत कुछ जानना है. लेकिन हम साथ में फ्यूचर जरूर देखना चाहेंगे. देखना चाहेंगे कि हम इस रिश्ते को यहां से कहां लेकर जा सकते हैं. हम इस बारे में हंसी-मजाक करते रहते हैं. लेकिन हम इसे लेकर गंभीर भी हैं.'

मलाइका कहती हैं, 'आपको अपने रिश्ते में पॉजिटिव और सिक्योर महसूस करना होता है. मैं बहुत खुश और पॉजिटिव हूं. अर्जुन मुझे कॉन्फिडेंस और श्योरटी देते हैं और यह दोनों तरफ से है. हां, मुझे लगता है कि हमें सारे पत्ते इकट्ठे नहीं खोलने चाहिए. हम आज भी अपनी जिंदगी से करते हैं और रोज रोमांस करते हैं. मैं उन्हें हमेशा कहती हूं कि मुझे तुम्हारे साथ बूढ़ा होना है. हम बाकी चीजें देख लेंगे, लेकिन मुझे पता है कि वह मेरे हैं.'

Adblock test (Why?)


Malaika Arora-Arjun Kapoor Wedding Plan: मलाइका अरोड़ा ने दिया दूसरी शादी का हिंट, अर्जुन कपूर के नाम पर दिया ऐसा जवाब - Aaj Tak
Read More

Mandira Bedi ने Bikini में तस्वीरें शेयर कर बढ़ा दी गर्मी, ट्रोल्स के कारण करना पड़ा कॉमेंट बॉक्स लॉक - Navbharat Times

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...