Rechercher dans ce blog

Wednesday, January 4, 2023

Tunisha Sharma के नाम शीजान खान की बहन का पोस्ट- जागती रातें, अनदेखे आंसू, तेरे जाने के बाद बस यही बचा - Aaj Tak

Tunisha Sharma Birthday: अगर तुनिशा शर्मा जिंदा होती हैं, तो 4 जनवरी को अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होती. पर ऐसा ना हो सका. बर्थडे से चंद दिन पहले ही तुनिशा ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. तुनिशा की मां ने बेटी की मौत का जिम्मेदार एक्ट्रेस के दोस्त शीजान खान को ठहराया है. शीजान जेल में हैं. पर शीजान खान की बहन फलक नाज ने तुनिशा के बर्थडे पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है.

तुनिशा के बर्थडे पर फलक की पोस्ट 
तुनिशा शर्मा और शीजान खान पिछले 6 महीने से रिलेशनशिप में थे. कुछ दिन पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया था. तुनिशा सिर्फ शीजान के साथ ही अच्छा बॉन्ड शेयर नहीं करती थीं, बल्कि वो उनकी फैमिली के भी बेहद करीब थीं. तुनिशा ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शीजान की बहन के साथ कई तस्वीरें शेयर की हुई थीं. वहीं अब फलक नाज ने भी तुनिशा के बर्थडे पर एक पोस्ट लिखी है. 

फलक नाज लिखती हैं, 'टून्नु मेरा बच्चा. कभी नहीं सोचा था कि ऐसे विश करूंगी. तू जानती थी कि अप्पी ने प्लान किया था तेरे लिए सरप्राइज. मैं तुम्हे प्रिसेंस ड्रेस में देखना चाहती थी. मैं तुझे तैयार करती. केक बंटवाती. तेरा वो सरप्राइजड फेस देखना था मुझे. तू जानती है अच्छे टून्नु तू मेरे लिए क्या मायने रखती है. दिल टूटा हुआ मेरा बहुत. इतनी तकलीफ कभी महसूस नहीं हुई, जितनी तेरे जाने के बाद से है.' 

आगे वो लिखती हैं, 'कभी-कभी समझ नहीं आता कि मैं किसके लिए दुआ करूं. तेरी रूह की सुकून के लिए लिए. या हमारी (अम्मा, शीजान और मेरी) जिंदगी के मुश्किल इम्तेहान के लिए. स्लीपलेस नाइट्स, अनदेखे आंसू, तू सब देख रही है. मुझे पता है कि तू मेरे आसपास ही है. मैं तुम्हें महसूस कर सकती हूं. हम तुम्हे हर दिन मिस करते हैं. उम्मीद है कि तेरी सुकून वाली तलाश खत्म हो गई होगी. हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा, मेरी नन्ही सी जान.' इस इमोशनल कैप्शन के साथ शीजान खान की बहन ने तुनिशा के साथ कई यादगार तस्वीरें भी शेयर की हैं. 

शीजान की फैमिली ने तुनिशा की मां पर लगाया आरोप
एक तरफ तुनिशा की मां ने शीजान खान को बेटी की मौत का दोषी बताया है. वहीं शीजान की फैमिली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुनिशा की मां पर गंभीर आरोप लगाए. 

तुनिशा केस में कौन सही है और कौन गलत, ये कोर्ट का फैसला आने पर ही पता चल पाएगा. इससे पहले कुछ भी कहना जल्द बाजी होगा. 


 

Adblock test (Why?)


Tunisha Sharma के नाम शीजान खान की बहन का पोस्ट- जागती रातें, अनदेखे आंसू, तेरे जाने के बाद बस यही बचा - Aaj Tak
Read More

विवादों के बीच Pathaan का ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक! खतरनाक एक्शन करते दिखे शाहरुख, मेकर्स को लगा तगड़ा झटका - NDTV India

विवादों के बीच Pathaan का ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक! खतरनाक एक्शन करते दिखे शाहरुख, मेकर्स को लगा तगड़ा झटका 

पठान का ट्रेलर लीक

नई दिल्ली :

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर लोगों ने जमकर विवाद किया. खबरों की मानें तो पठान की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. लेकिन इससे पहले ही फिल्म के मेकर्स को तगड़ा झटका लग गया है. जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक पठान का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ दिन पहले ही शाहरुख की फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. इस वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें

फिल्म पठान का ट्रेलर लीक होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. लोग ट्रेलर को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि अब तक मेकर्स की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है. बता दें, जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तब से ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है. जब फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ, तो दीपिका के कपड़ों को लेकर भी खूब बखेड़ा खड़ा हुआ. लोगों ने दीपिका की बिकिनी के रंग को भगवा रंग से जोड़कर खूब बवाल काटा. इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में लोग पठान को बायकॉट करने की भी मांग करने लगे. 

बता दें, 10 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया. ट्रेलर के लीक होने से इसके व्यूज में भी कमी आ सकती है. हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' को भी लोगों ने खूब पसंद किया है.


 

Featured Video Of The Day

पटना में शिक्षक अभ्यार्थियों पर फिर से लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Adblock test (Why?)


विवादों के बीच Pathaan का ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक! खतरनाक एक्शन करते दिखे शाहरुख, मेकर्स को लगा तगड़ा झटका - NDTV India
Read More

Tuesday, January 3, 2023

Bigg Boss 16: नॉमिनेशन के भंवर में फंसे ये सात कंटेस्टेंट्स, इस बार भी साजिद को बचाने के लिए चढ़ेगी किसी की बलि? - Bollywood Life हिंदी

Bigg Boss 16 Nominated Contestants: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' में इस सप्ताह करीब सात सदस्यों पर घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस लिस्ट में साजिद खान से लेकर श्रीजिता डे तक शामिल हैं।

  • By
  • Published: January 03 2023, 08:44 AM IST

Adblock test (Why?)


Bigg Boss 16: नॉमिनेशन के भंवर में फंसे ये सात कंटेस्टेंट्स, इस बार भी साजिद को बचाने के लिए चढ़ेगी किसी की बलि? - Bollywood Life हिंदी
Read More

न्यासा देवगन डीप नेक ड्रेस में ओरी संग दिखीं इतनी क्लोज़, सोशल मीडिया पर होने लगी बातें, वीडियो में देखें फुल - India.com हिंदी

Nysa Devgan Video: अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन वीडियो के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है.

Nysa devgn seen so close with friend Orhan Awatramani aka Orry in deep neck dress watch full of fun video
Nysa devgn seen so close with friend Orhan Awatramani

Nysa Devgan Video: अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन वीडियो के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है. खासकर अपनी ड्रेसिंग सेंस और बेस्ट फ्रेंड ओरहान अवतारमणि को लेकर मीडिया गलियारों में उनकी चर्चा हो रही है. ओरी और न्यासा की एक फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें न्यासा डीप नेक शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. ओरी के साथ उनकी ये फोटो चर्चा का विषय बनी हुई है. हमेशा लड़कियों से घिरे रहने वाले ओरी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. ओरी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर न्यू ईयर पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं.

Also Read:


ओरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें से एक फोटो में न्यासा ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस डीप नेक ड्रेस में उनका लुक बेहद बोल्ड लग रहा है. साथ ही वे ओरी को हग कर रही हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date: January 3, 2023 2:47 PM IST

Adblock test (Why?)


न्यासा देवगन डीप नेक ड्रेस में ओरी संग दिखीं इतनी क्लोज़, सोशल मीडिया पर होने लगी बातें, वीडियो में देखें फुल - India.com हिंदी
Read More

Monday, January 2, 2023

MC Stan के लाइव शो में इंटीमेट हुए टीना-शालीन, Bigg Boss को बीच में रोकना पड़ा कॉन्सर्ट और फिर... - Aaj Tak

Bigg Boss 16: एक पल तकरार और दूसरे ही पल रोमांस...भई चल क्या रहा है? बिग बॉस में टीना और शालीन के कंफ्यूजिंग रिश्ते को देखकर लोग यही सवाल कर रहे हैं. न्यू ईयर स्पेशल एपिसोड में टीना और शालीन लड़ाई के तुरंत बाद ही एक दूसरे संग कॉन्सर्ट के बीच में ही इंटीमेट हो गए और फिर जो हुआ...

टीना और शालीन का रोमांस
बिग बॉस में इस वीकेंड नए साल का खास अंदाज में जश्न मनाया गया. शो के इतिहास में पहली बार बिग बॉस के घर के अंदर लाइव कॉन्सर्ट हुआ, जिसकी कंटेस्टेंट्स समेत आम जनता भी गवाह बनी. न्यू ईयर लाइव कॉन्सर्ट के स्टार एम सी स्टैन थे, क्योंकि उन्होंने ही अपने बैंड के साथ कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया. बिग बॉस के घर एम सी स्टैन का कॉन्सर्ट देखने के लिए फैंस भी सुपर एक्साइटेड थे, लेकिन न्यू ईयर कॉन्सर्ट की पूरी लाइमलाइट टीना और शालीन ने अपने रोमांटिक अंदाज से लूट ली. 

कॉन्सर्ट शुरू होने से कुछ मिनटों पहले तक टीना और शालीन के बीच लड़ाई देखने को मिली. शालीन से लड़ते हुए टीना रजाई में छिपकर फूट-फूटकर रोईं. टीना तो कॉन्सर्ट अटेंड करने के मूड में भी नहीं दिख रही थीं, फिर बिग बॉस को अनाउंसमेंट करके टीना को गार्डन एरिया में भेजना पड़ा. 

शालीन और टीना के रोमांस ने किया हैरान

शालीन से लड़कर टीना रोते-रोते अपने आंसुओं को पोछते हुए कॉन्सर्ट में पहुंचीं और फिर उनके बदले रूप ने हर किसी के होश उड़ा दिए. शालीन से लड़कर, उनपर गुस्सा करके कॉन्सर्ट में पहुंचीं टीना गार्डन एरिया में जाते ही शालीन संग इंटीमेट होने लगीं. एम सी स्टैन और उनके बैंड के गानों को जहां बाकी घरवाले एन्जॉय कर रहे थे तो वहीं, टीना और शालीन कैमरे के सामने कॉन्सर्ट के बीच एक दूसरे संग रोमांटिक हो गए. दोनों के बीच की इंटीमेसी बढ़ गई. टीना और शालीन को इंटीमेट होता देखकर एम सी स्टैन और रैपर इक्का ने भी उनका मजाक उड़ाया, लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे की बाहों में डूबे रहे. 

बिग बॉस को रोकना पड़ा कॉन्सर्ट

हद तब हो गई जब शालीन ने टीना संग पर्सनल बात करने के लिए चुपके से माइक ही उतार दिया. माइक उतारकर शालीन टीना संग इंटीमेट होने लगे. ऐसे में बिग बॉस को कॉन्सर्ट बीच में रोकना पड़ा. बिग बॉस ने शालीन और टीना को उनकी इस हरकत पर लताड़ लगाई. 

लेकिन शालीन और टीना पर ना तो बिग बिग बॉस की डांट का असर पड़ा और ना ही लोगों के मजाक उड़ाने का. दोनों एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले खोए रहे. टीना और शालीन के मिनटों में बदलते रिश्ते ने दोनों के ऊपर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. बिग बॉस फैंस ये समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर लड़ाई, रोना-धोना करने के बाद कोई एक ही इंसान के साथ मिनटों में इंटीमेट कैसे हो सकता है? 

फैंस भी हुए कंफ्यूज

कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद भी सभी घरवाले शालीन और टीना के फेक रिश्ते पर बात करते दिखे. साजिद खान ने कहा कि टीना एक दिन पहले ही शालीन को दुनिया का सबसे गंदा इंसान बोल रही थीं. उससे कभी ना बात करने की कसमें खा रही थीं फिर अचानक इंटीमेट कैसे हो गईं. बिग बॉस के घर में टीना और शालीन का बदलता रिश्ता हॉट टॉपिक बना हुआ है. अब देखते हैं आने वाले दिनों में टीना और शालीन के बीच दूरियां आती हैं या फिर दोनों करीब आते हैं. 

Adblock test (Why?)


MC Stan के लाइव शो में इंटीमेट हुए टीना-शालीन, Bigg Boss को बीच में रोकना पड़ा कॉन्सर्ट और फिर... - Aaj Tak
Read More

Sunday, January 1, 2023

रणवीर सिंह को लगी है सुशांत की बद्दुआ: KRK ने कहा- रामलीला में मिलना था सुशांत को काम, रणवीर ने छीन ली थी फ... - Dainik Bhaskar

3 घंटे पहले

फिल्म क्रिटिक केआरके ने कहा है कि रणवीर सिंह को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बद्दुआ लग गई है। केआरके का कहना है कि रणवीर सिंह की फिल्में बैक टु बैक डिजास्टर साबित हो रही हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने एक समय पर सुशांत को मिलने वाली फिल्मों में काम करके अपना करियर बनाया।

केआरके के मुताबिक, फिल्म 'गोलियों की रासलीला और रामलीला' में पहले सुशांत सिंह राजपूत कास्ट होने वाले थे, वो डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की पहली पसंद भी थे लेकिन यशराज फिल्म्स के साथ एग्रीमेंट होने की वजह से वो ये फिल्म नहीं कर पाए। केआरके का कहना है कि रामलीला, सुशांत को मिल गई रहती तो जो स्टारडम रणवीर को मिला वो सुशांत को मिल गया होता।

रणवीर को कर्मा जवाब दे रहा है
कमाल राशिद खान उर्फ केआरके कई मौकों पर फिल्मस्टार्स को निशाने पर लेते रहते हैं। शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार के बाद वो आजकल रणवीर सिंह के पीछे पड़े हैं। हाल ही में एक वीडियो में उन्होंने कहा है कि सुशांत के निधन के बाद रणवीर सिंह की सभी फिल्में लगभग फ्लॉप ही हुई हैं। आज रणवीर के साथ जो हो रहा है वो सब कर्मा है।

'रामलीला' से स्टार बन गए थे रणवीर
बता दें कि गोलियों की रासलीला और रामलीला फिल्म से रणवीर सिंह को रातों-रात प्रसिद्धि मिली थी। इस फिल्म के बाद से ही उन्हें बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्में मिली। इन दोनों फिल्मों के बाद से ही रणवीर सफलता के शिखर पर पहुंच गए। इन्हीं फिल्मों के बाद से रणवीर और दीपिका की जोड़ी भी हिट हो गई थी।

जब गोलियों की रासलीला रामलीला बनने वाली थी तो मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट करना चाहते हैं लेकिन आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म के साथ एग्रीमेंट में होने की वजह से वो ये फिल्म नहीं कर पाए, बाद में मजबूरी में संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह को कास्ट किया।

14 जून, 2020 को दुनिया छोड़ गए थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमयी तरीके से मृत पाए गए थे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था, लेकिन बाद में मीडिया और विपक्षी दलों के प्रेशर की वजह से इस मामले की जांच को CBI को सौंपा गया। CBI की आखिरी रिपोर्ट में मौत की असल वजह सुसाइड ही बताया गया। बताया गया था कि सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

CBI जब इस मामले की जांच कर रही थी तब इसमें ड्रग्स एंगल खुल कर सामने आया था। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस मामले में बड़े पैमाने पर जांच की थी। जांच में ड्रग्स सिंडिकेट की बात भी सामने आई थी।

इस ड्रग्स केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती बुरी तरह फंसी थीं। रिया पर खुद भी ड्रग्स लेने और सुशांत को भी ड्रग्स देने का आरोप लगा था। इसके अलावा रिया पर सुशांत के घरवालों ने भी आरोप लगाते हुए कहा था कि वो सुशांत को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करती थीं।

फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक थे सुशांत
सुशांत बॉलीवुड के टैलेंटड एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से की थी। इसके बाद 2013 मे फिल्म काय पो छे के साथ उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया।

उन्होंने अपने करियर में दर्जन भर फिल्मों में काम किया जिसमें पीके, एम एस धोनी, डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी, छिछोरे और सोनचिरैया जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी अंतिम फिल्म दिल बेचारा थी।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


रणवीर सिंह को लगी है सुशांत की बद्दुआ: KRK ने कहा- रामलीला में मिलना था सुशांत को काम, रणवीर ने छीन ली थी फ... - Dainik Bhaskar
Read More

New Year 2023: मौनी रॉय ने रोमांटिक अंदाज में किया नए साल का स्वागत, इन टीवी स्टार्स ने भी न्यू ईयर पर जमकर उड़ाया गर्दा - Bollywood Life हिंदी

New Year 2023: जेनिफर विंगेट से लेकर श्रद्धा आर्या तक, टीवी के इन बड़े स्टार्स ने बेहद ही धूमधामस से नए साल का स्वागत किया। यहां टीवी स्टार्स के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Adblock test (Why?)


New Year 2023: मौनी रॉय ने रोमांटिक अंदाज में किया नए साल का स्वागत, इन टीवी स्टार्स ने भी न्यू ईयर पर जमकर उड़ाया गर्दा - Bollywood Life हिंदी
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...