Rechercher dans ce blog

Sunday, March 5, 2023

होली के सदाबाहर गानें, जिनकी बदौलत दनादन बरसा पैसा, टूटे कमाई के सारे रिकॉर्ड - News18 हिंदी

होली का त्योहार दस्तक दे ही चुका है. होली और बॉलीवुड का खास कनेक्शन है. फिल्मों में होली के त्योहार की रौनक हो या गाने, हर किसी के मन में बस जाता है और क्रेज ये रहता है. कि काश... ऐसा ही कुछ हम भी करें. होली पर लोग काफी मौज मस्ती करते हैं. बॉलीवुड के होली के गानों को लेकर अलग ही क्रेज होता है. लोग तो बॉलीवुड के होली के गानों की प्ले लिस्ट भी तैयार कर लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली के ऐसे कई गानें हैं, जिनकी वजह से फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की.

Adblock test (Why?)


होली के सदाबाहर गानें, जिनकी बदौलत दनादन बरसा पैसा, टूटे कमाई के सारे रिकॉर्ड - News18 हिंदी
Read More

अतीत पर छलका Dipika Kakar का दर्द, ‘सिमर’ ने प्रेग्नेंसी और दूसरे पति शोएब पर सवाल उठाने - ABP न्यूज़

Dipika Kakar On Trolls: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती हैं और व्लॉगिंग के जरिए फैंस को अपनी रियल लाइफ की झलक दिखाती हैं. यूं तो दीपिका की एक्टिंग की तरह उनकी रियल लाइफ को भी फैंस बहुत पसंद करते हैं और उन पर अपना प्यार लुटाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो उन्हें टार्गेट करने से बाज नहीं आते हैं. हाल ही में, दीपिका कक्कड़ ने ट्रोल किए जाने वालों पर गुस्सा निकाला है.

दरअसल, हुआ यूं कि दीपिका कक्कड़ ने 22 फरवरी 2023 को पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के साथ अपनी पांचवी मैरिज एनिवर्सरी मनाई. ‘अजूनी’ स्टार शोएब हर साल अपनी पत्नी को सरप्राइज देते हैं, लेकिन इस बार काम के चलते वह अपनी बीवी के लिए कुछ नहीं कर पाए, लेकिन दीपिका ने अपने पति को सरप्राइज दिया था. उन्होंने इसका व्लॉग भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जहां कई लोग दीपिका के इस सरप्राइज पर प्यार लुटा रहे थे, वहीं कुछ ऐसे थे, जो उनके पति को नीचा दिखा रहे थे.

दीपिका ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी खोटी

दीपिका कक्कड़ के पति शोएब को सोशल मीडिया पर लोगों ने बुरी तरह ट्रोल किया. लोगों ने कहा कि प्रेग्नेंसी में दीपिका ने उन्हें सरप्राइज दिया, लेकिन उन्होंने नहीं दिया. यही नहीं, कई लोगों ने दीपिका की प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाए. उन्हें नौटंकी तक कहा. यही नहीं, कई उनके पास्ट पर भी कमेंट करते दिखे. अब एक्ट्रेस ने तमाम तरह की ट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग के जरिए ट्रोलर्स को बुरी तरह फटकार लगाई है.

दीपिका ने पति को बताया सुकून

दीपिका ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा, “हां शोएब से मैं ऑब्सेस हूं, क्योंकि उनके आने से मुझे सुकून मिला है, वह मुझे कभी नहीं मिला. न बचपन में, ना कामयाबी मिलने के बाद और ना मेरी जिंदगी के डार्क फेज में. अगर शोएब नहीं होते तो मैं खुद में ही गुम हो जाती है. शोएब ने मुझे इतना प्यार दिया है, जितना किसी ने भी नहीं दिया और मैं शोएब को स्पेशल फील कराने के लिए हर कोशिश करूंगी. किसी को कोई प्रॉब्लम है तो वो व्लॉग न देखे.” दीपिका ने शोएब को अपना गुरूर भी बताया.

प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाने वालों पर भड़कीं दीपिका

कई लोगों ने दीपिका को उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाए. दीपिका ने कहा कि एक महिला के लिए उसके बच्चे और पति सबसे बढ़कर होते हैं, लेकिन उन्हीं पर लोग भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं. दीपिका ने कहा कि लोगों का कहना है वह प्रेग्नेंसी का नाटक कर रही हूं. उनका बेबी बंप नहीं दिख रहा है. उनकी तबीयत खराब है तो वह फास्ट फूड खाती हैं. लोग ये भी कह रहे हैं कि दीपिका कैमरे के सामने सिर्फ नाटक करती हैं.

पास्ट पर कमेंट करने पर फूटा दीपिका का गुस्सा

बात सिर्फ प्रेग्नेंसी या फिर शोएब की ही नहीं हो रही है. लोग उनके पास्ट पर ट्रोल कर रहे हैं. लोगों ने दीपिका को उनके पास्ट पर कमेंट किया, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा, “आप जैसे बेकार लोगों की वजह से जो इंसान अपना पास्ट पीछे छोड़ चुका है ना, आप वो भी छोड़ने नहीं दोगे. आप लोगों को जिंदगी के फैक्ट्स तो पता होते नहीं हैं. अगर कोई लड़की अपने बुरे पास्ट को छोड़कर आगे जिंदगी जी रही है तो आप जैसे कुछ लोग उस पर उंगली उठाने से चूकते भी नहीं हैं.” उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को नहीं पता कि वह किस दर्द से गुजरी हैं.

बता दें कि शोएब के साथ दीपिका की दूसरी शादी है. पहली शादी उन्होंने रौनक मेहता से की थी, जिससे उनका 2015 में तलाक हो गया था.

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में जेल से रिहा होंगे शीजान खान, ऐसे मिली 70 दिन बाद जमानत

Adblock test (Why?)


अतीत पर छलका Dipika Kakar का दर्द, ‘सिमर’ ने प्रेग्नेंसी और दूसरे पति शोएब पर सवाल उठाने - ABP न्यूज़
Read More

Saturday, March 4, 2023

Saba Qamar Video: जब इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने सलमान खान को कहा था 'छिछोरा', ट्रोलिंग के बाद - ABP न्यूज़

Saba Qamar Video: बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर इरफान खान के साथ फिल्म 'हिंदी मीडियम' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सबा कमर (Saba Qamar) तो आपको याद ही होंगी. सबा एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं. जिनका का एक थ्रोबैक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक शो में बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान (Salman Khan) को 'छिछोरा' कहती हुई नजर आ रही हैं.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने सलमान को कहा 'छिछोरा'

दरअसल साल 2015 में सबा पाकिस्तानी टीवी शो ‘गुड मॉर्निंग जिंदगी’ के एक एपिसोड में नजर आई थीं. शो के दौरान एक्ट्रेस को ऋतिक रोशन, इमरान हाशमी, रणबीर कपूर, रितेश देशमुख और सलमान खान सहित कई बॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरें दिखाई गईं और उनके बारे में अलग-अलग सवाल किए गए थे. वहीं जब सलमान खान की तस्वीर स्क्रीन पर आई तो एक्ट्रेस से उनको ना बोलने की वजह पूछी गई. जिसपर एक्ट्रेस ने कहा कि, "या अल्लाह माफ कर दें, सल्लू भैया से बहुत डर लगता है..“बहुत छिछोरे है आप! वो कोरियोग्राफर को बिल्कुल भी फॉलो नहीं करते हैं..और अपने ही कुछ भी स्टेप बना लेते हैं. ‘’

एक्ट्रेस को देनी पड़ी थी सफाई

वहीं जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एक्टर के फैंस ने इसपर काफी नाराजगी जताई थी. जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक बयान देते हुए इसपर अपनी सफाई भी दी थी. उन्होंने कहा था कि, शो में उन्होंने एक्टर के बारे में जो कुछ भी कहा वो सिर्फ 'मज़े' के लिए था. बयान में एक्ट्रेस ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री और खासकर सलमान खान के लिए अपना प्यार और सम्मान देते हुए उन्हें 'बड़ा स्टार' और 'विनम्र' भी कहा.

बता दें कि कमर ने बॉलीवुड में ‘मंटो’, ‘लाहौर से आगे’, ‘ हिंदी मीडियम’ और ‘मूमल रानो’ जैसी फिल्मों में काम किया है. वहीं इरफान के साथ काम करने की खुशी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे इरफान खान साहब के साथ काम करने का मौका मिला.'

यह भी पढ़ें- 

Rekha Kiss Controversy: जब रेखा ने 15 साल की उम्र में 25 साल बड़े इस एक्टर के साथ किया किसिंग सीन, मचा था काफी बवाल

Adblock test (Why?)


Saba Qamar Video: जब इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने सलमान खान को कहा था 'छिछोरा', ट्रोलिंग के बाद - ABP न्यूज़
Read More

मौत से पहले जलाल को था मरने का आभास: पिता की सिफारिश से फिल्म मिली तो खुद्दारी में ठुकरा दी, उसी से स्टार ब... - Dainik Bhaskar

3 घंटे पहले

आपको 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ का गाना ‘महबूबा-महबूबा’ याद होगा। इस गाने में हेलन तो थीं लेकिन रुबाब बजाते दिखे एक्टर जलाल आगा ने भी सबका ध्यान खींचा था। जलाल आगा का फिल्मों से नाता बचपन में ही जुड़ चुका था क्योंकि इनके पिता आगा 40-50 के दशक के बेहतरीन कॉमेडियन थे जिन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। जलाल पिता के नाम का फायदा उठाकर फिल्मों में आसानी से जगह बना सकते थे लेकिन उन्होंने अपने दम पर ही पहचान बनाई।

जलाल आगा सपोर्टिंग रोल्स तक ही सिमटकर रह गए लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में जितना भी काम किया अपने दम पर किया। सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर भी इन्होंने अपने टैलेंट के बल पर तारीफें बटोरीं। खुद्दार और जुनूनी इतने थे कि जब इन्हें पता चला कि पहली फिल्म पिता की सिफारिश पर मिली है तो इन्होंने उस फिल्म में काम करने से ही मना कर दिया। जब छोटे थे और मुगल-ए-आजम में सलीम के बचपन का किरदार निभाने के लिए शूटिंग शुरू की तो पिता भी सेट पर आ गए। पिता के सामने नर्वस होकर जलाल शूटिंग में मन नहीं लगा पाए तो उन्होंने डायरेक्टर से कहकर पिता को ही सेट से बाहर निकलवा दिया। पिता इस बात से चिढ़ गए और उन्होंने बोर्डिंग स्कूल में जलाल का एडमिशन करवा दिया।

FTII से पासआउट जलाल ने एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन और फिल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया। 1967 में शुरू हुआ उनका फिल्मी सफर 26 साल बाद 1993 में खत्म हुआ जब इसी साल फिल्म ‘पहला नशा’ रिलीज हुई। इस फिल्म में जलाल आगा आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए। इनकी पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव से भरी रही। पत्नी तलाक देकर जर्मनी चली गई तो अपने दो बच्चों से मिलने के लिए जलाल आगा को बहुत मुश्किल हुई। 1995 में इनका निधन हो गया।

आज 28वीं डेथ एनिवर्सरी पर पढ़िए इनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स…

पिता को करवा दिया सेट से बाहर

ये किस्सा साल 1950-55 के बीच का है जब के.आसिफ मुगल-ए-आजम बना रहे थे। उन्हें फिल्म में सलीम के बचपन का रोल निभाने के लिए एक चाइल्ड आर्टिस्ट की तलाश थी। उन्होंने इस बात का जिक्र दिलीप कुमार से किया जो फिल्म में सलीम की भूमिका में थे। दिलीप कुमार को अपने जिगरी दोस्त और कॉमेडियन आगा के बेटे जलाल का ख्याल आया। उन्होंने आगा से मिलकर कहा कि वो उनके बेटे जलाल को फिल्म मुगल-ए-आजम में सलीम के बचपन के रोल में देखना चाहते हैं। आगा अपने बेटे से इतनी कम उम्र में फिल्मों में काम नहीं करवाना चाहते थे। वो चाहते थे कि बेटा पढ़ाई पर ध्यान लगाए इसलिए उन्होंने दिलीप कुमार को मना कर दिया।

फिल्म मुगल-ए-आजम में मास्टर सलीम का रोल प्ले करते जलाल आगा।

फिल्म मुगल-ए-आजम में मास्टर सलीम का रोल प्ले करते जलाल आगा।

जलाल को चोरी-छुपे सेट पर ले गए दिलीप कुमार

दिलीप कुमार भी कहां मानने वाले थे। वो आगा से छुपकर उनके बेटे को मुगल-ए-आजम के सेट पर ले गए और उससे शूटिंग करवाने लगे। जब आगा को ये बात पता चली तो वो ज्यादा गुस्सा नहीं हुए लेकिन बेटा जब शूटिंग पर जाता तो वो साए की तरह उसके पीछे लगे रहते और सेट पर भी उस पर नजर रखते। जलाल को ये बात नागवार गुजर रही थी क्योंकि वो अपने रोल पर फोकस ही नहीं कर पा रहे थे। फिर जलाल ने डायरेक्टर के.आसिफ से शिकायत कर अपने पिता को ही सेट से बाहर निकलवा दिया।

जलाल आगा के पिता आगा अपने जमाने के मशहूर कॉमेडियन थे, जिन्होंने करीब 300 फिल्मों में काम किया था।

जलाल आगा के पिता आगा अपने जमाने के मशहूर कॉमेडियन थे, जिन्होंने करीब 300 फिल्मों में काम किया था।

फिल्मों से दूर रहें इसलिए पिता ने भेज दिया ग्वालियर

जलाल का जन्म 11 जुलाई, 1945 को हुआ था। उनकी मां का नाम मासूम था। जलाल माता-पिता के इकलौते बेटे और तीन बहनों के एक भाई थे इसलिए उन्हें हमेशा बहुत लाड़-प्यार मिला। आगा की पढ़ाई पुणे के एक बोर्डिंग स्कूल में हुई और फिर वो सिंधिया स्कूल ग्वालियर में पढ़े। पिता उन्हें मुंबई में नहीं पढ़ाना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि अगर वो यहां रहे तो वो फिल्मों में काम करने लगेंगे और पढ़ाई नहीं करेंगे।

जलाल ने ग्वालियर में स्कूलिंग के बाद में पुणे के FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) से एक्टिंग में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पिता को भी बता दिया कि वो फिल्मों में ही अपना करियर बनाएंगे।

जलाल ने ग्वालियर में स्कूलिंग के बाद में पुणे के FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) से एक्टिंग में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पिता को भी बता दिया कि वो फिल्मों में ही अपना करियर बनाएंगे।

अपने दम पर पहचान बनाना चाहते थे जलाल

जलाल स्टारकिड थे लेकिन उन्होंने कभी इस बात का फायदा उठाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। वो अपने पिता के नाम का इस्तेमाल कर कोई काम नहीं पाना चाहते थे। जब जलाल बड़े हुए तो उन्हें फिल्म फर्ज ऑफर हुई। वो फिल्म में काम करने के लिए मान गए लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि ये फिल्म उन्हें पिता की वजह से मिली है तो उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

उनकी बहन शहनाज ने एक इंटरव्यू में कहा था-मेरे भाई (जलाल) और मुझे इस बात से चिढ़ होती थी कि हमें आगा के बच्चे होने की वजह से काम मिल रहा है क्योंकि हमें लगता था कि जैसे हमारी अपनी कोई पहचान ही नहीं है। जलाल की बहन शहनाज भी एक्ट्रेस हुआ करती थीं। उन्होंने फिल्म 1969 में आई फिल्म सात हिंदुस्तानी थी जिसमें जलाल भी थे। शहनाज की दो बहनें और थीं जो फिल्मों में आना चाहती थीं लेकिन पिता आगा इसके सख्त खिलाफ थे। उनका मानना था कि लड़कियों को घर में रहना चाहिए लेकिन शहनाज उन्हें मनाने के बाद फिल्मों में आ गई थीं।

FTII से ग्रेजुएशन करने के बाद जलाल ने 1967 में बतौर एक्टर ख्वाजा अहमद अब्बास की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बंबई रात की बाहों में’ से बॉलीवुड डेब्यू किया।

FTII से ग्रेजुएशन करने के बाद जलाल ने 1967 में बतौर एक्टर ख्वाजा अहमद अब्बास की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बंबई रात की बाहों में’ से बॉलीवुड डेब्यू किया।

तकरीबन 60 फिल्मों में किया काम

जलाल ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर बने। उन्हें यादों की बारात में सलीम, फिल्म जूली में रिचर्ड और सबसे ज्यादा 1975 में आई फिल्म शोले में महबूबा-महबूबा गाने के लिए याद किया जाता है। इस गाने में जलाल हेलन के साथ नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने सात हिंदुस्तानी, थोड़ी सी बेवफाई, दिल आखिर दिल है जैसी फिल्मों में भी सपोर्टिंग रोल निभाए। जलाल ने अपने करियर में तकरीबन 60 फिल्मों में काम किया था।

1982 में पान पराग के एड में नजर आए जलाल।

1982 में पान पराग के एड में नजर आए जलाल।

टीवी शो भी बनाते थे जलाल

जलाल ने डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले में भी हाथ आजमाया। माजा फिल्म्स नाम से उनका एक प्रोडक्शन हाउस था जिसमें उन्होंने कुछ विज्ञापन और टीवी सीरियल बनाए। 1987 में प्रसारित हुआ मिस्टर या मिसेज और कहकशां (1991) भी इन्हीं के प्रोडक्शन हाउस ने बनाए थे।

डायरेक्शन में हुए फेल

जलाल की बनाई पहली फिल्म निर्वाण थी। प्रोड्यूसर्स के साथ हुए क्रेडिट विवाद के चलते ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। जलाल आगा की बनाई दूसरी फिल्म गूंज थी जो कि 1989 में रिलीज हुई। इसकी कहानी 1980 के आसपास देश में हुए दंगों पर आधारित थी। फिल्म को क्रिटिकली तो सराहना मिली लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। जलाल ने बॉम्बे टॉकीज (1970), गांधी(1982), किम (1984) और द डिसीवर्स (1984) जैसी इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया था। 1979 में उन्होंने एक हॉलीवुड मूवी ‘द क्रॉसिंग’ भी साइन की थी लेकिन ये कभी बन नहीं पाई।

8 साल में टूटी शादी

जलाल की शादी मॉडल वैलेरी परेरा से हुई। दोनों दो बच्चों (सलीम क्रिस्टोफर आगा बी और वनेसा) के पेरेंट्स बने लेकिन आठ साल बाद 1983 में ये शादी टूट गई। वैलेरी ने तलाक के बाद दूसरी शादी कर ली और जर्मनी चली गईं। बच्चों की कस्टडी भी उनके पास थी तो उन्हें भी साथ ले गईं। जलाल को अपने बच्चों से दूर रहना काफी नागवार गुजरा। वह पाई-पाई जोड़ते थे ताकि अपने बच्चों से मिलने के लिए जर्मनी जा पाएं। बड़ा होकर उनका बेटा सलीम इंडिया वापस आ गया जो कि फेमस कुक है और गोवा में नामी रेस्त्रां का मालिक है। वहीं बेटी वनेसा शिकागो में सेटल्ड हैं।

मौत से एक दिन पहले हो गया था मरने का आभास

जलाल की मौत 5 मार्च, 1995 को दिल्ली में हुई थी। 49 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनकी जान गई थी। जलाल की मौत के बाद उनकी बहन शहनाज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मौत से एक दिन पहले ही जलाल को मरने का आभास हो गया था।

बहन शहनाज ने बताया था कि उन्हें अपनी मौत का आभास हो गया था। उन्होंने एक किस्सा बताते हुए कहा था, 50वें जन्मदिन से चंद दिन पहले उनके दोस्तों ने उनसे बड़े सेलिब्रेशन की डिमांड की थी लेकिन जलाल ने कहा-’कल किसने देखा है, पहले कल तो आने दो’। इस बात के अगले ही दिन उनकी मौत हो गई थी।

मौत से दो साल पहले 1993 में जलाल आगा फिल्म ‘पहला नशा’ में दिखाई दिए थे जो कि उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई।

मौत से दो साल पहले 1993 में जलाल आगा फिल्म ‘पहला नशा’ में दिखाई दिए थे जो कि उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई।

बेहद मिलनसार थे जलाल आगा

शहनाज ने ये भी खुलासा किया था कि उनके भाई काफी मिलनसार थे। उनके इतने ज्यादा दोस्त थे कि सबके फोन नंबर नोट करने के लिए उनके पास दो डायरी थीं। इनमें एक डायरी में उन दोस्तों के नाम और फोन नंबर थे जो कि इंडिया से हैं। वहीं, दूसरी डायरी में उन्होंने विदेश में रहने वाले दोस्तों के नंबर नोट किए हुए थे। जलाल के निधन से ठीक तीन साल पहले उनके पिता आगा का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


मौत से पहले जलाल को था मरने का आभास: पिता की सिफारिश से फिल्म मिली तो खुद्दारी में ठुकरा दी, उसी से स्टार ब... - Dainik Bhaskar
Read More

लाइव शो में बेनी दयाल के सिर से टकराया ड्रोन: टक्कर इतनी तेज कि माइक छोड़कर स्टेज पर बैठ गए, शो के ऑर्गनाइज... - Dainik Bhaskar

9 घंटे पहले

'बदतमीज दिल' गाने वाले सिंगर बेनी दयाल के साथ लाइव शो के दौरान दुर्घटना हो गई। वो चेन्नई के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कॉन्सर्ट कर रहे थे तभी उनके सिर पर एक ड्रोन जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि बेनी माइक छोड़कर स्टेज पर ही बैठ गए। इससे उनके सिर और उंगलियों पर हल्की चोट लग गई। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।
यहां कोई एक्शन फिल्म नहीं चल रही है- बेनी
जब बेनी को चोट लगी तो उन्हें ऑर्गनाइजर्स की टीम ने चारों तरफ से घेर लिया। बेनी ने शो खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। उस वीडियो में उन्होंने कहा, 'कोई भी आर्टिस्ट जो लाइव शो में में परफॉर्म करता है, उसे इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि उसके आस-पास ड्रोन तो नहीं उड़ रहा।

हम सब स्टेज पर गाने गाते हैं। हम कोई प्रभास, सलमान या अजय नहीं हैं और न ही यहां कोई एक्शन फिल्म चल रही है। आपको ये सब स्टंट नहीं करना चाहिए। इसे (ड्रोन) को कलाकारों से करीब लाकर उन्हें चोट नहीं पहुंचानी चाहिए।

ऐसी दुर्घटनाएं खतरनाक साबित हो सकती हैं..
बेनी ने कॉलेज और ऐसे इवेंट ऑर्गनाइजर्स को सलाह दी है कि वो ऐसे शो में केवल सर्टिफाइड ड्रोन ऑपरेटर्स को ही कॉन्ट्रैक्ट दें। क्योंकि ऐसी दुर्घटनाएं कभी-कभार खतरनाक साबित हो सकती हैं।

इतना ही नहीं, बेनी ने लोगों से अपील की है कि वो ऐसे शोज में जाए तो ड्रोन वगैरह से थोड़ी दूरी बनाए। बेनी ने तुरंत हेल्प देने के लिए ऑर्गनाइजर्स का शुक्रिया अदा भी किया है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही इन चोटों से उबर जाएंगे।

कई बड़े चार्टबस्टर्स को दी है अपनी आवाज
बेनी दयाल ने अपने सिंगिंग करियर में कुछ बहुत पॉपुलर गाने रिकॉर्ड किए हैं। इसमें जवानी है दीवानी का गाना बदतमीज दिल काफी फेमस हुआ था। इसके अलावा उन्होंने जय जय शिव शंकर, लत लग गई, बैंग-बैंग और उड़े दिल बेफिक्रे जैसे कई बड़े चार्टबस्टर्स को अपनी आवाज दी है।

उन्हें फिल्म गजनी के गाने 'कैसे मुझे तुम' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है। बेनी ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, गुजराती और मराठी भाषाओं में भी कई गाने गाए हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


लाइव शो में बेनी दयाल के सिर से टकराया ड्रोन: टक्कर इतनी तेज कि माइक छोड़कर स्टेज पर बैठ गए, शो के ऑर्गनाइज... - Dainik Bhaskar
Read More

अक्षय कुमार ने घाघरा पहनकर नोरा के साथ किया डांस: वीडियो देख लोग बोले- अब फिल्मों से पैसे आ नहीं रहे तो ऐसे... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अक्षय कुमार ने घाघरा पहनकर नोरा के साथ किया डांस, Seeing The Video, People Said Now Money Is Not Coming From Films, So Earn Like This

4 घंटे पहले

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्में पिछले एक-डेढ़ सालों से बिल्कुल नहीं चल रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'सेल्फी' रिलीज हुई, लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। इसी बीच अक्षय इन दिनों अपने 'द एंटरटेनर्स टूर' के लिए यूएस में हैं। इस टूर में उनके साथ नोरा फतेही, मौनी रॉय, सोनम बाजवा, दिशा पाटनी सहित तमाम स्टार्स शामिल हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक्टर घाघरा पहनकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

'द एंटरटेनर्स टूर' में घाघरा पहनकर किया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अक्षय कुमार स्टेज पर घाघरा पहनकर डांस परफॉरमेंस दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही भी नजर आ रही है। वीडियो में दोनों एक्टर्स सेल्फी के गाने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी पर थिरकते हुए दिखाई दिए।

यूजर्स कर रहे कमेंट
एक तरफ जहां अक्षय कुमार के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक्टर का मजाक उड़ा रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने एक्टर को ट्रोल करते हुए लिखा, 'यही देखना बाकी था अब'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,'फिल्मों से पैसा नहीं आ रहा है तो ऐसे ही कमाओ'। इसके अलावा कई लोगो ने उनके घाघरा पहनने पर भी खूब ट्रोल किया है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


अक्षय कुमार ने घाघरा पहनकर नोरा के साथ किया डांस: वीडियो देख लोग बोले- अब फिल्मों से पैसे आ नहीं रहे तो ऐसे... - Dainik Bhaskar
Read More

Friday, March 3, 2023

Pathaan Box Office Collection Day 38: 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ 'पठान' ने बनाया नया रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर हुआ शाहरुख खान का राज - NDTV India

Pathaan Box Office Collection Day 38: 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ 'पठान' ने बनाया नया रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर हुआ शाहरुख खान का राज
नई दिल्ली:

Pathaan Box Office Collection Day 38: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान का जलवा खत्म नहीं हो रहा है. जहां हालिया रिलीज हुई अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन की शहजादा बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है तो वहीं पठान की बादशाहत बढ़ती जा रही है. इसी बीच फिल्म के 38वें दिन की कमाई ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है और इस बार फिल्म ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2 को पीछे कर दिया है. दरअसल, पठान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, जिसके चलते फैंस को बहुते खुशी होगी. 

यह भी पढ़ें

शुक्रवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. दरअसल, बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, पठान ने हिंदी भाषा में 38वें दिन 511.75 करोड़ की कमाई की है. जबकि ऑल इंडिया भाषाओं को मिलाकर 529.44 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइ़ड फिल्म की कुल कमाई 1029 करोड़ हो गई है, जिससे फैंस को बहुत खुशी हो रही है. 

बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे
  
छठे हफ्ते यानी शुक्रवार की कमाई के बाद पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में प्रभास स्टारर बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन को पछाड़ दिया है. शाहरुख खान चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान के साथ वापसी कर रहे हैं. वहीं बॉक्स ऑफिस पर पहले ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है. वहीं कमाई की बात करें तो बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ रुपये कारोबार किया था. जबकि पठान ने छठे हफ्ते में 511.75 की कमाई कर ली है, जो कि 1 करोड़ ज्यादा है.  

बता दें, पठान के बाद शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो गए हैं. जिसके चलते वह हाल ही में चेन्नई में भी नजर आ रहे हैं. फिल्म की बात करें तो वह जवान और डंकी में नजर आने वाले हैं. जबकि सलमान खान की फिल्म टाइगर 2 में उनके कैमियो की खबरें जोरों पर हैं.

Featured Video Of The Day

"मालदीव के लिए खास है भारत": मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद

Adblock test (Why?)


Pathaan Box Office Collection Day 38: 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ 'पठान' ने बनाया नया रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर हुआ शाहरुख खान का राज - NDTV India
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...