Rechercher dans ce blog

Thursday, March 9, 2023

'भाबीजी घर पर हैं' फेम 'अंगूरी भाभी' शादी के 19 साल बाद पति पियूष पुरी से हुईं अलग! फैन्स बोले- शॉकिंग - NDTV India

'भाबीजी घर पर हैं' फेम 'अंगूरी भाभी' शादी के 19 साल बाद पति पियूष पुरी से हुईं अलग! फैन्स बोले- शॉकिंग

पति से अलग हुईं शुभांगी अत्रे

नई दिल्ली :

भाबीजी घर पर हैं एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. खबरें हैं कि शुभांगी अत्रे 19 साल बाद अपने पति पियूष पूरी से अलग हो गई हैं. टेली चक्कर के ऑफिशियल इंस्टा पेज से इस खबर को शेयर किया गया है. पोस्ट में लिखा गया है, "भाबीजी घर पर हैं फेम शुभांगी अत्रे पति पियूष पूरी से शादी के 19 साल बाद हुईं अलग". इस खबर ने फैन्स को हैरान कर दिया है और वे पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें, शुभांगी अत्रे मशहूर कॉमेडी शो भाबीजी घर पर हैं में 'अंगूरी भाभी' के किरदार में देखी जाती हैं.

यह भी पढ़ें

शुभांगी अत्रे के पति से अलग होने की खबर पर फैन्स भी अपनी ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, 'आजकल यह फैशन बन गया है'. तो एक अन्य ने लिखा है, 'ये शॉकिंग है'. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा है, 'ऐसा क्या हो गया. शुभांगी मैम आप मेरी फेवरेट हैं'. बता दें, शुभांगी और पियूष की लव मैरिज हुई थी. घरवालों से छुपकर दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की थी. हालांकि बाद में पियूष से शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने उन्हें अपने परिवार से मिलवाया था. 

एक्ट्रेस के मुताबिक, पियूष उनके पड़ोसी थे. दोनों एडल्ट थे, लेकिन फिर भी उन्हें लगता था कि उनके घरवाले इस शादी के लिए नहीं मानेंगे. गौरतलब है कि शुभांगी अत्रे के पति पियूष पूरी एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं. कपल की एक प्यारी सी बेटी भी हैं, जिनका नाम आशी है.

Featured Video Of The Day

बिहार: एक हाथ में पिस्टल, दूसरे में राइफल...नशे में धुत स्कूल डायरेक्टर की दबंगई

Adblock test (Why?)


'भाबीजी घर पर हैं' फेम 'अंगूरी भाभी' शादी के 19 साल बाद पति पियूष पुरी से हुईं अलग! फैन्स बोले- शॉकिंग - NDTV India
Read More

Wednesday, March 8, 2023

सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुग्राम से मुंबई लाया जाएगा शव - Jansatta

Live

सतीश कौशिक के असमय निधन से लोगों में शोक की लहर है। बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।

satish kaushik dies| Satish kaushik holi
सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड के मशूहर अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का बुधवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके दोस्त और सहकर्मी अनुपम खेर ने indianexpress.com से उनके निधन की खबर की पुष्टि की। सतीश कौशिक का एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका शव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमॉर्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा। कौशिक गुरुग्राम में किसी से मिलने जा रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ी और कार में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सतीश कौशिक एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे। वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा एंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व छात्र थे और उन्होंने थिएटर में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘साजन चले ससुराल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘प्रेम’, ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ और ‘तेरे नाम’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

Live Updates

08:11 (IST) 9 Mar 2023

कंगना रनौत ने सतीश कौशिक को किया याद

कंगना रनौत ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- सुबह उठकर भयानक खबर मिली।

08:11 (IST) 9 Mar 2023

नेहा धूपिया ने शेयर किया दुख

नेहा धूपिया ने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी।

08:03 (IST) 9 Mar 2023

विनीत कुमार सिंह ने दी श्रद्धांजलि

सतीश कौशिक के निधन पर एक्टर विनीत कुमार सिंह ने भी श्रद्धांजलि दी है।

07:51 (IST) 9 Mar 2023

रेणुका शहाणे ने दी श्रद्धांजलि

रेणुका शहाणे ने लिखा एक दिन पहले ही होली की तस्वीरें शेयर की थीं।

07:46 (IST) 9 Mar 2023

अनूप सोनी ने जाहिर किया दुख

अनूप सोनी ने लिखा- शॉकिंग

07:46 (IST) 9 Mar 2023

एक दिन पहले ही मनाया था होली का जश्न

सतीश कौशिक ने शबाना आजमी, जावेद अख्तर, महिमा चौधरी के साथ एक दिन पहले ही होली का जश्न मनाया था, फैंस कह रहे हैं कि पता नहीं था ये उनकी आखिरी होली होगी।

07:34 (IST) 9 Mar 2023

अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि

अनुपम खेर ने अपनी श्रद्धांजलि में लिखा, “मुझे पता है” मृत्यु इस दुनिया का अंतिम सत्य है! लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में ये बात मैं जीते जी लिखूंगा। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक लगा फुल स्टॉप !! आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश! शांति!”

Adblock test (Why?)


सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुग्राम से मुंबई लाया जाएगा शव - Jansatta
Read More

जिन्दगी भी कितनी अजीब होती है कभी हंसाती तो कभी रुलाती है - अमर उजाला

                
                                                                                 
                            जिन्दगी भी कितनी अजीब होती है
                                                                                                
                                                     
                            
कभी हंसाती तो कभी रुलाती है
किसी की सांसे कब थम जाएं
कब किसी का अपना छिन जाए, लेकिन
यह जिन्दगी चलती और चलती जाती है
जिन्दगी भी कितनी अजीब होती है।
कहने को यह शरीर नश्वर होता है
आत्मा भी अमर होती है
कहने को तो सभी यहां अपने होते हैं
नहीं जाता है कोई साथ यहां किसी के
धन-दौलत यहीं पड़ी रह जाती है
जिन्दगी भी कितनी अजीब होती है।
यहां कोई अपनों को खो देता है
कोई किसी के सपनों को तोड़ देता है
रोज ना जाने कितने सपने अधूरे रह जाते हैं
किसी के सपने टूट जाते हैं
साथ नहीं रहता यहां कोई उम्रभर किसी के
लेकिन, यह जिन्दगी चलती और चलती जाती है
जिन्दगी भी कितनी अजीब होती है
-नीरज गौतम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

2 hours ago

Adblock test (Why?)


जिन्दगी भी कितनी अजीब होती है कभी हंसाती तो कभी रुलाती है - अमर उजाला
Read More

Monday, March 6, 2023

एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने इतना मारा कि पड़ गए चेहरे पर निशान, तस्वीर शेयर करके सुनाई दर्द भरी दास्तान ... - India TV Hindi

Malayalam actor Anicka Vikhraman- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK Malayalam actor Anicka Vikhraman

Malayalam actor Anicka Vikhraman Post to reveals abusive: मलयालम एक्ट्रेस अनीका विक्रमन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। उसने सोशल मीडिया पर कदम रखा और अपने चेहरे पर लगी चोटों की तस्वीरें साझा कीं। अभिनेत्री ने दावा किया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड अनूप पिल्लई ने उनके मारपीट की। जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल इस खबर से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है और अनिका का चोटिल चेहरा वायरल हो रहा है।

हर दिन मारपीट करता था बॉयफ्रेंड 

अनिका ने अपने फेसबुक हैंडल पर अपने चेहरे पर चोट के निशान की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिससे पता चलता है कि उसका एक्स बॉयफ्रेंड हर दिन उनके साथ मारपीट करता था और उन्हें परेशान करता था। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "मैं अनूप पिल्लई नाम के व्यक्ति से प्यार करती थी। उसने पिछले कुछ सालों से मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। ऐसा आदमी कभी नहीं देखा। यह सब करने के बाद वह मुझे डरा रहा है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह मेरे साथ ऐसा करेगा। दूसरी बार मैंने बेंगलुरु में पुलिस में उसकी पिटाई की शिकायत दर्ज कराई। पहली बार जब उसने मुझे चेन्नई में पीटा, तो वह मेरे पैरों पर गिर गया और रोया।"

पुलिस में मामला दर्ज 

एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा है, "उन्होंने पहले भी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया लेकिन वह उनका सपोर्ट करने में कामयाब नहीं रही। अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि उनका एक्स हमेशा उसकी चैट, लैपटॉप और आदि पर नज़र रखता था। अनिका ने साझा किया कि वह मुझसे भीख मांगने के बाद, मैं उसे माफ करने वाली मूर्ख थी, लेकिन बाद में वह चेन्नई में पुलिस के पास पहुंची लेकिन उसने पुलिस को भी अपने साथ कर लिया और मुझे और पीटा।"

अभी खत्म नहीं हुई कहानी 

उन्होंने आगे कहा, "इन घटनाओं को पीछे छोड़ने के बावजूद मुझे धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, मुझे और मेरे परिवार को लगातार नीचा दिखाया जा रहा है। आखिरी तस्वीर मेरे एक्स बॉयफ्रेंड के मुझ पर हमले से पहले क्लिक की गई थी। मैं अपने बाल कटवाने के लिए बहुत उत्साहित थी। वैसे भी यह अतीत की बात है। मैं इस सप्ताह से तस्वीरें पोस्ट करना शुरू कर दूंगी। मैं अब पूरी तरह से ठीक हो गई हूं, मैंने शूटिंग करना शुरू कर दिया है, उम्मीद है कि अब से सब ठीक हो जाएगा।"

रूसो ब्रदर्स की सीरीज में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा, ट्रेलर में सस्पेंस और एक्शन का लगाया तड़का

कौन हैं अनिका विक्रमन

अनिका विक्रमन मलयालम फिल्म उद्योग में एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं। उनका जन्म बैंगलोर, कर्नाटक, भारत में हुआ था। अभिनेत्री को विशमकरन (2022), आईकेके (2021) और एंगा पट्टन सोथू (2021) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

शुभमन गिल ने बताया सारा अली खान नहीं इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता है दिल, जानिए किसने लिया क्रिकेटर का विकेट!

Latest Bollywood News

Adblock test (Why?)


एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने इतना मारा कि पड़ गए चेहरे पर निशान, तस्वीर शेयर करके सुनाई दर्द भरी दास्तान ... - India TV Hindi
Read More

सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी के बाद बदली कियारा आडवाणी की जिंदगी, बोलीं- घर चला रही हूं, पता नहीं कब.... - News18 हिंदी

नई दिल्ली. कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​(Sidharth Malhotra) अपनी नई-नई शादी को लेकर खबरों में हैं. बता दें कि कपल 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के ‘सूर्यगढ़ पैलेस’ में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद कपल अपनी पहली मुलाकात से लेकर अपनी शादी प्लानिंग और लाइफ से जुड़ी अन्य बातों को शेयर कर अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा ने शादी के बाद के अपने जीवन के बारे में बात की और सिद्धार्थ की तीन खूबियों का जिक्र किया जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं.

‘न्यूज 18’ को दिए एक इंटरव्यू में जब कियारा आडवाणी से पूछा गया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई? इस पर कियारा ने जवाब दिया कि वह अपने जीवन में पहली बार ‘घर चला रही हैं’. उन्होंने कहा- “मैं अपने माता-पिता के घर में रहती थी, इसलिए मेरी मां ने यह सब किया. मेरे मन में अभी उसके लिए बहुत सम्मान और काफी वैल्यू है.” उन्होंने आगे कहा कि शादी के बाद का जीवन प्यारा रहा है और यह एक खूबसूरत दौर है. कियारा ने कहा, “जैसा कि आप देख सकते हैं, मैं बहुत खुश हूं.”

कियारा ने सिद्धार्थ की 3 खूबियों का किया खुलासा
सिद्धार्थ की 3 खूबियों के बारे में पूछे जाने पर कियारा ने हंसते हुए कहा- “सिर्फ 3?” हालांकि आगे वह अपने पति की खूबियों का खुलासा करती हैं और उनकी जमकर तारीफें करती हैं. आगे कियारा ने कहा कि सिद्धार्थ अपने आसपास के लोगों का बहुत सम्मान करते हैं. इसमें उनके सभी सीनियर्स, जूनियर्स, उनके आस-पास के सभी लोग इसमें शामिल है. उनकी इस खूबी पर मैं भी काफी सम्मानित महसूस करती हूं, ”.

कियारा ने आगे कहा कि वह बहुत ही जोशीला है. इस बारे में उनके फैन भी यही सोच रखते हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “उनका लोगों के प्रति बहुत प्यार भरा व्यवहार है. इसके अलावा मुझे लगता है, कि वह एक महान पार्टनर है. वह हमेशा मुझे प्रेरित कर रहे हैं, चाहे वह काम हो, या फिर नई चीजों की कोशिश. वह बहुत साहसी है, बहुत मोटिवेशनल पर्सन है.”

Tags: Entertainment news., Kiara Advani, Sidharth Malhotra

Adblock test (Why?)


सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी के बाद बदली कियारा आडवाणी की जिंदगी, बोलीं- घर चला रही हूं, पता नहीं कब.... - News18 हिंदी
Read More

Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘सेल्फी’ का गेम हुआ ओवर, अक्षय कुमार की फिल्म ने 11वें - ABP न्यूज़

Selfiee Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार-इमरान हाशमी स्टारर ‘सेल्फी’ बॉक्स ऑफिस बड़ी डिजास्टर बन चुकी है. ये फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन ‘सेल्फी’ को उम्मीद के मुताबिक ऑडियंस का रिस्पॉन्स नहीं मिला. यूं कहिए कि फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया है. एक्शन और कॉमेडी का तड़का होने के बावजूद ‘सेल्फी’ को सिनेमाघरों में फुटफॉल नहीं मिला. नतीजतन फिल्म की कमाई भी बेहद कम रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘सेल्फी’ ने रिलीज के 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना पैसा बटोरा है.

सेल्फी’ ने 11वें दिन कितनी कमाई की है?
एक हिट के लिए तरस रहे अक्षय कुमार और इमरान हाशमी को ‘सेल्फी’ से बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन ये फिल्म तो उनकी सबसे बड़ी फ्लॉप बन चुकी है. फिल्म की ओपनिंग डे से ही परफॉर्मेंस काफी खराब रही हैं. ‘सेल्फी’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 2.55  करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म ने दूसरे दिन 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं ‘सेल्फी’ ने तीसरे दिन 3.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और फिल्म ने चौथे दिन 1.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

‘सेल्फी’ ने पांचवें दिन सिर्फ 1.1 करोड़ रुपये की कमाई की और छठे दिन फिल्म का कलेक्शन महज 1.02 करोड़ रुपये रहा. सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 95 लाख का बिजनेस किया. आठवें दिन फिल्म महज 0.34  करोड़ रुपये कलेक्शन कर पाई और नौवें दिन ‘सेल्फी’ की कमाई सिर्फ 50 लाख रुपये रही और फिल्म ने 10वें दिन 0.65 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं ‘सेल्फी’ के 11वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन या दूसरे सोमवार को 0.35 करोड़ का बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 16.48 करोड़ रुपये हो गया है.

'सेल्फी' से सारी उम्मीदें हुई खत्म
बता दें कि ‘सेल्फी’ को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है. राज और अक्षय कुमार की जोड़ी इससे पहले 'गुड न्यूज' जैसी हिट फिल्म दे चुकी है. हालांकि सेल्फी में इस जोड़ी का जादू नहीं चल पाया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह पिट गई. 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म के लिए आधी लागत निकालना भी बहुत ज्यादा मुश्किल लग रहा है. अब तो यूं कहिए की सारी उम्मीदें ही खत्म हो चुकी हैं.

'सेल्फी' की स्टार कास्ट
‘सेल्फी’ फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के अलावा नुसरत भरुचा और डायना पेंटी ने भी एक्टिंग की है. ये फिल्म पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजरअमूडू के लीड रोल वाली मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक थी. ओरिजनल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.

ये भी पढ़ें:-Mumtaz की एक्टिंग पसंद है, तो OTT पर एक्ट्रेस की Ram Aur Shyam के साथ इन धमाकेदार मूवीज का न करें मिस

Adblock test (Why?)


Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘सेल्फी’ का गेम हुआ ओवर, अक्षय कुमार की फिल्म ने 11वें - ABP न्यूज़
Read More

Bholaa Trailer: भस्म लगाकर अजय देवगन ने दुश्मनों के छुड़ाए छक्के, रोमांच से भरपूर 'भोला' - ABP न्यूज़

Ajay Devgn Bholaa Trailer Released: एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'भोला' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म भोला को अजय देवगन ने ही डायरेक्ट किया है. ट्रेलर रिलीज के साथ ही चर्चा में बना हुआ है. ट्रेलर फैंस के दिलों के धड़कने बढ़ाने वाला है. भोला का ट्रेलर शेयर करते हुए अजय ने लिखा- 'लड़ाईयां हौसलों से जीती जाती है, संख्या, बल और हथियारों से नहीं'

बता दें कि अजय के अलावा फिल्म 'भोला' में बी टाउन की सुपरस्टार तब्बू (Tabu) लीड रोल में मौजूद हैं. 

सामने आया 'भोला' का ट्रेलर 

'भोला' के इस शानदार ट्रेलर में आप देखेंगे कि अजय देवगन बुराई का सर्वनाश करते दिख रहे हैं. साथ ही माथे पर भस्म लगाकार अजय दुश्मनों को सबक सिखाते हुए भी नजर आ रहे हैं. 'भोला' एक बाप और बेटी की रिश्ते की शानदार कहानी है, जो अजय की इस फिल्म को खास बनाती है.

'भोला' में बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू फिर से पुलिस वाले के किरदार में अपना दमखम दिखाती हुईं नजर आ रही हैं. कुल मिलाकार कहा जाए तो 'भोला' का ट्रेलर एक्शन और रोमांच से भरपूर होने वाला है, जिसे देखकर आपको वाकई मजा आने वाला है. मालूम हो कि अजय देवगन की भोला साउथ सुपरस्टार कार्ती की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का ऑफिशियल रीमेक है. 

कब रिलीज होगी 'भोला' 

'दृश्यम 2' की अपार सफलता के बाद फैंस अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'भोला' की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब 'भोला' के ट्रेलर ने भी फैंस की एक्साइटमेंट लेवल को हाई कर दिया है. गौर किया जाए 'भोला' (Bholaa) की रिलीज डेट के बारे में तो बता दें कि अजय देवगन और तब्बू (Tabu) स्टारर ये फिल्म इसी महीने 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मालूम हो कि अजय देवगन ने बतौर एक्टर के अलावा इस फिल्म का डायरेक्शन भी किया है.

यह भी पढ़ें- Holi 2023: इस बार बॉलीवुड में जबरदस्त होगी होली की धूम, पार्टियों में टिकट से होगी फैंस की एंट्री, मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Adblock test (Why?)


Bholaa Trailer: भस्म लगाकर अजय देवगन ने दुश्मनों के छुड़ाए छक्के, रोमांच से भरपूर 'भोला' - ABP न्यूज़
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...