Rechercher dans ce blog

Saturday, May 6, 2023

राजकुमार संतोषी ने बताया क्यों फ्लॉप हुई थी अंदाज अपना-अपना: कहा- सलमान-आमिर नहीं कर पाए थे प्रमोशन, लोगों ... - Dainik Bhaskar

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान और आमिर खान की फिल्म अंदाज अपना अपना को आज भी काफी पसंद किया जाता है। हालांकि जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने 29 साल बाद इस फिल्म पर बात की है। संतोषी ने उन वजहों पर बात की, जिसकी वजह से फिल्म फ्लॉप हो गई।

उन्होंने कहा कि फिल्म का प्रमोशन जैसा होना चाहिए वैसा नहीं हो पाया था। सलमान और आमिर भी फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाए थे। यहां तक कि खुद राजकुमार संतोषी भी उसी दौरान किसी और फिल्म के डायरेक्शन में बिजी हो गए थे।

लोगों को उस वक्त फिल्म समझ नहीं आई थी- संतोषी
राजकुमार संतोषी ने हाल ही में आज तक के साथ बातचीत करते हुए कहा, 'अंदाज अपना अपना बिल्कुल अलग कहानी थी। फिल्म की स्टोरी लाइन में रोमांस से ज्यादा कॉमेडी, एडवेंचर और ह्यूमर था। लोग उस वक्त ये फिल्म समझ नहीं पाए थे।

फिल्म की रिलीज के वक्त डिस्ट्रीब्यूटर्स भी नए थे। आज कल फिल्म का प्रमोशन काफी तेज गति से हो रहा है। उस वक्त ऐसा नहीं था। सलमान और आमिर दोनों उस वक्त शहर से बाहर थे। इस वजह से वे दोनों फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाए।'

फिल्म की पब्लिसिटी के लिए कुछ नहीं हो सका था
राजकुमार संतोषी ने आगे कहा, 'फिल्म से रिलेटेड कोई एक्टिविटी नहीं थी। मीडिया में भी कोई बातचीत नहीं थी। फिल्म की पब्लिसिटी के लिए जो कुछ करना था वो हो नहीं सका। इस वजह से डिस्ट्रीब्यूटर्स काफी गुस्से में थे। संतोषी से पूछा गया कि क्या फिल्म का कभी रीमेक बन सकता है। जवाब में उन्होंने कहा, 'रीमेक को लेकर कोई गुंजाइश नहीं है। फिल्म को देखो तो आज भी फ्रेश लगती है। इस एवरग्रीन फिल्म का रीमेक बनाने वाला डूब जाएगा क्योंकि ऐसी फिल्म को फिर से बना पाना संभव नहीं है।'

माउथ पब्लिसिटी की वजह से फिल्म पॉपुलर हो गई
अंदाज अपना अपना 11 अप्रैल 1994 को रिलीज हुई थी। सलमान और आमिर के अलावा फिल्म में करिश्मा कपूर और रवीना टंडन लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप जरूर हो गई थी लेकिन आगे चलकर माउथ पब्लिसिटी से फिल्म काफी चर्चित हो गई।

सलमान का प्रेम और आमिर का अमर का किरदार लोगों को खूब भाया था। हालांकि एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा था कि सलमान के साथ पहली बार काम करना आसान नहीं था।

सलमान के साथ काम करने में कंफर्टेबल नहीं थे आमिर
आमिर खान ने 2013 में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में फिल्म के जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था, 'अंदाज अपना अपना की शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत ही खराब था।

मैं उन्हें तब पसंद नहीं करता था। मैं उन्हें रूड और घमंडी मानता था। इस फिल्म में उनके साथ काम करने के बुरे अनुभव के बाद मैं भविष्य में उनके साथ दोबारा काम नहीं करना चाहता था।' हालांकि बाद में आमिर की सलमान के प्रति धारणा सामान्य हो गई। दोनों काफी सालों से काफी अच्छे दोस्त हैं।

कॉन्ट्रोवर्सियल फिल्म गांधी गोडसे-एक युद्ध के साथ संतोषी ने डायरेक्शन में की वापसी
राजकुमार संतोषी की बात करें तो उन्होंने गांधी गोडसे एक युद्ध से डायरेक्शन में वापसी की है। हालांकि ये फिल्म काफी कॉन्ट्रोवर्सियल रही। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि फिल्म में महात्मा गांधी को नीचा दिखाया गया है जबकि उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन किया गया है।

इन आरोपों पर संतोषी ने कहा था कि किसी को नीचा दिखाने के लिए ये फिल्म नहीं बनाई है। उन्होंने कहा है कि ना तो किसी को ग्लोरिफाई करने के लिए फिल्म बनाई है और ना ही किसी को नीचा दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म के माध्यम से गांधी के साथ साथ नाथूराम गोडसे को भी एक मंच प्रदान किया है।

Adblock test (Why?)


राजकुमार संतोषी ने बताया क्यों फ्लॉप हुई थी अंदाज अपना-अपना: कहा- सलमान-आमिर नहीं कर पाए थे प्रमोशन, लोगों ... - Dainik Bhaskar
Read More

Friday, May 5, 2023

इस दिन रिलीज हो रहा है Adipurush का ट्रेलर भगवान राम और सीता के रोल में नजर आएंगे प्रभास-कृति सेनन.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Adipurush Trailer releasing Date ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष में प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान और सनी सिंह भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म इस साल 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Adblock test (Why?)


इस दिन रिलीज हो रहा है Adipurush का ट्रेलर भगवान राम और सीता के रोल में नजर आएंगे प्रभास-कृति सेनन.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

बांग्लादेश में 12 मई को रिलीज होगी पठान: बांग्लादेश की आजादी के बाद पहली बार रिलीज हो रही है कोई हिंदी फिल्म - Dainik Bhaskar

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान बांग्लादेश में रिलीज होने जा रही है। खास बात ये है कि 1971 में बांग्लादेश के पाकिस्तान से अलग होने के 52 सालों बाद पहली बार कोई भारतीय फिल्म बांग्लादेश में रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म बांग्लादेश में 12 मई को रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद फिल्म के डायरेक्टर हैं।

खुशी है कि पठान बांग्लादेश में रिलीज हो रही है : YRF
इस बारे में मीडिया से बात करते हुए यश राज फिल्म्स के आर्टिस्ट नेल्सन डिसूजा ने कहा- सिनेमा हमेशा ही अलग-अलग देशों और कल्चर को जोड़ते आया है। सिनेमा ने लोगों के बीच रेस से जुड़ा गैप खत्म करने में हमेशा मदद की है। फिल्में बॉर्डर पार भी ऑडियंस से प्यार कमाती हैं और लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखती हैं। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि पठान अब बांग्लादेश में भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म पहले ही वर्ल्डवाइड अच्छी कमाई कर चुकी है।

बांग्लादेश में है शाहरुख खान की बड़ी फैन फॉलोइंग
उन्होंने आगे बताया- 1971 के बाद से पठान पहली हिंदी फिल्म है जो बांग्लादेश में रिलीज होगी। अथॉरिटी ने ये फैसला लिया है और इसके लिए हम शुकगुजार हैं। बांग्लादेश में शाहरुख खान कि बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और हम चाहते हैं कि हम ऑडियंस तक फिल्म को लेकर आएं। फिल्म बांग्लादेश में हमारे देश के कल्चर और सिनेमा को भी रिप्रेजेंट करेगी।

पठान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
पठान दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ रुपए की कमाई की है। पठान ने सिर्फ भारत में ही 545 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि ओवरसीज में फिल्म ने 396.02 करोड़ की कमाई की।

बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है पठान
यहां तक कि इसने बाहुबली 2 के 6 साल पुराने रिकॉर्ड को सिर्फ 38 दिनों में तोड़ दिया था। बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने 510.90 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। बाहुबली 2 पहली फिल्म थी जिसने 500 करोड़ क्लब में एंट्री की थी। हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म कई विवादों में फंस गई थी। फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका ने सैफरन कलर की बिकिनी के कलर पर भी विवाद हो चुका है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


बांग्लादेश में 12 मई को रिलीज होगी पठान: बांग्लादेश की आजादी के बाद पहली बार रिलीज हो रही है कोई हिंदी फिल्म - Dainik Bhaskar
Read More

Thursday, May 4, 2023

Ileana D'Cruz: बेबी किक से सो नहीं पा रहीं इलियाना, कहा- नींद की कोशिश करो तो पेट में डांस पार्टी होने लगती है - NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

40 करोड़ के बजट में बनी 'द केरल स्टोरी', स्टार कास्ट को मिली इतनी फीस - Aaj Tak

फिल्म 'द केरल स्टोरी' में केरल की 32000 महिलाओं को ब्रेनवॉश कर ISIS में शामिल कराने की कहानी दिखाई गई है, जो दर्शकों को बेहद अट्रेक्ट कर रही है.

Adblock test (Why?)


40 करोड़ के बजट में बनी 'द केरल स्टोरी', स्टार कास्ट को मिली इतनी फीस - Aaj Tak
Read More

Wednesday, May 3, 2023

शीजान को कोर्ट ने विदेश जाने की इजाजत दी: खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेगा शीजान; तुनिषा की मां बोलीं- ऐसे ... - Dainik Bhaskar

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में आरोपी शीजान खान को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। वसई सेशन कोर्ट ने पुलिस को शीजान खान का पासपोर्ट वापस करने और विदेश यात्रा करने की परमिशन दे दी है।

शीजान ने खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने का हवाला देते हुए कोर्ट में पासपोर्ट वापस देने के लिए अर्जी डाली थी। उधर तुनिषा की मां ने टीवी चैनल से एक रिक्वेस्ट की है। उन्होंने कहा कि जो आदमी अभी तक निर्दोष साबित नहीं हुआ है, उसे टीवी पर दिखाकर महिमामंडित नहीं करना चाहिए।

कोर्ट ने 10 जुलाई 2023 तक ट्रैवल करने की परमिशन दी
शीजान ने 4 मार्च 2023 को जेल से निकलने के बाद पासपोर्ट वापस करने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली ली। कोर्ट ने शीजान की बात मानते हुए उसे 10 जुलाई 2023 तक ट्रैवल करने की परमिशन दे दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शीजान के वकील ने कोर्ट का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'हम माननीय न्यायालय के आभारी हैं जिन्होंने शीजान को खतरों के खिलाड़ी के लिए विदेश जाने की अनुमति दी है।'

'शीजान अभी निर्दोष नहीं, टीवी चैनल्स ऐसे व्यक्ति को न दें प्लेटफॉर्म'
तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने कहा, 'लोग टीवी पर अपने चहेते एक्टर्स को देख कर उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और उनके जैसे बनने की कोशिश करते हैं। मेरी टीवी चैनल्स और इसके मेकर्स से अनुरोध है कि ऐसे आदमी को प्लेटफॉर्म न दें जो अब तक इस केस में निर्दोष नहीं साबित हुआ हो।'

तुनिषा और उसकी मां वनिता शर्मा

तुनिषा और उसकी मां वनिता शर्मा

70 दिन जेल में था शीजान, 4 मार्च को मिली थी जमानत
शीजान खान को तकरीबन 70 दिन जेल में रहने के बाद 4 मार्च को जमानत मिली थी। जेल से निकलने के बाद शीजान अपनी मां और बहन को पकड़कर फूट-फूट कर रोया था। तुनिषा ने 24 दिसंबर को शूटिंग के सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

तुनिषा के खुदकुशी करने के कुछ ही घंटे के बाद उसकी मां ने उसके को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शीजान को पुलिस ने 25 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार कर लिया था। शीजान पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था।

शीजान को 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। यह तस्वीर कोर्ट में उसकी पेशी के समय की है।

शीजान को 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। यह तस्वीर कोर्ट में उसकी पेशी के समय की है।

25 दिसंबर के बाद से ही वो जेल में ही था। इसी बीच तुनिषा के घर वालों ने उसके ऊपर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। तुनिषा की मां और मामा का कहना था कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा काफी ज्यादा मायूस रहती थी। शीजान और तुनिषा करीब 4 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। एक्ट्रेस की सुसाइड वाली घटना से 15 दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

शीजान और तुनिषा करीब 4 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। एक्ट्रेस की सुसाइड वाली घटना से 15 दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

शीजान और तुनिषा करीब 4 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। एक्ट्रेस की सुसाइड वाली घटना से 15 दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

तुनिषा की मां ने आरोप लगाते हुए कहा था, 'शीजान तुनिषा का मानसिक और आर्थिक शोषण करता था। शीजान की बहन फलकनाज, तुनिषा को दरगाह ले जाती थी। शीजान तुनिषा से महंगे-महंगे गिफ्ट मंगाता था।' पूरी खबर पढ़ें

Adblock test (Why?)


शीजान को कोर्ट ने विदेश जाने की इजाजत दी: खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेगा शीजान; तुनिषा की मां बोलीं- ऐसे ... - Dainik Bhaskar
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...