Rechercher dans ce blog

Wednesday, April 20, 2022

Jersey Review: उम्दा एक्टिंग से दिल जीत लेंगे शाहिद कपूर, इमोशनल कर देगी 'जर्सी' - Aaj Tak

हमने अक्सर किताबों व फिल्मों में ऐसे लोगों की कहानियां पढ़ी व देखी हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में सक्सेस का परचम लहराया है. फेलियर लोगों के बारे में शायद ही कोई बात करता है. सौ में से कोई एक होता है, जिसे कामयाबी मिलती है लेकिन जर्सी की कहानी उन 99 लोगों को डेडिकेट है, जिनकी दास्तां कभी सुनी या कही ही नहीं गई. जर्सी चंडीगढ़ के एक रणजी स्टार क्रिकेटर अर्जुन तलवार (शाहिद कपूर) के करियर की जर्नी पर आधारित है. फिल्म साउथ सुपरस्टार नानी स्टारर जर्सी (तेलुगू) की हिंदी रीमेक है. फिल्म के हिंदी डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी ओरिजनल डायरेक्टर गौतम तिन्ननुरी ने ही संभाली है. 

कहानी
अपने शहर के पॉपुलर रणजी स्टार अर्जुन तलवार इंडियन टीम में सिलेक्शन न होने की वजह से 26 साल की उम्र में अपने क्रिकेट के टॉप करियर को छोड़ने को फैसला लेते हैं. अब सरकारी नौकरी कर अर्जुन अपनी वाइफ विद्या (मृणाल ठाकुर) और बेटे किट्टू (रोनित कामरा) की जिम्मेदारी संभालते हैं. इसी बीच अर्जुन पर झूठा केस लगने की वजह से उन्हें नौकरी से हाथ गंवाना पड़ता है. अब घर की सारी जिम्मेदारी विद्या पर है, जो एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती हैं. पैसे की तंगी और अर्जुन की लापरवाही उनके रिश्ते में दूरी ले आती है. हालांकि इस दौरान अर्जुन अपने बेटे के बेहद करीब आ जाता है. बेटे की नजर में एक बेहतर पिता बनने की सारी कोशिश करता है. कहानी उस वक्त मोड़ लेती है, जब बेटा किट्टू अपने जन्मदिन पर पापा से जर्सी की डिमांड करता है. और उसकी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अर्जुन के पास 500 रुपये तक नहीं होते हैं. अपने बेटे की नजर में लूजर बनने के डर से अर्जुन अपने दस साल से छूटे करियर क्रिकेट की ओर लौटता है. हालांकि 36 साल की उम्र में क्रिकेटर बनने का सपना क्या अर्जुन साकार कर पाते हैं, और बेटे को जर्सी दिला पाते हैं. इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी. 

तंबाकू ब्रांड का एड करने पर Akshay Kumar ने मांगी माफी, फीस को लेकर कही बड़ी बात

डायरेक्शन और टेक्निकल 
फिल्म के डायरेक्टर गौतम तिन्ननुरी ने ही ओरिजनल फिल्म बनाई है. रीमेक में भी उनकी मेहनत साफ दिखी है. गौतम ने कहानी में स्पोर्ट्स और फैमिली ड्रामा का बैलेंस बखूबी बनाए रखा है. एक असफल खिलाड़ी के इमोशन और उसका फ्रस्ट्रेशन गौतम ने संजीदगी से परदे पर परोसा है. हालांकि कुछ जगहों पर गौतम इमोशन का वो इंटेंस साबित नहीं कर पाए हैं, मसलन फर्स्ट हाफ में जब अर्जुन क्रिकेट एसोसिएशन से मिलकर बतौर क्रिकेटर खेलने की जिद्द करता है. सीन इंटेंस होने के बावजूद इमोशन डिलीवर नहीं हो पाते हैं. वहीं कुछ जगह मैच को इतने इंट्रेस्टिंग तरीके से परोसा गया है कि आप भी फिल्म भूलकर उसकी हार-जीत में लग जाते हैं. एडिटिंग की बात करें, तो कहानी का फर्स्ट हाफ थोड़ा खिंचा सा लगता है लेकिन सेकेंड हाफ के दौरान कहानी ग्रिप पकड़ती है. फिल्म को 30 साल के फ्रेम में बनाया गया है, कहानी 80 दशक से आज के दौर के अंतराल में घूमती रहती रहती है. सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी अनिल मेहता ने संभाली है. क्रिकेट स्टेडियम के मैच को बेहतरीन तरीके से शूट किया गया है. सचेत-परंपरा के म्यूजिक ने एल्बम में फ्रेशनेस डाली है. अनिरुद्ध रविचंदर का ब्रैकग्राउंड स्कोर कमाल का है. सीन के हर इमोशन के साथ सटीक बैठता है. 

जन्म के 3 महीने बाद रिवील हुआ Priyanka Chopra की बेटी का नाम, जानें क्या रखा?

एक्टिंग 
एक्टिंग के मामले में शाहिद ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इमोशन चाहे जो भी हो वो पर्दे पर उसे बखूबी जी जाते हैं. कई बार पर्दे पर उनकी कबीर सिंह वाली इमेज की झलक मिलती है. कोच के रूप में पंकज कपूर एक फ्रेश एहसास दिलाते हैं. असल जिंदगी में बाप बेटे की यह जोड़ी स्क्रीन पर कोच और प्लेयर की जोड़ी में सहज लगी है. मृणाल ठाकुर ने विद्या के किरदार में अपनी जान फूंक दी है. किट्टू के किरदार में रोनित कामरा सरप्राइज कर जाते हैं. रोनित और शाहिद जब भी स्क्रीन पर आते हैं, इनकी बॉन्डिंग कहीं न कहीं आपको इमोशनल कर देती है. 

क्यों देखें 
अगर आप क्रिकेट लवर हैं और इसे स्पोर्ट्स के लिहाज से देखने जा रहे हैं, तो निराशा हाथ लग सकती है. लेकिन बेहतरीन कहानी और दमदार एक्टिंग से बुनी फिल्म देखनी है, तो दावा है फिल्म आपको निराश नहीं करेगी. बल्कि एक खूबसूरत से इमोशनल राइड पर लेकर जाएगी. 

Adblock test (Why?)

Jersey Review: उम्दा एक्टिंग से दिल जीत लेंगे शाहिद कपूर, इमोशनल कर देगी 'जर्सी' - Aaj Tak
Read More

क्या सैफ के बेटे Ibrahim Ali Khan को डेट कर रही हैं Palak Tiwari? चेहरा छिपाने का बताया सच - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • इब्राहिम संग रिश्ते का पलक ने बताया सच
  • बिजली-बिजली गाने ने बढ़ाई पलक की पॉपुलैरिटी

श्वेता तिवारी की लाडली बेटी पलक तिवारी बेहद कम समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन गई हैं. पलक के ग्लैमरस और सिजलिंग लुक्स सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. अपने एक्टिंग डेब्यू के साथ पलक ने सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान संग अपने अफेयर को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

इब्राहिम संग रिश्ते का पलक ने बताया सच

दरअसल, कुछ समय पहले पलक तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो इब्राहिम अली खान संग कार में बैठी हुई दिखी थीं और पैपराजी को देखकर अपने चेहरे को छिपाती हुई नजर आई थीं. वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था. अब पलक ने बताया है कि आखिर इब्राहिम और उनके बीच क्या रिश्ता है और दोनों एक दूसरे संग कैसा बॉन्ड शेयर करते हैं. 

सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में पलक ने बताया कि वो दोनों सिर्फ दोस्त हैं. पलक ने कहा- ये सिर्फ फ्रेंडशिप है. लोग ऐसे अनुमान लगा रहे थे, इसलिए मैंने इनपर रिएक्ट नहीं किया. हम बस आउटिंग पर निकले थे और पैपराजी ने हमें कैमरों में कैप्चर कर लिया. वो वहीं खत्म हो गया था. 

'तू ढंग के कपड़े नहीं पहनता...' Ajay Devgn ने उड़ाया Kapil Sharma का मजाक, कपड़ों पर किया कमेंट 

पलक ने आगे कहा- हम दोनों के साथ कई दूसरे लोग भी थे. वहां सिर्फ हम ही नहीं थे. लेकिन वो ऐसा दिखाया गया. ये लोगों का बनाया हुआ नरेटिव था, जो उन्हें काफी पसंद आता है. 

पैपराजी को देखकर पलक ने क्यों छिपाया था अपना चेहरा?

पलक से जब पूछा गया कि वो पैपराजी को देखकर चेहरा क्यों छिपा रही थीं? इसपर पलक ने जवाब दिया कि वो अपना चेहरा सिर्फ अपनी मां श्वेता तिवारी की वजह से छिपा रही थीं, क्योंकि उन्होंने अपनी लोकेशन के बारे में उनसे झूठ बोला था. 

'नोरा फतेही के सपोर्ट से आया है', Payal Rohatgi के कमेंट पर भड़के Prince Narula, बोले- तेरे Ex तो गिन भी नहीं सकते 

पलक ने कहा- मेरी मॉम पैपराजी की पिक्चर्स से मेरी लोकेशन ट्रैक करती रहती हैं. उस रात एक घंटे पहले मैंने उन्हें बोला था कि मैं घर के लिए निकल गई हूं. मैं बांद्रा में थी. मैंने बोला था कि मम्मी यहां बहुत ट्रैफिक है. मैं रास्ते में हूं और वो ओके थीं और तभी वो फोटोज सामने आ गईं. 

पलक ने कहा- जैसे ही पैपराजी वहां दिखे तो मुझे लगा अब तो मेरी मॉम मुझे देख लेंगी और तभी उन्होंने मुझे वो फोटो भेजी और कहा तुम झूठी हो. 

क्या सिंगल हैं पलक?

पलक ने कहा कि उन्होंने अपना चेहरा सिर्फ अपनी मॉम श्वेता तिवारी की वजह से छिपाया था और किसी से नहीं. वहीं, इब्राहिम के बारे में पलक ने कहा- हम अच्छे दोस्त हैं. वो बहुत स्वीट लड़का है. हम कभी-कभी एक दूसरे से बात करते हैं बस इतना ही है. पलक ने कहा कि वो सिंगल हैं. 

BSF जवानों के लिए Ram Charan के पर्सनल शेफ ने बनाया खाना, यादगार दिन की शेयर की फोटोज - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • अमृतसर में राम चरण की फ‍िल्म की शूट‍िंग
  • BSF जवानों के साथ ब‍िताया यादगार द‍िन
  • एक्टर के शेफ ने जवानों के लिए बनाया खाना

RRR की सफलता के बाद साउथ सुपरस्टार राम चरण की तस्वीरें और वीड‍ियोज सुर्ख‍ियों में छाई हुई हैं. राम चरण इस वक्त फ‍िल्म निर्माता शंकर की अपकम‍िंग फिल्म की शूट‍िंग कर रहे हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने अमृतसर स्थ‍ित खासा में बीएसएफ के जवानों के साथ यादगार दिन ब‍िताया. राम चरण ने इंस्टाग्राम पर ये फोटोज शेयर की है जिसमें वे बीएसएफ जवानों के साथ बैठकर खाना खाते भी नजर आ रहे हैं. 

रिपोर्ट की मानें तो राम चरण के पर्सनल शेफ ने जवानों के लिए खाना तैयार किया है. फोटोज शेयर कर राम चरण ने लिखा- 'प्रेरणादायक दोपहर, बीएसएफ कैंपस में बीएसएफ जवानों की कहान‍ियां, शहादतें और निष्ठा को सुनते हुए ब‍िताया.' फोटोज में राम चरण बीएसएफ जवानों के साथ बैठकर कैमरे पर पोज देते, उनके साथ खाते, बातचीत करते नजर आ रहे हैं. 

'राम तेरी गंगा मैली' फेम Mandakini ने किया कमबैक, बेटे संग म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर

राम चरण के अपोज‍िट कियारा आडवाणी 

राम चरण पिछले एक हफ्ते से अमृतसर में फिल्म की शूट‍िंग कर रहे हैं. डायरेक्टर शंकर के साथ राम चरण की ये पहली फिल्म है. इस फिल्म में बॉलीवडु एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी शाम‍िल हैं. कियारा की यह दूसरी तेलुगू फिल्म है. राम चरण के साथ काम करने से पहले कियारा ने विनय विधेय राम के साथ तेलुगू मूवी में स्क्रीन शेयर किया है. 

पाकिस्तानी मंत्री का पेट खुजलाते हुए वीडियो लीक, भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- इंसान बनो, सांड नहीं

क्यों काले कपड़ों और नंगे पांव नजर आए राम चरण? 
 
बीएसएफ जवानों के साथ राम चरण की इन तस्वीरों में एक्टर ब्लैक कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं बल्क‍ि एक्टर नंगे पैर भी हैं. कुछ दिनों पहले भी राम चरण के इस कंस‍िस्टेंट लुक पर चर्चा हुई थी. दरअसल, एक्टर ने अय्प्पा दीक्षा ली हुई है. केरल के सबरीमाला मंद‍िर में जाने से पहले भक्त को काली कपड़ों और नंगे पैर रहने का रिवाज पूरा करना होता है. इसके अलावा 41-48 दिनों का व्रत भी रखना होता है.

Adblock test (Why?)

BSF जवानों के लिए Ram Charan के पर्सनल शेफ ने बनाया खाना, यादगार दिन की शेयर की फोटोज - Aaj Tak
Read More

डंकी: शाहरुख़ ख़ान ने राजकुमार हिरानी से क्यों कहा- 'हाथ ही काट लूँगा मैं' - BBC हिंदी

शाहरुख़ ख़ान

इमेज स्रोत, Red Chillies Entertainment

क़रीब चार साल से शाहरुख़ ख़ान के फैंस जिन पलों का इंतज़ार कर रहे थे, वो अब पूरे होने जा रहे हैं - कि शाहरुख़ ख़ान की अगली फ़िल्म कब आएगी?

'पठान' की रिलीज़ की तारीख़ का ऐलान तो पहले ही हो चुका है. और अब आज एक ऐसी फ़िल्म का ऐलान हुआ है, जो हिन्दी सिनेमा की समझ रखने वाले लोगों में रोमांच भर सकता है.

वजह है, कई शानदार फ़िल्मों के डायरेक्टर राजू हिरानी और शाहरुख़ ख़ान का पर्दे पर पहली बार एक साथ आना. फ़िल्म का नाम होगा- डंकी.

शाहरुख़ ख़ान और राजू हिरानी ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी. ये फ़िल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज़ होगी. और इससे पहले 2023 की 25 जनवरी को पठान रिलीज़ होगी.

फ़िल्म डंकी का टीज़र

इमेज स्रोत, Red Chillies Entertainment

डंकी कैसी फ़िल्म होगी?

अब आपके मन में ये ख़्याल आ रहा होगा कि डंकी कैसी फ़िल्म होगी?

तो यक़ीन मानिए आपके मन और शाहरुख़ ख़ान के मन में कुछ समानताएं हैं. क्योंकि फ़िल्म के बारे में जानकारी देते हुए शाहरुख़ ख़ान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो ख़ुद राजू हिरानी से ये सवाल पूछते नज़र आते हैं.

जिसका जवाब राजू हिरानी शाहरुख़ को देते हैं, ''कॉमेडी है. इमोशन है. रोमांस है... पर अपना वो एक्शन (हाथ फैलाने वाला सिग्नेचर पोज़) मत करना.'' शाहरुख़ ख़ान जवाब देते हैं- अरे हाथ ही काट लूंगा मैं सर... आप बोलो तो.

इसी वीडियो के शुरुआती हिस्से में शाहरुख़ की अब तक राजू हिरानी के साथ काम ना करने की कसक भी दिखती है.

फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ट्वीट करते हैं, ''डंकी की शूटिंग इस महीने शुरू हुई. अगला शेड्यूल पंजाब में शूट किया जा रहा है. फ़िल्म को राजू हिरानी और अभिजात जोशी ने लिखा है. फ़िल्म जियो प्रोडक्शन, रेड चिली इंटरटेंमेंट और राजकुमार हिरानी फ़िल्मस की पेशकश है.''

शाहरुख़ ख़ान और राजू हिरानी

इमेज स्रोत, Red Chillies Entertainment

शाहरुख़, राजू हिरानी ने क्या लिखा?

शाहरुख़ ने फ़िल्म के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, ''राज कुमार हिरानी सर, आप तो मेरे सैन्टा क्लॉज़ निकले. आप शुरू करो. मैं वक़्त पर पहुंच जाऊंगा. मैं तो सेट पर ही रहने लगूंगा. आख़िरकार मैं आपके साथ काम करने को लेकर कृतज्ञ और उत्सुक हूं. आप सबके लिए डंकी फ़िल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में हम ला रहे हैं.''

राजू हिरानी ने भी लिखा, ''शाहरुख़ आख़िर हमने एक साथ फ़िल्म बनाने का फ़ैसला ले ही लिया. अगले साल क्रिसमस पर आप सबसे सिनेमाघरों पर मिलते हैं.''

राजू हिरानी ने इस ट्वीट में तापसी पन्नू को भी टैग किया है. फ़िल्म में तापसी पन्नू की अहम रोल में हैं.

तापसी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी, ''आख़िरकार ये हो रहा है, मुझे शाहरुख़ और राजू हिरानी के साथ अपनी अगली फ़िल्म डंकी का ऐलान करते हुए मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है.''

फ़िल्म डंकी के वीडियो टीज़र पर सूरज कुमार लिखते हैं- "जब बॉलीवुड की हो महान हस्ती साथ आती हैं तो इंडस्ट्री सुरक्षित है."

हीरा लिखती हैं, ''मेरा सपना सच होने जा रहा है. राजू हिरानी और शाहरुख़ दोनों साथ आ रहे हैं. कई रिकॉर्ड टूटने जा रहे हैं.''

अरुप चटर्जी लिखते हैं, ''इस घड़ी का लंबे वक्त तक इंतज़ार किया.'' कई साल यूज़र्स ने टीज़र पर खुशी ज़ाहिर की और लिखा कि टीज़र ने दिल ही जीत लिया.''

शाहरुख़ ख़ान

इमेज स्रोत, Red Chillies Entertainment

राज कुमार हिरानी ख़ास क्यों?

राजू हिरानी ने अब तक केवल 5 फ़िल्में डायरेक्ट की हैं लेकिन उनकी हर फ़िल्म दर्शकों के दिल और दिमाग में लंबे वक्त तक दर्ज रही हैं.

ये फ़िल्में हैं- मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, थ्री इडियट्स, पीके और संजू.

ये सारी फ़िल्में न सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर चुकी हैं बल्कि क्रिटिक्स समेत आम लोगों के बीच भी अपनी ख़ास जगह रखती हैं.

वहीं शाहरुख़ ख़ान की आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म ज़ीरो है, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी. ये फ़िल्म साल 2018 में रिलीज़ हुई थी.

शाहरुख़ ख़ान बीते कुछ सालों से पर्दे पर सक्रिय नहीं दिखे हैं. कई बार वो ट्विटर और कुछ इंटरव्यू में हल्के अंदाज़ में फ़िल्में फ्लॉप होने या काम ना मिलने जैसी बातें कहके ख़ुद का मज़ाक उड़ा चुके हैं.

बीते साल शाहरुख़ ख़ान अपने बेटे आर्यन ख़ान को हुई जेल को लेकर भी चर्चा में रहे थे. इस पूरे मसले पर शाहरुख़ ने मीडिया और सोशल मीडिया पर चुप्पी बनाए रखी.

(कॉपीः विकास त्रिवेदी)

Adblock test (Why?)

डंकी: शाहरुख़ ख़ान ने राजकुमार हिरानी से क्यों कहा- 'हाथ ही काट लूँगा मैं' - BBC हिंदी
Read More

अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय की Anniversary: पहली मुलाकात से लेकर शादी होने तक, जानें इस कपल से जुड़े 15 ऐसे फैक - Bollywood Life हिंदी

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

Adblock test (Why?)

अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय की Anniversary: पहली मुलाकात से लेकर शादी होने तक, जानें इस कपल से जुड़े 15 ऐसे फैक - Bollywood Life हिंदी
Read More

Tuesday, April 19, 2022

Lock Upp: 'नोरा फतेही ने भाव नहीं दिया', Azma Fallah के कमेंट पर भड़के Prince Narula, बोले- दोबारा पर्सनल गई तो... - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • अजमा ने प्रिंस पर किया पर्सनल कमेंट
  • भड़के प्रिंस ने दिया करारा जवाब

कंगना रनौत का शो लॉकअप हर गुजरते दिन के साथ इंटरेस्टिंग होता जा रहा है. कंगना की जेल में अब रियलिटी शो के किंग प्रिंस नरूला ने धमाकेदार एंट्री ली है. जेल में कदम रखते ही प्रिंस के बाकी कैदियों के साथ झगड़े भी शुरू हो गए हैं. प्रिंस शो में पहले दिन से धमाल मचा रहे हैं. इसी बीच अजमा फल्लाह संग प्रिंस की लड़ाई भी देखने को मिली.

प्रिंस पर अजमा ने किया पर्सनल अटैक

लॉक अप में प्रिंस को देखकर अजमा फल्लाह, नोरा फतेही संग प्रिंस के रिश्ते पर कमेंट करने लगती हैं. दरअसल, प्रिंस और नोरा सलमान खान के शो बिग बॉस में एक ही सीजन में नजर आए थे. शो में दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं. अजमा इसी बात को लेकर प्रिंस पर कमेंट करती हुई नजर आईं. अजमा ने प्रिंस को कहा- प्रिंस नरूला को नोरा फतेही ने भाव नहीं दिया. 

अजमा फल्लाह की इस बात पर प्रिंस काफी भड़क गए और उन्होंने अजमा को वॉर्न करते हुए कहा- बेटा अगर अब तू दोबारा पर्सनल गई ना, बहुत बुरा होगा. मैं एक मैरिड मैन हूं. शट अप. प्रिंस आगे गुस्से से अजमा से कहते हैं- तेरा सारा सामान उठाकर बाहर फेंक दूंगा मैं. 

Jr NTR ने ली हनुमान दीक्षा, 21 दिन रहेंगे नंगे पैर, खाएंगे सात्विक खाना 

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान ने शहनाज गिल को प्यार से लगाया गले, फैंस बोले- बादशाह के साथ क्वीन 

युविका चौधरी के हसबैंड हैं प्रिंस
प्रिंस नरूला अपनी लेडी लव युविका चौधरी से भी बिग बॉस 9 में मिले थे. इसी शो में प्रिंस को युविका से प्यार हुआ था. शो के बाद साल 2018 में दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की थी. तब से अब तक दोनों अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से फैंस को कपल गोल्स देते हैं.  

वहीं, प्रिंस के गेम की बात करें तो कई रियलिटी शोज जीतने के बाद प्रिंस नरूला ने अब कंगना रनौत के लॉक अप में एक चैलेंजर बनकर एंट्री ली है. प्रिंस के शो में आने से शो का टेम्प्रेचर हाई हो गया है. अब देखने वाली बात होगी कि लॉक अप में प्रिंस क्या धमाल मचाते हैं. 
 
Adblock test (Why?)

Lock Upp: 'नोरा फतेही ने भाव नहीं दिया', Azma Fallah के कमेंट पर भड़के Prince Narula, बोले- दोबारा पर्सनल गई तो... - Aaj Tak
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...